फतहनगर। बजरंग मण्डल के तत्वावधान में रविवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर अम्बेश सौभाग्य मदन गुरू सभागार में आयोजित सामूहिक सुन्दरकाण्ड समां बांध गया।
सुन्दरकाण्ड सायं 8 बजे शुरू हुआ जिसके मुख्य पाठकर्ता धवल कुमार अहमदाबाद थे। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में पंजीकृत पाठक पुरूष सफेद व महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल हुए। संगीतमयी सुन्दरकाण्ड ने शरद पूर्णिमा की रात में भक्ति का आनंद घोल दिया। पाठकों के अलावा इस आयोजन का लाभ लेने के लिए भी बड़ी तादाद में आस पास के गांव-कस्बों से लोग शामिल हुए।
शरदोत्सवः फतहनगर में समां बांध गया सामूहिक सुन्दरकाण्ड,पूर्णिमा की रात में भक्ति का आनंद छा गया

Leave a Reply