जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरुवार को दोपहर राष्ट्रपति भवन में आयोजित देश के 14 वें उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री मिश्र ने उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को आगामी र्कायकाल के लिए शुभकामनाएं दी। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
*USOF के तहत लगाये जायेंगे मोबाइल टॉवर* *कुल 280 टॉवर के लिये राशि 280 करोड़ रु. की हुयी स्वीकृति* नई दिल्ली - केंद्र सरकार के द्वारा संचार के क्षेत्र में सभी के लिए डिजिटल समावेश और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुये मोबाईल सेवाओ से वंचित गांवो के लिए मोबाईल टॉवर लगाए जाने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके तहत संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में भी 4जी सेवाओ से वंचित गांवो में 4जी के कुल- 280 टॉवर राशि- 280 करोड रू. से मोबाइल टावरों की स्थापना की जाएगी। यह जानकारी देते हुए चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने बताया कि केंद्र सरकार ने 5 राज्यों के 44 आकांक्षी जिलों के 7,287 वंचित गांवों में 4जी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने की परियोजना को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने देश भर के समस्त मोबाइल सेवा से वंचित गांवों में 4जी मोबाइल सेवाओं को पूर्णता प्रदान करने के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी, ज...
Read Moreफतहनगर। मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी के प्रयासों से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी को करीब पांच लाख की लागत के डोम की सौगात मिली है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भगवानलाल जाट ने बताया कि डोम के लिए प्रधान मावली से अनुरोध किया जिस पर उक्त डोम लगाया गया है। डोम लगाने के बाद स्कूल का मंच निखर उठा है। इसके लगने से बारिश के समय भी सामूहिक कार्यक्रम को र्निविघ्न रूप से आयोजित किया जा सकेगा। संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार ने इसके लिए प्रधान डांगी का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि प्रधान डांगी के प्रयासों से मावली तहसील के 11 स्कूलों में डोम लग चुके हैं जबकि 6 जगह पर इसका कार्य प्रगति पर हैं। ...
Read Moreफतहनगर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां ज्ञान एकेडमी एवं लाइब्रेरी ने एक अभिनव प्रयोग करते हुए प्लेटफार्म मुहैया करवाया है। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ एवं आस पास के गांवों के प्रतिभावान बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के वास्ते कोई जरिया आज दिन तक उपलब्ध नहीं हो पाया। जिससे हमारे यहां के बालक-बालिकाएं वंचित हो रहे थे। इसी कमी की ओर खरतांणा निवासी यशराज जाट का ध्यान गया जिसने पालिका कार्यालय से पहले एक केन्द्र का संचालन शुरू किया। जाट ने बताया कि यहां कई बालक-बालिकाएं अध्ययन के लिए आ रहे हैं जिन्हें अध्ययन की सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। रेस्पोंस अच्छा है तथा बच्चे भी यहां की सेवा से संतुष्ठ हैं। आने वाले समय में इसके जरिए कई बच्चों का राजकीय सेवाओं में निश्चित ही चयन होगा। ज्ञान एकेडमी संचालक यशराज जाट से निम्न चल दूरभाष पर सम्पर्क किया जाकर जानकारी ली जा सकती हैः 8...
Read Moreफतहनगर। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर के थाने पहुंच कर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा तथा तिरंगा प्रदान कर उनका सम्मान किया। मुंह मीठा करवा कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। यी कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा उदयपुर देहात द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष श्रीमती रीतु अग्रवाल,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, ,जिला कार्यालय मंत्री लीला सोनी, फतहनगर सनवाड मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महामंत्री रोशन खटीक,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उमा देवड़ा, एस.टी. मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेश मीणा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, महिला मोर्चा महामंत्री समता टेलर, चित्रा त्रिवेदी, मंडल मंत्री ज्योति जीनगर, जया पालीवाल, रूनू विश्वास, भगवती, अंजलि जीनगर और मंजू लोहार आदि उपस्थिति रहे। ...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ पालिका में नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी की माताजी श्रीमती धापूबाई का रविवार को निधन हो गया। श्रीमती धापूबाई 92 वर्ष की थी। पारिवारिक जानकारी के अनुसार 9 दशक नरी की चुकी धापूबाई ने अपने जीवनकाल में कभी अस्पताल का मुंह नहीं देखा। सात्विक जीवन व्यतीत करते हुए श्रीमती धापूबाई ने देह त्यागने से पूर्व अपनी इच्छाओं से भी परिवारजनों का अवगत करा दिया। श्रीमती धापूबाई अपने पीछे मनोहर लाल त्रिपाठी, सत्यनारायण त्रिपाठी, प्रहलाद रॉय त्रिपाठी, गोपाल लाल त्रिपाठी, लक्ष्मी लाल त्रिपाठी का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों एवं लोगों ने शिरकत की तथा परिवारजनों को सांत्वना प्रदान की। ...
Read Moreफतहनगर। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर में सोमवार को प्रबुद्ध जन नागरिकों की गोष्टी हुई जिसमें विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला सचिव ओम प्रकाश सुखवाल मुख्य वक्ता थे। साथ में विद्या निकेतन फतहनगर के प्रबंध समिति के सचिव मांगीलाल सांखला मुख्य अतिथि थे। मुख्य वक्ता ओम प्रकाश सुखवाल ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश अमृत महोत्सव स्वराज 75 के नाम से पूरे भारत भर में कार्यक्रम चल रहे हैं एवं गुमनाम वीर बलिदानी जिनका आजादी में विशेष योगदान रहा था ऐसे गुमनाम वीर बलिदानियो की गौरव गाथा को हमारी आने वाली पीढ़ी को बताना चाहिए। अनेक क्रांतिकारियों जैसे सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, वीर सावरकर, सुखराम आदि की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मावली विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य सुरेश आमेटा, विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल, विद्या न...
Read Moreफतहनगर। नगर के प्रताप चौराहा स्थित सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण मास के तहत चल रहे अभिषेक के क्रम में सोमवार को भोले के भक्तों ने दूग्ध से सहस्त्रधारा अभिषेक किया। अभिषेक के दौरान वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ शिव भक्तों ने शिरकत कर लाभ लिया। अभिषेक के बाद भोले का विशिष्ट श्रृंगार किया गया तथा महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। श्री महाकाल कावड़ यात्रा संघ फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में सोमवार को यहां कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के तहत सुबह सवा ग्यारह बजे विलासी कुड़ी सनवाड़ पर भव्य अभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें शिव भक्तों ने अभिषेक कर लाभ लिया। अभिषेक के उपरान्त दोपहर सवा एक बजे कावड़ यात्रा रवाना हुई। सनवाड़ के विभिन्न गली मोहल्लों से गुजरते हुए कावड़ यात्री अस्पताल के सामने से फतहनगर के लिए निकले। तीन किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद कावड़ यात्रा फतहनगर पहुंची जहां प्रताप चौराहे समेत अन्य स्थानों पर नगरवासियों ने स्वागत किया। नया बाजार से होते हुए कावड़ यात्री आवरीमाता शक्तिपीठ स्थित चन्द्रमोलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां अभिषेक के बाद भोले की महा आरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा में महाकाल की विशेष झांकियों को शामिल किया गया। कावड़ यात्रा में नगर के कई जनप्रतिनिधियों ने भी शि...
Read Moreउदयपुर. अलसीगढ़ के खेरिया फला निवासी जगदीश पिता नाकु राम पैंथर के हमले में घायल हो गया. पैंथर ने रविवार की सुबह 6:00 बजे हमला किया. जगदीश की सजगता से वह बच गया. इस घटना के बाद खेरिया फला में लोग दहशत में हैं.
Read Moreफतहनगर। श्री महाकाल कावड़ यात्रा संघ फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में सोमवार को यहां कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के तहत सुबह सवा ग्यारह बजे विलासी कुड़ी सनवाड़ पर भव्य अभिषेक का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर सवा एक बजे कावड़ यात्रा रवाना होगी जिसमें महाकाल की विशेष झांकी समेत अन्य झांकियां शामिल होगी। आवरीमाता शक्तिपीठ स्थित चन्द्रमोलेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर उक्त कावड़ यात्रा का अभिषेक के साथ ही समापन होगा। ...
Read Moreअत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा हे कि बोथलाल जी की धर्मपत्नी,रवि कुमार की माता जी एवं आरव की दादी जी श्रीमती ललिता देवी का आकस्मिक निधन आज दिनांक 7 अगस्त 2022 को हो गया है। ििजनकी अंतिम यात्रा निज आवास से आज प्रातः 10.30बजे मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। शोकाकुलः भगवतीलाल जी, राधेश्याम जी, कैलाश चंद्र जी, जगदीश चंद्र जी चरण गोविंद, नवीन प्रहलाद उदय लाल रंजीत एवं समस्त सुरजनवाल परिवार (बिलोदा वाला) फतेहनगर 9001460193 ,9887290244 पीहर पक्षः- रामेश्वरलाल जी, राधेश्याम जी, जगदीश जी, भगवती लाल जी चऽ गोपाल, राकेश चऽ यश, लविश एवं समस्त कुलथीया परिवार फतेहनगर 7976348728 ,9799757890 ...
Read Moreलंपी स्किन रोग की रोकथाम के लिए राज्य सरकार प्रयासरत : राजस्व मंत्री -प्रभारी मंत्री ने उयदपुर के गांवों का दौरा कर जाना गोवंश का हाल
लंपी स्किन रोग की रोकथाम के लिए राज्य सरकार प्रयासरत: राजस्व मंत्री -प्रभारी मंत्री ने उदयपुर के गांवों का दौरा कर जाना गोवंश का हाल उदयपुर। जिला प्रभारी एवं राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने शनिवार को उदयपुर जिले में विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लंपी स्किन रोग की स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री सायं सायरा स्थित उमरना गौशाला पहुंचे जहां गोवंश की स्थिति को देखा। उन्होंने रोगग्रस्त गोवंश को अलग रखने और समस्त एहतियात बरतने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से किया संवादः जसवंतगढ़ गांव में पहुंचकर मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद किया एवं उन्हें लंपी रोग के प्रति जागरूक कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए। मंत्री श्री जाट ने कहा कि गोवंश की रक्षा के लिए वह अपने पशुओं में किसी भी प्रकार के रोग का लक्षण होते ही समीप के पशु चिकित्सालय प्रभारी को अवगत करावे ताकि समय रहते उनको उचित चिकित्सा सेवा दी जा स...
Read Moreफतहनगर। शिक्षा विभाग की मंशानुसार शनिवार को मावली तहसील के सरकारी स्कूलों में नो बैग डे का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में अगस्त माह के प्रथम शनिवार को राजस्थान पहचानो के रूप में नो बैग डे मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1-2 के अंकुर ग्रुप ने, कक्षा 3 से 5 प्रवेश ग्रुप ने , कक्षा 6 - 8 दिशा ग्रुप ने, कक्षा 9- से 10 क्षितिज ग्रुप ने, कक्षा 11 -12 उन्नति ग्रुप के रूप में कार्य किया। आज बालकों ने राजस्थान के जिलों के बारे में, राजस्थान की प्रकृति के बारे में, राजस्थान के मंत्री परिषद के बारे में, राजस्थान के पर्यावरण के विषय में जानकारी प्राप्त की। यह जानकारी प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद जैन ने दी। अंकुर ग्रुप की प्रभारी श्रीमती पुष्पा सोलंकी, प्रवेश ग्रुप की प्रभारी भाग्यलक्ष्मी रेगर पदमा शर्मा, दिशा ग्रुप की प्रभारी पुष्पा आमेटा,संध्या सोलंकी, क्षितिज ग्रुप की प्र...
Read Moreफतहनगर. गुरुवार की मध्य रात्रि को जवाहर कॉलोनी में रात 1:30 बजे चोर एक मकान में घुसे. जैसे ही एक चोर मकान के अहाते में कूदा दूर मकान की छत पर बैठे एक जने ने चोर को मकान के अहाते में कूदते हुए देख लिया. उसने दूरभाष के जरिए मकान मालिक को सूचित किया. जैसे ही मकान मालिक ने लाइट चालू की, वैसे ही चोर वहां से दीवार फांद कर भाग छूटे.
Read Moreसनवाड़। गुरुवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ की प्रबंध समिति कार्यकारणी की बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता कुन्दनमल सेठिया ने की। बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार उनिया विशिष्ट अतिथि थे। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर की गयी। बैठक में पधारे सभी पदाधिकारियों का प्रधानाचार्य तुलसी राम लौहार ने तिलक लगाकर कर स्वागत किया। बैठक में नवीन प्रवेश, छात्र संख्या, तिरंगा रैली की तैयारी व सभी की उपस्थिति रहे, विधायक द्वारा घोषित राशि पर चर्चा, अखंड भारत दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस आदि विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में मोतीलाल लाल जाट, मांगी लाल बडालमिया, भावेश चपलोत, विशाल सिंघवी एवं मातृशक्ति श्रीमती नीलम देवी गोस्वामी उपस्थित थे। अंत में सचिव बलवंत कुमार पाराशर ने सभी का आभार व्यक्त किया। शांति मंत्र के साथ बैठक सम्पन्न हुई। ...
Read Moreफतहनगर(विकास चावड़ा)। सनवाड़ के वांकियाजी बावजी के समीप स्थित जर्जर पेयजल टंकी को आज सुरक्षित धराशायी किया गया। दोपहर 12 बजे बाद शुरू किए गए इस अभियान से पूर्व पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा तथा उस क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह से बंद किया गया। आस पास के घरों का ध्यान रखते हुए टंकी को गिराने का काम किया गया। इस अभियान में महज दो सैंकड का वक्त लगा। टंकी नीचे गिरने पर किसी भी मकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,क्षेत्रीय पार्षद रतनलाल खटीक,पूर्व पार्षद मुकेश खटीक,पूर्व पालिकाध्यक्ष वरदीशंकर बुनकर, रोशन खटीक,सचिन खटीक,शरीफ खां,जलदाय विभाग के सहायक अभियंता मावली लक्ष्मीलाल गोगिया,कनिष्ठ अभियन्ता फतहनगर अमित कुमार मीणा मौजूद थे। फतहनगर के नेहरू बाल उद्यान स्थित टंकी को भी गिराए जाने की योजना है लेकिन नई टंकी का निर्माण होने के बाद ही उसे गिराया जाएगा। फतहनगर मे...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में अवाप्त शुदा भूमि का नियमन करवाने हेतु पालिका में नेता प्रतिपक्ष मनोहर लाल त्रिपाठी एवं पार्षद नरेश जाट ने पूर्व विधायक एवं प्रधान मावली पुष्कर लाल डांगी के निर्देशानुसार जयपुर में आज स्वायत शासन विभाग के अतिरिक्त निदेशक राकेश कुमार से भेंटकर उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए पत्र सौंपा। त्रिपाठी ने अतिरिक्त निदेशक को बताया कि इस जमीन पर मकानों तथा व्यावसायिक दुकानों का निर्माण हो चुका है। प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान इन लोगों को पट्टे देकर राहत दी जा सके। अतिरिक्त निदेशक ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया है। स्वायत शासन विभाग के अतिरिक्त निदेशक राकेश कुमार ने 6 जुलाई 2022 को पालिका को इस जमीन के संदर्भ में दस्तावेज भेजे जाने हेतु पत्र लिखा था। इस पत्र के प्रत्युत्तर में पालिका ने 20 जुलाई को चाहे गए दस्तावेजों की जानकारी भी मुहैया करवा दी ...
Read Moreकलक्टर ने फतेहनगर नगरपालिका का किया निरीक्षण,प्रशासन शहरों के संग शिविर का लिया जायजा
फतहनगर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा गुरुवार को फतहनगर दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका फतेहनगर का निरीक्षण किया और नगरपालिका के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 के यादव मोहल्ला में स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित प्रशासन शहरों के संग शिविर का निरीक्षण किया और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर के दौरान किये गये पट्टे वितरण के संबंध में भी जानकारी ली और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पट्टे वितरित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलक्टर ने इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिलाने के लक्ष्य भी अर्जित करने के लक्ष्य दिए। अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा ने बताया कि इस अभियान के तहत...
Read Moreफतहनगर। चार-पांच दिनों के बाद आज मंगलवार को उमस के बाद बादल फिर मेहरबान हुए। दोपहर बाद अचानक घिर आए बादलों ने बरसना शुरू किया। करीब आधा घंटा तक मध्यम से तेज बारिश का दौर चला जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। चार-पांच दिन तक अच्छी धूप खिलने के बाद कई किसानों ने खरीफ की फसलों की बुवाई का काम निपटा दिया। पिछले दिनों अनवरत बारिश का दौर चलने से कई किसान अपने खेतों में बुवाई का काम नहीं कर पाए थे। ...
Read More