फतहनगर। यहां के राजकीय चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डाॅ.विजय जैन को आज लाॅक डाउन ग्रुप की ओर से 200 एवं चन्द्रप्रकाश दुग्गड़ की ओर से 50 मेडिकल किट प्रदान किए गए। ये मेडिकल किट जरूरतमंद लोगों को प्रदान किए जाऐंगे। इस अवसर पर हेमंत गोयल,गोपाल छिपा,आशीष कोठारी,विकास सोनी,विजय सोनी,गौरव कुमावत,विकास मोर आदि उपस्थित थे। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक वैष्णव के निर्देशानुसार पार्षद नरेश जाट एवं मनीष पालीवाल के नेतृत्व में सनवाड हॉस्पिटल में मरीज और मरीजों के परिवार जनों को फल एवं मास्क वितरण किया गया। इस अवसर पर महावीर जैन, ललित त्रिपाठी, दीपक कोठारी, अनिल पराशर, दीपक अग्रवाल,राहुल त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। बुधवार को वार्ड 15 की रोड़ लाइटें मीटर जलने के बाद से ही बंद पड़ी है। लाइटें बंद रहने से आज तीसरे दिन भी लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरे से ही लोग परेशान नहीं है अपितु रोड़ लाइटों की लाइन से जुड़ी पनघट योजनाएं तक इससे प्रभावित हुई है। पनघट योजनाएं सुनी पड़ी है तथा लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। इस घटना को आज तीसरा दिन होने के बावजूद प्रशासन ने सुध नहीं ली है। इधर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती दीपमाला चावड़ा ने बताया कि मीटर नया लगाया जा चुका है तथा आधी लाइटें चालू हो गई है। आधी कल चालू हो जाएगी। तार छूटने के कारण जनता काॅलोनी तथा नाकोड़ा नगर में लाइट गुल है। ...
Read Moreफतहनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस मावली विधानसभा अध्य्क्ष रौनक गर्ग द्वारा कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए मास्क,सेनेटाइजर,असहाय लोगो मे राशन किट वितरण किए गए। इसके अलावा गौ शाला में गायों को हरी घास डाल कर गौ सेवा की गई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस माहिन खान, मेकश खान,पार्षद सुनील मून्दड़ा, नारायणलाल मोर,ओम प्रजापत, मनीष बंसल, नगर अध्यक्ष नितेश पुरी आदि मौजूद थे जिन्होने पुष्पांजलि अर्पित की। ...
Read Moreफतहनगर। बुधवार को वार्ड 15 की रोड़ लाइटें दिन भर जलती रही तथा शाम को मीटर धूं-धूं कर जल गया। मीटर जलने के साथ ही वार्ड 15 की रोड़ लाइटें गुल हो गई। मीटी खंभे पर लगा था जिसमें बारिश के कारण पानी घुस गया तथा मीटर जल गया। बारिश होने के बाद जहरीले जीवों का खतरा है तथा सड़कों पर अंधेरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि नगरपालिका क्षेत्र में रोड़ लाइटों के मीटर एवं पेनल खंभों पर ही लगे हैं जिनमें बारिश के कारण स्पार्किंग होकर घटनाएं हो जाती है। इसके अलावा नए बने घरों के मीटर भी खंभों से घरों में नियत स्थान पर स्थानान्तरित किए जाने हैं।
Read Moreफतहनगर। नगर के एक डेयरी संचालक की आज कोरोना से मौत हो गई। लदाना निवासी उक्त डेयरी संचालक की तबीयत खराब होने पर 12 मई को उदयपुर भर्ती करवाया गया था लेकिन हालत बिगड़ती गई तथा आज उसने दम तोड़ दिया। उसके पैतृक गांव लदाना में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आज प्रातः अंतिम संस्कार किया गया। बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के ऐसे डेयरी संचालक की मौत पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
Read Moreफतहनगर। ताऊ तै तूफान के गुजरने के बाद आज मौसम खुल गया है तथा चटक धूप खिल उठी है। तूफान के कारण 2 दिन मौसम खराब रहने के बाद आज नगर वासियों को राहत मिली। नगर के आस-पास के गांव में भी मौसम खुल गया है तथा आसमान साफ है। तूफान के कारण चल रही हवाएं थम चुकी है हालांकि मौसम में अभी ठंडक घुली हुई है जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। जैसे-जैसे दिन निकलता जाएगा ठंडक के कम पड़ने के आसार हैं। तूफान के चलते बदले मौसम के कारण वृद्धजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Read Moreजयपुर, 19 मई। मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर के महंत श्री कैलाश शर्मा ने बुधवार को जरूरतमंदों के लिए राशन खाद्य सामग्री के 600 पैकेट जिला प्रशासन को सौंपे। उन्होंने यह सामग्री जिला कलेक्टर श्री अंतर सिंह नेहरा को सौंपी। श्री नेहरा ने महंत श्री शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनसे पहले भी इस प्रकार का सहयोग प्राप्त होता रहा है। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन भी उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड चिकित्सालय मे 45 पार आयु वर्ग़ के टीकाकरण का कार्य चल रहा था। टीके की अज्ञानता और साधन की असुविधा के कारण फकीर मोहम्मद जो कि एक विकलांग हैएवो टीका नही लगवा पा रहा था। उस विकलांग को सहारा दिया वार्ड नं 14 के पार्षद मनीष पालीवाल ने। जबकि अभी कोरोना का भय इस कदर व्याप्त है की नगरवासी घर से बाहर ही नही निकल रहे हैं। इस कठिन समय में वार्ड पार्षद ने स्वयं उसके घर पर जाकर टीके के बारे मे सही जानकारी देकर उसका मनोबल बढाया और स्वयं के साधन पर बिठाकर दिव्यांग का टीकाकरण कराकर पुनः उसे घर पर छोड़ा। ...
Read Moreचित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी.जोशी ने धरियावद विधायक गौतम लाल मीणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनको पार्टी एवं क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रधंजलि अर्पित की। सांसद जोशी ने सरल एवम सहज स्वभाव के धनी गौतम लाल मीणा को पार्टी व क्षेत्र के लिए लगातार कार्य करने वाला बताया वह संगठन में भाजपा देहात जिला के एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष से किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तक के पदों पर रहे तथा जनप्रतिनिधि के तौर पर प्रधान एवं तीन बार विधायक चुने गए उनका निधन न केवल धरियावद एवं लसाडिया बल्कि प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिले के लिए भी बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उनको धरियावद व लसाड़िया में किया गया विकास कार्यो के लिए सदैव याद किया जाएगा। सांसद जोशी ने ईश्वर से विधायक मीणा की आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री ...
Read Moreफतहनगर। यहां की जनता काॅलोनी में रावत परिवार पर आज दोहरा वज्रपात हो गया जब स्व. उंकारजी भोपाजी के ज्येष्ठ पुत्र श्यामसिंह रावत ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। श्यामजी पूर्व में उदयपुर अस्पताल में भर्ती थे जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद ऑक्सीजन व्यवस्था के साथ घर रखे जाने को कहा था। घर आने के बाद मंगलवार की शाम को तबियत बिगड़ी जिस पर उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर आज सुबह उन्होने अंतिम सांस ली। श्यामजी के निधन से पूर्व कोरोना के कारण ही उनके सबसे छोटे भाई हरिसिंह(हरीश) का निधन हो गया था। अभी उस घटना को भी 12 दिन भी नहीं बीते। श्यामजी को हरीश के निधन की जानकारी भी नहीं होने दी लेकिन विधि के विधान के आगे किसी की नहीं चलती। एक ही परिवार में कोरोना के कारण दो जनों की गमी से परिवार पर वज्रपात हुआ है। लोगों ने सोशल मिडिया के जरिए संवेदनाए व्यक्त की है।
Read Moreफतहनगर। फतहनगर के धुणी बावजी के समीप वर्षों से खाली पड़े चिकित्सा भवन में अस्पताल शुरू कर कोरोना के मद्देनजर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने को लेकर भामाशाह आगे आ रहे हैं। 2 दिन पूर्व भाजपा नेता पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना ने ₹100000 की घोषणा कर इसकी शुरुआत की थी। अब यहां के मेन चौराहा स्थित रूपम श्रृंगारिका के मालिक दिवंगत श्यामसुंदर सोनी की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्यामा सोनी ने 111111 रुपए की घोषणा की है। इस घोषणा पर नगर वासियों ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया है।
Read Moreफतहनगर। यहां के सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में नगर के व्यापारियों द्वारा हवन का आयोजन किया गया। पंडित ओम शर्मा ,मुकेश शर्मा तथा अन्य पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार के साथ चले इस हवन में व्यापारियों ने बारी-बारी से आहुतिया दी । हवन की पूर्णाहुति के बाद सभी ने बालाजी से कोरोना महामारी से बचाने की अरदास करते हुए सर्वत्र सुख शांति की कामना की।
Read Moreफतहनगर। ताउ तै तूफान ने राजस्थान में प्रवेश कर लिया जिसका असर फतेह नगर क्षेत्र में देखने को मिला। मंगलवार की शाम को ही इसका एहसास हो गया था। सांझ ढलने के साथ ही तेज हवाएं और बारिश की बौछारें खेलना शुरू हो गई। रात्रि को हवाओं ने जोर पकड़ा तथा कभी तेज तो कभी मंद गति से हवाएं चलती रही इनके साथ ही बरसात भी होती रही। आज सुबह तक भी हमारे चल रही है तथा रुक-रुक कर बारिश का दौर चल रहा है। इन हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग अपने घरों में बंद हैं। मौसम में काफी ठंडक घुल गई है। स्वच्छंद विचरण करने वाले जानवर परेशान दिखे। तेज हवाओं के कारण अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र में 9 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार धुणी पर एक युवक,वार्ड 15 में तीन महिलाएं,वार्ड पांच में एक महिला,सनवाड़ में एक महिला,वार्ड 19 तथा वार्ड 21 में एक एक महिला पॉजिटिव मिली है। कोरोना के आंकड़ों के मामले में पिछले 2 दिनों से काफी राहत मिली है। 2 दिन से पालिका क्षेत्र में किसी भी कोरोना पॉजिटिव की मौत की खबर नहीं है।
Read Moreफतहनगर। तूफान का असर फतहनगर क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। रात्रि को तेज हवाओं के साथ बारिष की बौछारें गिरी जिससे मावठ हो गया। कुछ जगहों पर सड़क पर पानी भी भरा देखा गया। मौसम के बदले मिजाज से ऐसा लगा जैसे बारिष का मौसम आ गया हो। आज सुबह से ही मंद गति से ठण्डी हवाएं चल रही है। रात्रि को हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। आज सुबह चंगेड़ी की थ्री फेस बिजली बाधित हुई। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे तथा फाल्ट ढूंढ कर पुनः आपूर्ति शुरू की। ...
Read Moreफतहनगर। नगरपालिका क्षेत्र में समुचित चिकित्सा सुविधा के लिए संयुक्त प्रयास का सुझाव देते हुए सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में महामारी का समय है। नगर में जनसंख्या के अनुरूप सरकारी चिकित्सा सुविधाएं नगण्य है। जहाँ नगर को चार पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों का अधिकार है वहाँ जन प्रतिनिधियों की अनदेखी से वर्षो पूर्व नगर के दूरदर्शी व्यक्तियों के प्रयास से लाखों रुपयों से धूणी क्षेत्र में बना चिकित्सालय खण्डहर हो रहा है। वर्षों से प्राथमिक चिकित्सा के अभाव में न जाने कितने क्षेत्रवासियों की अकाल मौतें हुई है तथा हो रही है और होगी। सभी राजनीतिक विचारों के लोगों से मेरा अनुरोध है कि हमें हमारी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की तरफ ध्यान देना है। जिससे सरकार द्वारा इस भवन में नगरवासियों को वांछित चिकित्सा सुविधायें उपकरणों एवं चिकित्सकों के साथ शीघ्रताशीघ्र उपलब्ध करवाने की क...
Read Moreउदयपुर। प्रदेश में बीजेएस मिशन राहत के अंतर्गत झीलों की नगरी उदयपुर से मोबाइल ऑक्सीजन सेवा हेतु वाहन रवाना किया गया । प्रदेश महामंत्री अभिषेक संचेती ने बताया कि BJS परिवार द्वारा राजस्थान स्तर 700 ऑक्सीजन कन्सन्ट्र्टर का उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया जाएगा । उदयपुर से जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेवजी की भूमि केशरियाजी हेतु महावीर संस्थान ऋषभदेव की स्कुल बस को प्रथम मोबाइल वाहन के रुप में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार फत्तावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । महावीर संस्थान एवं BJS ऋषभदेव शाखा की ओर से लविश जैन भँवरा, राजू भाई स्कुटी एवं जयदीप सेवक ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर स्वीकार किये..। इस अवसर पर बीजेएस उदयपुर अध्यक्ष दिनेश कोठारी, महामंत्री रैन प्रकाश जैन, प्रोजेक्ट संयोजक सुधीर चित्तोड़ा, “अपनी रसोई” संयोजक दीपक बोलिया, अरुण मेहता, अशोक सिंघवी, कमलेश परमार, पंकज हड़पावत, ...
Read Moreपूर्व पालिकाध्यक्ष पोखरना ने नकारा पड़े चिकित्सा भवन में अस्पताल शुरू करने पर एक लाख के सहयोग की घोषणा की
फतहनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना ने फतहनगर के धुणी बावजी के समीप अस्पताल भवन को शुरू करने पर अपनी ओर से एक लाख की घोषणा की। पोखरना ने सोशल मिडिया पर चली मुहिम का हिस्सा बनते हुए कहा कि वर्ष 2003 -2008 में जब प्रदेश में वंसुन्धरा सरकार थी, उस वक्त के स्वास्थ एवं चिकित्सा मंत्री नरपतसिंह राजवी को तत्कालीन मावली विधायक शांतिलाल चपलोत ने लाकर इसका उद्घाटन कराया। करोड़ो रूपये की हाइवे से लगी जमीन व करोड़ों के बने भवन आज धूल चाट रहे हैं। वर्तमान विधायक धर्मनारायण जोशी ने वर्तमान विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को बहुत ही मजबूती के साथ उठाया,लेकिन वर्तमान सरकार इस पर ध्यान नही दे रही है। पोखरना ने कहा कि अगर सरकार कोई भी सकारात्मक निर्णय लेकर उक्त स्थान पर चिकित्सा की दृष्टि से सभी प्रकार के संसाधन लगा कर चालू करती है तो मैं स्वयं सर्वप्रथम एक लाख रुपये देने की घोषणा करता हूँ। ...
Read Moreपूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेश पालीवाल ने महामारी के दौर में सुझाया नकारा पड़े भवन के उपयोग का रास्ता
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेश पालीवाल ने कोरोना महामारी के दौर में यहां के धुनी पर नकारा पड़े भवन के उपयोग का रास्ता सुझाते हुए सोशल मीडिया पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संसाधन होते हुए भी फतहनगर इस महामारी मे पिछड़ में रहा है। इच्छा है तो सिर्फ कार्य करने की। फतहनगर को भामाशाह की नगरी धर्म की नगरी से पहचाना जाता है पर फिर भी आज इस महामारी में फतहनगर पिछड़ रहा है! क्यों नहीं इस महामारी में एक ऐसा कार्य किया जाए जो की मिसाल बनकर सभी के उपयोगी हो जाए फतहनगर में धुणी बावजी के यहां 5 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ राजस्थान सरकार व नगर पालिकाफ़तहनगर सनवाड द्वारा बनाया हुआ प्राथमिक चिकित्सालय फ़तहनगर बना हुआ जो कि आज तक ट्रोमा सेंटर के नाम से उलझा हुआ है! और इसी कारण फाइलों में दबकर रह गया है क्योंकि किसी का ध्यान आज दिन तक वहां नहीं गया और अगर किसी ने कोश
Read More