फतहनगर। मेवाड़ के कद्दावर नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धराराजे सिंधिया,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया,ओम माथुर समेत कई प्रमुख राजनैतिक हस्तियों ने कटारिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कटारिया के धुर विरोधी माने जाने वाले वल्लभनगर के पूर्व विधायक एवं जनता सेना के प्रमुख रणधीरसिंह भींडर ने भी कटारिया को बधाई दी है। भींडर ने ट्विट करते हुए कहा कि-कटारिया जी, मेवाड़ के कद्दावर नेता हैं। उनकी राजनीतिक सुझबुझ से मेवाड़ काफी वर्षों तक लाभान्वित होता रहा है। उनकी प्रतिभा को देखकर उन्हें ये पद दिया गया है जिसको वें अपने अनुभव से सुशोभित करेंगे। मेरी और मेरे परिवार की तरफ से गुलाब चंद जी कटारिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ...
Read MoreCategory: देश प्रदेश
दिल्ली. राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया हैं.
Read Moreशिक्षा विभागीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी सम्मान समारोह शिक्षा विभाग की रीढ़ हैं मंत्रालयिक कार्मिक —शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री ने किया 39 कार्मिकों का सम्मान
जयपुर। शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारियों का 30वां राज्य स्तरीय सम्मान समारोह शनिवार को पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला थे। उन्होंने कहा कि सेवा ही शिक्षा विभाग का कर्म, धर्म और ईमान है। यह शिक्षा की ज्योति आलोकित करने वाला विभाग है। राज्य सरकार सभी कार्मिकों के हितों का ध्यान रख रही है। कार्मिक भी पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज का समय डिजिटल युग है। इसका अधिक से अधिक उपयोग करते हुए सकारात्मक सोच के साथ कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। उन्होंने मंत्रालयिक कर्मचारियों को विभाग की रीढ़ बताया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। इससे अंग्रेजी शिक्षा की क्रांति आई ...
Read Moreकिसानों को प्रतिमाह 2000 यूनिट एवं 100 यूनिट प्रतिमाह तक उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली बजट में मिली सौगातों पर ऊर्जा राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
जयपुर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश का वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया, जिसमें किसानों एवं आम बिजली उपभोक्ताओं के लिए कई बड़ी घोषणाऐं की हैं। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने बजट घोषणाओं में किसानों को हर माह 2000 यूनिट तक बिजली निःशुल्क देने की घोषणा की है जिससे प्रतिमाह लगभग 11 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। अब तक किसानों को बिजली बिल में प्रतिमाह 1000 रुपए का अतिरिक्त अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली का उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली मिलेगी। पूर्व में बिजली बिलों में दी जा रही 300 से 750 रुपए प्रतिमाह तक की छूट उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी। ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने बजट में ऊर्जा विभाग को मिली सौगातों के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा&nbs...
Read Moreजयपुर, 06 फरवरी। रजिस्ट्रार, सहकारिता एवं स्टेट नोडल अधिकारी (पीएम-किसान), श्री मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि पीएम- किसान योजना के लाभार्थियों को आगामी किश्त हस्तांतरित के लिए ई-केवाईसी, बैंक खाते को आधार से लिंक कराना एवं बैंक खाते को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के लिए 10 फरवरी, 2023 से पूर्व सक्षम कराना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा निर्देश दिए गए है। श्री रतनू ने बताया कि राज्य में माह जनवरी 2023 तक 67 प्रतिशत ई-केवाईसी एवं 88 प्रतिशत बैंक खातों को आधार से लाभार्थियों द्वारा लिंक कराया गया है। राज्य में अभी तक 24.45 लाख लाभार्थियों द्वारा ई-केवाईसी कराया जाना एवं 1.94 लाख लाभार्थियों द्वारा बैंक खाते को आधार से लिंक कराया जाना शेष है। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों द्वारा अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवायी है एवं ...
Read Moreनई दिल्ली:-चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने केन्द्र सरकार द्वारा आम बजट 2023-24 में रेलवे के लिये चल रहे कार्यो के लिये बजट के लिये आंवटित किये जाने का स्वागत किया हैं। इस बजट मंे मिली राशि से संसदीय क्षेत्र मंे रेलवे के क्षेत्र में हो रहे कार्यो को गति मिलेगी तथा चल रहे कार्य शीघ्र से पूर्ण होगें जिससे इसका लाभ आमजन को मिलेगा। बजट 2023-24 मंे मिली सौगातें ऽ नीमच-बड़ीसादड़ी 48 किमी नई रेल लाईन के लिये लागत 474 करोड़ रू., बजट राशि 150 करोड़ रू जारी। ऽ मावली-मारवाड़ आमान परिवर्तन के लिये 20 करोड़ 5 लाख रू.। ऽ चित्तौडगढ-नीमच दोहरीकरण 55.73 किमी के लिये 50 करोड़ रू की राशि। ऽ नीमच-रतलाम दोहरीकरण 133 किमी के लिये 400 करोड़ रू. की राशि। ऽ मावली-बडीसादडी, उदयपुर-उमरा के लिये आमान परिवर्तन कार्यो को पुर्ण करने के लिये 90.50 करोड़ की राशि। ऽ अजमेर...
Read Moreनई दिल्ली. चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुये प्रश्नकाल के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से महिला एवं बाल विकास मंत्री से राष्ट्रीय पोषण आभियान एवं राजस्थान में कुपोषण की समस्या पर सरकार से प्रश्न किया व राजस्थान प्रदेश में कुपोषण की स्थिति पर चरणबद्ध तरीके से नियंत्रित करने लिए किए गए विभिन्न उपायों के विवरण की जानकारी चाही। सांसद जोशी के प्रश्न के जवाब में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा की सरकार ने कुपोषण के मुद्दे को उच्च प्राथमिकता दी है और सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण मिशन 2.0 का कार्यान्वयन कर रही है। जिसमें पोषण अभियान, आंगनवाड़ी सेवाएं और किशोरी स्कीम जैसे प्रमुख स्कीम शामिल है, जो कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए प्रत्यक्ष लक्षित हस्तक्षेप है। देश में कुपोषण आंगनवाड़ी सेवा स्कीम के तहत लाभार्थी 0 ...
Read Moreउदयपुर, 2 फरवरी। राज्य सरकार के परिवहन विभाग की ओर से सलूंबर परिवहन जिले के लिए वाहनों के अग्रिम पंजीयन नम्बर (विशिष्ठ पंजीयन नम्बर) की सीमा निर्धारित की गई है। कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह गुलिया ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन ई-ऑक्शन के माध्यम से ही स्वीकार किये जाएगेे। ई-ऑक्शन का कार्य साप्ताहिक आधार पर होगा, जिसमें गुरुवार से सोमवार तक आवेदक द्वारा पंजीकरण, मंगलवार से बुधवार सायं 4 बजे तक बोली प्रक्रिया तथा बुधवार शाम 4.30 बजे परिणाम जारी होंगे। परिवहन अधिकारी ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाईट पर ई-ऑक्शन पोर्टल पर स्वयं के स्तर से लॉगिन कर आईडी बनानी होगी। ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए आवेदक के पास ‘वाहन 4.0 का एप्लीकेशन नंबर होना आवश्यक होगा, जिसमें ‘वाहन 4.0 पर देय कर एवं फीस का भुगतान कर दिया गया हो।ई-ऑक्शन में भाग लेन...
Read Moreअमृतकाल का बजट 2023-24 : सांसद जोशीनई दिल्ली 1 फरवरी 2023 :- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के सर्वस्पर्शी, सबका बजट-अमृत काल का बजट प्रस्तुत किया। अपने बजट भाषण में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अमृत काल से स्वर्णिम काल भारत की तरफ किये जा रहे प्रयासों को लेकर योजनाओं और मूलभूत आवश्यकताओं के क्षेत्र में इस बार बजट में हर वर्ग एवं क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया है। बजट में इस वर्ष भारत की विकास दर 6ण्5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। इस बजट से विकास में नये आयाम स्थापित होंगे।उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने वर्ष 2022-23 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की केन्द्र सरकार के अमृत काल बजट की 7 प्राथमिकताएं हैं, जो सप्त ऋषि की तरह अमृत काल के दौरान हमारा मार्गदर्शन करेगी, यह सात प्राथमिकताएं हैंः- समावेशी विकास, अंतिम व...
Read Moreजयपुर. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आगामी 48 घंटों के दौरान अपेक्षाकृत तेज उत्तरी हवाएं (15-20 Kmph) प्रभावी होने से कुछ स्थानों पर कोहरा (Fog) में कमी होने तथा न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की सम्भावना है।
Read Moreनई दिल्ली, 31 जनवरी 2023। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से गंगरार में उदयपुरसिटी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तथा निम्बाहेड़ा में जयपुर हैदराबाद एक्सप्रेस का ठहराव रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कर दिया गया हैं।गौरतलब हैं की गंगरार में उदयपुरसिटी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (19609-10) का ठहराब बहाल होने से गंगरार समेत आस पास के क्षेत्र की लाखों की आबादी को हरिद्वार, दिल्ली, जयपुर, अजमेर आदि जगह पर जाने के लिये अब चित्तौड़गढ़ नही जाना पड़ेगा। इसके साथ ही निम्बाहेड़ा में जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस (12719-20) तथा (17019-20) का ठहराव स्वीकृत किया गया हैं, इससे निम्बाहेड़ा से जयपुर, अजमेर, हैदराबाद, नान्देड़, निजामाबाद, औरगांबाद आदि स्थलों पर जाने के लिये बेहतर सुविधा का लाभ मिल पायेगा।निम्बाहेड़ा एवं गंगरार पर ट्रेनों के स्टोपेज के लिये सांसद जोशी ने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथ...
Read Moreजयपुर. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 31 जनवरी, प्रातः 7:00 बजे सेटेलाइट चित्र में राज्य के अधिकांश भागों में घना कोहरा (Very dense Fog) छाया हुआ है। जयपुर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज। वाहन चालक कृपया विशेष सावधानी रखें।
Read Moreओलावृष्टि, पाला व शीतलहर से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए हो रही है विशेष गिरदावरी, 14 लाख 92 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल में 2 से 65 प्रतिशत तक फसल खराबा होने की सूचना -कृषि मंत्री
जयपुर। कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने कहा है कि राज्य सरकार ने ओलावृष्टि, पाला व शीतलहर से रबी फसल में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री कटारिया सोमवार को विधानसभा में पाला व शीतलहर से उत्पन्न स्थिति के संबंध में सरकार की ओर से वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में रबी फसल में 109 लाख 55 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है। प्रारम्भिक अनुमान के अनुसार गेहूं की फसल के 29 लाख 65 हजार हैक्टेयर बोये गए क्षेत्रफल में से लगभग 42 हजार हैक्टेयर, जौ फसल के 4 लाख 8 हजार हैक्टेयर बोये गए क्षेत्रफल में से 19 हजार हैक्टेयर, चना फसल के 20 लाख 57 हजार हैक्टेयर बोये गए क्षेत्रफल में से 2 लाख 25 हजार हैक्टेयर में 2 से 40 प्रतिशत तक खराबा हुआ है। उन्हो...
Read Moreशहीद दिवस- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्वासुमन अर्पित कर, दो मिनट का रखा मौन शिक्षा मंत्री ने गांधी जी की प्रतिमा पर किये श्रद्वासुमन अर्पित
जयपुर, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर सोमवार को शासन सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री श्री भजनलाल जाटव, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, राजसीको अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा, सामाजिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा, डीएनटी घुमंतु, अर्द्ध घुमंतू व विमुक्तजनजाति बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला योगी, सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय अधिकारी और कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रामधुनी एवं बापू के प्रिय भजन भी सुने। ...
Read Moreफतहनगर. मौसम विभाग के अनुसार दौसा, अलवर, धौलपुर, भरतपुर,टोंक,कोटा,बारां, झालावाड़, सवाईमाधोपुर, बूंदी, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इधर पिछले 24 घंटों में पूर्वी राज में अधिकांश स्थानों पर व पश्चिमी राज. के कुछ भागों बारिश दर्ज हुई है। भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज। सर्वाधिक करेड़ा, भीलवाड़ा 78 मिमी, जवाजा अजमेर 70, परबतसर नागौर 78, जयपुर शहर 24.9 मिमी दर्ज।
Read Moreफतहनगर. मौसम विभाग के अनुसार जैसा कि पूर्वानुमान किया गया था, आज राज्य के अधिकांश भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। Thunderstorm, बारिश का यह दौर आगामी 24 घंटो तक जारी रहेगा। 30 जनवरी को जयपुर, भरतपुर संभाग में बारिश होने तथा शेष सभी भागों में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।
Read Moreश्री देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को ऎच्छिक अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
जयपुर, 27 जनवरी। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर श्री देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 28 जनवरी 2023 शनिवार को पूर्व में घोषित ऎच्छिक अवकाश के स्थान पर सम्पूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की विशिष्ठ शासन सचिव शैली किशनानी ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। ...
Read Moreबून्दी, 27 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा,2022 रविवार 29 जनवरी को दो सत्रों में (प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा दोपहर 02ः30 बजे से 04ः30 बजे तक) जिले में जिला मुख्यालय पर निर्धारित 16 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।परीक्षा समन्वयक अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार चैधरी ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक राजकीय केन्द्र पर एक केन्द्र पर्यवेक्षक नियुक्त व निजी परीक्षा केन्द्र पर 2 केन्द्र पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हंै। परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा के दौरान निरीक्षण हेतु 03 फ्लाईंग स्कवायड दल बनाए गए हंै तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल की नियुक्ति की गई हैं। प्रत्येेक केन्द्र पर 02 वीडियोग्राफर नियुक्त किये गये हैं। आज दिनांकः 27.01.2023 को केन्...
Read Moreवरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022, ग्रुप-सी व डी की सामान्य ज्ञान परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी किए गये, परीक्षा प्रारंभ होने के नियत समय से 60 मिनट पूर्व तक ही दिया जाएगा परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश
जयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा—2022 के तहत ग्रुप-सी एवं डी की सामान्य ज्ञान परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी किए जा चुके हैं।आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के नियत समय से 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा।आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने कहा की अभ्यर्थी उपरोक्त निर्देशानुसार नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व ही आवश्यक रूप से परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं। इससे सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण किया जा सकेगा। देरी से आने पर तलाशी एवं जांच कार्य में समय लगने पर परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। अतः समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी 2023 को 28 जिलों मे...
Read Moreवरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा व्यवस्था में आंशिक संशोधन,अब एक घण्टे पहले तक ही प्रवेश मिल सकेगा
उदयपुर 26 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 (माध्यमिक शिक्षा) के सामान्य ज्ञान के ग्रुप सी व डी प्रश्न पत्र का आयोजन अब 29 जनवरी को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बांरा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानरे बूंदी, चित्तौड़गढ़, चुरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक तथा उदयपुर जिला मुख्यालयों पर करवाया जा रहा है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओपी बुनकर ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आयोग द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा आरंभ होने से 60 मिनट पूर्व ही प्रवेश दिया जाए। इसके पश्चात् किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ...
Read More