आमेट /राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष सम्पत सिंह व प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत सभी शिक्षकों के कोविड़ वैक्सीन लगवाने की मांग की l संघ के जिला उप सभा अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने बताया कि वर्तमान समय में माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 6 से कक्षा 12 की विद्यालयों पढ़ाई में चल रही है एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री को माध्यमिक विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों शिक्षकों, प्राध्यापकों व प्रधानाचार्य को कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाने के चरण शीघ्र प्रारंभ करने की मांग रखी है l शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत ने भी माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के कोरोना वैक्सीन टीके लगवाने की प्रमुखता से मांग की ।...
Read MoreCategory: देश प्रदेश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे राजफैड द्वारा आयोजित बैठक में रबी सीजन के समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा
जयपुर, 17 मार्च। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य की अध्यक्षता मे बुधवार को शासन सचिवालय में राजफैड द्वारा आयोजित बैठक में रबी सीजन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीद एवं राज्य स्तर से भारत सरकार को प्रेषित अन्डरटेकिंग एवं खरीद की प्रारम्भिक तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कुन्जीलाल मीणा ने बताया कि चना एवं सरसों की खरीद पी.एम. आशा गाईडलाईन के अनुसार 25 प्रतिशत तक सीमित है, इसको बढ़ाया जाना चाहिये। उन्होेंने कहा कि चने एवं सरसों खरीद की प्रक्रिया ऑनलाइन ई-मित्र के माध्यम से की जा रही है, जिसमे पंजीकरण शुल्क 31 रूपये प्रति पंजीयन दर से निर्धारित किया गया है।राजफैड की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने बताया कि रबी 2021-22 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की संभावित खरीद उत्पादन के 25 प्रतिशत के आधार पर दलहन हेतु 1 हजा...
Read Moreफतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने कल लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुये शुन्यकाल के दौरान राजस्थान सरकार के द्वारा अनैतिक तरीके से फोन टेपिंग के मामले को लोकसभा में उठाते हुये कहा की राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार फोन टेलिग्राम अधिनियम 1885 की धारा-5 के फोन नियमों से परे चलकर बिना फोन टैपिंग प्राधिकृत अधिकारी के आदेश से वह भी तब जब देश में न तो आपातकाल की स्थिति हैं और न ही राज्य या देश की सुरक्षा को किसी प्रकार का खतरा हैं फिर भी सरकार के द्वारा विधायकों एवं विपक्ष नेताओं के फोन को टैप कराया गया है। संविधान के नियमानुसार तो कोई व्यक्ति यदि कपटपुर्ण तरिके से संदेश को रिकॉर्ड करता हैं या उसको नष्ट करता हैं या किसी से लेता एवं किसी को देता तो उसके विरूद्ध 2 साल की सजा तक का प्रावधान है। पूर्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री जी ने यह कहा था की यदि फोन टैपिंग की बा
Read Moreमुम्बई। मेवाड़ संघ मुंबई के अध्यक्ष पद के चुनाव के आज परिणाम घोषित किए गए जिसमें नेमीचंद धाकड़ में 409 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इस चुनाव में निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्य अध्यक्ष चौथमल सांखला और कोषाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे जिसमें नेमीचंद धाकड़ ने जीत हासिल की। चौथमल सांखला को 340 मतों पर ही संतोष करना पड़ा इस तरह से नेमीचंद धाकड़ उन 69 मतों से अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। मतगणना के दौरान कुल 12 मत अवैध पाए गए।मेवाड़ के लाल नेमीचंद धाकड़ के मेवाड़ संघ मुंबई के अध्यक्ष बनने पर फतेह नगर के उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। पूरणमल सियाल ने नेमीचंद धाकड़ को बधाई दी है। नेमीचंद धाकड़ मूलतः मावली तहसील के फलीचड़ा गांव निवासी हैं तथा समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहे हैं।
Read Moreफतहनगर। नगर के लीलाधर मोर व भरत अग्रवाल ने फतहनगर का नाम रोशन किया है। दोनों ही बंधुओं ने कोरोना संक्रमण के कारण हुए लोकड़ाउन में जनसेवा का कार्य किया तथा इसकी बदौलत उन्हें कोरोना सेनानी सम्मान से विभूषित किया गया। उक्त सम्मान महाराष्ट्र व गोआ के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने राज भवन मुम्बई में प्रदान किया। नगर के दोनों ही बंधुओं को उक्त सम्मान प्रदान किए जाने पर उनके शुभचिंतकों हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ...
Read Moreनेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस, इंडिया (एन यूजेआई) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक दौसा में आज से शुरू। वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान। फतहनगर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस, इंडिया (एन यूजेआई) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमितिग की बैठक शनिवार को राजस्थान के दौसा में शुरू हुई। एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी की अध्यक्षता में शुरू बैठक में दौसा की सांसद जसकोर मीना, राजस्थान मानवाधिकार आयोग के सदस्य महेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव प्रसन्ना मोहंती, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य आनंद राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, जार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव संजय सैनी, प्रदेश सचिव महेश बालाहेड़ी मौजूद थे। एनयूजेआई की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में दौसा की सांसद श्रीमती जसकोर मीणा ने कहा कि क...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाना में कक्षा 12 का एक छात्र 11 मार्च को पॉजिटिव आया था जिस पर 12 मार्च को 12वीं कक्षा के बच्चों एवं 17 कार्मिकों के सैंपल की गई जिनमें से 5 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के प्रभारी चिकित्सक ने कक्षा 9 से कक्षा 12 को 14 दिन के लिए बंद रखे जाने एवं छात्रों को होम क्वारंटाइन किए जाने के संदर्भ में पत्र लिखा है।
Read More-नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स इंडिया का दो दिवसीय अधिवेशन, पत्रकारों मुद्दों पर होगा मंथन और वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान -उदयपुर, चित्तौड़ व डूंगरपुर से भी जार के सदस्य रवाना उदयपुर/जयपुर, 12 मार्च। नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स इंडिया का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार से राजस्थान के दौसा में होगी। अधिवेशन के लिए संगठन से जुड़े देशभर के नामी-गिरामी पत्रकार दौसा में जुटेंगे। इस आयोजन की समस्त जिम्मेदारी नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजेआई) से सम्बद्ध जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान (जार) को दी गई है। दो दिन तक चार सत्रों में पत्रकार हितों के मुद्दों पर मंथन होगा तो प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। अधिवेशन के लिए शुक्रवार से पत्रकारों का आना प्रारंभ हो गया है। उदयपुर संभाग के उदयपुर, चित्तौड़ व डूंगरपुर से भी जार के सदस्य दौसा के...
Read Moreजयपुर, 11 मार्च। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार प्रातः राजभवन में महाशिवरात्रि के अवसर पर परिवार सहित पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए कामना की। ...
Read Moreप्रत्येक ब्लॉक में प्रचलित खेलों अनुसार ही उपलब्ध कराये जायेंगे संसाधन- युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री
जयपुर, 10 मार्च। युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत हर ब्लॉक में खेल स्टेडियम के विकास कार्य कराये जायेंगे। इन स्टेडियमों में संबंधित ब्लॉक और जिले में प्रचलित खेलों के अनुसार ही, उन खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल संसाधनों की व्यवस्था और खेलों के आयोजन कराये जायेंगे। श्री चांदना प्रश्नकाल में विधायक श्रीमती सफिया जुबेर के पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि ब्लॉक स्तर के स्टेडियमों में आईपीएल और पोलो जैसे इवेंट कराना वर्तमान में संभव नहीं है। इससे पहले विधायक श्रीमती जुबेर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के बिंदु संख्या 61 के अनुसार मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम योजना के तहत चरणबद्ध रूप से राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में खेल स्टेडियमों के विकास कार्य कराये जायेंगे। श्री चांदन...
Read Moreफतहनगर। पिछले दिनों भाजपा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र का युवा सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मौजूदगी में संपन्न हुआ था। इस सम्मेलन में अतिथियों को महाराणा प्रताप का स्मृति चिन्ह प्रदान किया था। स्मृति चिन्ह का आज सोशल मीडिया पर वायरल फोटो विवाद का विषय बन गया था। विपक्ष ने इस पर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी सामने आए तथा उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए इसको आयोजक टोली की मानवीय भूल बताया तथा कहा कि हमने महाराणा प्रताप जो कि हमारी अस्मिता के प्रतीक हैं उन पर डाक टिकट जारी करवाया। ट्रेन का नामकरण प्रताप के नाम पर किया। अनेक ऐसे कार्य किए जो इतिहास को गौरवान्वित करते है। ऐसे में हम महाराणा प्रताप का अपमान कैसे कर सकते हैं।
Read Moreआईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी द्वारा सेलीब्रेट किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और ‘चूज द चैलेंज थीम’ का समर्थन किया गया
जयपुर- आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया गया और इसकी थीम 'चूज द चैलेंज' का समर्थन किया गया। इसके तहत प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट को आमंत्रित कर यूनिवर्सिटी की महिला स्टाफ मेंबर्स के लिए 'सर्वाइकल कैंसर एंड मेन्स्ट्रल हाईजीन मैनेजमेंट' विषय पर सैशन आयोजित किया गया।अकेले भारत में प्रतिवर्ष 74,000 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर से मौत होती है। यह भारतीय महिलाओं में दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला कैंसर है, दुनिया की सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित 73 प्रतिशत महिलाओं में 27 प्रतिशत का बड़ा हिस्सा भारतीय महिलाओं का है।मेन्स्ट्रल हाईजीन मैनेजमेंट (एमएचएम) मासिक धर्म के रक्त को अवशोषित करने के लिए स्वच्छ सामग्री का उपयोग करने से संबंधित है, जिसे निजी व सुरक्षित तौर पर स्वच्छता के रूप में और अक्सर मासिक धर्म चक्र की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार बद...
Read Moreजयपुर, 8 मार्च। राजस्थान विधानसभा में विधायकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई गयी। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी, सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना सहित 38 विधायकों और 39 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने वैक्सीन लगवाई। पहले दिन कुल 77 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। विधानसभा सदस्यों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि देश में पहली बार राजस्थान विधानसभा में ही टीकाकरण की पहल की गई है। अब 28 दिन के बाद दूसरी डोज ले सकते है। वैक्सीन के बाद सभी को मौके पर ही वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र दिया गया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि कोविड-19 से देश और राज्य मुक्त होने की ओर है, लेकिन फिर से संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। इसलिए प्रदेशवासियों से आग्रह करूंगा कि इस...
Read Moreफतहनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हर साल की तरह इस बार भी महिलाएं रोडवेज बस में फ्री में सफर करेगी। राज्य सरकार ने प्रदेश की सीमा में रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री गहलोत ने कहा कि यह दिन देश और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं के योगदान को दर्शाता है। हमारी महिला शक्ति ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकती हैं। वे आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों का आह्ववान किया कि वे महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान करने में अप
Read Moreबिजली चोरी की प्रभावी रोकथाम के लिए डिस्कॉम का विशेष सतर्कता जांच अभियान विजिलेंस टीमों ने एक दिन में 14 हजार 228 स्थानों पर की जांच
जयपुर 7 मार्च स प्रदेश में बिजली चोरी की प्रभावी रोकथाम के लिए तीनों विद्युत वितरण निगमों के सभी जिलों में जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा, अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी एवं जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री अविनाश सिंघवी के निर्देशन एक दिन का विशेष सतर्कता जांच अभियान चलाया गया । इस अभियान में तीनों डिस्कॉम की सतर्कता शाखा एवं o&m के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लक्षित स्थानों पर विजिलेंस जांच की कार्यवाही की गई । विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार ने बताया कि जयपुर, अजमेर एवं जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों के नेतृत्व में शनिवार 6 मार्च को बिजली चोरी पकड़ने के लिए एक दिन का विशेष जांच अभियान चलाया गया । इसके तहत तीनों विद्युत वितरण निगम की विजिलेंस जांच टीमों द्वारा हाईवे पर स्थित ढाबे, रेस्टोरेंट्स, होटल, पेट्रोल पंप, टोल बूथ ए
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसकी जानकारी भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक ट्वीट के जरिए देते हुए मिथुन चक्रवर्ती का भाजपा में स्वागत किया है। मिथुन चक्रवर्ती आज कोलकाता के ब्रिगेड मैदान पर आयोजित एक सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। मंच पर मिथुन चक्रवर्ती का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। आगामी दिनों पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ममता बनर्जी के कई नेता धीरे धीरे पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कोलकाता में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ब्रिगेड मैदान पर उमड़ा जनसैलाब देखकर कहा जा सकता है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर शुरू हो गई है।
Read Moreफतहनगर। मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने आगामी 25 अप्रैल को होने वाली रीट परीक्षा की तारीख बदले जाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज एक पत्र लिखा है। पत्र में जोशी ने कहा कि 25 अप्रैल को महावीर जयंती होने एवं विवाह के मुहूर्त होने से परीक्षार्थियों के लिए दुविधाजनक स्थिति रहेगी। परीक्षा की तारीख बदले जाने को लेकर अन्य लोगों ने भी मांग की थी। समग्र स्थिति को ध्यान में रखते हुए रीट परीक्षा की तारीख बदली जावे ताकि बेरोजगार युवा पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दे सकें ।
Read Moreदौसा में जुटेंगे देशभर के पत्रकार, पत्रकार हितों के मुद्दों पर होगा मंथन। – नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस का राष्ट्रीय अधिवेशन 13 व 14 मार्च को दौसा में।
जयपुर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया, (एनयूजेआई) सम्बद्ध - इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स, ब्रुसेल्स, बेल्जियम का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन राजस्थान के "दौसा" में होगा। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा व महासचिव संजय सैनी ने बताया कि 13 व 14 मार्च को आयोजित होने वाले पत्रकारों के इस महाकुंभीय राष्ट्रीय अधिवेशन में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इण्डिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रासबिहारी जी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रसन्ना मोहन्ती जी सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मानीय पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा देश भर से लब्ध - प्रतिष्ठित पत्रकारगण शामिल होंगे। पत्रकारों के इस महाकुंभ की जिम्मेदारी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की रहेगी एवं मुख्य मेजबानी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की दौसा जिला कार्यकारिणी एवं जिले के सम्...
Read Moreराष्ट्रीय अमृता हाट का शुभारंभ,जयपुरवासियों को बेसब्री से रहता है इंतजार,सरकार राज्य के आर्थिक विकास में महिलाओं की साझेदारी के लिए कृत संकल्पित- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
जयपुर, 6 मार्च। राष्ट्रीय अमृता हाट के दस दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम का स्थानीय जवाहर कला केन्द्र के शिल्प ग्राम में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने रंगारंग शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमती भूपेश ने कहा कि सरकार राज्य की आर्थिक प्रगति के विकास में महिलाओं की साझेदारी के लिए कृत संकल्पित है। राष्ट्रीय अमृता हाट मेले का जयपुरवासियों, विशेषकर महिलाओं को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। मेला 14 मार्च तक चलेगा तथा प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। उद्घाटन समारोह में श्रीमती ममता भूपेश ने कहा कि अमृता हाट में महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित एक से बढ़कर एक उत्पादों को देखकर महसूस हो रहा है कि आज राजस्थान महिला सशक्तिकरण की सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने - आई एम शक्ति योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि योजना के अन्तर्गत महिलाओं को रोजगार और उद्य...
Read Moreआईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया
जयपुर, 06 मार्च 2021। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन किया। एमओयू का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रमों में कौशल विकास के लिए एसवीएसयू और आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है और प्रबंधन और कौशल विकास के क्षेत्रों में विनिमय और सहयोग के कार्यक्रमों के लिए एक रूपरेखा स्थापित करना है।डाॅ. पी. आर. सोडानी, प्रेसिडेंट, आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, ने कहा कि, कौषल हमेशा एक अपरीचित हिस्सा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं भारत सरकार भी कौशल शिक्षा और स्किल्स् को पाठ्यक्रम में शामिल करने को बढ़ावा दे रही है, यह समझौता ज्ञापन आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के लिए एक मील का पत्थर है। यूनिवर्सिटी ने हमेशा अनुभावात्मक अध्ययन को बढ़ावा दिया है जो हमारे छात्रों को उद्योग आधारित शिक्षा और हस्तक्षेप क माध्यम से अनुभव प्राप्त क...
Read More