मावली

पुरानी पेंशन लागू करने पर खुशी की लहर, कर्मचारियों ने मिठाई व आतिशबाजी से किया खुशी का इज़हार…

मावली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट में पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा करने पर कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ मावली ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल जाट व दिनेश बोरीवाल के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारियों ने मावली चौराहे पर पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया । इस अवसर पर हिम्मत सिंह आसोलिया,हिम्मत सिंह राव,हरिदेव बिश्नोई,,पवन खटीक ,वगताराम चौधरी,पंकज चौधरी , जगदीशचन्द्र जाट, हरचंद राम मेघवाल, राजेन्द्र महिया ,विनोद जाट, कविन्द्र शर्मा शर्मा ,मुक्तानंद शर्मा हीरा लाल गुर्जर ,पंकज शर्मा, निर्भय सिंह ,हरीश दाधीच ,,महेश विजयवर्गीय ,अनिल आमेटा ,निरंजन मीणा,वीरेन्द्र आंजना सहित सभी शिक्षक साथियो ने मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बज...

Read More
मावली

सडक पर अचेतावस्था में मिला शराबी

मावली । उदयपुर जिले के मावली उपखंड के मुख्य चौराहे पर एक व्यक्ति शराब की लत में बेहोश हालत में पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू किया गया। समाजसेवी ललित नारायण आमेटा के अनुसार भगवान लाल जाट पैरानीगल वालंटियर विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के द्वारा मावली मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति बेहोश हालत में पाया गया तो 100 नंबर पर फोन करने पर पुलिस थाना मावली के अधिकारी के नंबर दिए और उनको सूचना देने के लिए बोला। भगवान लाल द्वारा पुलिस थाना मावली को फोन किया जिस पर प्रशासन मौके पर पहुंचकर आदमी का रेस्क्यू कर आमजन को आने जाने में राहत पहुंचाई।

Read More
मावली

श्री माली का मावली स्टेशन पर किया स्वागत

मावली । इंटक के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली को श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर मावली जंक्शन प्लेटफार्म पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कर्ताओ ने श्रीमाली का मेवाड़ी पगड़ी ,माल्यार्पण एवम उपरना भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश चेचानी ,शंकर लाल जिनावत ,बसन्त कुमार त्रिपाठी ,सतीश मेहरा ,शंकर दास वेरागी ,मनीष खत्री ,अकरम हूसेन, मुंशी खान , मांगी लाल टेलर ,इकबाल भाई एवम लफिस खान उपस्थित थे।

Read More
मावली

कोमल मुनि ने खेमपुर में किया प्रवेश

फतहनगर । मेवाड़ उप प्रवर्तक पूज्य श्री कोमल मुनि जी म.सा सेवाभावी श्री रमेश मुनि जी म.सा. आज खेमपुर पहुंचे। चंगेड़ी स्थानक से विहार कर खेमपुर पहुचने पर श्रावक श्राविकाओं ने संतों की अगवानी की ।  कल सुबह 9 से 10 बजे प्रवचन होगा ।  कोमल मुनि यहां से वल्लभनगर होते हुए खेरोदा विहार करेंगे । कोमल मुनि का होली चातुर्मास बनेड़िया में होगा । चंगेड़ी में धर्म उपदेश देते हुए कोमल मुनि ने कहा कि भक्ति से ही भवसागर पार किया जा सकता है । भक्ति के बल पर ही मीरांबाई को दिया गया विष भी अमृत बन गया । भक्ति निष्काम भाव से होनी चाहिए। भक्ति सहज है ।भक्ति में शक्ति है । लाखों लोगों ने भक्ति के मार्ग को अपनाकर भवसागर को पार किया है ।

Read More
मावली

सहायक निदेशक ने किया चंगेड़ी स्कूल का औचक निरीक्षण

फतहनगर । सहायक निदेशक डॉ. नरेन्द्र टाक ने शनिवार को समीपवर्ती चंगेड़ी में दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया । टाक ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्बलन के तहत शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया । बच्चों की प्रगति जानी तथा आवश्यक निर्देश भी दिए । कार्यवाहक संस्था प्रधान कन्हैया लाल मेनारिया ने टाक को विद्यालय की सम्पूर्ण गतिविधियों से अवगत कराया । टाक ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी अवलोकन किया तथा बच्चों की प्रगति जानी ।

Read More
मावली

विकास कार्यों पर विधायक जोशी ने की चर्चा

फतहनगर । मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने विधानसभा क्षेत्र के कैलाशपुरी ग्राम पंचायत भवन में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ जनसमस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की । इस अवसर पर कैलाशपुरी ग्राम पंचायत के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Read More
मावली

मावली में ब्लॉक निष्पादन कमेटी की मासिक बैठक संपन्न

मावली । आज मावली ब्लॉक निष्पादन समिति की मासिक बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार मावली में किया गया! बैठक में ब्लाक के समस्त पीईईओ, प्रधानाचार्य,प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए। सीबीओ श्री प्रमोद कुमार सुथार ने पूर्व विधायक एवं प्रधान श्री पुष्कर लाल डांगी एवं विकास अधिकारी का स्वागत किया! श्री सुथार ने श्री डागी एवं विकास अधिकारी से विद्यालय की चारदीवारी ,खेल मैदान को मनरेगा के तहत निर्माण एवं विकसित करने का आग्रह किया। एसीबीईओ श्री प्रकाश चन्द्र चौधरी ने एमडीएम,एसीबीओ श्री अंसार मोहम्मद काजी ने शाला दर्पण रैंकिंग पर चर्चा की।लेखा संबंधित जानकारी श्री आशिष कुमावत द्वारा दी गयी। बैठक में जिला स्तर से सहायक निदेशक श्री नरेंद्र टाक एपीसी श्री जालंधर सिह ,कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप आमेटा श्री ओम प्रकाश विश्नोई ने विभागीय गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन आर.पी श्री शिव शंकर आमेटा ने किय...

Read More
मावली

ढूंढिया में महाशिवरात्रि पर मेले का नहीं होगा आयोजन

फतहनगर । महाशिवरात्रि के अवसर पर राणेरा की पाल ढूंढिया स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में इस बार भी मेले का आयोजन नहीं होगा । नीलकंठ महादेव मंदिर विकास समिति अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी की अध्यक्षता में गत दिनों आयोजित बैठक में उक्त निर्णय पारित किया गया ।  गाडरी ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए भोले के दरबार में दर्शन किए जा सकेंगे ।

Read More
मावली

बड़गांव स्कूल में शालादर्पण रैंकिग उन्नयन कार्यशाला सम्पन्न

फतहनगर। निकटस्थ बड़गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को शालादर्पण रैंकिग उन्नयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के सानिध्य में आयोजित इस कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अंसार मोहम्मद काजी ने रैंकिग उन्नयन को लेकर बिन्दुवार जानकारी दी तथा रैंकिंग सुधार को लेकर सुझाव दिए। इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बड़गांव श्रीमती सुमनबाला शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में पीईईओ चंगेड़ी मोहनलाल स्वर्णकार, ईंटाली के मनोज कुमार समदानी,खेमपुर के रामावतार,ढूंढिया के गोपाल लाल मेनारिया तथा इन पीईईओं के शाला दर्पण प्रभारी मौजूद थे। ...

Read More
मावली

पौधारोपण कर मनाया जन्म दिन

मावली । स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में सेवारत कार्मिक श्री चुन्नी लाल अहीर का जन्म दिवस वृक्षारोपण कर मनाया गया । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा-मावली कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया । गत वर्षों के पौधौं की सिंचाई कार्य एवं रख ऱखाव के साथ ही आज मंगलवार को वृक्षारोपण कर पानी पीलाने का कार्य किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में रमेश बड़गुर्जर,भगवत प्रसाद बुनकर, पृथ्वी राज सालवी, रमेश कुमारी ,पवन कुमार नागौरी,सब्बीर हुसैन मैवाती,नारायण सिंह , द्वारकेश जोशी,चुन्नी लाल अहीर सहित कार्यालय स्टाफ उपस्थिति रहे ।

Read More
मावली

डबोक में शाला दर्पण की कार्यशाला सम्पन्न

फतहनगर । डबोक में मंगलवार को शाला दर्पण की कार्यशाला का आयोजन किया गया । ब्लॉक रैंकिंग उन्नयन को लेकर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अंसार मोहम्मद काजी सहित अन्य अधिकारियों ने शाला दर्पण प्रभारियों एवं संस्था प्रधानों को मार्ग दर्शन प्रदान किया । बुधवार को बड़गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी ऐसी ही कार्यशाला का आयोजन होगा ।

Read More
मावली

बाल अत्याचारों से मुक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने सामुहिक संकल्प लिया

फतहनगर। समिधा संस्थान निदेशक चन्द्र गुप्त सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार गायत्री सेवा संस्थान के सहयोग एवं मार्गदर्शन से समिधा संस्थान सालेरा खुर्द के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय बाल सरंक्षण समिति की बैठक एवं क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता जिला प्रमुख सुश्री ममता कँवर पँवार थी जबकि अध्यक्षता प्रधान पुष्करलाल डांगी ने की। विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह चूंडावत एवं मुख्य वक्ता के रूप में बाल आयोग सदस्य डॉ शैलेन्द्र पंड्या मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य बाल आयोग सदस्य डॉ शैलेन्द्र पंड्या ने कहा कि उदयपुर जिले में कार्यरत संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से श्रेष्ठ कार्य किया जा रहा है एवं यह अन्य जिलों को बेहतर कार्य की प्रेरणा देता है। जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार ने कहा कि बाल संरक्...

Read More
मावली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

http://www.fatehnagarnews.com मावली । शुक्रवार को भाजपा मावली मण्डल द्वारा विधायक निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ने पंडित जी की जीवनी पर चर्चा की।कार्यकर्ताओ को दिनदयाल जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प दिलाया । देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति निति से अवगत करवाया । युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने युवाओं को दिनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शो पर चलकर संगठन में परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन के कार्य को करने की बात कही ।इस अवसर पर देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत स्वर्णकार,मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार,वरिष्ठ नेता एवम पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंद लाल खटवड़, घासा मण्डल अध्यक्ष रतन सिंह कितावत ,पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल ,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज प

Read More
मावली

मावली -बड़ीसादड़ी रेल लाइन अमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण आज

मावली । प्रधानमंत्री मोदी की अनुशंसा व सांसद चंद्रप्रकाश  जोशी चित्तौड़गढ़ के अथक प्रयास से बहुप्रतीक्षित मावली-बड़ीसादड़ी रेल लाइन आमान परिवर्तन कार्य पूर्ण होने पर रेलवे के CRS द्वारा आज  इसका निरीक्षण किया जाएगा। भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार के अनुसार CRS स्पेशल ट्रेन प्रातः 8.30 पर मावली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। सुथार ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि CRS के स्वागत के लिए अधिकाधिक संख्या में मावली रेलवे स्टेशन प्रातः 8.30 बजे पहुंचे तथा इस गौरवमयी पल के साक्षी बने।

Read More
मावली

विधायक धर्मनारायण जोशी की अनुशंसा पर मावली विधानसभा में 6.47 करोड़ के कार्य स्वीकृत

फतहनगर। (कार्यालय संवाददाता)। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी की अनुशंषा पर मावली विधानसभा क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट (डी. एम. एफ. टी.) मद से 6.47 करोड के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत हुए है। जिसमें सडक निर्माण पर 2.60 करोड, पेयजल व्यवस्था पर 24 लाख व विद्यालयों में कक्षा-कक्षों व अन्य सुविधाओं पर 3.63 करोड रूपये व्यय होगें। विधायक जोशी ने बताया कि इस स्वीकृति के तहत खाम की मादडी में सी. सी. सडक निर्माण पर साठ लाख, रेला से नया खेडा (जावड) सडक निर्माण पर एक करोड दस लाख, वारणी पंचायत के काडा गांव तक सडक निर्माण पर 70 लाख व जावडा स्कूल से बडियार रोड पर सडक मरम्मत पर बीस लाख रूपये व्यय होगें। वहीं थामला पंचायत के लोडावास व खातीखेडा गांवों में पेयजल व्यवस्था के लिये ओपनवेल निर्माण पर 12-12 लाख रूपये व्यय होगें। विधायक जोशी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरोदा (माव...

Read More
मावली

पायल का बीएएमएस में चयन

फतहनगर , मावली उपखण्ड की ईन्टाली ग्राम पंचायत की पायल आमेटा का बीएएमएस में चयन हुआ। पायल आमेटा दसवीं कक्षा राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईन्टाली से जिले प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पिता ललित नारायण आमेटा के अनुसार हालही में आयोजित नीट परीक्षा में उत्तीर्ण कर आयुर्वेद रिसर्च कैरियर में रूचि के लिए आवेदन किया। बीएएमएस के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद जयपुर में चयन हुआ है।

Read More
मावली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया पर हमले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने पूतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया

मावली ।  मावली में आज देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह  पवार के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु  अग्रवाल के नेतृत्व में पुतला दहन व ज्ञापन दिया गया । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के कोटा प्रवास के दौरान कतिपय कांग्रेस जनों द्वारा हमला व अभद्रता की । इसे महिला मोर्चा ने घोर निंदनीय बताया ।  रीट परीक्षा में हुई की सीबीआई जांच की मांग की गई । उचित कार्रवाई करने के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया । भाजपा मावली द्वारा तहसीलदार  को ज्ञापन दिया गया । इस अवसर पर पूर्व विधायक दलीचंद डांगी,  देहात जिला महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह , मावली मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ,फतहनगर - सनवाड़ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, डबोक मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह , घासा मंडल अध्यक्ष रतनसिंह कीकावत ,फतेहनगर नगर पालिका उप चेयरमैन नितिन , महिला मोर्चा जिला मंत्री लीला , सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता ...

Read More
मावली

विधायक जोशी भी लगे यूपी चुनाव में

फतहनगर । मावली विधायक धर्म नारायण जोशी तथा उदयपुर के पूर्व पार्षद भाजपा नेता विजय प्रकाश विप्लवी इन दिनों यूपी चुनाव प्रचार में लगे हैं । नेता द्वय ने रविवार को बरोली (यूपी) विधानसभा क्षैत्र के भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के साथ हरदुआगंज (अलीगढ़) में मंच साझा किया तथा भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की ।

Read More
मावली

हर दिल अजीज समाजसेवी गोपाल कृष्ण भट्ट का असामयिक निधन : मावली में शोक की लहर

मावली( नरेश शर्मा )। उपखंड क्षेत्र के शिक्षक नेता, धर्म प्रेमी , युवा समाजसेवी हरदिल अजीज गोपाल कृष्ण भट्ट (पुत्र दिवंगत शिक्षक नेता समाजसेवी श्याम सुंदर जी भट्ट) का शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि को अचानक हार्ट अटैक आने से रविवार तड़के साढ़े तीन बजे उदयपुर के हॉस्पिटल में निधन हो गया। यह खबर जंगल मे आग की तरह फैलते ही उनके परिवार जनों, रिश्तेदारों, ग्रामवासियों, गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज जनों,शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। लगभग 50 -52 वर्षीय गोपाल भट्ट के नहीं रहने की खबर जिसने भी सुनी,सहसा विश्वास नहीं हुआ, लेकिन इस कटु सत्य को स्वीकारना ही पड़ा। मृदुभाषी, मिलनसार स्वभाव के गोपाल कृष्ण ने छोटी उम्र में ही अपने पिताजी के सानिध्य में भागवत कथा का अभ्यास शुरू कर दिया था। मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर उनके साथ कथाओं में शामिल भी हुए, स्वतंत्र रूप से खुद भी कथाएं की। वह कुशल वक्ता, मंच संचालक...

Read More
मावली

फलीचड़ा में उपचारात्मक शिक्षण प्रशिक्षण सम्पन्न

मावली । उदयपुर जिले के मावली तहसील की  ग्राम पंचायत फलीचड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य संजय वडाला के नेतृत्व में स्टार उपचारात्मक शिक्षण एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर योगेश जैन, ओम प्रकाश लोहार द्वारा प्रशिक्षण की जानकारी दी गई । इस दौरान 24 संभागी उपस्थित रहे । सभी ने प्रशिक्षण की सराहना की । बच्चों को कक्षा स्तर के अनुसार विद्यालय में जाकर अध्ययन करवाएंगे ।

Read More