फतहनगर - सनवाड

पाले के कारण फसलों को पहुंचा नुकसान,किसानों ने की आंकलन एवं मुआवजे की मांग

फतहनगर। पिछले दिनों कड़ाके की ठण्ड के चलते पाला पड़ने से क्षेत्र में रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है। चंगेड़ी के काश्तकार देवीलाल जाट ने बताया कि उसने 10 बीघा क्षेत्र में तुलसी की फसल बोई थी। फसल भी अच्छी खासी लहलहा रही थी लेकिन पाला गिरने से फसल पूरी तरह से नष्ट हो चकी है। इसके अलावा जिन किसानों के खेतों में चने आदि की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने नुकसान का आंकलन करवा कर मुआवजे की मांग की है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी का जन्म दिन मनाया

फतहनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी का जन्म दिन पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया। इस अवसर पर नगर के प्रताप चौराहा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर सभी ने वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा वाजपेयी अमर रहे के नारे लगाए। कल्याणसिंह पोखरना ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा शाब्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,भाजपा महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल, पार्षद विनोद धर्मावत,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश सोनी,पूर्व पार्षद बद्रीलाल सोनी,रामचन्द्र महलाना, ,पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा,ओमप्रकाश टेलर,जगदीश तम्बोली समेत अन्य मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के द्वारिकाधीश मंदिर में छप्पनभोग रविवार को

फतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को कजोड़ीमल रतनलाल अग्रवाल परिवार की ओर से छप्पनभोग का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन दोपहर 12 बजे होगा। इस अवसर पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार होगा। ठाकुरजी के समक्ष छप्पनभोग सजाया जाएगा तथा महा आरती के साथ ही छपनभोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा महिला मोर्चा ने वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया

फतहनगर | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा फतहनगर सनवाड़ उदयपुर देहात द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया । इस कार्यक्रम में पुलिस थाने में पुलिस कर्मियों को अल्पाहार  कराया तथा अटल बिहारी वाजपेई जी को याद किया गया। महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण जी तातेड, जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल जी सोनी, नगरपालिका उपचेयरमैन नितिन जी सेठिया,मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जी बागला, जिला अध्यक्ष मुकेश जी खटीक, जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मंत्री लीला जी सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा जी देवड़ा ,उपाध्यक्ष मीरा जी बंसल, सचिव चित्रा जी त्रिवेदी, सह सचिव लता जी वैष्णव ,मंजू जी जीनगर , ज्योति जी जीनगर , सुशीला जी मोर आदि महिला कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया तुलसी दिवस

फतहनगर। आज 25 दिसंबर को तुलसी दिवस के दिन भा ज पा महिला मोर्चा उदयपुर देहात द्वारा मुद्गल वाटिका में प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण जी तातेड महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री लीला जी सोनी के नेतृत्व में मनाया गया। ऋतु अग्रवाल ने बताया कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वह घर एक तीर्थ के समान होता है। मंत्री लीला जी सोनी ने तुलसी के पौधे वितरित किए | इस कार्यक्रम में पार्षद रंभा देवी जी ,पूर्व पार्षद शशि कला जी मोर, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंजू जी जीनगर ,मंडल अध्यक्ष उमा जी देवड़ा ,उपाध्यक्ष मीरा जी अग्रवाल ,सचिव चित्रा जी त्रिवेदी, सह सचिव लता जी वैष्णव, ज्योति जी जीनगर, करुणा जी अग्रवाल, ममता जी गर्ग, सुशीला जी मोर ,दीपिका जी गर्ग, प्रेमलता जी गोयल और सुनीता जी बंसल आदि सभी महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

शहीदों की स्मृति में 122 यूनिट हुआ रक्तदान

फतहनगर । सीडीएस विपिन रावत एवं अन्य शहीदों की समृति में सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित रक्तदान शिविर में आज 122 यूनिट रक्तदान किया गया । राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस एकदिवसीय रक्तदान शिविर में जैन संत कोमल मुनि के अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत ने 60वीं बार रक्तदान किया । रविवार को राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में ही स्वर्गीय रेणु तातेड़ की स्मृति में नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद चयन शिविर का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में होगा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोमल मुनि ने किया रक्तदान

फतहनगर । सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे रक्तदान शिविर के दौरान शनिवार को श्रमण संघीय उप प्रवर्तक कोमल मुनि जी महाराज साहब ने भी रक्तदान करके अपना योगदान प्रदान किया । शहीदों की स्मृति में चल रहे इस रक्तदान शिविर में अब तक 117 यूनिट रक्तदान हो चुका है । रक्तदान को लेकर युवाओं में  खासा जोश देखा गया है । रक्तदान का समय दोपहर 2:00 बजे का होने के बावजूद युवाओं के जोश को देखते हुए इसके बाद भी रक्तदान जारी है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सेवानिवृत्त शिक्षक देवकृष्ण वीरवाल का निधन

फतहनगर । सेवानिवृत्त शिक्षक देवकृष्ण वीरवाल जैन का शनिवार को सुबह देवलोक गमन हो गया ।  अंतिम यात्रा आज शाम 3:00 बजे मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर आज फतहनगर में पुष्पांजलि कार्यक्रम

फतहनगर ।  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर यहां के प्रताप चौराहे पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला के अनुसार शाम 5:00 बजे उक्त कार्यक्रम का आयोजन होगा । इस कार्यक्रम में सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा आमजन आमंत्रित किए गए हैं।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में रक्तदान शिविर का हुआ शुभारंभ

फतहनगर । सीडीएस बिपिन रावत एवं शहीदों की स्मृति में सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ हो गया है । राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा । आयोजकों ने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है । रक्तदान के लिए अस्पताल में युवा आने भी लगे हैं तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं । राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को स्वर्गीय श्रीमती रेणु तातेड़ की स्मृति में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा ।  इस शिविर में मोतियाबिंद से ग्रसित रोगियों का चयन कर ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

लीवर रोग विशेषज्ञ आज फतहनगर में

फतहनगर । पेट, आंत एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मयंक आमेटा आज फतहनगर में उपलब्ध रहेंगे। धुणी बाईपास स्थित शिवम मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के अनुसार मेडिकल स्टोर पर आमेटा की सेवाएं आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी । परामर्श शुल्क रुपए 200 के साथ रोगी डॉ आमेेटा से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे । अधिक जानकारी के लिए प्रवीण  गोस्वामी के चल दूरभाष 9460 5740 54 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मानव का निर्माण जमाने से नही भावों से होता है:कोमल मुनि

फतहनगर । सनवाड़ श्रावक संघ में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने कहा कि ज़माने की आड़ लेकर के लोग पाप प्रवृत्ति करते हैं और कहते हैं जमाना खराब है, जमाना खराब न हो करके मनुष्य की नीति खराब होती है, मानव का निर्माण जमाने से नहीं मानव के भावों से होता है, राम के जमाने में रावण भी मौजूद था, कृष्ण के जमाने में कंस भी मौजूद था, अर्जुन के जमाने में दुर्योधन भी मौजूद था, अब इन उदाहरणों से प्रेरणा लेनी है कि हमें क्या बनना है, गुरुदेव सौभाग्य मुनि जी म. सा. ने लिखा है कि युग से मानव बना ना करते,मानव युग निर्माण करें. व्यक्ति में हो परिवर्तन तो युग परिवर्तित हो सकता है मानव यदि जग जाए तो यह पापकालिमा धो सकता है धीरज मुनि जी म. सा. एवं रमेश मुनि जी म. सा ने भी अपने विचार रखे और आज गुरुदेव के सानिध्य में दया व्रत का भी आयोजन हुआ उसमे सैकड़ों श्रावक श्राविका ने भाग ल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूजा दाधीच को गोल्ड मेडल

फतहनगर। चंगेड़ी निवासी लोकेश दाधीच की पुत्री पूजा दाधीच को चांसलर अवार्ड एवं गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। सुश्री दाधीच को मोहनलाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय के 29वें दीक्षान्त समारोह में विधि संकाय से कुलाधिपति स्वर्ण पदक एवं गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गड़ोलिया बने श्रावक संघ सनवाड़ के अध्यक्ष

फतहनगर। प्रभूलाल गड़ोलिया स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सनवाड़ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उपप्रवर्तक कोमलमुनि के सानिध्य में गड़ोलिया को अध्यक्ष चुना गया। समाजजनों ने संतों की उपस्थिति में गड़ोलिया का स्वागत किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम

फतहनगर। चंगेड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरूवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। आज कबड्डी,क्रिकेट,वॉलीबाल एवं खो-खो का आयोजन कर टीमें गठित की गई। ग्रामीण खेलकूद का उद्घाटन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार,ग्राम विकास अधिकारी मंशापुरी गोस्वामी एवं सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट के आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिताएं शारीरिक शिक्षक रोशनलाल रेगर एवं खेल प्रभारी जगदीशसिंह के सानिध्य में आयोजित की गई। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने प्रतियोगिताओं का लुत्फ लिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोविड सहायकों को मानदेय की दरकार,आर्थिक संकट से जूझ रहे युवा

फतहनगर। स्वास्थ्य सेवाओं में संविदा पर लगाए गए सहायकों को अब तक मानदेय नहीं मिला है। इन सहायकों का मानदेय 7900 रूपए प्रति माह है लेकिन उक्त राशि भी पिछले चार माह से बकाया है। ऐसे में जो युवा इसमें लगे हैं उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अपने मूल निवास के आस पास लगे सहायक तो जैसे तैसे काम निकाल रहे हैं लेकिन दूर दराज के शहरों एवं गांवों से यहां रहकर नौकरी कर रहे लोगों के लिए आर्थिक संकट ने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। एक तो कम वेतन उस पर भी चार महिने का बाकी रह जाना इन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन कर रह गया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में शनिवार को रक्तदान तो रविवार को नेत्र परीक्षण

फतहनगर । राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में सनवाड़ में शनिवार को रक्तदान तथा रविवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा । आयोजकों के अनुसार 25 दिसम्बर को सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सीडीएस बिपिन रावत एवं अन्य शहीदों की स्मृति में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान होगा । 26 दिसम्बर को राज.बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पारसमल जी तातेड़ की धर्मपत्नी स्व.श्रीमती रेणु तातेड़ की स्मृति में  निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन शिविर का आयोजन होगा । उक्त शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाविद्यालय में किया सेमीनार का आयोजन

फतहनगर। बुधवार को स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंृखला के अन्तर्गत सह राजभाषा अंग्रेजी के महत्व पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अंजलि बरारा(नालन्दा स्किलविंग्स),विशिष्ट अतिथि श्रीमती नेहा जैन एवं आलोक जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ललित कुमावत ने की। संचालन राकेश छीपा ने किया। स्वागत उद्बोधन डॉ. मोनिका जैन ने प्रस्तुत किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन देवेन्द्रसिंह राठौड़ ने किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विप्र बंधुओ ने किया पालीवाल का सम्मान

फतहनगर। बुधवार को पदम श्री से सम्मानित श्यामसुंदर पालीवाल (पिपलांत्री) का फतहनगर आगमन पर सम्मान किया गया। पालीवाल का फतहनगर के विप्र बंधुओ और मंडी व्यापारियों ने सांवरिया सेठ की तस्वीर भेंट कर,साफा, उपरणा ओढाकर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कन्हैयालाल पालीवाल,संजय पालीवाल, विहिप के दीपक पालीवाल, मनोज पालीवाल, कैलाश मेनारिया, मोहित, लक्ष्मीलाल शर्मा तथा मण्डी व्यापारियों में घनश्याम मंगल,विनोद धर्मावत, बंटी मंगल,शैलेष, भेरुलाल बैरवा आदि उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका केरल के मुख्यमंत्री का पूतला

फतहनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा केरल में हुई ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन की निर्मम हत्या पर कड़ी निंदा व रोष प्रकट करते हुए केरल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की है। केरल में हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऐसी घटनाओं के लिए केरल सरकार को दोषी ठहराया है। पुतला दहन एवं केरल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष मंजूदेवी भील,उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री फूलचंद कुमावत,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बडगूर्जर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकरलाल लोहार, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरण जीनगर,विक्की धन्नावत, सुरेश सोलंकी, अशोक तेली,शेखर ...

Read More