फतहनगर(कार्यालय संवाददाता)। विधानसभा में उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोरोना संक्रमण रोकथाम में विफलता का आयोप लगाते हुए कटघरे में खड़ा किया। राठौड़ ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण को रोकने में विफलता व कुप्रबंधन को छिपाते हुए उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर दोषारोपण कर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद अब मुख्यमंत्री जी का बयान -पर उपदेश कुशल बहुतेरे, जे आचरहिं ते नर न घनेरे। को चरितार्थ कर रहा है अर्थात् दूसरों को उपदेश देना तो बहुत आसान है लेकिन स्वयं उन उपदेशों पर अमल करना कठिन है। उन्होने कहा कि शायद मुख्यमंत्री जी भूल गए हैं कि राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में नरेगा व दूसरे मजदूरों की भीड़ लाकर कांग्रेस प्र...
Read MoreCategory: देश प्रदेश
फतहनगर। प्रदेश में लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के तहत शनिवार को शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है। इस आशय की जानकारी शेयर करते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लगाए गए वीकेंड कर्फ़्यू के संबंध में प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों में कल दिनांक 17.04.2021 को पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है।
Read Moreफतहनगर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दिग्गी राजा ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि - मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।
Read Moreफतहनगर। अकाली दल बादल की नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर पॉजीटिव पायी गई हैं। कौर ने स्वयं इसकी जानकारी सोशल मिडिया पर शेयर करते हुए दी। कौर इस वक्त होम आइसोलेट है।
Read Moreफतहनगर। देश में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 100 नए अस्पतालों में पीएम केयर्स के तहत पीएसए प्लांट लगाए जाएंगे. इसके तहत 50 हजार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का आयात किया जाएगा. ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा मांग वाले 12 राज्यों की मैपिंग भी की गई है। इधर आज से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थल "लॉक", 30 अप्रैल तक सभी धार्मिक स्थल रहेंगे बंद, सिर्फ ऑनलाइन दर्शन ही कर सकेंगे, घरों से ही पूजा, अरदास और इबादत करनी होगी, मंदिरों में प्रबंधनों की ओर से की जाएगी पूजा।
Read Moreफतहनगर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि सभी से अपील है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें।
Read Moreफतहनगर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मुम्बई (मेवाड़) के अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ ने कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी इस प्रकार है: - 1.अध्यक्ष:नेमीचंदजी धाकड़ 2 नि अध्यक्ष : श्री किशनलाल जी परमार भायंदर 3. *महामंत्री* *श्री महावीर जी तातेड़* अंधेरी 4 *.कोषाध्यक्ष* *श्री लक्ष्मीलाल जी बडालमिया* विलेपार्ले *उपाध्यक्ष* 5.श्री भेरुलाल जी लोढ़ा भायंदर 6.श्री सुरेशचंद जी सिंघवी घाटकोपर 7.श्री हिम्मतलाल जी खरवड़ विक्रोली 8.श्री पारसमल जी चौरड़िया मालाड 9.श्री मांगीलाल जी बडाला सांताक्रुज 10.श्री पारसमल जी बाफना अंधेरी *मंत्री* 11.श्री फुलचंद जी नाहर मीरारोड 12.श्री रणजीत जी कागरेचा पनवेल 13.श्री मोहनलाल जी डे लोढ़ा चेम्बुर 14.श्री सुरेश चन्द्र जी डी सिंघवी घाटकोपर 15.श्री ललित जी कोठारी विरार 16.श्री महेन्द्र जी चण्डालिया थाणा *सह-कोषाध्यक्ष* 17.श्री सोहनलाल जी स...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजसमंद से भाजपा की उम्मीदवार दीप्ति माहेश्वरी का आज राजसमंद में रोड शो निकला जिसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा। रोड शो राजसमंद के फवारा चौक से शुरू हुआ। दीप्ति माहेश्वरी के साथ सांसद दीया कुमारी भी खुली जीप में सवार लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रही थी। इस रोड शो में जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। कार्यकर्ता केसरिया बाना पहन कर एवं हाथों में भाजपा का ध्वज थामें जोश और जुनून के साथ रोड शो में शामिल हुए। उपचुनाव के तहत राजसमंद में 17 अप्रैल को मतदान होना है।
Read Moreफतहनगर। कोरोना से देशभर में हालात बेहद चिंताजनक है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रसिद्ध कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने एक गीतकार के लिए बेड की व्यवस्था के लिए कई जगह फोन किए लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाई। इसकी जानकारी देते हुए कुमार विश्वास ने कहा - रात 12 बजे तक प्रयास करता रहा,सुबह से प्रत्येक परिचित डॉक्टर को कॉल कर चुका हूँ।हिंदी के वरिष्ठ गीतकार गुरुप्रवर डॉ कुँअर बेचैन,Cosmos Hospital,आनंद विहार दिल्ली में कोविड उपचार में हैं।ऑक्सीजन लेवल सत्तर पहुँच गया है,तुरंत वैंटीलेटर की आवश्यकता है।कहीं कोई बेड ही नहीं मिल रहा।
Read Moreफतहनगर। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 महामारी के संक्रमण की दूसरी लहर के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न बाजार, कार्यस्थल, व्यावसायिक, निजी एवं सार्वजनिक गतिविधियों आदि के लिए प्रतिबंधात्मक उपायों में अधिक कड़ाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 16 अप्रेल से 30 अप्रेल तक पूरे राज्य में सायं 6 बजे से प्रातः 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू की प्रभावी अनुपालना के क्रम में बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान सायं 5 बजे तथा राजकीय कार्यालय सायं 4 बजे तक बंद हो जाएंगे।उक्त जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दी।
Read Moreफतहनगर। प्रदेश में जिस तेजी के साक्थ कोरोना संक्रमण फैल रहा है उसे देखते हुए राज्स सरकार ने बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मिडिया के जरिए दी। गहलोत ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसी के साथ राज्य सरकार ने 8वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को नवीं, कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को दसवीं तथा 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने का भी फैसला किया है। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतेह नगर(कार्यालय संवाददाता)। सहाड़ा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ रतन लाल जाट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं डॉ रतन लाल जाट ने ट्वीट के जरिए शेयर करते हुए दी। सहाड़ा से भाजपा के लिए यह सबसे बुरी खबर है। इससे पहले सांसद सुभाष बहेरिया कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए जिन्होंने अपने आप को आइसोलेट किया था। बहेरिया के साथ में डॉ रतन लाल जाट ने भी चुनाव प्रचार में मंच साझा किया था। जाट के पॉजिटिव आने के बाद चुनाव प्रचार अभियान को लेकर भाजपा में परेशानी पैदा हो गई है।
Read Moreजयपुर, 14 अप्रेल। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को यहां राजभवन में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर उनके चितर्् पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल श्री मिश्र ने सभी देशवासियों से बाबा साहेब के ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय‘ के दर्शन और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान में यह सुनिश्चित करने की पहल की कि देश में किसी भी हिस्से में रहने वाले नागरिकों के लिए जातीय और भाषायी आधार पर कोई भेद भाव नहीं हो। उनका स्पष्ट रूप से मानना था कि देश के सभी नागरिक पहले भारतीय हैं उसके बाद ही उनकी कोई और पहचान है।...
Read Moreफतहनगर(कार्यालय संवाददाता). प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को शिक्षकों के प्रति की गई टिप्पणी पर कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अपने कठोर तप,त्याग तथा परिश्रम एवं स्निग्ध ह्रदय से विद्यार्थियों के मस्तिष्क तथा हृदय को अभिसिंचित करते हुए राष्ट्र निर्माण में संलग्न शिक्षकों को यह वक्तव्य हतोत्साहित करने वाला है। शिक्षक जो शिक्षण में नवाचार करते रहते हैं व अतिरिक्त क्लासेस लेकर परिणाम उन्नयन में लगे हुए हैं। इधर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे नाम से छपी इस खबर में मेरा पक्ष नहीं लिखा गया, मैं इससे सहमत नहीं हूँ। तथ्यों को तोड़ मरोड़कर यह खबर बनाई गई है। शिक्षकों का योगदान केवल बेहतर परीक्षा परिणाम में ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी होता है, इसमें कोई संदेह नहीं है।
Read Moreफतहनगर। अमित राय जैन श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं अमित राय जैन ने ट्विटर के जरिए शेयर करते हुए कहा कि श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानाकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में मुझे प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है । स्थानकवासी जैन समाज के संघों में आवश्यक कार्यों को पूरा कराना मेरी प्राथमिकता होगी ! अमित राय जैन के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर फतहनगर पावन धाम संस्थान के मंत्री बलवंत सिंह हिंगड़ ,उपाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ ,कोषाध्यक्ष बाबूलाल उनिया, नितिन सेठिया,शंकर लाल चावड़ा सहित उनके शुभचिंतको ने शुभकामनाएं दी है।
Read Moreराजसमंद। राजसमंद के सांसद दीया कुमारी ने कहा कि एक चुनावी सभा में श्री गुलाब चंद जी कटारिया द्वारा भावावेश में आकर प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप जी के बारे में जिन शब्दों का प्रयोग किया गया वह उचित नहीं थे जिसके लिए गुलाबचंद कटारिया जी ने सार्वजनिक तौर पर माफ़ी भी माँगी है। राष्ट्रीय गौरव, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के प्रति हम सभी के मन में बहुत आदर व सम्मान है। ऐसे वीर महापुरुषों के बारे में अनुचित शब्दों का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है और सर्व समाज की भावनाएं आहत हुई है, मैं आप सभी की भावनाओं की कद्र व सम्मान करती हूँ।
Read Moreलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं को आइसोलेट किया है। दरअसल उनके संपर्क में रहने वाले कुछ अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ट्विटर के जरिए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।
Read Moreराष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में कृषि मंत्री ने दी 3 सुविधाओं की सौगात
प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में भारत सरकार ने साहसपूर्वक किए हैं कृषि सुधार- श्री तोमर दिल्ली। राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) की 5वीं वर्षगांठ 14 अप्रैल को है। इस उपलक्ष्य की पूर्व संध्या पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में कृषि भवन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘भारत की आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत यह आयोजन हुआ, जिसमें श्री तोमर ने ई-नाम के माध्यम से अपनी उपज के विपणन में किसानों की सुविधा के लिए ई-नाम पर मंडी जानकारी पृष्ठ, ई-नाम प्लेटफॉर्म के साथ आईएमडी मौसम पूर्वानुमान सूचना का एकीकरण और सहकारी मॉड्यूल जैसे नए मॉड्यूल लांच किए। कार्यक्रम में श्री तोमर ने देश में कृषि क्षेत्र की प्रगति बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने साहसपूर्वक कृषि सुधार किए व कानून लाए गए हैं। देश में ब...
Read Moreफतहनगर.(कार्यालय संवाददाता)। परम पूज्य गुरुदेव श्री कोमल मुनि जी म. सा. एंव श्री संभव मुनि जी म.सा.आदि ठाणा 2 आज कठार से विहार करके बरवाडा गांव मे बिराज में विराज रहै है। श्री वधॅमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ बरवाडा के तत्वावधान में आज गुरूदेव के पावन सानिध्य मे प्रवचन रखा गया। गुरुदेव कोमल मुनि म सा ने अपने प्रवचन में कहा कि परिवार में प्रेम,स्नेह, सौहार्द,समन्वय कर स्वर्ग बना सकते हैं . गुरुदेव संभव मुनि जी म.सा.ने कहा कि पेट पेटी और परिवार से हरेक के जीवन को आत्म कल्याण में लगाना चाहिए. गुरु भगवंतो ने बरवाड़ा ठाकुर सा आनंद देवी जी के आकस्मिक निधन पर परिवार को धर्म संदेश दिया . संघ अध्यक्ष शंकर लाल कोठारी ने गांव के सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए पधारे मेहमानों का स्वागत किया . इस अवसर पर नाथूलाल कोढीफोडा, मिठालाल कोढीफोडा, रोशनलाल मोटावत,हिम्मत कोढीफ...
Read Moreफतहनगर(कार्यालय संवाददाता)। राजसमंद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी के समर्थन में आज सांसद दीया कुमारी ने देव हेरिटेज, राजसमंद में आयोजित आदिवासी एवं किसान सम्मेलन में आमजन से भाजपा को अपना अमूल्य वोट तथा आशीर्वाद देने की अपील की। इस अवसर पर साथ में प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, प्रदेश महामंत्री श्री सुशील कटारा, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल गरासिया, विधायक अनिता भदेल, संभाग प्रभारी श्री हेमराज मीणा, विधायक श्री अमृत लाल मीणा, विधायक श्री प्रताप गमेती,प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा श्री ओ.पी यादव, जिला अध्यक्ष बीजेपी राजसमंद श्री वीरेंद्र पुरोहित, प्रदेश मंत्री एसटी मोर्चा श्री राम मीणा, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा श्री रामावतार मीणा, श्री अशोक बैंडवाल, जया मीणा, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा ज्योति, कार्यकर्ता पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
Read More