फतहनगर - सनवाड

बालिका स्कूल फतहनगर का शुभकामना समारोह सम्पन्न

फतहनगर। स्थानीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 12 वीं कक्षा का विदाई समारोह शुभकामना समारोह क रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आमप्रकाश टेलर थे जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद हितेश अग्रवाल थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान सी.आर.सेठी ने की। विदा होने वाली बालिकाओं को शुभकामनाएं दी गई। पारितोषिक प्रदान किए गए। शिक्षिका देवकन्या आमेटा एवं संस्था प्रधान का सम्मान किया गया। श्रीमती अनिता यादव,जगदीश प्रसाद सिंघल सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में पतंजलि आरोग्य केन्द्र का हुआ शुभारंभ

फतहनगर। नया बाजार स्थित रतन कॉम्प्लैक्स में आज पतंजलि आरोग्य केन्द्र का शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन समाजसेवी पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिहारीलाल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पूर्व पार्षद बद्रीलाल सोनी,भंवरलाल सोनी,लक्ष्मीनारायण,बनवारीलाल पालीवाल,राजु पालीवाल,विजेश पालीवाल,शंकरलाल चावड़ा आदि उपस्थित थे। हर्षित पालीवाल एवं खुशवंत पालीवाल ने अतिथियों की अगवानी एवं स्वागत किया। इस केन्द्र पर पतंजलि के उत्पाद के साथ ही दीक्षित वैद्यों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। स्वदेशी समृद्धि कार्ड पर उत्पादों की खरीद पर 5 से 12 प्रतिशत तक की विशेष छूट एवं 5 लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना भी उपलब्ध है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

किंग सेना ने शहीदों को किया याद

फतहनगर। यहां बाजार में किंग सेना द्वारा राजगुरु,सुखदेव और भगतसिंह को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा गया। भुवनेशपुरी, नितेश वैष्णव, महेंद्र कुमावत, राकेश मारोठिया, महेश मीणा,मोहन व्यास, दीपक पालीवाल, मनोज पालीवाल, गोपाल मीणा, उदय लाल जाट, गौरव पालीवाल आदि ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शहीद दिवसः शहीदों की शहादत को किया नमन

फतहनगर। शहीद दिवस के अवसर पर आज सनवाड़ कस्बे के वार्ड नंबर 1 में शहीदों की शहादत को कस्बेवासियों ने नमन किया। कस्बे के समाजसेवी राजेंद्र कुमार उनिया, प्रभुलाल शर्मा,पार्षद शिवकुमार शर्मा, पूर्व पार्षद नीलमपुरी गोस्वामी, आशा सहयोगिनी श्रीमती सुमन शर्मा ने दीपक प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस कार्यक्रम में वार्ड के कई युवाओं ने शिरकत की। इस अवसर पर बाबूलाल शर्मा,नानालाल शर्मा,प्रहलाद शर्मा,शांतिलाल शर्मा, प्रभुलाल सालवी, हरीश शर्मा,गजेंद्र शर्मा,शिवलाल चपलोत, रोहित सालवी, राहुल शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा,प्रहलाद शर्मा,ओमप्रकाश शर्मा,भावेश जाट, निशिद पुरी गोस्वामी, रवि पुरी गोस्वामी, दीपकपुरी गोस्वामी, मोहित पुरी गोस्वामी, प्रिंस पुरी गोस्वामी, अरविंद प्रजापत, अर्पित प्रजापत, गोपाल दाधीच, मोहित टेलर,नितेश पहाड़िया, अंकित पहाड़िया, संजय पहाड़िया, साहिल पहाड़िया, बबलू जाट आदि उपस्थित थे। स...

Read More
फतहनगर - सनवाड

द्वारिकाधीश संग भक्तों ने खेला फाग

फतहनगर। रंग पंचमी के अवसर पर नगर में आज फागोत्सव की धूम रही। नगर के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में सायं सवा सात बजे ठाकुरजी के संग भक्तों ने फाग के तहत रंग खेला। इस अवसर पर ठाकुरजी को सिंहासन पर सुसज्जित विराजित किया गया। भक्तों ने ठाकुरजी को गुलाल अर्पित की तथा भक्तों ने द्वारिकाधीश के जयकारों के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को मनाया। इस मौके पर ठाकुरजी के समक्ष पकौड़ी का प्रसाद धराया गया। आरती के बाद भक्तों को उक्त प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में कीर्तन का दौर भी चला। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नव वर्ष स्वागत समिति की बैठक में योजना पर चर्चा

फतहनगर। नव वर्ष का स्वागत कार्यक्रम एतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में नववर्ष स्वागत समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नववर्ष को लेकर योजना तैयार की गई जिसमें विभिन्न चौराहों को सजाना, प्रवेश द्वार लगाना,घरों के बाहर रंगोली बनाना,सेवा बस्ती में शुभकामना संदेश देना, मठ मंदिरों को सजाना एवं हर घर में पताका लगाना। वाहन रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इन बिन्दुओं पर सभी ने विस्तार से चर्चा कर कार्य योजना बनाई। योजना को लेकर अंतिम बैठक 25 मार्च को रखी जाएगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

माहेश्वरी महिला मण्डल ने फागोत्सव मनाया

फतहनगर। माहेश्वरी महिला मंडल,फतहनगर द्वारा महेश भवन में रंग-पंचमी के उपलक्ष्य में फागोत्सव मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष संगीता समदानी एवं समाज की सभी महिलाओं ने रंग, गुलाल और फूलों की होली का आनंद लिया। रसिया गान और भजनों पर महिलाओं ने नाच गान का आनंद लिया। नया बाजार में भी व्यापारियों ने फाग के तहत गुलाल एवं अबीर से एक दूसरे को रंग लगाया। ढोल की थाप पर लोग थिरकते देखे गए। सनवाड़ के गणेशजी मंदिर पर सोमवार की शाम फागोत्सव के तहत पकौड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा किसान मोर्चा फतहनगर-सनवाड़ मण्डल की कार्यकारिणी घोषित

फतहनगर। भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पँवार, किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला की अनुशंसा से किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सन्तोष प्रजापत ने फतहनगर-सनवाड़ किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की जिसमें शक्तिसिंह चुंडावत व वीरेन्द्रसिंह राणावत को महामंत्री के रूप में शामिल किया गया। इसके अलावा रोशन जाट, देवीलाल लौहार, रमेश टेलर,किशन गाडरी,भुवनेश पुरी, प्रकाश गाडरी को उपाध्यक्ष, विकास वैष्णव, रतन गाडरी,अनिल सुथार,भगवान लाल प्रजापत,लक्ष्मण गाडरी को मंत्री,गोपाल दाधीच को मिडिया प्रभारी,मोनुसिंह को सह मिडिया प्रभारी,रोहित खींची को आईटी सेल संयोजक,अशोक रावत को आईटी सेल सह संयोजक,जितेंद्र पुरी को कोषाध्यक्ष,टोनी टेलर को कार्यालय मंत्री व रोहित पालीवाल को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चारागाह की जमीन पर अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से की भेंट

फतहनगर। मावली तहसील की चंगेड़ी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव भाण्डावास के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा से भेंट कर चरागाह की जमीन पर अवैध रूप से हो रहे खनन की शिकायत की। भांडावास से 35 ग्रामीणों का एक जत्था आज उदयपुर पहुंचा तथा जिला कलक्टर को हस्ताक्षर युक्त पत्र सौंपा तथा नामजद शिकायत करते हुए बताया कि अवैध खानन के कार्य में लगे दो जने खनन कर मिट्टी एवं पत्थर निकाल उक्त व्यक्ति गांव की चरागाह की भूमि पर खनन कार्य कर रहा है जिससे चरागाह की जमीन समाप्त हो रही है। ग्रामीणों ने कलक्टर को बताया कि स्थानीय स्तर पर शिकायत की थी लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं खान व भू संरक्षण विभाग के अभियन्ता से भी मिले तथा कार्यवाही के लिए उक्त पत्र की प्रति सौंपी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा कार्यकताओ का होली मिलन आयोजित

फतहनगर। यहां निकुंज वाटिका में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। भाजयुमो जिला सह कोषाध्यक्ष मोहित बंसल द्वारा आयोजित इस मिलन कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,मनोहरलाल चपलोत,राजेश चपलोत, डबोक मण्डल अध्यक्ष कुलदीपसिंह चुण्डावत,एसटी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,रोशन खटीक, किसान मोर्चा के मोहनलाल जाट,युवा मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष ललितसिंह सिसोदिया, भंवरसिंह चुण्डावत,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल आदि मंचासीन अतिथि के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। होली मिलन के जरिए सभी वक्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात रखी तथा आगामी विधानसभा चुनावों में जी जान से पार्टी के लिए जुट जाने का संकल्प व्यक्त ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दशामाता कथा श्रवण का महिलाएं ले रही लाभ

फतहनगर। होलिका दहन के बाद से ही नगर में महिलाओं ने दशामाता की कथा का श्रवण शुरू कर दिया। आवरीमाता मंदिर प्रांगण स्थित दशामाता के स्थानक समेत नगर के विभिन्न स्थानों पर दशामाता कथा श्रवण का कार्यक्रम चल रहा है। महिलाएं रोजाना पूजा के थाल सजाकर एक स्थान पर एकत्र हो कथा श्रवण एवं पूजा इत्यादि कर रही है। कथा श्रवण का क्रम दशामाता तक चलेगा जहां अंतिम दिन दशामाता पूजन के तहत विभिन्न धामिक क्रियाएं सम्पन्न होगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाश्रमणी कनकप्रभा को तेरापंथ समाज ने दी श्रद्धांजलि

फतहनगर। महाश्रमणी कनकप्रभा को यहां के तेरापंथ समाज ने समाज भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की। तेरापंथ समाज भवन में आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें नवकार मंत्र व लोगस्स का सामूहिक जप किया गया। मंत्री वीरेन्द्र मेहता ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष चेतनप्रकाश खाब्या ने भावाभिव्यक्ति के दौरान कहा कि लम्बे समय तक साध्वी समाज को नेतृत्व प्रदान करने वाली साध्वी प्रमुखा ने नारी उत्थान व संघ समर्पण में अपना पूरा जीवन खपा दिया। साहित्य सृजन में आपका बहुत बड़ा योग रहा। संरक्षक कल्याणसिंह पोखरना ने सभा को भावसुमन अर्पित करते हुए बताया कि केसे तीन तीन आचार्यों के कार्यों में साध्वी प्रमुखाजी योगभूत बनी व वात्सल्य की प्रतिमूर्ति ने 60 वर्षों तक साध्वी समाज को एकता व स्नेह के धागे में पिरोए रखा। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष भेरूलाल हिरन ने भावभीनी श्रद्धंाजलि अर्पित की। हिरन ने कहा कि सह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

धुलेण्डी पर फतहनगर में गली मोहल्लों में जमकर खेली होली

फतहनगर। धुलेण्डी पर आज नगर के विभिन्न गली मोहल्लों में लोगों ने जमकर होली खेली। युवा टोलियों में बंट कर गुलाल अबीर के साथ मित्रों के यहां पहुंचे तथा रंग खेला। रंगोत्सव को लेकर युवाओं के साथ ही बच्चों में भी खूब उत्साह देखा गया। धुलेण्डी के साथ ही अब फागोत्सव की धूम रहेगी। इस बार शीतला सप्तमी पर बादशाह की सवारी का भी सनवाड़ में आनंद लिया जा सकेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सीता जाट का नेशनल फुटवॉली प्रतियोगिता में हुआ चयन

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज की द्वितीय वर्ष विज्ञान वर्ग की छात्रा सीता जाट का फुटवॉली सीनियर राजस्थान (ओपन) टीम में चयन हुआ। सीता जाट 25 से 27 मार्च तक केरल में आयोजित होने वाली 9 वीं फुटवॉली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत एवं शारीरिक शिक्षक रामलाल गाडरी ने दी एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

धर्मेश सांखला बने सकल जैन नवयुवक मंडल फतहनगर के अध्यक्ष

फतहनगर । धर्मेश सांखला सर्वसम्मति से सकल जैन नवयुवक मंडल फतेहनगर के अध्यक्ष बनाए गए हैं । जैन मंदिर में महावीर जयंती कार्यक्रमों को लेकर आयोजित नवयुवक मंडल की बैठक में सांखला का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया ।  इस बैठक में समाज के वरिष्ठ जन कल्याणसिंह पोखरना, डॉ जैनेंद्र कुमार जैन, पारसमल बापना ,रमेश मारू , पूरणमल सियाल , बाबूलाल उनिया आदि उपस्थित थे । नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी में कनक बापना, पंकज पोखरन ,आशीष पीपाड़ा , श्रेयांश पोखरना , संपत बापना , संजय जैन , पंकज चोरडिया  ,राजेश बाबेल , विक्रम धन्नावत, रितेश पोखरना ,धर्मेश चपलोत, चंद्र प्रकाश चौरड़िया, जगदीश सेठ को संरक्षक बनाया गया है । धर्मेश सांखला के सकल जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष बनने पर नव युवकों ने हर्ष व्यक्त किया है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आज शाम होगा होलिका दहन

फतहनगर । नगर के सरदार पटेल स्टेडियम में सायं 7:15 बजे होलिका दहन होगा। द्वारिकाधीश मंदिर से ढोल धमाकों के साथ गांव के मौतबीर एवं पुजारी पटेल स्टेडियम पहुंचकर विधि विधान से होलिका का पूजन कर दहन करेंगे। यहां नगर का मुख्य आयोजन होता है तथा काफी लोग इकट्ठे होते हैं । नगर के कई गली मोहल्लों में भी होलिका दहन होगा । होलिका दहन के साथ ही लोग रंग खेलना प्रारंभ कर देंगे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मॉं इडाणा क्लब पारी का खेड़ा ने जीती बंजारा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

फतहनगर। निकटवर्ती गिरधारीपुरा गांव में चल रही बंजारा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मां ईडाणा क्लब पारी का खेड़ा ने मुंबई क्लब अलीबाग को पराजित कर जीत ली। ईडाणा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। ईडाणा क्लब की ओर से मंगलवाड़ के जगदीश चावड़ा ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 9 छक्कों एवं 14 चोकों की मदद से 122 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई क्लब अलीबाग की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी। चार दिवसीय इस प्रीमियर लीग में 8 टीमों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटक प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड जगदीशराज श्रीमाली थे जबकि युथ कांग्रेस के मावली विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग अति विशिष्ट अतिथि तथा नगर कांग्रेस कमेटी फतहनगर-सनवाड़ के उपाध्यक्ष मदनलाल प्रजापत,यूथ कांग्रेस फतहनगर-सनवाड़ नगर अध्यक्ष नितेशप...

Read More
फतहनगर - सनवाड

समाजसेवी नितिन सेठिया श्री मदन पथिक विहार धाम घोड़ाघाटी के उपाध्यक्ष मनोनीत

फतहनगर । नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया को श्री मदन पथिक विहार धाम घोड़ा घाटी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण भोले बाबा की निर्वाण स्थली श्री मदन पथिक विहार धाम घोड़ा घाटी के उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए सेठिया इस वक्त पालिका में उपाध्यक्ष का पद सुशोभित करने के साथ ही फतहनगर के अंबेश पावन धाम संस्थान में निर्माण मंत्री का कार्य भी देख रहे हैं। समाजसेवा में अग्रणी श्री सेठिया के मनोनयन पर जैन समाज ही नहीं अपितु नगर वासियों में भी हर्ष की लहर है। लोगों ने सेठिया को इसके लिए बधाई दी है तथा श्री मदन पथिक विहार धाम के संचालकों का इसके लिए आभार व्यक्त किया है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

नव वर्ष का स्वागत होगा धूमधाम सेः नव वर्ष स्वागत समिति का किया गठन

फतहनगर। बुधवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति की एक बैठक हुई जिसमें नववर्ष स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसमें मंदिरों से प्रभात फेरी निकालना, नगर में रेखांकन करवाना, सेवा बस्ती में नववर्ष की बधाई संदेश भेजना,सर्व जाति के प्रमुखों को आग्रह करना कि अपना एक द्वार लगवाना,माता जी के मंदिर की सजावट,होर्डिंग लगाना, बैनर बनवाना,चौराहे की सजावट कर द्वार लगाना, घर के सामने रंगोली बनाना, नगर में ध्वजा पताका लगवाना, सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाना आदि निर्णय समिति ने लिए है। नव वर्ष स्वागत समिति का संयोजक रोहित मारु सहसंयोजक शिवकुमार डीडवानिया, जीवन आर्यवीर को बनाया गया। बैठक में भारत सिंह झाला,हिम्मत सिंह राव, मनोहरलाल कावड़िया, मांगीलाल सांखला, रामलाल सोनी, राजेंद्रकुमार उनिया, रामदेव खटीक, मुकेश खटीक,रोशन खटीक, भाविन जैन, प्रह्लादसिंह राणा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मोरठ में उमंग 2022 में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरठ का वार्षिकोत्सव उमंग 2022 मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी छगनलाल मेघवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान बाबूलाल खटीक थे। इस अवसर पर उप सरपंच जीवनसिंह चौहान,पूर्व एसएमसी अध्यक्ष देवीलाल जाट,भगवान लाल गेणा आदि बतौर अतिथि उपस्थित थे। प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं वरिष्ठ व्याख्याता भंवरलाल मेघवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। राजस्थानी गीतों एवं देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान डांगी ने विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण एवं कमरों के छत मरम्मत करवाने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय के भामाशाह वेणीराम भील,लादूलाल गाडरी, शंकरलाल गेणा,गोपाल सोनी,शंकर...

Read More