फतहनगर। प्रताप जयन्ती पर आज निकली शोभायात्रा का जहां रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया वहीं नगर कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी यहां के मुख्य चैराहे पर फूल बरसाए। शोभायात्रा हिमाड़िया बावजी से होते हुए जैसे ही मैन चैराहे पर पहुंची ड्रोन के जरिए एवं कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में फूल लेकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का फूल बरसा कर एवं उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेश पालीवाल,फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, देहात जिला युवा अध्यक्ष रौनक गर्ग,यूथ अध्यक्ष नितेश पुरी गोस्वामी, पार्षद नारायण मोर, सुनील मूंदड़ा, मनीष पालीवाल, विद्याशंकर चनाल, हेमंत गोयल, रतनलाल मीणा, साहिल खटीक, निर्मल पाराशर, रतनलाल कुमावत, मनीष बंसल, ओमप्रकाश प्रजापत, मदन प्रजापत, भंवर जीनगर एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। प्रताप जयन्ती के अवसर पर आज निकली शोभायात्रा का दर्जी समाज ने पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया। आवरीमाता शक्तिपीठ से रवाना होकर जब शोभायात्रा हिमाड़ियाजी बावजी के यहां पहुंची तब पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के लोगों ने शोभायात्रा का पृष्पवृष्टि के साथ स्वागत किया। प्रताप चैराहा स्थित प्रताप स्मारक पर भी समाजजनों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान फतहनगर पीपा क्षत्रिय समाज के संरक्षक लक्ष्मण सोलंकी, समाज अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, महामंत्री मनोज पंवार, उपाध्यक्ष प्रकाश देवड़ा, सत्यनारायण पंवार, दिनेश सोलंकी, प्रचार प्रसार मंत्री नरेंद्र गोयल, हरीश पंवार, राकेश कुमार आडा, पवन भाटी, विकास पंवार, मुकेश सोलंकी,महेश सोलंकी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा, उर्मिला सोलंकी आदि समाज बंधु उपस्थित थे। ...
Read Moreअत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की फतेहनगर मैन चौराहा वाले श्री शांतिलालजी की धर्मपत्नी, सोहनलाल जी की भाभीजी, सुरेशचंद्र, सत्यनारायण, दिनेश चंद्र के काकीजी ,महेश कुमार, संजय कुमार की बड़ी मम्मी एवं अमित और कृष्णा की नानी जी *श्रीमती पुष्पा देवी* का आकस्मिक स्वर्गवास आज दिनांक *22/05/2023* सोमवार को प्रातः हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज सांय *6.00* बजे निवास स्थान (बस स्टैंड) से मोक्ष धाम फतहनगर के लिए रवाना होगी। शोकाकुल- शांतिलाल,सोहनलाल,सुरेशचंद्र, सत्यनारायण, दिनेशचंद्र, महेश कुमार संजय कुमार एवं समस्त कुल्थिया (सोनी)परिवार फतहनगर।
Read Moreफतहनगर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी आज फतहनगर में होंगे. भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला के अनुसार सीपी जोशी यहां होने वाले प्रताप जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाले हैं. इधर महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर प्रातः 7:30 बजे आवरी माता शक्तिपीठ से शोभायात्रा रवाना होगी. यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए प्रताप चौराहा स्थित प्रताप स्मारक पहुंचेगी जहां महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद प्रातः 9:00 बजे समारोह शुरू होगा.
Read Moreफतहनगर। शनि जन्मोत्सव पर नगर के प्रसिद्ध शनि मंदिर पर साज सज्जा के साथ ही शनि प्रतिमा को सज्जित किया गया। शनिवार को दिन भर भक्तों का अवागमन होता रहा। शाम के समय कीर्तनकारों द्वारा भजन कीर्तन कर शनिदेव की आराधना की गयी। भजन मण्डली में स्थानीय लोक कलाकार श्रवणसिंह,बंशीलाल भाट, सुरेशचन्द्र शर्मा,नितेशपुरी गोस्वामी समेत अन्य लोग शामिल थे। पूजा अर्चना एवं कीर्तन के साथ ही शनिदेव की आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। विप्र फाउंडेशन जोन 1 ए के प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष केशव शर्मा एवं जिला महासचिव देहात पूर्व प्रेमशंकर रामावत ने मावली तहसील के पदाधिकारियों की घोषणा की है। उंखलियों का खेड़ा निवासी बंशीलाल पालीवाल को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि मावली के बादल शर्मा व चंगेड़ी के नरेश जोंशी को महासचिव मनोनीत किया गया है। ...
Read Moreफतहनगर। आर्ट आॅफ लिविंग के तहत यहां के पावनधाम में चल रहा 6 दिवसीय हेप्पीनेस कार्यक्रम आज सम्पन्न हो गया। 16 मई से चल रहे इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक अनुराग अग्रवाल राजसमन्द ने सुदर्शन क्रिया द्वारा लोगों में तनाव मुक्त जीवन जीने का तरीका बताया। कार्यक्रम में भारतीय जैन संघटना फतहनगर-सनवाड द्वारा आयोजित किया। इसमें नितिन सेठिया, अभिषेक सांखला, मनोज कोठारी, अमित पाटोदी,जयप्रकाश बंसल व अरविन्द हींगड का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कुल 33 प्रतिभागी उपस्थित रहे। ...
Read Moreफतहनगर। श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय स्वर्ण कलश आरोहण आयोजन का आगाज शनिवार को प्रातः 9 बजे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर अखण्ड रामायण पाठ से किया गया। पाठ पाठकों के सहयोग से रविवार प्रातः 7 बजे आरती के साथ पूर्ण हुआ। इसके बाद प्रातः 9 बजे श्री शिव मंदिर पुराना बाजार से स्वर्ण कलश, ध्वजा दण्ड एवं जल कलश शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो मुख्य बाजार, द्वारिकाधीश मंदिर, मुख्य चैराहा, बस स्टैंड होती हुई रोकड़िया हनुमान मंदिर पर पहुंची जिसमें श्रद्धालुओं ने ढोल की मधुर आवाज के साथ नाचते जयघोष करते हुए भाग लिया। आज यज्ञशाला की परिक्रमा के बाद यजमानों द्वारा मण्डप प्रवेश, स्थापित देवताओँ का पूजन एवं हवन कुंड में आहुतियों के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। कलश ध्वजादंड का अधिवासन भी प्रारंभ किया गया। सोमवार प्रातः 9.15 बजे स्वर्ण कलश एवं ध्वजा आरोहण के बाद पूर्णाहुति, महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन होगा। ...
Read Moreफतहनगर। मंगलवार को स्व.श्रीमती कमला देवी एवं स्व. फतहलाल जैन की पावन स्मृति में उनके परिजनों द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने चाले इस शिविर में मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित खंडेलवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिंघल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज महाजन, सर्जन डॉ. प्रमोद रावल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी चैबीसा समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। इस शिविर के प्रणेता डॉ. विजय जैन है जो फतहनगर में चिकित्साधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। आयोजक फतह एकेडमी परिवार के सदस्य डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि सम्पूर्ण परामर्श एवं सभी प्राथमिक जांचे निःशुल्क रहेगी। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र के तिरुपति नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव शनिवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। . तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन आज सुबह 5.30 से 7 बजे तक शिवजी का लघु अभिषेक चला। प्रातः 8 बजे संस्कार एवं गायत्री महायज्ञ किया गया। इसके बाद 10 बजे से यज्ञ की पूर्णाहुति चली तथा इसके बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजादण्ड चढ़ाया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका प्रशासन के तत्वावधान में चल रहे राहत कैंप में शनिवार को 267 व्यक्तियों के पंजीयन के साथ ही लाभार्थियों का आंकड़ा 6 हजार के पार पहुंच गया। आज तक कुल 6117 परिवारों को लाभान्वित किया गया है। इधर अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान में वार्ड नं. 10 का कैम्प रावला चैक सनवाड में आयोजित हुआ जिसमें 03 पट्टे 69 क के प्रदान किए गए। आगामी वार्ड नं. 11 का कैम्प धुणी बावजी सामुदायिक भवन फतहनगर में 23 मई 2023 से 24 मई 2023 तक आयोजित किये जायेंगे। कैम्प के दौरान उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पार्षद मनोहर लाल त्रिपाठी, सुनिल डांगी, नरेश जाट, गजेन्द्र रावल, गोपाल सोनी,राजु उनिया, भैरूपुरी गोस्वामी एवं अन्य उपस्थित रहे। कैम्प प्रभारी छगनलाल मेघवाल के नेतृत्व में कम्प्युटर ऑपरेटर दीपक टेलर, देवीदान चारण, अशोक कुमार टेलर, आशिक हुसैन, बाबुदीन, विनोद टेलर, सलमा ...
Read Moreफतहनगर। सोमवार को प्रताप जयन्ति पर शोभायात्रा एवं समारोह का आयोजन होगा। महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान फतहनगर एवं नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन के तहत सुबह 7.30बजे आवरीमाता शक्तिपीठ स्थित राजपूत धर्मशाला से शोभायात्रा रवाना होगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रताप चैराहा स्थित प्रताप स्मारक पहुंचेगी जहां प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी.जोशी मुख्य अतिथि होंगे जबकि अध्यक्षता मावली विधायक धर्मनारायण जोशी करेंगे। इस अवसर पर महन्त श्री 108 बजरंगदास त्यागी महाराज (नृसिंह अखाड़ा मन्दिर, आकोला),शान्तिलाल चपलोत (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ),भूपेन्द्रसिंह बडोली (उप जिला प्रमुख, चित्तौड़गढ़), पुष्करलाल डांगी (पूर्व विधायक एवं प्रधान, मावली), चन्द्रगुप्तसिंह चैहान (जिलाध्यक्ष, भाजपा...
Read Moreफतहनगर। नगरपालिका फतहनगर सनवाड द्वारा आज सनवाड बस स्टेण्ड पर 3आर सेंटर की स्थापना की गयी है। जिसके अन्तर्गत नागरिकों द्वारा इस्तेमाल की हुयी प्लास्टिक की चीजे, पुरानी किताबे, कपडे, जुते व अन्य कोई अप्रयुक्त सामग्री छोड़ सकेगा। इन्हें रिसायकल एवं रीयुज हेतु दुरूस्त किया जावेगा एवं पूनः उपयोग किया जा सकेगा। सेंटर की स्थापना में पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पारासर, स्वच्छता निरीक्षक भगवत सिंह, सामुदायिक संगठक बाबुदीन, नेहा माहेश्वरी, कार्मिक दिनेश पालीवाल, रिकेश पुरी गोस्वामी, कैलाश हरिजन एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। इधर पालिका परिसर में चल रहे महंागई राहत कैंप में आज 328 व्यक्तियों का पंजीयन हुआ। आज तक कुल 5850 परिवारों को लाभान्वित किया गया। प्रशासन शहरों के संग अभियान में वार्ड नं. 09 का कैम्प जैन स्थानक रावला चैक सनवाड में आयोजित किया गया जिसमें 02 पट्ट...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र के तिरुपति नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पाटोत्सव एवं पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया।. बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा मनोकामना हनुमान मंदिर से रवाना हुई जिसमें कलशधारी महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल हुई। महादेव का अभिषेक किया गया। देवस्थापना के साथ ही पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। सायं कथा प्रवचन एवं दीप यज्ञ किया गया जिसमें महिलाऐं अपने घर से पूजा की थाली में दीप लेकर पहुँची। शनिवार को विभिन्न धार्मिक संस्कार के बाद प्रातः 10 बजे से ध्वजा दण्ड एवं यज्ञ की पूर्णाहुति का कार्यक्रम चलेगा। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 15 एवं 22 में स्थित नाकोड़ा नगर के 50 से भी अधिक महिला एवं पुरूष पालिका में चल रहे राहत कैंप में पहुंचे तथा लम्बे अरसे से न्यून वाॅल्टेज की समस्या का सामना कर रहे इन लोगों ने उपखण्ड अधिकारी के नाम अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर को ज्ञापन सौंपा। इस क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वाल्टेज की समस्या काफी समय से चल रही है। बिजली विभाग इसका स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। दो साल से डी.पी. भी विश्राम स्थल के यहां लगा रखी है लेकिन इसे भी चालू नहीं किया गया है। वाल्टेज कम रहने के कारण बिजली के उपकरण काम ही नहीं करते। इतना ही नहीं कई बार ये उपकरण जल भी चुके हैं। बिजली विभाग के अफसर एवं कर्मचारी भी इस समस्या से वाकिफ हैं लेकिन इसका समाधान नहीं कर पाए हैं। भीषण गर्मी के समय इन लोगों के घरों में लगे बोरवेल से भी पानी निकलना दूभर हो गया है। पीने के पानी की इससे समस्या पैद...
Read Moreफतहनगर। पालिका परिसर में आज महंगाई राहत कैंप में 252 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया। इन आंकड़ों सहित आज तक कुल 5522 परिवारों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही जैन स्थानक रावला चैक में प्रशासन शहरों के संग अभियान में आज वार्ड 9 का शिविर आयोजित किया गया जहां पर 69 क के तहत 3 जनों को पट्टे प्रदान किए गए। इस अवसर पर पार्षद सुनिल डांगी, सुनिल मुंदडा,पूर्व प्रधान बाबुलाल खटीक,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, पुष्पलता कुँवर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश खटीक,महात्मा गांधी बालिका उच्च मा.वि. के प्रधानाचार्य भानसिंह, संजय गहलोत,पालिका के अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पाराशर, कैम्प प्रभारी छगन लाल मेघवाल द्वारा पट्टे एवं किट वितरित किये गये। इस कार्य के सहयोग में कम्प्युटर ऑपरेटर कार्मिक दीपक टेलर, देवीदान चारण, अशोक कुमार टेलर, आशिक हुसैन, विनोद टेलर, सलमा पठान, रेवन्त सिंह झाला, चिकित्सा विभ...
Read Moreफतहनगर। नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भूगाल विषय के व्याख्याता बनवारीलाल पारीक द्वारा लिखित लघु कथा संग्रह यादों का झरोखा पुस्तक का बुधवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के सभागार में समारोहपूर्वक विमोचन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पं.जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी,राजस्थान के सदस्य भगवतीप्रसाद गौतम ने की जबकि साहित्य संस्था सलिला की संस्थापिका डाॅ.विमला भण्डारी मुख्य अतिथि थी। डाॅ.ज्योतिपुंज,सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी ओंकारलाल चितारा,सेवानिवृत्त सहायक निदेशक सुरेन्द्रसिंह राव बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे। राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित इस लघु कथा संग्रह का अतिथियों के हाथों विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन किया गया। द्वीप मंत्र तुलसीराम ने एवं वन्दना शकुंतला पालीवाल ने प्रस्तुत की। अतिथियों ...
Read Moreफतहनगर. राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सहयोग से प्रकाशित" यादों का झरोखा" पुस्तक का आज लोकार्पण होगा. डॉ. बनवारी पारीक "नवल" के लघु कथा संग्रह "यादों का झरोखा " का यह लोकार्पण कार्यक्रम विद्या निकेतन विद्यालय फतेहनगर में आज प्रातः 10:00 बजे शुरू होगा.
Read Moreफतहनगर। भाजपा नेता मावली विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया ने मंगलवार को अपना 60वां जन्म दिन यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गायों को लापसी व चारा खिलाकर गौ सेवा के साथ मनाया। इस अवसर पर कावड़िया ने गौ शाला सहायतार्थ 51 हजार की राशि गौ शाला संचालकों को प्रदान की। आयोजित कार्यक्रम में विधायक धर्मनारायण जोशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जबकि जिला प्रमुख ममता पंवार ने अध्यक्षता की। पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया विशिष्ट अतिथि थे। कावड़िया व अतिथियों का स्वागत गौ शाला अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल,मनोहरलाल कावड़िया,प्रहलाद मण्डोवरा,कैलाश खण्डेलवाल,नरेश मण्डोवरा, बाबुलाल उनिया,मनीष गोयल व हुकुमसिंह द्वारा स्वागत किया गया। संचालन मांगीलाल सांखला ने किया। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका परिसर में चल रहे महंगाई राहत कैंप में अब तक 5079 लोगों का पंजीयन हो चुका है। मंगलवार को 218 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आज वार्ड नं. 08 का कैम्प जैन स्थानक रावला चैक सनवाड़ में आयोजित हुआ जिसमें 05 पट्टे 69 क, व कृषि भूमि नियमन के 22 पट्टे कैम्प के दौरान वितरित किये गये। इस अवसर पर पार्षद सुनिल मुंदडा, सुनिल डांगी, नारायण मोर, नरेश जाट, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवडा, पालिका के अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पाराशर, कैम्प प्रभारी छगन लाल मेघवाल द्वारा पट्टे एवं किंट वितरीत किये गये। इस कार्य के सहयोग में कम्प्युटर ऑपरेटर कार्मिक दीपक टेलर, देवीदान चारण, अशोक कुमार टेलर, आशिक हुसैन, विनोद टेलर, सलमा पठान, चिकित्सा विभाग के कार्मिक, नरेगा कार्मिक ने कार्य किया। प्रशासन शहरों संग अभियान में शैलेन्द्र कुमार आजाद, विजय चारण, भगवती लाल प्रजापत, ...
Read More