फतहनगर - सनवाड

फतेहनगर में मावठ की बारिश शुरु :मौसम में घुली ठंडक

फतहनगर । नगर में आज तड़के से ही मावठ की बारिश का दौर शुरू हो गया । 6:00 बजे हल्के छींटे गिरने शुरू हुए तथा बाद में बौछारें तेज हो गयी। मावठ की बारिश होने से किसानों को रबी फसलों में फायदा होगा लेकिन इस बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई है ।  ऐसे में सांस की दिक्कत वाले लोगों को मौसम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा ।  पिछले कुछ दिनों से मौसम ठंडा चल रहा है। आज इस बारिश के बाद में मौसम काफी ठंडा होने की संभावना है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सोमेश्वर महादेव को धराया भोग,सब्जी का अन्न्कूट किया वितरण

फतहनगर। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर पर भी छप्पनभोग एवं सब्जी के अन्नकूट का आयोजन किया गया। यहां भी भक्त बड़ी संख्या में अन्न्कूट का प्रसाद लेने पहुंचे। नगर में अब तक द्वारिकाधीश मंदिर,अखाड़ा मंदिर एवं विनायक मंदिर पर छप्पन भोग के आयोजन हो चुके हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मंशा महादेव मंदिर पर अन्नकूट का किया आयोजन

फतहनगर। इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में छप्पनभोग का आयोजन किया गया जिसमें छप्पनभोग के अलावा सब्जी का अन्नकूट वितरण किया गया। यहां महाआरती में कॉलोनी समेत नगर के लोगों ने भाग लिया। महादेव का अभिषेक एवं शिव परिवार को सजाया गया। शिव परिवार के साथ भक्तों ने फोटोग्राफी का भी लुत्फ लिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बालाजी को धराया छप्पनभोग

फतहनगर। यहां कृषि उपज मंडी के समीप स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर बालाजी के समक्ष 56 भोग धराया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा बालाजी की आंगी की गई। बालाजी की प्रतिमा को सज्जित कर महा आरती की गई। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सिद्ध हनुमान मंदिर तथा मंशा महादेव मंदिर पर भी आज होगा 56 भोग

फतेह नगर । छप्पन भोग के क्रम में आज कृषि उपज मंडी के समीप स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा । इसी तरह से इंद्रा कॉलोनी स्थित मंशा महादेव मंदिर पर 56 भोग एवं सब्जी का अन्न कूट वितरण किया जाएगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सोमेश्वर महादेव मंदिर पर आज होगा 56 भोग

फतहनगर ।  रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार की शाम छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा । आयोजकों के अनुसार महादेव के समक्ष विविध व्यंजनों से निर्मित छप्पन भोग सजेगा तथा 25 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा। सायं7:15 बजे महा आरती के साथ ही अन्नकूट वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ होगा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आंवली पूजन कर मनाई आंवला नवमी,ठाकुरजी का किया विशेष श्रंृगार

फतहनगर(विकास चावड़ा)। आंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर स्थित श्यामसुन्दर वाटिका में आंवली का पूजन किया गया। सुबह से ही महिलाएं सज धजकर हाथों में पूजा की थालियां लिए वाटिका पहुंची तथा आंवली पूजन एवं कथा श्रवण किया। आंवली पूजन दोपहर तक चलता रहा। महिलाओं ने इस दौरान मंदिर में कद्दू एवं आंवले भी प्रभु चरणों में अर्पित किए। इसी तरह से यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में आंवला नवमी पर विशेष श्रृंगार धराया गया। नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित किया गया। कानों में कुण्डल,हाथों में शंख,चक्र एवं गदा सुशोभित किए गए। गले में आंवलों की मालाएं सजी तथा सायंकाल महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आंवला नवमी पर यहां भी लोग प्रभु दर्शनों के लिए आते रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अखाड़ा मंदिर में छप्पनभोग के लिए उमड़े श्रद्धालु

फतहनगर। अन्नकूटोत्सव के तहत शुक्रवार की शाम आंवला नवमी पर यहां के अखाड़ा मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्नकूट के तहत छप्पनभोग के लिए सुबह व्यजंन तैयार किए गए। दिनभर सब्जी का अन्नकूट तैयार किया जाता रहा। पिछले वर्ष कोरोना के चलते महज छप्पनभोग ही सजा था। इस बार छप्पनभोग के साथ ही 31 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट रखा गया। इसके लिए प्रभु के निज मंदिर के सामने ही भगवान सत्यनारायण की झांकी सजी तथा छप्पनभोग धराया गया। छप्पनभोग सजने के बाद महन्त रामचन्द्रदास द्वारा सायं सवा सात बजे महा आरती की गयी। आरती के बाद छप्पनभोग का प्रसाद वितरण किया गया। छप्पनभोग कार्यक्रम में बड़ी तादाद में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर की विद्युत सज्जा की गई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरों के संग शिविर का लोग ले रहे लाभ

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 1 से 4 तक का शिविर पालिका परिसर में ही आयोजित किया गया जहां पर वार्ड के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा के अनुसार स्टेट ग्रांट एक्ट की 9 पत्रावलियां,69 ए की एक पत्रावली,नामान्तरण की 13,निर्माण स्वीकृति की एक पत्रावली,नियमन की दो,पट्टा नवीनीकरण की तीन पत्रावलियां प्राप्त हुई। नामांतरण की 16,उप विभाजन 3,स्टेट ग्रांट के 6 व लीज ें 4 पट्टे वितरित किए गए। शिविर के दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील, उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी समेत अन्य पार्षद भी मौजूद रहे। वार्ड 6,7 व 8 का शिविर 16 से 18 नवम्बर तक पालिका परिसर में ही लगेगा। इसके बाद 5,9 व 10 का शिविर कला भवन में 23 से 25 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मण्डी में शनिवार से सोमवार तक निलामी कार्य रहेगा बंद

फतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में शनिवार से सोमवार तक कृषि जिंसों की निलामी का कार्य बंद रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए मण्डी सचिव ने बताया कि मण्डी प्रांगण में नियमन व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु व्यापारियों के प्रार्थना पत्र के अनुसार निलामी कार्य सोमवार तक बन्द रखने का निवेदन किया है। मण्डी सचिव ने ऐसे में किसानों से सोमवार तक मण्डी में अपनी उपज विक्रय हेतु नही लाने को कहा है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रीट लेवल प्रथम में राणावत ने 142 अंक किए प्राप्त

फतहनगर। पिछले दिनों घोषित रीट लेंवल प्रथम के परिणाम में समीपवर्ती राणावतों की सादड़ी निवासी गुरूवर्द्धनसिेह राणावत ने 150 में से 142 अंक प्राप्त किए। राणावत की इस सफलता पर मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अखाड़ा मंदिर फतहनगर पर आज होगा छप्पनभोग

फतहनगर । यहां के अखाड़ा मंदिर पर आज शाम छप्पन भोग का आयोजन होगा । इस आयोजन के तहत 31 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा। प्रभू के समक्ष छप्पन भोग सजेगा तथा साईं 7:15 बजे महा आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। आज दिन भर सब्जी का अन्नकूट तैयार करने के लिए भक्तगण जुटे रहे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेह नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में गोपाष्टमी पर किया ग्वाल बाल मनोरथ

फतहनगर। दीपावली के अवसर पर पांच दिनों तक विविध धार्मिक मनोरथ आयोजन के बाद आज गुरूवार को यहां के द्वारिकाधीश मंदिर पर ठाकुरजी का गोपाष्टमी के अवसर पर ग्वाल बाल मनोरथ किया गया। प्रातः मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं सहायक कमल नयन पालीवाल द्वारा ठाकुरजी को ग्वाल वेशभूषा धारण करवा सिर पर मोर पंख,गले में स्वर्ण माला,श्री मुख पर बांसुरी सुशोभित नयनाभिराम श्रृंगार के साथ विराजित किया गया। नवनीत प्रियाजी के संग विराजित ठाकुरजी के इर्द गिर्द ग्वालें एवं गौ चारण का मनोरथ दर्शाया गया। गोपाष्टमी होने से भक्तों का दिन भर दर्शनों के लिए आना जाना लगा रहा। कीर्तनकारों ने शाम के समय कीर्तन कर ठाकुरजी के ग्वाल स्वरूप को लुभाने का यत्न किया। सायं सवा सात बजे आरती की गई तथा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शयन तक श्रद्धालुगण प्रभुश्री के ग्वाल बाल दर्शनों को आते रहे। इसी प्रकार से अखाड़ा मंदिर पर भी प्रभु सत...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में अस्थायी नाला बना परेशानी का कारण

फतहनगर। मावली तहसील के ईंटाली में विगत 4 माह से इंटाली से भीलाखेड़ा सड़क पर पानी निकासी हेतु ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी से अस्थाई नाला खोदा गया था। उस पर पक्के नाले का निर्माण करवाना था जो 4 माह बीत जाने के बाद अभी तक नहीं बन पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि ईंटाली से भीलाखेड़ा सड़क स्वीकृत हुई जिस पर आबादी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा सीसी रोड का निर्माण तो करवा दिया गया मगर सीसी रोड के दोनों तरफ पानी निकासी हेतु गटर का निर्माण नहीं कराया। इस कारण गांव की जनता बहुत परेशान हो रही थी। इसको ध्यान में रखे हुए ग्राम पंचायत ने पानी निकासी के लिए अस्थाई रूप से नाला खुदवाया। इस पर 4 माह बीत जाने पर भी पीडब्ल्यूडी द्वारा नाला निर्माण नहीं किया गया। ऐसे में गांव के किसान अपनी उपज खेतों से घरों को लाने में भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। आए दिन वाहन फसं जाते हैं। बुधवार को भी एक बोलेरो इसमें फंस गई जिस

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रधान डांगी व पालिका अध्यक्ष मंजु भील के हाथों शुरू हुआ प्रशासन शहरों के संग अभियान

फतहनगर। बुधवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान का पालिका क्षेत्र में शुभारंभ किया गया। आगामी 28 दिसम्बर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी तथा पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील ने किया। पालिका परिसर में आयोजित वार्ड 1 से 4 तक का यह आयोजन 12 नवम्बर तक चलेगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा के अनुसार प्रधान डांगी,पालिकाध्यक्ष मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों आज स्टेट ग्रांट के 4 पट्टे,नामांतरण की एक स्वीकृति, 2 व्यवसायिक पट्टे व निलामी के दो लम्बित पट्टे जारी कर वितरित किए गए। शिविर के शुभारंभ अवसर पर पार्षद सुनील डांगी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,शांतिलाल चण्डालिया, नरेश जाट,मनीष पालीवाल,बाबुलाल गाडरी,विद्याशंकर चनाल,विनोद यादव, रेहाना बानु,शहनाज बानु,गिरिजा मीणा,हेमलत...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा ने फतहनगर कार्यग्रहण किया

फतहनगर। अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा के यहां कार्यग्रहण करने पर मंगलवार को स्वागत किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पालिका में कार्यग्रहण करने पर यूनियन अध्यक्ष अनिल कुमार गुस्सर एवं कार्यवाहक अध्यक्ष राजू कंडारा ने माला पहनाकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष सुरेश कुमार घावरी,पिंटू गुस्सर,राजू, सुरेश घावरी फतहनगर, राजू गमेती समेत सभी पदाधिकारियों ने इस अवसर पर अधिकारी देथा को बधाई दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में प्रशासन शहरों के संग शिविर कल से

फतहनगर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पालिका क्ष्ेत्र में बुधवार से शिविर का आगाज होगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा के अनुसार 10 से 12 नवम्बर तक वार्ड 1 से 4 तक का शिविर पालिका परिसर में ही आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसी तरह से 6,7 व 8 वार्ड का शिविर 16 से 18 नवम्बर तक पालिका परिसर में ही होगा। विभिन्न वार्डों के शिविर 28 दिसम्बर तक चलेंगे। इन शिविरों में आबादी क्षेत्र में पट्टे जारी करने,कृषि भूमि नियमन,कच्ची बस्ती नियमन,खांचा भूमि,स्टेट ग्रांट,नामांतरण,उप विभाजन समेत डेढ़ दर्जन से भी अधिक कार्यों को प्राथमिकता से किया जाएगा। मंगलवार को क्ष्ज्ञेत्र की जेवाणा पंचायत का शिविर पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किया गया जहां पर मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी,पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल चौधरी तथा सरपंच द्वारा पट्टों का वितरण किया गया। शिविर में जॉब कार्ड,पेंशन प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में मंशा महादेव के व्रत का किया उद्यापन

फतहनगर। फतहनगर तथा ईंटाली में आज मंशा महादेव के व्रत का उद्यापन किया गया। नगर के अखाड़ा मंदिर स्थित मंशा महादेव मंदिर पर सुबह भोले का वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। महादेव का विशिष्ट श्रृंगार किया गया तथा कथा श्रवण कर व्रतधारी महिलाओं ने महादेव को चूरमे का भोग लगाया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विनायक को धराया छप्पनभोग,41 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट किया वितरित

फतहनगर। खैखरे के अवसर पर यहाँ के द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के बाद आज विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर के संस्थापक गणपतलाल स्वर्णकार के अनुसार विनायक का मनोहारी श्रंृगार किया गया। विनायक के समक्ष विविध प्रकार के व्यंजन सजाए गए तथा सायं सवा सात बजे विनायक के दर्शन खोले गए। आरती की गई तथा अन्नकूट का वितरण शुरू किया गया। विविध व्यंजनों के भोग का प्रसाद वितरण किया गया जबकि 41 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट लेने के लिए मंदिर परिसर में लम्बी-लम्बी कतारें लगी। लोग दर्शनोंपरान्त अन्नकूट लेते गए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विनायक मंदिर फतहनगर पर आज अन्नकूट

फतहनगर । यहां के विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आज शाम को होना है ।  इस आयोजन के तहत आज दिन भर छप्पन भोग के लिए व्यंजन तैयार करने का काम चला ।  यहां 41 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा । सायं 7:15 बजे महा आरती के साथ ही छप्पन भोग के दर्शन होंगे तत्पश्चात अन्नकूट वितरण शुरू किया जाएगा । इस अवसर पर विनायक की विशिष्ट झांकी भी सजाई जा रही है। उक्त कार्यक्रम विनायक मंदिर विकास ट्रस्ट की ओर से तथा भक्त गणों के सहयोग से किया जा रहा है ।

Read More