फतहनगर । स्थानीय निवासी एवं भाजपा महिला मोर्चा देहात की जिलाध्यक्ष श्रीमती रीतु अग्रवाल का माउंट आबू में सम्मान किया गया । उक्त सम्मान वहां गत दिवस आयोजित राष्ट्रीय एवम प्रादेशिक कार्यसमिति के कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विनीता खेतावत द्वारा किया गया । इस सम्मान पर उनके शुभ चिंतकों ने बधाई दी है ।
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर । पूर्व पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी की आज द्वितीय पुण्यतिथि है। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता सोशल मिडिया के जरिए श्रद्धांजली अर्पित करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं । दिवंगत पाटोदी आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके कार्यकाल ने कार्यकर्ताओं के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है । युवाओं की टीम खड़ी कर पार्टी को मजबूती ही प्रदान नहीं की बल्कि कार्यकर्ता के सुख दुःख के साथी बनकर नगर विकास के नए आयाम स्थापित किए । आज उनके पीछे कार्यकर्ता उनके योगदान की बदौलत याद कर रहा है । पालिका अध्यक्ष बनने से पहले जिस तरह से कार्यकर्ता का काम करवाते थे उसी तरह अध्यक्ष बनने के बाद भी तत्पर रहते । इसमें कार्यकर्ता का पैसा भी न लगे इसका भी पूरा ध्यान रखते । पाटोदी ने पैसे को महत्व नहीं दिया तथा आम कार्यकर्ता का काम किया जिसका प्रतिफल पार्टी को उनके बाद भी मिला । पाटोदी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरी...
Read Moreनर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न:पूर्व विधायक मावली प्रधान डांगी ने की शिरकत
फतहनगर । सनवाड़ स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन धूमधाम से सम्पन हुआ । इस आयोजन में मावली प्रधान पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल चौधरी , क्षेत्रीय पार्षद नरेश जाट , पार्षद गोपाल सोनी , किशन लाल गुर्जर ,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि घनश्याम मेघवाल, देवी लाल तेली तथा वार्ड के गणमान्य लोग मौजूद थे ।
Read Moreफतहनगर । फतहनगर की चंगेड़ी रोड़ पर श्री कृष्ण महावीर गौशाला परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा मर्मज्ञ कृष्ण किंकरजी महराज ने पूतना वध, माखन चोरी बाललीला की झाँकीमय प्रस्तुति, यमलार्जुन उद्धार, बकासुर वध, कालीनाग मर्दन, चीरहरण, गोवर्धन पूजा एवं रासलीला का झाँकीमय वाचन किया । उन्होने आगे कहा कि पृथ्वी की मिट्टी के कणों की फिर भी गिनती हो सकती है पर अनगिनत ब्रह्माण्डो की नहीं।प्रभु प्रतिदिन किसी न किसी ब्रह्मांड पर अवतरित होते रहते हैं।जीवात्मा शरीर तक सीमित है ईश्वर असीमित है।घर को संयम, सहनशीलता एवं प्रेम से तपोवन बनाने पर ही परमात्मा रूपी संतान सुख प्राप्त होता है। नशा केवल कामना रहित होकर हरिनाम का ही करना चाहिए।श्रीकृष्ण ही स्वयं विश्व है,सर्वस्व ईश्वर का ही है, राम कृष्ण को ईश्वर नहीं मानने वाले का चेहरा तक नहीं देखना चाहिए। व्यासपीठ से
Read Moreअखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग का फतहनगर में किया स्वागत
फतहनगर । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया । गर्ग को पगड़ी पहनाकर व उपरना ओढ़ाकर प्रभु श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट की गई । गर्ग ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 21 मई को माउंट आबू में होने वाले राष्ट्रीय एवम प्रादेशिक कार्यसमिति में भाग लेने के लिए सभी पधारें । साथ ही सभी अग्रवाल भाइयों से निवेदन किया गया कि आप सभी अपने कुलदेवता भगवान अग्रसेन जी के दर्शन करने के लिए अग्रोहा धाम जरूर पधारें एवं वहां निर्माणाधीन महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करें व साथ में अग्र विभूति स्मारक के भी दर्शन करें। स्वागत करने वालों में श्रीमती रीतु अग्रवाल, अशोक कटारिया, दिनेश अग्रवाल ( बीमा वाले) ,शांतिलाल अग्रवाल व नटवर अग्रवाल की उपस्थिति रही ।
Read Moreफतहनगर । प्रभु कृपा से विश्वशांति, जनकल्याणार्थ एवं सकल मनोकामनार्थ स्मृतिशेष श्रीमती विजयलक्ष्मी वैष्णव की पावनस्मृति में फतहनगर की चंगेड़ी रोड़ पर श्री कृष्ण महावीर गौशाला परिसर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव अनवरत जारी है । उक्त आयोजन 17 मई 2022, मंगलवार से 23 मई 2022, सोमवार नित्य प्रातः 10.15 बजे से शाम 3.15 बजे तक चल रहा है। आयोजन में कथा मर्मज्ञ परम् पूज्य श्री कृष्ण किंकर जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की भव्य संगीतमय प्रस्तुति दी जा रही है। कथा के चौथे दिन कहा कि मनुष्य शरीर ईश्वर प्राप्ति के लिए ही मिला है। गुरु बिन ज्ञान नहीं, वैराग्य बिना ज्ञान नहीं और बिना वैराग्य के परमात्मा नहीं मिल सकते हैं। ध्रुव कथा का मार्मिक वाचन करते हुए कहा कि बेटी को कष्ट में पिता, बेटे को मां और भक्त को गुरु का ही स्मरण होता है। माँ से ही हमारा जीवन है, कभी शुभ मुहूर्त नहीं हो तो माँ को प्रणाम कर...
Read Moreफतहनगर। स्मृतिशेष श्रीमती विजयलक्ष्मी वैष्णव की स्मृति में फतहनगर की चंगेड़ी रोड़ पर श्री कृष्ण महावीर गौशाला परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के तीसरे दिन कथा मर्मज्ञ पं.कृष्णकिंकरजी महाराज ने कहा कि जीव का कल्याण गुरुकृपा से ही सम्भव है। कथा के तीसरे दिन रन्तिदेव कथा, मीराबाई की हृदय विदारक कथा के साथ कहा कि जीव का कल्याण गुरुकृपा से ही सम्भव है। नारदजी ने दुष्ट हिरणाकश्यप की जय इसीलिए बोली की यहीँ भक्त प्रह्लाद आने वाले हैं। कलियुग में केवल नामस्मरण से मोक्ष प्राप्त हो सकता है। पेड़ की जड़े जितनी गहरी होती है उतनी ही उसकी उम्र लम्बी होती है उसी तरह पूण्य की जड़ पाताल में होकर अविनाशी है। आगे कहा कि जिस तरह घर और बाहर दोनों ओर प्रकाश के लिए दीपक को देहरी में ही रखा जा सकता है उसी तरह सम्पूर्ण देह को प्रकाशित करने के लिए राम नाम रूपी मणि को जीभ रूपी देहरी पर रखना...
Read Moreफतहनगर। तिरुपति नगर सनवाड़ रोड़ पर शिव पंचायत मंदिर प्रतिष्ठा के तहत चल रही नानी बाई का मायरा कथा का भक्तों ने लाभ लिया। आयोजन में पं. माणकचंद मेनारिया द्वारा मायरा कथा की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। चौथे दिवस की कथा में नरसीजी सांवरा सेठ को पुकारते हुए धन्ना भगत और कर्माबाई को दर्शन देने की बात का उलाहना देते हैं। दोनों कथाओ का मार्मिक वाचन किया गया। नरसीजी की करुण पुकार से प्रभु सांवरा सेठ बन कर राधा रुक्मिणी जी को साथ लेकर 350 गाड़ियों में मायरा लेकर द्वारका से जूनागढ़ आते हैं। वहाँ से नगर अंजार पहुंच कर श्रीरंगजी का पता पूछते हैं। आगे बताया कि प्रभु नानीबाई से मिलकर नरसीजी से मिलते हैं। नरसीजी देरी से आने से रुष्ठ हो जाते हैं, भक्तवत्सल श्रीकृष्ण भक्त को मनाते हैं और सूची के अनुसार मांगे गए सभी वस्त्र आभूषण भेंट करते हुए मायरा भरते हैं। प्रभु के सभी को द्वारका आने का निमं...
Read Moreफतहनगर। शिव पंचायत मंदिर प्रतिष्ठा के अवसर पर सकल मनोकामनार्थ मंदिर परिसर, तिरुपति नगर सनवाड़ रोड़ पर नानीबाई का मायरा कथा सोमवार से नित्य शाम 07.30 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक चल रही है। आयोजन में परम् पूज्य पं. श्री माणकचंद जी मेनारिया द्वारा मायरा कथा की भव्य संगीतमय प्रस्तुति दी जा रही है। तीसरे दिवस की कथा नरसीजी द्वारा दी गई हुंडी को द्वारका में सांवर सेठ द्वारा सिकारे जाना, नरसीजी के पिता का श्राद्ध प्रभु द्वारा करने के वर्णन से प्रारम्भ हुई। नानीबाई के ससुराल वालों की विवाह पत्रिका नरसीजी प्रभु के लिए पीपल के पेड़ के यहाँ रखकर पुत्री के यहाँ जाते हैं। टूटी बैलगाड़ी को भगवान किसना खाती बनकर तैयार करते हैं। बेटी के यहाँ नरसीजी का तिरस्कार देख कण कण में बसने वाले प्रभु को याद करते हैं, द्रोपदी के चीर हरण पर लाज बचाने वाले, अजामिल को सद्गति देने वाले सांवरा सेठ के चमत्कार का भावपू...
Read Moreफतहनगर। यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के दूसरे दिन कथा मर्मज्ञ कृष्णकिंकरजी महराज ने संक्षेप में सभी अवतारों के बारे में बताते हुए कहा कि परमात्मा के आनंदलोक को छोड़कर मायालोक में आने को ही अवतार कहा गया है। प्रभु अवतार में बाल, युवा और वृद्धावस्था के तीनों गुण तथा कोई विकृति नहीं होती है। राजा परिक्षित की कथा के साथ श्रृंगी ऋषि के श्राप के भाव विभोर करने वाले प्रसंग का वाचन किया गया। रामचरित मानस में वर्णित चौपाइयों के साथ केवल नाम स्मरण मात्र से कलियुग में भवसागर पार होने की शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि अभी किसी यज्ञ, ज्ञान व योग के बिना केवल नाम स्मरण से ही मानव भाग्यशाली इस दुर्लभ योनि से गोलोक जाने की पात्रता प्राप्त कर सकता है। बिना वैराग्य के ज्ञान निरर्थक है। वेदों का अंतिम छोर हरिनाम ही है। केवल ॐ शब्द के जाप से सभी पाप...
Read Moreफतहनगर। यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में मंगलवार को कलश यात्रा के बाद पहले दिन की कथा का कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रथम दिन भागवत पुराण महात्म्य बताते हुए कथावाचक कृष्णकिंकरजी महाराज ने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति गुरु बिना सम्भव नहीं है। सभी कथाएँ नेमिसारण्य से ही प्रकट हुई है। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय भागवत का मूलमंत्र है। कथा भोजन है तो कीर्तन तुलसीदल है। अतः कीर्तन जरूरी है। प्रभु इच्छा से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष विचरण कर रहे असंख्य जीवों के कल्याणार्थ ही कथा हो रही है। जो श्रीकृष्ण ने गाया वह गीता है और जो कहा वह भागवत है। कथा श्रवण से देह पवित्र होकर जन्म मरण के बंधन से मुक्त होती हुई श्रीकृष्ण में समाहित हो जाती है। प्रभु ही प्राणी मात्र के सृजन, पालन एवं मोक्ष दाता है। आज की कथा के विश्राम के बाद आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। यहां 23 मई तक रोजाना सुबह 10.15 बजे से दोपहर ब...
Read Moreकृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 में उद्योग को बढावा देने के लिये मिलेगी सब्सिडी
फतहनगर। मंगलवार को यहां कृषि उपज मण्डी समिति सभागार में कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 के अन्तर्गत कृषको,व्यापारियों,एफपीओं,बैंक प्रतिनिधि,कृषि विभाग के अधिकारियों आदि के साथ बैठक का आयोजन किया गया। योजना के सम्बन्ध में कृषि विशेषज्ञ रवि शाक्य द्वारा कृषि प्रसंस्करण, उद्योगों, वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस, मिल्क चिंिलंग प्लान्ट, एंव कृषि प्रसंस्करण आदि की स्थापना पर पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान, भाडा अनुदान, सौर उर्जा अनुदान के बारे में बताया कि पूंजीगत लागत पर कृषकों एवं उनके संगठनों को 50 प्रतिशत अधिकतम 1 करोड रु0 तक कुल अनुदान एंव बैंक ऋण पर 6 प्रतिशत की दर से 5 वर्ष तक अधिकतम 1 करोड तक का ब्याज अनुदान एवं पूंजीगत लागत पर अन्य पात्र उद्यमियों को 25 प्रतिशत, अधिकतम 50 लाख रुपयें तक का अनुदान तथा बैंक ऋण पर 5 प्रतिशत की दर से 5 वर्ष तक का अ...
Read Moreफतहनगर। स्मृति शेष विजयलक्ष्मी वैष्णव की स्मृति में यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी। सुबह सवा दस बजे शोभायात्रा द्वारिकाधीश मंदिर मैन चौराहा से रवाना होकर कथा स्थल श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला पहुंच कर कथा कार्यक्रम में तब्दील हो गयी। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश धारण कर नाचती गाती चल रही थी। कथा मर्मज्ञ श्री कृष्ण किंकरजी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण का लाभ मिलेगा। ...
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी निवासी श्री ओंकारदास वैष्णव की धर्मपत्नी स्मृति शेष विजयलक्ष्मी वैष्णव की स्मृति में यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सुबह सवा दस बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा द्वारिकाधीश मंदिर मैन चौराहा से रवाना होकर कथा स्थल श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला पहुंच कर कथा कार्यक्रम में तब्दील हो जाएगी। कथा मर्मज्ञ श्री कृष्ण किंकरजी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण का लाभ मिलेगा। कथा को लेकर सोमवार की शाम तक सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी। नगर के लोग भी इस कार्यक्रम को लेकर पूरा सहयोग कर रहे हैं। ...
Read Moreफतहनगर। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी का दौर जारी है। लोगों को इससे राहत नहीं मिल रही है। सूर्योदय के साथ ही गर्मी का कहर शुरू हो जाता है। पिछले तीन दिनों से तापमान 43 डिग्री चल रहा था जो आज 45 तक जा पहुंचा। फतहनगर क्षेत्र के इतिहास में यह अब तक का सर्वाधिक तापमान है। तापमान में इजाफे के कारण दिन में हीट वेव का सामना करना पड़ा। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। मूक जानवरों को भी परेशान होते देखा गया। तापमान में बढ़ोतरी के कारण पानी की समस्या दिनों दिन गहराती जा रही है। भूमिगत जल स्तर काफी नीचे जा चुका है। इसके चलते अनेकों ट्यूबवेल पूरी तरह से सूख चुकी है। ...
Read Moreफतहनगर। विश्वशांति, जनकल्याणार्थ एवं सकल मनोकामनार्थ स्मृति शेष श्रीमती विजयलक्ष्मी वैष्णव की पावन स्मृति में फतहनगर के चंगेड़ी रोड़ स्थित श्री कृष्ण महावीर गौशाला परिसर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव मंगलवार से शुरू होगा। आयोजन में कथा मर्मज्ञ परम् पूज्य श्री कृष्ण किंकर जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की भव्य संगीतमय प्रस्तुति होगी। श्रीमद्भागवत पोथी एवं कलश शोभायात्रा मंगलवार को प्रातः 10 बजे श्री द्वारकाधीश मंदिर से कथा स्थल तक जायेगी। शोभायात्रा में सभी शुभवस्त्रों एवं महिलाएं केसरिया वेश में शिरकत करेगी। 23 मई तक नित्य प्रातः 10.15 बजे से शाम 3.15 बजे तक कथा आयोजित होगी। ...
Read Moreफतहनगर। विद्या भारती संस्थान,उदयपुर दवारा संचालित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड के श्रीराम संस्कार केंद्र का वार्षिक उत्सव स्वराज 75 सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाशचंद्र सेन ने की जबकि मुख्य अतिथि फतहनगर संकुल प्रमुख सुरेश कुमार आमेटा एवं विशिष्ट अत्तिथि श्रीमती अनुराधा पाराशर तथा शिक्षाविद मनोहरलाल लोहार थे। मुख्य वक्ता जिला संस्कार केंद्र प्रमुख गजेन्द्रसिंह राजपूत थे। दीप मन्त्र एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बालक-बालिकाओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि आमेटा ने विद्या भारती संस्थान दवारा संचालित संस्कार केन्द्रो की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला जबकि मुख्य वक्ता गजेन्द्रसिंह ने उदबोधन में कहा कि संस्कारो के अभाव मे शिक्षा का कोई महत्व नहीं हैं। विद्या निकेतन विद्यालयो एवं संस्कार केन्द्रो पर श्र...
Read Moreफतहनगर। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम भाजपा मंडल फतेहनगर सनवाड़ द्वारा माहेश्वरी समाज भवन में रखा गया जिसमें शेखावत की जीवनी के बारे में मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको याद किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मण्डल महामंत्री रामचन्द्र मेलाना, रोशनलाल खटीक, जगदीश तंबोली, उपाध्यक्ष बद्रीलाल सोनी, रमेशचंद्र तेली, पार्षद सोहनलाल खटीक, युवामोर्चा जिलामंत्री सचिन खटीक, युवामोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरणमल जीनगर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल लोहार, अशोक मोर, विक्रम...
Read Moreफतहनगर। पालिका के नए अधिशासी अधिकारी करणीसिंह सौदा का आज पालिका में जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना,पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, यूथ कांग्रेस मावली विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग,पार्षद मनीष पालीवाल, शांतिलाल चण्डालिया, सुनील मून्दड़ा,पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती हमीदा बानू,विद्याशंकर चनाल,भगवत सिंह राठौड़,गोवर्धन खटीक,मोहम्मद बोहरा आदि ने 11 किलो वजनी माला पहनाकर स्वागत किया। ...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर में नवसंकल्प चिंतन शिवर में जाते वक्त आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास का फतहनगर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं अग्रिम संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पूर्व ही कांग्रेस के कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग के नेतृत्व में प्लेटफार्म पर जमा हो गए। जैसे ही रेल प्लेटफार्म पर पहुंची इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का ध्वज थामे राहुल गांधी के स्वागत में जोरदार नारेबाजी की। राहुल गांधी कोच के दरवाजे पर आए तथा सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना,उपाध्यक्ष मदनलाल प्रजापत,पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती हमीदा बानू,पार्षद नारायण मोर,सुनील मून्दड़ा,मुकेश खटीक,यूथ कांग्र...
Read More