फतहनगर। शिव शक्ति मंदिर मंडल के तत्वावधान में चंगेड़ी बावड़ी वाले महादेव मंदिर पर कलश एवं मूर्ति स्थापना धार्मिक क्रियाओं के साथ सम्पन्न किया गया। समापन अवसर पर चंगेड़ी, दूधालिया, डांग,सांवलपुरा, बीकाखड़ा, राजपुरा, भांडावास सहित आस-पास के गांवों से काफी ग्रामीण शामिल हुए। धान्याधिवास, पुष्पाधिवास, शोभायात्रा,सहस्त्राभिषेक एवं हवन आदि के साथ सुबह 8.20 बजे मूर्ति व कलश स्थापना वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ किया गया. महोत्सव 29 अप्रेल को प्रारंभ हुआ था। पांच दिनों के दरम्यान जलयात्रा, मूर्ति व कलश का अनुष्ठान किए गए। अंतिम दिन सवा ग्यारह बजे पूर्णाहुति एवं महा आरती की गयी. महा प्रसादी में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में संत अवधेशानंद महाराज, मुंगाना महन्त चेतनदास, खुशाल भारती आदि का सानिध्य मिला.
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। वरिष्ठ पत्रकार लोभचंद बंजारा का लम्बी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। बंजारा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। रात 2.30बजे उन्होने अंतिम सांस ली। राजस्थान पत्रिका में तीन दशक तक बतौर फतहनगर संवाददाता काम करते हुए पत्रिका में 1990 से 1998 के बीच आओ गांव चले के तहत उदयपुर,राजसमन्द, चित्तौड़,भीलवाड़ा एवं प्रतापगढ़ जिलों के कई गांवों का विवरण लिखा था। बंजारा फतहनगर-सनवाड़ पालिका में राज्य सरकार की ओर से मनोनीत पार्षद भी रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में दायित्ववान कार्यकर्ता के रूप में बंजारा ने वर्षों तक सेवाएं दी। विद्या निकेतन विद्यालय फतेहनगर में जीवन पर्यंत शिक्षक का दायित्व वहन करते हुए लोभजी गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध बंजारा के निधन पर पत्रकार जगत एवं शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत बंजारा की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10:00 बजे उनके फतहनगर निवास से रवाना होगी...
Read Moreफतहनगर। प्रशासन शहरो के संग अभियान के अन्तर्गत आज नगरपालिका द्वारा वार्ड 4, कला भवन सनवाड मे कैम्प का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत आम जन के विभिन्न कार्यो को सम्पादित किया गया। कैंप में 69 क के अन्तर्गत 4 पट्टे का निस्तारण कर वितरण किया गया एवं कृषि भूमि नियमन के अन्तर्गत 1 पट्टे का निस्तारण कर वितरण किया गया। साथ ही पालिका के सामान्य कार्यो का सम्पादन कैम्प मे किया गया और महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत 334 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया है। आज तक कुल 2407 लाभार्थियो का पंजीयन महंगाई राहत कैम्प में किया गया है। कैंप में उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास,पार्षद नरेश जाट,अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पाराशर, कैप प्रभारी छगन लाल मेघवाल, शैलेन्द्र कुमार आजाद, कनिष्ठ अभियन्ता द्वारा लाभार्थियों को किट एवं पट्टे का वितरण किया गया। फोटोः1 कैंप के दौरान लाभार्थी को किट प्रदान करते उपखण्ड अधिकारी एवं ...
Read Moreफतहनगर। बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित प्रथम तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में तुलसी समेत 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं संतों ने आकर वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। सुबह 8 बजे विनायक वाटिका से वर वधुओं की बिन्दोली रवाना हुई जिसमें सबसे आगे दूल्हे घोड़ों पर सज्जित होकर सवार किए गए। बीच में महिलाएं एवं पुरूष नाचते गाते चल रहे थे। इनके पीछे ही वधुओं को सज्जित बग्गियों में विराजित किया गया। ठाकुरजी का वेवाण भी सबसे आगे चल रहा थी। बिन्दोली मैन चैराहा,नया बाजार,प्रताप चैराहा,स्टेडियम,हिमाड़िया बावजी होते हुए विवाह स्थल द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट भूमि पर पहुंची जहां पर सबसे पहले ठाकुरजी ने तोरण वंदन किया। इसके बाद बारी-बारी से सभी दूल्हों ने तोरण वंदन की रस्म अदा की। कताबद्ध सज्जित चंवरियों में पं.मुक...
Read Moreशिक्षिका ने विद्यालय विकास के लिए दिए 51 हजार,विद्यालय परिवार ने किया शिक्षिका का बहुमान
फतहनगर। चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संतोष गुप्ता ने विद्यालय विकास के लिए 51 हजार की राशि प्रदान की। अवसर था श्रीमती गुप्ता की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने का। विद्यालय प्रांगण में इस अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया तथा भावभीनी विदाई दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने की जबकि विधायक प्रतिनिधि लोकेश दाधीच,डाॅ.जैनेन्द्र कुमार जैन,बद्रीलाल जाट,महेश मंगल,गोपाल कृष्ण अग्रवाल आदि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। श्रीमती गुप्ता को शाॅल एवं उपरना ओढ़ाकर तथा तस्वीर भेंट कर उनका बहुमान किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन श्रीमती मधुबाला चाष्टा ने किया। संचालन माधवलाल गाडरी ने किया। शिक्षिका की ओर से विद्यालय के बच्चों को विशेष भोजन भी करवाया गया। ...
Read Moreफतहनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज यहां बड़े पर्दे पर लोगों ने मन की बात के तहत सुना। कार्यक्रम संयोजक महेंद्रसिंह चैहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी फतहनगर- सनवाड मण्डल द्वारा प्रताप चोराहा स्थित महादेव मन्दिर प्रांगण मे एलईडी पर मन की बात का प्रसारण सभी भाजपा के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने ध्यानपूर्वक सुना व देखा। सभी दर्शको का उपरणा पहना कर स्वागत किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,मण्डल अध्यक्ष राधेशयाम बागला, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एससीमोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, महामन्त्री रामचंद्र मेलाणा, रोशनलाल खटीक,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर, युवा मोर्चा जिला मन्त्री सचिन खटीक, प्रहलाद सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश सोनी,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी, युवा मोर्चा सह कोषाध्यक्ष मोहित बंसल,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, ओबीसी मोर्चा मण्...
Read Moreफतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी गांव में बावड़ी वाले वाले महादेव मंदिर पर कलश स्थापना एवं गणेशजी,कार्तिकेय की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आज पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बैंडबाजों के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कलशाधारी महिलाएं शामिल हुई। प्रातः सवा आठ बजे गणपति स्थापना के साथ ही कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा के बाद मण्डप प्रवेश,हेमाद्रि स्नान,प्रायश्चित संकल्प,स्वस्ति पाठ,ब्राह्मण वरण,देव आह्वान पूजन आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम में सांवलिया धाम मुगाना के महन्त चेतनदास समेत कई संतों का सानिध्य मिलेगा। प्रतिष्ठा अनुष्ठान पं.कृष्णगोपाल तिवारी के सानिध्य में चल रहा है। आयोजन के तहत शुक्रवार की शाम सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया जबकि शनिवार को गायक मांगीलाल के मुखारविंद से शनिदेव की कथा का प्रस्तुतिकरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। प्रशासन शहरो के संग अभियान के अन्तर्गत नगरपालिका द्वारा वार्ड 3 के लिए कला भवन सनवाड में कैम्प का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत आम जन के विभिन्न कार्यो को सम्पादित किया गया है। जिसमे 69 क के अन्तर्गत 1 आवेदन प्राप्त हुआ। 4 पटटे का वितरण किया गया एवं साथ ही पालिका के सामान्य कार्यो का सम्पादन कैम्प मे किया गया और महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत 375 लाभार्थियो का पंजीयन किया गया है। आदिनांक तक कुल 1706 लाभार्थियो का महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण किया गया है। कैंप में अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पाराशर, कैप प्रभारी छगनलाल मेघवाल, पार्षद विनोद यादव द्वारा लाभार्थियों को किट का वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। राज्य सरकार के आदेशानुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर दिया गया है। प्रधानाचार्य के अनुसार इस सत्र में केवल कक्षा 1 से 5 तक अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं लगेंगी और इसमें सह शिक्षा होगी। इस क्रम में विद्यालय में पूर्व अध्ययनरत छात्राओं को प्राथमिकता देते हुए प्रति कक्षा 30 छात्रों का संचालन करना है। शेष बचे हुए रिक्त स्थान के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। प्रवेश कार्यक्रम में 3 मई को रिक्त पदों की सूचना जारी की जाएगी और दिनांक 4 मई से 9 मई तक रिक्त पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 11 मई को प्राप्त आवेदनों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 12 मई को रिक्त पदों के लिए लॉटरी द्वारा विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 13 मई को चयनित विद्यार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 15 मई से प्रवेश प्रक्रि...
Read Moreफतहनगर। प्रशासन शहरो के संग अभियान के अन्तर्गत नगरपालिका द्वारा वार्ड 2 मे कैम्प का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत आम जन के विभिन्न कार्यो को . सम्पादित किया गया है जिसमे 69 क के अन्तर्गत 2 आवेदन का निस्तारण किया गया एवं 90 ए नियमन के 02 आवेदन प्राप्त प्राप्त हुए है। साथ ही पालिका के सामान्य कार्यो का सम्पादन कैम्प मे किया गया और महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत 313 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया है। आज दिनांक तक कुल 896 लाभार्थियो का पंजीयन महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण किया गया है। कैंप में अधिशाषी अधिकारी महावीरलाल पाराशर, कैप प्रभारी छगनलाल मेघवाल, पार्षद नरेश जाट द्वारा लाभार्थियों को किट का वितरण किया गया। अधिशाषी अधिकारी द्वारा बताया गया कि 28अप्रेल को प्रशासन शहरो के संग अभियान का आयोजन कला भवन परिसर में किया जाकर आवेदकों को जल्द से जल्द पट्टे जारी कर उन्हे राहत प्रदान की जावेगी। ...
Read Moreफतहनगर। आगामी 3 मई से 5 मई को नगर में जोधपुर के प्रख्यात गौवत्स श्री राधाकृष्ण महाराज के मुखारविंद से होने वाली मीरा चरित्र कथा हेतु गुरूवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन में मुकेश टांक, गोपाल सोनी, बलवंत परासर, बंशीलाल डिडवानिया, श्यामलाल शर्मा, अनिल विजयवर्गीय,राजकुमार सोनी, निखिल खंडेलवाल, गजेंद्र पालीवाल, सूरज शर्मा, राजेश सोनी, गोपाल दाधीच,अभिषेक पूरी, मयूर टेलर, भवानी सिंह एवं महिला मंडल से लीला सोनी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भूमि पूजन के साथ ही कथा स्थल पर शामियाने की तैयारियां भी शुरू हो गयी है। ...
Read Moreफतहनगर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा नगर एवं संयुक्त अखिल भारतीय सफाई मजदुर कांग्रेस के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकी समाज को वरीयता देने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया कि राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है। इस विज्ञाप्ति में वाल्मिकी समाज को आरक्षण संबंधी कहीं कोई प्रावधान नहीं है जबकि स्वायत्त शासन विभाग जयपुर द्वारा 2010 में जारी विज्ञप्ति में वाल्मीकी समाज को प्राथमिकता का प्रावधान रखा गया था। वर्तमान भर्ती में फतहनगर सनवाड़ नगरपालिका हेतु कुल 12 पदों का आवंटन किया गया है, जो कि शहर की वर्तमान आबादी तथा विस्तार के हिसाब से नहीं है। सफाई व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए अत्यन्त निम्न है। इसके कारण शहर की स्वच्छता सर्वेक्षण रेटिंग लगातार गिरती जा रही है। रिक्त पदों में भी वृद्...
Read Moreफतहनगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 24अप्रेल से 30 जून,2023 तक चलाए जाने वाले महंगाई राहत कैंप का सोमवार को पालिका परिसर में शुभारंभ होगा। पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया के अनुसार कैंप का समय प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। 24 व 25 अप्रेल को वार्ड 1 के लिए कैंप नियत किया गया है जबकि 26 व 27 अप्रेल को वार्ड 2 के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर ने बताया कि स्थाई रूप से वार्ड वार कैंपो का आयोजन निर्धारित तिथि अनुसार किया जायेगा जिसमें गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलु उपभोक्ताओं को 100 युनिट प्रति माह निःशुल्क, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली बिल योजना में कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रति माह निःशुल्क, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में न्युन...
Read Moreफतहनगर। नगर के एक ज्वैलरी व्यवसायी ने गलती से अधिक प्राप्त चांदी की राशि विक्रेता व्यवसायी को प्रदान कर ईमानदारी का परिचय दिया। ज्वैलरी व्यवसायी मुकेश पाराशर ने एक जने से दो किलो चांदी का सौदा किया तथा चांदी की पैक थेली भी प्राप्त कर ली। उसी चांदी को जब पाराशर ने दूसरे व्यवसायी को देने के लिए तौल करवाया तो चांदी तीन किलो से भी अधिक निकली। पाराशर ने ईमानदारी से अधिक प्राप्त एक किलो चालीस ग्राम चांदी का पैसा उस व्यक्ति को लौटाया जिससे उसने चांदी प्राप्त की थी। इस ईमानदारी की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। ...
Read Moreफतहनगर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद उल फितर का पर्व मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जिसमें जुलूस के रूप में समाजगण जामा मस्जिद फतहनगर से रवाना होकर ईदगाह में पहुंचे और नमाज अदा की। इस मौके पर मौलाना यामीन ने तकरीर पेश की और देश के लिए अमनौचेन, खुशहाली,तरक्की और भाईचारे की दुआ की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सदर शरीफ मोहम्मद शेख ओर थाना अधिकारी उदयसिंह चुण्डावत का माला एवं साफा बंधा कर स्वागत किया। सबने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।
Read More50 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड के कार्य का किया शुभारंभ: क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान
फतहनगर। अण्डरपास से सनवाड की ओर मुख्य मार्ग पर करीब 50 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों का उपरना द्वारा स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। शुभारंभ अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजुभील, उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पालिका के अधिशासी अधिकारी महावीर लाल पाराशर, क्षेत्रीय पार्षद सुनील डांगी, विनोद धर्मावत, गोपाल सोनी, सत्यनारायण अग्रवाल, मुकेश खटीक, रोशन खटीक, जगदीश जाट, गजेन्द्र सिंह रावल, मनीष पालीवाल, रमेश तेली, दिनेश सामर, बाबुलाल उनिया, सुनील वैष्णव श्रीमती रम्भादेवी सोनी, प्रकाश देवडा, विनोद चावडा, शंकर लोहार, महेन्द्रसिंह, अशोक मोर, रामचंद्र मेलाना, जगदीश चंद्र अग्रवाल, शक्ति सिंह, संजय दुग्गड़, भेरु लाल बेरवा, लक्ष्मी लाल सिंघवी सहित अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
Read Moreफतहनगर. भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात प्रभारी आईएम सेठिया के फतेहनगर सनवाड़ नगरपालिका क्षेत्र में प्रभारी बनने के बाद पहली बार आने पर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया गया. इस अवसर पर आईएम सेठिया ने कहा कि वे इस स्वागत से अभिभूत है एवं पार्टी द्वारा प्रस्तावित 28 तारीख को जिला मुख्यालय पर महाजनाक्रोश घेराव में अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया एवं संघठन में पूरे जोश से काम कर पार्टी को मजबूत करते हुए आगामी चुनावो में जीत दिलाए. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मंडल महामंत्री रोशनलाल खटीक, पार्षद विनोद धर्मावत, घनश्याम मंगल, अशोक मोर, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष लीला सोनी, आईटी सेल प्रभारी जगदीश पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि ...
Read Moreफतहनगर. विकल्प संस्थान द्वारा रेल्वे स्टेशन के पास आर्थिक सशक्तीकरण प्रोजेक्ट के तहत विकल्प संस्थान के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी ड्रॉप आउट लड़कियों व महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया. कृष्णा रावत चंगेड़ी व कृष्णा बंजारा गिरधारीपुरा तथा विकल्प की कुसुम ने फिता काटकर शुभारम्भ किया। 4 माह का सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 12 गांव से 46लड़कियां व 16 बहुएँ इस में भाग लेगी जिनका इस मौके पर स्वागत किया गया. निर्धारित बैच के अनुसार सेंटर पर नियमानुसार सिलाई सीखेंगे जिसका समय 10 बजे से 1 बजे तक व 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। 2 पारी में सेंटर चलेगा। पल्लवी शर्मा व टीम ने " पर लगा लिए हैं हमने " गीत गाया । इसी उपलक्ष्य में बगदी सरगरा सनवाड़ ने लड़कियों व महिलाओं को स्वयं के हुनर को लेकर पर लगाने का व आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया और स्वयं के हुनर को पहचान कर ...
Read Moreफतहनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान मे भाजपा ओबीसी मोर्चा उदयपुर देहात के निर्देशनुसार ओबीसी मोर्चा मण्डल फतहनगर-सनवाड द्वारा गांव गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचे इसके लिए आयोजित बैठक में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल लोहार,देवी लाल लोहार,मोहन लाल, दिनेश दास,भेरूलाल कुमावत, कैलाश गायरी, नंदलाल कुमावत,रविंद्र कुमावत, गोपाल लोहार, राजू माली, उदय लाल, राजू लोहार, महेंद्र प्रजापत,राजू,लक्ष्मी बाई, कन्हैयालाल प्रजापत, रतन गायरी, राजू वैष्णव,प्रवीण लोहार आदि उपस्थित रहे। ...
Read Moreफतहनगर। भारतीय जनता पार्टी फतहनगर-सनवाड़ मंडल द्वारा भाजपा का 44वां स्थापना दिवस माहेश्वरी सदन में कमल संकल्प उत्सव के तहत पार्टी ध्वजारोहण व जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं अभिनन्दन कर मनाया। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश तंबोली, अशोक कुमावत, आरसी पालीवाल, अशोक सिंह राणावत का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने जनसंघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की पार्टी के सफर का विस्तार से वर्णन किया एवं कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि सभी पन्ना प्रमुख एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता जमीन स्तर पर जाकर पार्टी को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभ...
Read More