फतहनगर - सनवाड

महिला आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया उद्घाटन

फतहनगर. विकल्प संस्थान द्वारा रेल्वे स्टेशन के पास आर्थिक सशक्तीकरण प्रोजेक्ट के तहत विकल्प संस्थान के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी ड्रॉप आउट लड़कियों व महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया. कृष्णा रावत चंगेड़ी व कृष्णा बंजारा गिरधारीपुरा तथा विकल्प की कुसुम ने फिता काटकर शुभारम्भ किया।
4 माह का सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 12 गांव से 46लड़कियां व 16 बहुएँ इस में भाग लेगी जिनका इस मौके पर स्वागत किया गया. निर्धारित बैच के अनुसार सेंटर पर नियमानुसार सिलाई सीखेंगे जिसका समय 10 बजे से 1 बजे तक व 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। 2 पारी में सेंटर चलेगा।
पल्लवी शर्मा व टीम ने ” पर लगा लिए हैं हमने ” गीत गाया ।
इसी उपलक्ष्य में बगदी सरगरा सनवाड़ ने लड़कियों व महिलाओं को स्वयं के हुनर को लेकर पर लगाने का व आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया और स्वयं के हुनर को पहचान कर मन के डर को निकाल पायेगी अपने आर्थिक स्तर में सुधार होगा, आत्म सम्मान बढ़ेगा और नौकरी की तरह काम करेगी. खुद के लिए लड़ेगी. अपनी उम्मीदों पर खरी उतरेगी ।
मीना खटीक ने पंख प्रोजेक्ट की जानकारी से सभी को अवगत कराया।
रीना बंजारा ने उनकी समस्याओं पर बात करते हुए बैच का समय निर्धारित किया. सिलाई मास्टर ने सेंटर के नियम समझाएं।  अवसर पर विकल्प  संस्थान से रोशन , इंद्रा , वैशाली, आशा,पूनम, माया , साधना आदि का भी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *