फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जिला भिंडर अंतर्गत खंड फतेहनगर का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र पूजन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम सायं 5:00 बजे नेहरू बाल उद्यान नया बाजार के पीछे होगा जिसमें सभी स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित होंगे। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।आयोजन कमेटी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा पर्व पर सामुहिक संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ सोमवार को शाम 7.30 बजे से मंदिर परिसर में रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें मुख्य पाठकर्ता महेश शर्मा एवं रामादल परिवार, मावली होंगे। सामुहिक पाठ में केवल पंजीकृत पाठक पुरूष सफेद एवं महिलाएं केसरिया वेश में बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। ...
Read Moreफतहनगर। समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी के परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा स्थापित ओपन जिम का स्कूली बच्चे आनंद ले सकेंगे।प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई बजट घोषणा में ओपन जिम के प्रावधान के अनुक्रम में ग्राम पंचायत ने हाल ही जिम स्थापित करवाई। शनिवार को पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार, ग्राम पंचायत प्रशासक सुमित्रा जाट, प्रतिनिधि भगवती लाल जाट, व्याख्याता मधु मंडोवरा तथा विद्यालय स्टाफ द्वारा जिम का विधिवत शुभारंभ किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय से 10 विद्यार्थियों का वॉलीबॉल एवं रग्बी फुटबॉल में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों ने फतह एकेडमी का परचम लहराते हुए जिला स्तर पर अंडर-14 वॉलीबॉल में जीत प्राप्त की थी एवं विद्यालय के लक्ष्यराज दमामी एवं नैनिशा दमामी क्रमशः अंडर-14 वॉलीबॉल एवं अंडर-17 वॉलीबॉल में जिला स्तर पर बेस्ट प्लेयर रहे थे। यह पूरे नगर के लिए गर्व की बात है एवं विद्यालय जुलूस में भी पूरे नगर के प्रबुद्ध लोगों एवं नगरवासियों द्वारा उनका सम्मान किया गया। सिलेक्शन के क्रम में अंडर-14 बॉयज वॉलीबॉल में लक्ष्यराज दमामी, विदित जगरवाल, रोहन प्रजापत, अंडर - 14 गर्ल्स वॉलीबॉल में गौरवी जैन, अंडर 17 - गर्ल्स वॉलीबॉल में नैनिशा दमामी, दिव्या साल्वी, अंडर - 17 गर्ल्स रग्बी फुटबॉल में ललिता रावत, गुंजन सेन, अंडर - 17 बॉयज रग्बी फुटबॉल में गर्वित सुथार एवं अंडर-19 ब...
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार की रात्रि बारिश होने एवं मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना को देखते हुए दशहरा महोत्सव के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। 3 अक्तूबर एवं 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित करने के साथ ही आगामी 10 अक्टूम्बर को भजन संध्या मे छोटू सिंह रावणा एवं 11 अक्टूम्बर को लाफ़्टर नाइट मे राजपाल यादव आएंगे। उक्त जानकारी अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण ने दी। ...
Read More‘ उदयपुर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में, अर्बन स्केचर्स उदयपुर, क्रिएटिव सर्किल और ऐसा फॉर यू की पहल उदयपुर, 4 अक्टूबर। झीलों की नगरी उदयपुर में अब सड़कों पर उतरेगी कला और संस्कृति की रंगत। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के तत्वावधान में अर्बन स्केचर्स उदयपुर, क्रिएटिव सर्किल तथा ऐसा फॉर यू के संयुक्त आयोजन में एक अनूठा कला एवं संस्कृति उत्सव ‘रंगत – रास्ता री…’ का आयोजन 6 से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। यह दस दिवसीय उत्सव शहर की सड़कों को कला के खुले मंच में बदल देगा, जहाँ नागरिक अपनी कल्पना और सृजनशीलता से शहर की पहचान को नई अभिव्यक्ति देंगे। कला और संस्कृति का 10 दिवसीय उत्सव यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि यह आयोजन उदयपुर शहर की सांस्कृतिक आत्मा को सार्वजनिक स्थानों पर जीवंत करने का प्रयास है। इसके अंतर्गत नागरिक, कलाकार, विद्यार्थी, आर्किटेक्ट और डिजाइनर मिलकर श...
Read Moreउदयपुर, 4 अक्टूबर। शहर में 70वां मीरा महोत्सव 6 व 7 अक्टूबर को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के तहत होने वाली शास्त्रीय प्रतिस्पर्धाओं व प्रस्तुतियों के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शास्त्री प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी लगातार अभ्यास में जुटे हैं। मुख्य आकर्षण मीरा नृत्य नाटिका रहेगी।मीरा महोत्सव एवं मीरा प्रकाश वर्मा फाउंडेशन के अध्यक्ष व संयोजक लव वर्मा ने बताया कि प्रकाश वर्मा ऑडिटोरियम, मीरा कला मंदिर, सेक्टर-11 में होने वाले महोत्सव की थीम इस बार "कृष्ण की विरहणी मीरा" रखी गई है। फाउंडेशन के संरक्षक डॉ प्रदीप कुमावत ने समस्त आयोजन समिति के सहयोग से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। आयोजन समिति में प्रदीप वर्मा, नारायण गन्धर्व,यथार्थ वर्मा, रणवीर सिंह राणावत, विवेक भटनागर, कुश वर्मा, लज्जा वर्मा, मनमोहन भटनागर, प्रफुल्ल वर्माकपिल पालीवाल, विजय धाधड...
Read Moreकृषि उपज मण्डी समिति फतहनगर मण्डी भाव( राज्य- राजस्थान, जिला-उदयपुर ) दिनांक 04-10-2025 जिन्स/अनाज। न्यूनतम। उच्चतम। गेहूं 2550 - 2634 मक्का पीला 1660 - 1900 मक्का सफेद 2450 - 2525 जौ 2333 - 2350 सरसों 6000 - 6352 सोयाबीन 3900 - 4150 चना 4800 - 5050 शक्कर 4300 - 4400 ...
Read Moreफतहनगर। दशहरा महोत्सव के समापन के साथ ही नगर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे गरबा आयोजन को भी विराम मिल गया। आवरी माता मंदिर के पास पारोलिया बावजी (गिरधर विहार) पर नौ दिनो से चल रहे गरबा महोत्सव का हवन, अनुष्ठान एवं ज्वारा विसर्जन के साथ समापन किया गया। नौ दिनों तक गिरधर विहार में धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाए गए डांडिया महोत्सव का मंगलवार को 56 भोग माता को अर्पित किया एवं बुधवार को हवन अनुष्ठान के साथ नगर में भव्य जुलूस के साथ विधि विधान से ज्वारा विसर्जन के साथ सरोवर स्नान कराया गया। जय मां भवानी ग्रुप द्वारा रखे गए इस भव्य महोत्सव में कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह रावल ने पालिका से समस्त टैंट एंड लाइट डेकोरेशन करवाया। स्थानीय कार्यकर्ता संजय यादव ने तन मन धन से सहयोग कर अंतिम दिन कन्या भोज के साथ प्रसादी रखी। महोत्सव में नगर प...
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहने के बाद शाम को घिर आए बादलों ने बरस करके मौसम को खुशनुमा कर दिया। सांझ ढलते ही चली ठंडी हवाओं ने बारिश के आने का एहसास करा दिया। सवा सात बजे रिमझिम बौछारों का दौर शुरू हुआ तथा कुछ समय के लिए तेज बारिश की बूंदे गिरी जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। इसके बाद भी रिमझिम बारिश की बौछारें गिरती रही। बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया। आसपास के गांवों में भी बारिश होने के समाचार हैं। ...
Read Moreफतहनगर। नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के तत्वावधान में चल रहे दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को विशाल भजन संध्या एवं झांकियां का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर सायं 7:15 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा तथा प्रख्यात भजन गायिका ट्विंकल शर्मा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही दिल्ली की प्रख्यात झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इन झाकियों में राम दरबार, शिव तांडव, बाहुबली हनुमान एवं नरसिंहा प्रमुख आकर्षण होंगे। ...
Read Moreफतहनगर। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड के तत्वावधान में गुरूवार को रावण,कंुभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों के दहन के साथ ही तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का आगाज किया गया।शुभारंभ अवसर पर विधानसभा प्रभारी कृष्णगोपाल पालीवाल मुख्य अतिथि ने फीता काट कर महोत्सव का उद्घाटन किया। भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह आसोलिया,गणपतलाल स्वर्णकार,भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष कैलाश गाडरी आदि बतौर अतिथि उपस्थित थे। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील ने की। पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,अधिशाषी अधिकारी छैल कुंवर चारण, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी, मनोहर लाल त्रिपाठी,महेश सोनी, उमा देवड़ा, जैनेन्द्र जैन,ऋतु अग्रवाल, मुकेश खटीक, सत्यनारायण अग्रवाल, धर्मेश चपलोत, भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक, अशोक मोर, नरेश जाट, विनोद धर्मावत सहित पालिका के पार्षद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।धूं-धूं कर जले पूतलेः रावण,कुंभ...
Read Moreफतहनगर। नगर पालिका फतहनगर सनवाड के तत्वावधान में आज से ही दशहरा महोत्सव का आगाज होगा। पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव 2025 के प्रथम दिन गुरुवार को रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का आतिशी दहन होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार सायं 4:00 बजे से अखाड़ा मंदिर फतेह नगर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के दौरान अखाडा प्रदर्शन भी होगा। नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए यह शोभायात्रा स्कूल ग्राउंड पहुंचकर संपन्न होगी। स्कूल ग्राउंड में सायं 6 बजे से राजस्थानी लोकगीत एवं नृत्य की कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। सांय 7 बजे से नगरवासियों को रंगारंग आतिशबाजी के नजारे देखने को मिलेंगे। रात्रि 8:00 बजे रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का आतिशी दहन किया जाएगा। दूसरे दिन के यह होंगे कार्यक्रम: दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन...
Read Moreफतहनगर। मंगलवार को क्षेत्र में विभिन्न देवस्थानों पर ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम के साथ ही शारदीय नवरात्रि के धार्मिक अनुष्ठान को विराम मिल गया।फतहनगर में खेड़ा खूंट चामुण्डा माता के स्थानक से विधि विधान से नेजा सहित भाव में रमते भोपे ढोल ढमाकों के साथ रवाना हुए तथा नगर में स्थित विभिन्न देवस्थानों पर सभी को साथ लेते हुए निकले। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भाव में रमते भोपों से आशीर्वाद लिया। सायंकाल सरोवर पहुंच कर विसर्जन किया गया। नगर के आवरीमाता शक्तिपीठ पर आवरीमाता मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में हवन किया गया जिसमें नगरवासियों ने बारी-बारी से हवन में आहुतियां दी। हवन के साथ ही माता के दरबार में चल रहा नवरात्रि अनुष्ठान सम्पन्न हो गया। इसी प्रकार मावली तहसील के इंटाली गांव मे सोमवार को नया पालका देवरा व ताकाजी बावजी के जवारा विसर्जन किया गया जबकि मंगलवार को चामुंडा माता मंदिर पर शुभ मु...
Read Moreफतहनगर। नेशनल मिशन एडिबल ऑयल सीड योजना अंतर्गत किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें तिलहन फसलों को बढ़ावा देने एवं उन्नत खेती की जानकारी दी गई।किसान सेवा केंद्र फतहनगर’ पर आयोजित इस शिविर में डॉ.के.सी. अहीर द्वारा फसलों में उत्पादन, उत्पादकता की चर्चा, कीट व्याधि नियंत्रण, उपचार एवं कृषि अधिकारी ओम शंकर द्विवेदी द्वारा फसलों में लगने वाले कीट व्याधि बीमारी की जानकारी दी गई। सहायक कृषि अधिकारी जमुना शंकर द्वारा जैविक खेती की जानकारी दी गई एवं कृषि विशेषज्ञ शोभालाल जाट द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज उपचार,भूमि उपचार, खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी गई। राजकुमार जाट द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। चंद्रप्रकाश द्वारा खाद एवं उर्वरक व लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में जानकारी दी गई तथा प्रकाश चंद्र चैधरी कृषि व्याख्याता द्वारा कृषि विपणन एवं व...
Read Moreफतहनगर। नवरात्रि के तहत फतहनगर तथा सनवाड़ के विभिन्न स्थानों पर गरबा आयोजन परवान पर रहे। शाम ढलने के साथ ही गरबा की रंगत जमने के साथ ही देर रात तक युवा एवं युवतियां माता के गीतों पर पूरे मनोयोग से नाचते देखे जा सकते हैं। इधर नवरात्रि के अवसर पर विजयवर्गीय महिला मंडल सनवाड़ द्वारा श्री रामद्वारा में भव्य गरबा का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों युवाओं एवं वृद्धजनों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मधु रामरतन कोठारी एवं स्थानीय अध्यक्ष शिवनारायण कोठारी द्वारा माता रानी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर पुष्प हार पहना कर की गई। प्रथम राउंड में नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा,द्वितीय राउंड में सभी महिलाओं द्वारा, तृतीय राउंड में सभी पुरुषों द्वारा एवं चतुर्थ राउंड में कप्पल गरबा नृत्य किया गया। उपस्थित समस्त महानुभाव ने कार्यक्रम की सराहना की। मह...
Read Moreफतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन किया गया। इस दौरान वालीबॉल गल्र्स अंडर 14, 17 एवं 19 एवं वॉलीबॉल बॉयज अंडर 14 की टीमों का प्रशिक्षण स्थानीय विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पश्चात गल्र्स अंडर 17 एवं 19 की टीमें बांदीकुई, दौसा में एवं अंडर-14 बॉयज एवं गल्र्स की टीमें ओसियां, जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। समापन में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन द्वारा खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने एवं उदयपुर जिले का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई। निदेशक अजय जैन ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। पधारे हुए अतिथियों ने चारों टीमों को किट प्रदान कर जीतकर आने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया द्वारा कैंप समापन की घोषणा की गई व कैंप के दौरान स्थानीय ...
Read Moreफतहनगर में 51 फीट के रावण का होगा आतिशी दहन,कुंभकरण व मेघनाद के पुतले भी फूंके जाऐंगे।
फतहनगर। दशहरा के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी 51 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। रावण के साथ ही कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतले 41-41 फीट के होंगे। तीनों के पुतलों को तैयार करने का काम जारी है। इस काम में बड़ी सादड़ी के सद्दाम एवं परिवार लगा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर पुतले खड़े कर दिए गए हैं। मुखौटे भी तैयार हो चुके हैं जबकि तीनों की भुजाएं तैयार की जा रही है। पुतला दहन के दौरान कोई इनके पास नहीं फटक पाए इसके लिए तारों से बैरीकेटिंग की गई है। दूर से लोग इन पुतलों के आतिशी दहन का आनंद उठा सकेंगे। पुतला दहन से पूर्व राम,लक्ष्मण,हनुमान एवं रावण की सेना की नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगरपालिका के तत्वावधान में होने वाले उक्त आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं चाक चैबंद की गई है। दहन से पूर्व समारोह होगा जहां प्रभु श्रीराम,...
Read Moreफतहनगर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान मेवाड़ का 40वां स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आवरीमाता मंदिर प्रांगण में स्थित श्री राजपूत धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधिपति रामचन्द्रसिंह झाला राजस्थान उच्च न्यायालय एवं राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, विशिष्ट अतिथि के रूप में एसआरएच ग्रुप के निदेशक हिम्मतसिंह झाला, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनाक्षी कंवर चैहान सहायक जिला आबकारी अधिकारी, समाजसेवी किशोरसिंह झाला बोयणा, गोपालसिंह कोटडी, चंद्रगुप्तसिंह चैहान, पूर्व तहसीलदार गोवर्धनसिंह झाला सिहांड, मोतीसिंह झाला गोगुंदा,कुलदीपसिंह साकरिया खेड़ी, महेंद्रसिंह नामरी सरपंच, जिला संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतसिंह झाला, आवरी माता विकास कमेटी संरक्षक मुकुंदसिंह राणावत, पूर्व प्रधान एवं संस्थान संरक्षक सुभाषसिंह काकरवा, संरक्षक भोम सिंह चुण्डावत खेड़ी, सं...
Read Moreउदयपुर, 29 सितम्बर। राष्ट्रभारती एकेडमी उदयपुर की कक्षा बारहवीं का छात्र भूपेश गुर्जर का चयन वैर (भरतपुर) में आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिये किया गया है।जिला शिक्षाधिकारी मुख्यालय माध्यमिक ने संस्था प्रधान को प्रेषित पत्र में यह जानकारी दी। भूपेश 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक वैर (भरतपुर) के पीएम श्री राउमावि में आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सम्मिलित होगा। ...
Read More