फतहनगर - सनवाड

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी घोषित

फतहनगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस नगर शाखा नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुस्रर ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें सुरेश कुमार घावरी एवं मुकेश कुमार ढिंढोरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विनोद कुमार गुस्सर(फतहनगर) तथा किशन कंडारा(मावली) को महामंत्री, कांतिलाल घावरी, मुकेश कुमार चनाल को संगठन सचिव,दीपक कुमार घावरी,राकेश कुमार चांवरिया को कोषाध्यक्ष,दिनेश घावरी,गायत्री देवी, सुनीता गुस्सर को कार्यालय सचिव, सूरजकुमार कंडारा, शायरी देवी, अर्जुन घावरी को प्रचार सचिव मनोनीत किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ अस्पताल में सोनी परिवार ने किए पंखे भेंट

फतहनगर। सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज सनवाड़ निवासी कैलाश सोनी एवं पार्षद गोपाल सोनी द्वारा अपने पिता स्व.बंशीलाल सोनी की स्मृति में पांच पंखे भेंट किए। इस अवसर पर परिवार से पूर्व पार्षद मनोहरलाल सोनी,मदनलाल सोनी,गोवर्धन सोनी,बलवंत पारासर,देवीलाल जाट,चिराग चण्डालिया,भावेश सोनी,रोहित सोनी,डॉ. नरेन्द्र भाटी,मेल र्स डालचंद जाट आदि उपस्थित थे। पूर्व में स्व. सोनी की स्मृति में रक्तदान शिविर के अलावा सनवाड़ स्कूल में जीर्णोद्वार के लिए 61000 रूपए भ्ज्ञेंट किए गए थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ट्रेन के खाली पड़े डिब्बे में लगी आग

फतहनगर। यहां रेलवे स्टेशन पर रात्रि को खाली पड़े यात्री रेल के डिब्बे में अचानक आग लग गयी। आग के कारण डिब्बा धूं-धूं कर जलने लगा। काफी लोग एकत्र हो गए। फायरब्रिगेड के जरिए आग बुझाई गयी। आग के कारण डिब्बा खाक हो गया। रेलवे के अधिकारी नुकसान का आंकलन करने में जुटे हैं। आग लगने के के कारणों का पता नहीं लगा है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में भीषण गर्मी से जन जीवन हुआ बेहाल, तापमान पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर

फतहनगर । फतेह नगर क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोग काफी परेशान हो चुके हैं । फतहनगर में भीषण गर्मी के कारण लोग तपिश का सामना करने के अलावा जल संकट से भी जूझ रहे हैं । मंगलवार को नगर का तापमान शाम 4:45 बजे भी 43 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा पहुँचा ।  बढ़ते तापमान के कारण जल संकट का लोग सामना कर रहे हैं ।  भीषण गर्मी के कारण विद्युत आपूर्ति भी पूरी नहीं हो पा रही है जिसके चलते कई क्षेत्रों में न्यून वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई है ।  वार्ड 15 की नाकोड़ा नगर कॉलोनी में पिछले 24 घंटों से न्यून वाल्टेज के कारण लोग पीने के पानी को भी तरस गए हैं । इस क्षेत्र में सभी बोर जवाब दे गए हैं । लोगों ने पेयजल आपूर्ति के लिए टेंकर शुरू करने एवं न्यून वाल्टेज की लम्बित समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

विद्यानिकेतन में समारोहपूर्वक परीक्षा परिणामों की घोषणा की

फतहनगर । मंगलवार को विद्यानिकेतन  विद्यालय की कक्षा अरुण से नवी कक्षा का परिणाम घोषित किया गया ।जिसमें कक्षा अरुण से पांचवी एवं कक्षा 6 ,7, व 9 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्रीमान मांगीलाल जी सांखला ने मुख्य अतिथि के रूप में परीक्षा परिणाम की घोषणा की। कक्षा अरुण में प्रथम स्थान दक्षिता जाट उदय कक्षा में प्रथम स्थान अवनी शर्मा प्रभात कक्षा में लक्ष्यराज जटिया पहली कक्षा में जयेश पुरी गोस्वामी दूसरी कक्षा में कृतिका जांगिड़ तीसरी कक्षा में मयंक प्रजापत चौथी कक्षा में राहुल सरगरा छठी कक्षा में यश राज सिंह राठौड़ कक्षा 7 में अंकुर तिवारी व कक्षा नौ में आदित्य शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र ने अतिथि स्वागत एवं आभार प्रदर्शन किया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सोमवार को फतहनगर मण्डी में नहीं होगी निलामी

फतहनगर। शादी कार्यक्रमों के चलते सोमवार को कृषि उपज मण्डी समिति में निलामी कार्य नहीं होगा। उक्त जानकारी देते हुए मण्डी सचिव राजकुंवर ने बताया कि व्यापारीगणों के शादी कार्यक्रमों में व्यस्त होने से सोमवार को निलामी कार्य बंद रखे जाने का निवेदन किया था जिस पर 9 मई को निलामी बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया। किसानों से आग्रह किया है कि 9 मई को निलामी हेतु कृषि उपज नहीं लाएं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जोधपुर में उपद्रव की घटना से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। जोधपुर में हुए उपद्रव एवं उस पर सरकार द्वारा अपनाई जा रही नीति से क्षुब्ध होकर गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार संपतसिंह भाटी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा के देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि करौली, राजगढ़ अलवर के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में भी जिस प्रकार पुलिस व सरकार के सरंक्षण में उपद्रव का प्रदर्शन हुआ इससे आमजन आक्रोशित है। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मण्डल महामंत्री रामचंद्र महलाना, रोशनलाल खटीक, पार्षद सोहनलाल खटीक, रमेशचंद्र तेली, सचिन खटीक, मोहित बंसल, श्रवण खटीक, विक्रम जैन, हरीश सिंघल, मदन तेली, गोवर्धन सोनी, पुरणमल जीनगर,शंकरलाल लोहार, रमेशच...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पारसमल बापना बने पावनधाम संस्थान के कोषाध्यक्ष

फतहनगर। वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ श्रावक पारसमल बापना को श्री अम्बेश गुरू मेमोरियल संस्थान फतहनगर का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन की घोषणा थामला में आयोजित दीक्षा एवं पारणा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान संस्थान अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा द्वारा की गई। कार्यक्रम में पारसमल बापना का मनोनयन पर बहुमान भी किया गया। इसके अलावा दिनेश सिंघवी को महामंत्री,बलवन्तसिंह हिंगड़ को मंत्री एवं रोशनलाल बड़ाला को कानून मंत्री मनोनीत किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

द्वारिकाधीश मंदिर फतहनगर में छप्पनभोग कल

फतहनगर। नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में गुरूवार को प्रातः 11 बजे धर्मप्रेमी सत्यनारायण अग्रवाल की ओर से छप्पनभोग का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मंदिर मण्डल के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने दी। आयोजन का लाभ लेने के लिए मंदिर मण्डल ने धर्मप्रेमी लोगों को आमन्त्रित किया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजस्व मंत्री श्री राम लाल जाट 5 को चित्तौड़गढ़ आएंगे

चित्तौड़गढ़। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट 5 मई को प्रातः 11 बजे जिला परिषद् के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे।  कलक्टर श्री अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि बैठक में राजस्व न्यायालयों, संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, जिले से संबंधित बजट घोषणाओं की प्रगति, कॉलोनियों के नियमन की कार्य योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण  बिंदुओं की राजस्व मंत्री रामलाल जाट समीक्षा करेंगे। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।   प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री प्रातः 9 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर 11 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक के बाद शाम 4.30 बजे भी...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अक्षय तृतीया के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा गौशाला में गुड लापसी का कार्यक्रम

फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कृष्ण महावीर गौशाला में गुड लापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गायों को गुड-लापसी व चारा खिलाया गया। इस वर्ष का पहला कार्यक्रम कर महावीर इंटरनेशनल संस्थान द्वारा वर्ष की शुरुआत की गई। कार्यक्रम महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं धर्मावत परिवार के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के आशीष जैन, अजय जैन, शुभम चपलोत, निलेश पोखरना, शैलेश धर्मावत, नरेश मंडोवरा, महावीर जैन, अनिल माहेश्वरी, आयुष जैन, प्रशांत जैन, मोहित पालीवाल एवं बच्चे उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ रीकों की लाइट 10 बजे तक बंद

फतहनगर । सनवाड़ रीको की लाइट आज सुबह 10 बजे तक बंद रहेगी । शाम को भी बजे से रात 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी । उक्त जानकारी फीडर इंचार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान ने दी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चौहान का सनवाड़ में किया स्वागत

फतहनगर । भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान के सनवाड़ स्थित भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक के निवास पर पधारने पर मेवाड़ी पाग़ व उपरना पहना कर स्वागत किया गया ।  इस अवसर पर भोपाल सिंह सुआवत ,ओगणा मंडल उपाध्यक्ष आनंद पुरोहित , समाज सेवी राजू पालीवाल, श्रवण खटीक एस सी मोर्चा जिला मंत्री, ओम प्रकाश डीडवानिया, राजेश खटीक, रमेश खटीक, गोपाल खटीक आदि उपस्थित थे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

जिस घर में रामायण, गीता, भागवत रहती है वह तीर्थ स्थल से कम नहीं

फतहनगर। नानेश कॉलोनी परिसर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के सातवें दिन की कथा में सत्राजित प्रसंग, सामंतक मणि चोरी कथा, कृष्ण जामवंत यद्ध, जामवंति से विवाह, सूर्यपुत्री कालिन्द्री से विवाह, भौमासुर वधकर 16100 विवाह, शिशुपाल वध, द्रोपदी चीरहरण सुदामा चरित्र एवं श्री कृष्ण के साकेत प्रस्थान की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। समापन के दिन आगे कहा कि प्रभु के साकेत जाने पर भी श्रीमद्भागवत रूप में सदैव विद्यमान है। साधक योगी को चाहिए कि आत्मा निर्मल योगमय रहे। जैसे समुद्र में हजारों नदियाँ के जल से भी बाढ़ नहीं आती है वैसे ही रहे। भंवर की तरह सार संग्रहित करें, मधुमक्खी की तरह धन एकत्रित न करें, बालक की तरह भूलना चाहिए, शरीर गंदगी का भंडार है इससे मोह नहीं करें, मरण को सुधारने के लिए हरिस्मरण करें। जैसे जहर जानकर या अनजान में खाने पर भी मृत्यु निश्च...

Read More
फतहनगर - सनवाड

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के अधिकारियों ने उपभौक्ताओं तथा निवेशकों के साथ की परिचर्चा

फतहनगर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा फतेहनगर की ओर से शनिवार रात को उदयपुर रोड स्थित होटल विनायक पैलेस में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। बैंकिंग के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित परिचर्चा में बड़ी संख्या में बैंक के उपभोक्ताओं तथा निवेशकों ने भाग लिया। परिचर्चा के दौरान राजस्थान कोर के रीजनल हेड किशोर हिंगोरानी ने बैंक के निवेश,ऋण, अल्प बचत, जमा पूंजी तथा कई योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बैंक के 27 साल के भरोसे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बैंक द्वारा बैंकिंग के साथ-साथ की जाने वाली सामाजिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। परिचर्चा के दौरान उपस्थित निवेशकों ने बैंक के साथ उनके संबंधों पर चर्चा करते हुए बैंक की साख पर विश्वास जताया। निवेशकों ने बताया कि बैंक अपनी बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी बखूबी निभा रहा है जिसके कारण आमजन के साथ रिश्ते प्रगाढ़ हो रहे ह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के मैन चौराहा से धुणी बावजी तक पेवरीकरण का काम शुरू

फतहनगर। रविवार को नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर मैन चौराहे से धुणी बावजी बाईपास तक पेवरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका चेयरमेन मंजू भील,उप चेयरमेन नितिन सेठिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, देहात जिला उपाध्यक्ष भाजपा गणपतलाल स्वर्णकार,महामंत्री रामचंद्र महलाना,रोशनलाल खटीक, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर,नेता प्रतिपक्ष मनोहर त्रिपाठी, पूर्व चेयरमेन सुनील कुमार डांगी, वरदीशंकर बुनकर, पार्षद सोहन खटीक, गजेंद्र सिंह रावल, हेमलता देवड़ा, नारायण मोर,सुनील मूंदड़ा,मनीष पालीवाल,लादूलाल चंडालिया,विक्रम जैन, अशोक मोर, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल उनिया, जगदीश पुरोहित, विनोद चावड़ा,प्रकाश देवड़ा,प्रकाश चंद्र सेन, भरत मीणा उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञः संस्कारों से ही संस्कृति रक्षित है

फतहनगर। नगर की नानेश कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के दौरान आज कथा वाचक पं.माणकचंद मेनारिया ने अजामिल मोक्ष कथा, जय विजय प्रसंग, भक्त प्रहलाद का झांकी सहित वर्णन, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, गंगा अवतरण, राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कथा कार्यक्रम के दौरान उन्होने कहा कि प्रभु ने कभी भक्त की जाति नहीं भक्ति के कारण ही शबरी, विदुर, भीलनी, गजेन्द्र आदि तक का भाव के कारण उद्धार किया है। जातिवादी अभिशाप है। इससे बचना होगा। गुरु ऐसा हो जो हरिदर्शन करवा दे। जो माता पिता की सेवा करते हैं उन्हें किसी की शरण लेने की आवश्यकता नहीं रहती है। देर रात तक चली कथा में श्री कृष्ण जन्म की प्रस्तुति पर पुष्प वर्षा एवं हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, के जयकारों के साथ कथा पांडाल झूम उठा। आरती के बाद माखन, पंचामृत, पंजरी का प्रसाद वितर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बिजली कटौती ने पानी की समस्या पैदा की,समय परितर्वन की मांग

फतहनगर। बिजली की कटौती नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन कर रह गयी है। मस्जिद क्षेत्र के निवासी सद्दीक मोहम्मद ने बताया कि गर्मी में पहले ही पानी का संकट चल रहा है उपर से जलापूर्ति के समय लाइट बंद रहने से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। दरअसल चंगेड़ी के समीप स्थित छापरड़ा के जल स्त्रोतों से सीधे ही आपूर्ति करने पर ही पानी का दबाव बनता है लेकिन बिजली बंद रहने से दबाव नहीं बनता। ऐसे में लोग नल से पानी टपकने का इंतजार ही करते रह जाते हैं। बिजली कटौती का समय जलापूर्ति के समय को छोड़ कर किया जाना चाहिए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

यह कैसी थ्री फेस सप्लाई, सूखती फसलें बचाना चुनौती बना

फतहनगर । कहने को तो बिजली विभाग किसानों को सिंचाई के लिए थ्री फेस सप्लाई की आपूर्ति  कर रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है । किसानों को दी जा रही विद्युत आपूर्ति के दौरान कई बार ऐसा देखने में आया है कि न्यून वोल्टेज के कारण कुओं पर लगी मोटरें उठती ही नहीं है । ऐसे में किसानों के सामने गर्मी के दिनों में सूख रही फसलों को बचाना चुनौती बन गया है ।  बिजली विभाग के दफ्तर में जब दूरभाष किया जाता है तो जवाब मिलता है कि हमारे यहां से लाइट चालू है । लेकिन ऐसी लाइट का मतलब ही क्या जिससे कुओं की मोटरे चलती ही नहीं है । किसानों ने पूरे वॉल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति की मांग की है ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

बिजली कटौती के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में 8 से 9 घण्टे तक एवं शहरों में भी अनियमित,अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, जिला मंत्री सचिन खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार,किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, एससी मोर्चा अध्यक्ष गोयल, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, महामंत्री रामचंद्र मेलाना, कल्याण सिंह पोखरना, बद्रीलाल सोनी, रमेश पालीवाल, अशोक मोर, जगदीश खटीक, प्रकाश देवड़ा, अशोक तेली, सूर्यप्रताप सिंह रावल, सादिक हुसैन,किशन तेली, गिरजा शंकर लोहार, विकास वैष्णव,मोहित बंसल,गिरिराज अग्रवाल आदि उपस्थित थे । ...

Read More