फतहनगर - सनवाड

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘हमारा अधिकार हमारा भविष्य ‘ विषयक गोष्ठी का किया आयोजन

फतहनगर। अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंगलवार को विकल्प संस्थान के बैनर तले रेली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मावली ब्लॉक की 4 पंचायतों के 8 गांव से 67 लड़कियों ने विकल्प के माध्यम से अपने अपने गांव की सामान्य समस्याओं पर विकल्प ऑफिस फतहनगर में बैठक कर रैली के रूप में उप तहसील सनवाड़ पहुंच कर उप तहसीलदार संपतसिंह भाटी को ज्ञापन दिया। यहां ”हमारा समय अब है”की थीम पर हमारे अधिकार हमारा भविष्य विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार भाटी ने विचार गोष्ठी के दौरान बताया कि पिता की संपत्ति पर भी बेटे का जीतना हक है उतना बेटियों का भी अधिकार है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी समेत अन्य जानकारी से भी इन बालिकाओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर विकल्प संस्थान से कुसुम,मीना,कमला,रोशन,इंदिरा, पूनम,शांता,विद्या, आशा आदि ने भाग लिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

87 बीघा में 69ए के तहत पट्टे देने को लेकर मावली प्रधान डांगी ने की मंत्री धारीवाल एवं संयुक्त सचिव से भेंट

फतहनगर। फतहनगर की 87 बीघा जमीन पर 69 ए के तहत पट्टे देने के की मांग को लेकर पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी ने आज जयपुर में स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल एवं विभाग के संयुक्त सचिव से मुलाकात की। डांगी के साथ पालिका में नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी एवं पार्षद नरेश जाट भी थे। प्रधान डांगी के नेतृत्व में तीनों ही नेताओं ने पहले मंत्री शांति धारीवाल से मुलाकात की तथा उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी दी तथा वर्षों से पट्टों का इंतजार कर रहे इन लोगों को पट्टे 69ए के तहत दिलवाने का आग्रह किया। मंत्री के निर्देशानुसार तीनों ही नेताओं ने विभाग के संयुक्त सचिव को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में यह जमीन पंचायत की थी तथा उनके पास पंचायत से रसीद व पट्टे हैं। डांगी ने नगर की जनता को राहत प्रदान करने 87 बीघा में आवासीय एवं व्यावसायिक पट्टे 69ए में दिए जाने का आग्र...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लम्पी से ग्रसित गायों के आइसोलेशन केन्द्र का किया समापन,चिकित्साकर्मियों का किया स्वागत

फतहनगर। सनवाड़ के आचार्य निरंजननाथ बाल उद्यान में लम्पी से ग्रसित गायों के लिए स्थापित किए गए आसइसोलेशन केन्द्र का समापन किया गया। समापन से पूर्व यहां उपचाररत करीब 60 गौ वंश को सनवाड़ स्थित गौ शाला में भेज दिया गया। सभी लम्पी से मुक्त हो गए गौ वंश के साथ ही गौ शाला संचालकों को शेष बची करीब 50 हजार राशि भी सुपुर्द की गयी। संक्षिप्त समापन कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया गया। गौ वंश के उपचार में अपना अमूल्य योगदान देने वाले पशु चिकित्साकर्मी कैलाश रेगर एवं तरूण सेन का उपरना ओढ़ा कर एवं धार्मिक साहित्य प्रदान कर स्वागत किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में मनी वाल्मीकि जयंती

फतहनगर. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात द्वारा मंडल फतहनगर सनवाड़ में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती अवसर पर वाल्मीकि बस्ती फतहनगर में भव्य कार्यक्रम रखा गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार जी खटीक ने की मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगरपालिका फतहनगर सनवाड़ नितिन जी सेठिया, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जी बागला, महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रितु जी अग्रवाल आदि ने की सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई! वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मनोज जी चनाल द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया इस अवसर पर उप चेयरमैन में नितिन जी सेठिया द्वारा अपने उद्बोधन में महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित पावन ग्रंथ रामायण मैं प्रेम , त्याग, तप, यश, एवं भाईचा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रीको सनवाड़ में आज होगी विद्युत कटौती

फतेहनगर. रीको सनवाड़ में  आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत कटौती रहेगी. जीएसएस के रखरखाव के कारण विद्युत कटौती रहेगी. यह जानकारी फीडर इंचार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान ने दी.

Read More
फतहनगर - सनवाड

शरदोत्सवः फतहनगर में समां बांध गया सामूहिक सुन्दरकाण्ड,पूर्णिमा की रात में भक्ति का आनंद छा गया

फतहनगर। बजरंग मण्डल के तत्वावधान में रविवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर अम्बेश सौभाग्य मदन गुरू सभागार में आयोजित सामूहिक सुन्दरकाण्ड समां बांध गया। सुन्दरकाण्ड सायं 8 बजे शुरू हुआ जिसके मुख्य पाठकर्ता धवल कुमार अहमदाबाद थे। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में पंजीकृत पाठक पुरूष सफेद व महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल हुए। संगीतमयी सुन्दरकाण्ड ने शरद पूर्णिमा की रात में भक्ति का आनंद घोल दिया। पाठकों के अलावा इस आयोजन का लाभ लेने के लिए भी बड़ी तादाद में आस पास के गांव-कस्बों से लोग शामिल हुए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शरद पूर्णिमा पर फतहनगर में होगा संगीतमयी सुन्दरकाण्ड का भव्य आयोजन

फतहनगर। शरद पूर्णिमा पर रविवार को यहां भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रति वर्ष की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा को संगीतमयी विराट सुन्दरकाण्ड पाठ प्रखर वक्ता धवल कुमार (अहमदाबाद) के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। उक्त आयोजन प्रति वर्ष सिद्ध हनुमान मंदिर के पास स्थित कृषि मण्डी प्रांगण में आयोजित किया जाता है लेकिन इस बार मौसम खराब रहने से इसका आयोजन श्री अम्बेश गुरु महासभागार, चतुरबाग कॉलोनी, उदयपुर रोड़, फतहनगर पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में यथासंभव पुरूष श्वेत एवं महिलाएं केसरिया वस्त्रों के साथ भाग ले सकेंगे। पाठ की गरिमा एवं व्यवस्था को देखते हुए पाठ में केवल पंजीकृत पाठकों की प्रवेशपत्र के साथ ही भाग लेने की व्यवस्था रहेगी। पाठ में भाग लेने वाले पाठकों का पंजीकरण किया जाकर प्रवेशपत्र प्रदान किये जाने का कार्य अखण्ड सुन्दरकाण्ड पाठकों द्वारा निरन्तर कि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में खूब जमी स्टार सेलिब्रिटी नाइट,कार्यक्रम का लुत्फ लेने युवा डटे रहे

फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में चल रहे दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित स्टार सेलिब्रिटी नाइट खूब जमी। इस नाइट में एक से एक नायाब कार्यक्रम देख कर दर्शक तड़के तक जमे रहे। स्टार सेलिब्रिटी नाइट में अधिकांशतः बॉलीवुड एक्ट्रेस नागिन सीरियल की महक चहल एवं नीकिता रावल के कार्यक्रम शामिल किए गए थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल तथा निकिता रावल ने दर्शकों को अपनी प्रस्तुतियों के जरिए झूमने पर मजबूर कर दिया। युवाओं का हुजूम ऐसा उमड़ा कि व्यवस्था संभालने वाले सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेस के कार्यक्रमों से प्रभावित युवाओं की मांग पर कार्यक्रमों के बीच-बीच इनकी प्रस्तुतियां चलती रही। दोनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेस का पालिका परिवार की ओर से पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पालिका में नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी एवं सभी पार्षदों न...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विजयादशमी पर फतहनगर में निकला पथ संचलन,पुष्पवृष्टि से लोगों ने किया स्वागत

फतहनगर। विजयदशमी के उपलक्ष्य में बुधवार को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड फतहनगर का पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन मंें 300 स्वयंसेवकों ने निर्धारित गणवेश पहनकर शिरकत की। संचलन ठीक प्रातः 11 बजे रेलवे स्टेशन के समीप स्थित विद्या निकेतन विद्यालय के परिसर से रवाना हुआ। घोष वादन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे स्वयंसेवकों का यह संचलन सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर,दांत माता,पटेल स्टेडियम,हिमाड़िया बावजी,चंगेड़ी रोड़,पुराना युनानी दवाखाना रोड़,महाविद्यालय मार्ग,बालिका स्कूल,कृषि उपज मण्डी,रोड़वेज बस स्टेण्ड,सब्जी मण्डी,अस्पताल रोड़ होते हुए मैन चौराहा एवं वहां से नया बाजार,प्रताप चौराहा होते हुए पुनः स्कूल परिसर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। पथ संचलन का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ड्रोन द्वारा भी पुष्पवृष्टि की गई। विभिन्न संगठनों के द्वारा भी संचलन का स्वागत किया गया। बोहरा समाज के द्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में आज होगा आतिशी रावण दहन

फतहनगर. यहां दशहरा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार की शाम रावण का आतिशी दहन होगा. नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव के अंतिम दिन आज 4:00 बजे अखाड़ा मंदिर से विशाल शोभायात्रा रवाना होगी. यह शोभायात्रा दशहरा महोत्सव आयोजन  स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर पहुंचकर संपन्न होगी जहां पर आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों को आग के हवाले किया जाएगा. स्कूल के मैदान पर पुतले तैयारी का अंतिम चरण चल रहा है.

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर का दशहरा महोत्सवः मध्य रात्रि बाद तक चला कवि सम्मेलन

फतहनगर। तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव के तहत नगरपालिका के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन मध्य रात्रि बाद तक चला। शुरुआती दौर में कवि सम्मेलन जम नहीं पाया लेकिन बाद में लोगों को सुनील पंडित ने अपनी मायड़ भाषा का बखूबी उपयोग करते हुए हास्य और व्यंग्य में ऐसा सरोबार किया कि लोगों ने वन्स मोर के साथ उसे दोबारा मंच पर आने को मजबूर कर दिया। सुनील पंडित ने काफी देर तक लोगों को रोके रखा। अपनी हास्य रचनाओं के जरिए पंडित ने खूब तालियां बटोरी। कवि सम्मेलन की शुरुआत लखनऊ की कविता तिवारी ने मां शारदे की वंदना के साथ की। इसके बाद कोटा के देवेंद्र वैष्णव ने हास्य के जरिए अपने को स्थापित करने की कोशिश की लेकिन वह अधिक प्रभाव नहीं छोड़ पाए। मावली के मनोज गुर्जर ने अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों को हंसाया। इटावा के राम भदावर तथा दिल्ली के डा. सुनील जोगी ने हास्य एवं वीर रस की कविताओं से कवि सम्मेलन को ऊंचाई प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में तीन दिवसीय होगा दशहरा महोत्सव: कवि सम्मेलन,सेलिब्रिटी नाइट एवं दहन के होंगे मुख्य कार्यक्रम

फतहनगर। यहां दशहरा महोत्सव तीन दिवसीय होगा। आयोजन के तहत प्रथम दिन सोमवार को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में दिल्ली से सुनील जोशी, केकड़ी से बुद्धि प्रकाश दाधीच, अलीगढ़ से विष्णु सक्सेना, दिल्ली से ही अरुण जैमिनी, लखनऊ से कविता तिवारी, कांकरोली से सुनील व्यास, इटावा से राम भदावर, राजनगर से सतीश आचार्य, कोटा से देवेंद्र वैष्णव एवं मावली से मनोज गुर्जर को आमंत्रित किया गया है। दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को स्टार सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की महक चहल, निकिता रावल, कॉमेडियन हिरण त्रिवेदी, सिंगर अलबेला वॉइस ऑफ राजस्थान, जवाहर आर्ट ग्रुप, ग्रेविटी डांस रैपटर, डांस ग्रुप दिल्ली आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां होगी। तीसरे एवं अंतिम दिन बुधवार को रावण,कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों का आतिशी दहन होगा। अखाड़ा मंदिर फतहनगर से स्कूल ग्राउंड त...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आवरीमाता शक्ति पीठ स्थित मेला प्रांगण में जमने लगी रंगत

फतहनगर। नवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को मेले की रंगत दिखने लगी। मेला आवरीमाता शक्तिपीठ स्थित मेला प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। माता के दरबार में रोजाना शाम को मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यहां आने वाले श्रद्धालु मेले का भी लुत्फ उठा रहे हैं। मेले में विविध वस्तुओं की जहां स्टालें लगी है वहीं विविध व्यजंनों के चटकारे लेने के लिए भी चाट पकौड़ी के स्टाल दिख जाऐंगे। खिलौनों की दुकानों पर नन्हें बच्चों संग महिला-पुरूषों को देखा जा सकता है। मेले में लगी डोलर,चकरी एवं झूले का लुत्फ बच्चों,युवाओं के अलावा अन्य लोग भी भी ले रहे हैं। मेला देर रात तक चलता है। सिद्ध हनुमान मंदिर पर अखण्ड सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जा रहा है जहां पर बारी-बारी से भक्त सेवाएं दे रहे हैं। यहां बालाजी महाराज की झांकियों के दर्शन भी हो रहे हैं। अखाड़ा मंदिर पर अखण्ड रामधुन के अलावा झांकी आयोजन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मौसम का बदला मिजाज: फतहनगर में हुई खंड वृष्टि

फतहनगर। तीखी धूप से मुरझा रही फसलों को इस वक्त पानी की दरकार है लेकिन बारिश है कि किसानों को तरसा रही है। बुधवार को दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे मौसम का मिजाज अचानक बदला तथा तेज हवाएं चलने लगी। हवाओं के साथ बारिश की बौछारें शुरू हुई। बारिश की बौछारों के खण्डवृष्टि के रूप में होने से कहीं कहीं 5-10 मिनिट के लिए बारिश हुई। बारिश से सड़कें तर तो हुई लेकिन धूप में तपती सड़कें बारिश बंद होते ही सूख गयी। जहां कहीं भी खेतों में पानी गिरा है वहां इन बौछारों ने घी का काम किया है। ज्ञातव्य है कि बारिश के दगा दे जाने के बाद जिन किसानों के पास सिंचाई के लिए कुओं की सुविधा है उन्होने सिंचाईं का काम काफी पहले ही शुरू कर दिया था लेकिन जिन किसानों की फसलें बारिश के भरोसे ही है उनकी फसलों में काफी खराबा देखने को मिल रहा है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

धूमधाम से मनी अग्रसेन जयंती, निकली शोभायात्राएं

फतहनगर। पिछले एक सप्ताह से चल रहा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव सोमवार को महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा,प्रतिभा सम्मान एवं पारितोषिक वितरण के साथ ही सम्पन्न हो गया। अग्रवाल समाज एवं मारवाड़ी अग्रवाल समाज ने हमेशा की भांति प्रथक-प्रथक कार्यक्रम आयोजित किए। अग्रवाल समाज भवन से शोभायात्रा दोपहर दो बजे रवाना हुई जिसमें समाज के महिला-पुरूष एवं युवाओं ने शिरकत की। शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन की सज्जित झांकी भी शामिल थी। ढोल के ढमाकों के साथ नाचते-गाते समाज के युवाओं का हुजूम खास आकर्षण रहा। मैन चौराहा पर काफी देर तक लोग नाचने का आनंद लेते रहे। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा सायं केआरजी गार्डन पहुंची जहां पर महाराज अग्रसेन एवं महालक्ष्मी की आरती की गयी। आयोजित समापन समारोह में प्रतिभावान बच्चों के अलावा जयन्ती महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में नवरात्रि कार्यक्रम प्रारंभ हुए

फतहनगर। यहां के आवरीमाता शक्तिपीठ पर रविवार की शाम ही घट स्थापना कर दी गयी जबकि नगर के मंदिरों में सोमवार को नवरात्रि के कार्यक्रम प्रारंभ हुए। यहां मेला प्रांगण में डोलर,झूले इत्यादि लगने के साथ ही मेला भी प्रारंभ हो गया। सिद्ध हनुमान मंदिर पर अखण्ड सुन्दरकाण्ड का पाठ प्रारंभ किया गया जबकि अखाड़ा मंदिर में अखण्ड रामधुन एवं झांकियों का आयोजन शुरू किया गया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

अग्रसेन जयन्ती पर आज निकलेगी शोभायात्रा

फतहनगर। अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का आज समापन होगा। 9. 30 बजे वाहन रेली दोपहर । बजे शोभायात्रा एवं सायं 4.30 बजे प्रतिभा सम्मान, पारितोषिक वितरण  एवं महाआरती होगी। इसके बाद समाज का सामूहिक स्नेहभोज होगा।  महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा समाज भवन से प्रारंभ होगी तथा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए केआरजी गार्डन में पहुंचकर समारोह में तब्दील हो जाएगी.

Read More
फतहनगर - सनवाड

नवरात्रि स्थापना को तैयार देवस्थान, फतहनगर में लगेगा मेला

फतहनगर। शारदीय नवरात्रि स्थापना को लेकर क्षेत्र के देवस्थानों पर पूर्व संध्या पर रविवार को भक्तों की चहल पहल रही। आवरीमाता शक्तिपीठ पर घट स्थापना को लेकर आवरीमाता मंदिर विकास कमेटी के लोग तैयारी में लगे रहे। यहां मेला प्रांगण में डोलर,झूले इत्यादि लगाने का काम देर शाम तक चलता रहा। दुकानें भी स्थापित की गई। सिद्ध हनुमान मंदिर पर अखण्ड सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा। अखाड़ा मंदिर पर रोजाना झांकियों का आयोजन किया जाएगा। चंगेड़ी के रावला चौक में भी नवरात्रि के तहत आयोजन किए जाऐंगे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा ने किया सेवा पखवाड़ा एवं कमलोत्सव का आयोजन

फतहनगर। रविवार को यहां भाजपा मण्डल फतहनगर-सनवाड़ द्वारा सेवा पखवाड़ा एवं कमलोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्ै मन की बात एवं मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रमों का आयोजन किया गयां कार्यक्रम की शुरुआत महेश सेवा सदन फतहनगर बुथ संख्या 104 से कर फतहनगर शक्ति केंद्र के सभी 10 बूथों पर बुथ कमलोत्सव, मन की बात एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की गईं कर्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया एवं पूर्व अध्यक्ष सुनील डांगी ने विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम की विशेष जानकारी दी। शक्ति केंद्र सनवाड के बुथ संख्या 48 वाक्याज...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शारदीय नवरात्रि: सिद्ध हनुमान मंदिर पर होगा सुंदरकांड, चंगेडी में सजा रावला चौक

फतहनगर.बजरंग मण्डल, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर  के तत्वावधान में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि महोत्सव दिनांक 26 सितम्बर 2022 से 05 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि में *श्री अखण्ड सुन्दरकाण्ड पाठ* आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। *पूजन एवं पाठ प्रारम्भ--* दिनांक 26 सितम्बर 2022, सोमवार प्रातः 11.30 बजे नगर के रामायण पाठकों द्वारा स्वेच्छा से नौ दिन के लिए बारी बारी से पाठ हेतु नित्य एक घंटे का समय पाठ हेतु प्रदान किया गया है। मंदिर पर सभी तैयारियां जोरों से चलकर पूर्णता की ओर है। चंगेडी के रावला चौक में फ्रेंडस सेवा संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.  इसको लेकर रावला चौक में पांडाल  सजा दिया गया है.

Read More