फतहनगर। ईंटाली के हनुमान अखाड़ा में गांव के महिला पुरूषों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मनसा महादेव का व्रत धारण किया। महंत राघवदास त्यागी द्वारा भगवान शिव का विधि विधान से पूजन किया। 16 सोमवार तक अपने घर रहने वाली कुकड़ी के तार की बनाई गई वेल का पुजन करा कर मनसा महादेव की कथा सुनाइ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। गांव के ही पिपलेश्वर महादेव चौक में भी व्रत धारियों ने व्रत लिया। वहां पर भी गोपाल पुजारी द्वारा महादेव की पूजा अर्चना कर व्रत धारियों को कथा का श्रवण करवाया गया।
ईंटाली में श्रद्धालु महिला-पुरूषों ने मनसा महादेव का व्रत किया धारण

Leave a Reply