फतहनगर। बंगाल चुनाव परिणाम के बाद से ही संपूर्ण बंगाल में हिंसा हो रही है। इस हिंसा में कई लोग अब तक अपनी जान गवा चुके हैं। कई लोगों के घर जलाए जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री पर जानलेवा हमला हो चुका है। देश के हर कोने से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग उठ रही है। इसी बीच फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए कहा कि" जब इंदिरा गांधी ने देश में 50 बार इमरजेंसी नेहरू जी ने 12 बार और मनमोहन सिंह ने 8 बार राष्ट्रपति शासन लगाया,, तो हम किससे डर रहे हैं??? क्या इस देश को टुकड़े टुकड़े गैंग चलाएंगे??? बंगाल में अभी राष्ट्रपति शासन लागू हो।
Read MoreCategory: देश प्रदेश
फतहनगर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कोरोना संक्रमण की चिंताजनक स्थिति पर गहन मंथन किया गया। मंत्रिपरिषद ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर बल देते हुए 5 मंत्रियों के एक समूह का गठन किया है। यह समूह विचार विमर्श कर गुरुवार को सुझाव देगा।
Read Moreमोक्ष कलश योजना :राजस्थान रोडवेज की नियमित एक्सप्रेस सेवा में निःशुल्क हरिद्वार जा सकेंगे
http://www.fatehnagarnews.com जयपुर। राजस्थान सरकार की मोक्ष कलश योजना 2020 के तहत् राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की नियमित एक्सप्रेस बस में हरिद्वार जाने व आने के लिये मोक्ष कलश के साथ दो यात्रियों को निःशुल्क यात्रा की अनुमति 5 मई से दी गई है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार की मोक्ष कलश योजना 2020 के तहत् एक अस्थि कलश के साथ हरिद्वार जाने आने के लिये परिवार के दो सदस्यों को राजस्थान सरकार द्वारा रोडवेज की नियमित एक्सप्रेस बस सेवा में निःशुल्क यात्रा उपलब्ध करायी गई है। राजस्थान रोडवेज द्वारा सभी जिला मुख्यालय से हरिद्वार के लिये एक्सप्रेस बस सेवा संचालित की जाती है। श्री सिंह ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की वेबसाईट www.rsrtc.rajasthan.gov.in और www.rsrtconline.rajasthan.gov.in पर ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकेगा।
Read Moreरेड अलर्ट जनअनुशासन पखवाड़ा‘ में आमजन की समझदारी और सरकार की सख्ती से संक्रमितों की संख्या में आ रही कमी आमजन पूर्ण सहयोग करेगा तो जल्द टूटेगी संक्रमण की चेन -चिकित्सा मंत्री
http://www.fatehnagarnews.com जयपुर, 5 मई। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा है प्रदेश भर में चल रहे ‘रेड अलर्ट जनअनुशासन पखवाड़ा‘ के दौरान आमजन द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल की कड़ाई से पालना व सरकार द्वारा की जाने वाले सख्ती का नतीजा यह है कि पिछले दो दिनों से संक्रमितों की तादात में थोड़ी गिरावट दिखने लगी है। उन्होंने कहा कि यदि आमजन स्वप्रेरणा से पूर्ण अनुशासित होकर बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले और सहयोग करते तो संक्रमण की चेन तोड़ना बेहद आसान हो जाएगा। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि ‘रेड अलर्ट जनअनुशासन पखवाड़ा‘ के तहत जारी निर्देशों के अनुसार बेवजह घूमने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर्स में भेजने कर व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि कड़े फैसले लेना सरकार को सुहाता नहीं है लेकिन जनता की सुरक्षा के ऎसा करना मजबूरी है। उन्होंने कहा कि संक्रमितों की संख्या में हालांकि बढ़ोतरी हो रही है लेक
Read Moreबंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के नरसंहार एवं राजनीतिक हिंसा के विरुद्ध दिल्ली भाजपा ने बंगाल भवन पर किया प्रदर्शन
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। बंगाल में 2 मई को चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरुद्ध हिंसा आगजनी एवं हत्या का शर्मनाक चक्र चला रखा है जिसने लोकतंत्र को शर्मसार किया है। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे दमन के विरुद्ध आज दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली स्थित बंगाल भवन पर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी रमेश बिधूड़ी एवं प्रदेश साहिब से विधायक विजेंद्र गुप्ता मोहन सिंह बिष्ट,अभय वर्मा ,अजय महावर, अमित वाजपेई, जितेंद्र महाजन ने सम्मिलित होकर गिरफ्तारी दी।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी ने आज नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से Covid-19 महामारी को लेकर मेडिकल ऑक्सीजन एवं रेमेडेसीवीर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में मुलाकात की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शीघ्र ही आवश्यकता अनुसार ऑक्सिजन व रेमेडेसीवीर इंजेक्शन की आपूर्ति के लिये आश्वस्त किया. सीपी जोशी के साथ में जयपुर सांसद रामचरण बोहरा भी थे।
Read Moreफतहनगर। मेवाड प्रवर्तक भोले बाबा पुज्य गुरुदेव मदन मुनि जी म सा के सुशिष्य पुज्य संभव मुनि जी म सा का आज देवलोक गमन होने के बाद पार्थिव शरीर अभी संगीनी हॉस्पीटल नीयर सेलेस्टर ड्रीम केनाल रोड वेसू सुरत से उमरा श्मसान घाट सूरत को जायेगी। तबियत नादुरस्त होने के कारण कल नाथद्वारा से सुरत लाए गये थे परन्तु आज सुबह ८.३५ को स्वर्गलोक सिधार गये। संभवमुनि के देवलोक गमन पर फतहनगर व.स्था.जैन श्रावक संघ अध्यक्ष डाॅ.जैनेन्द्र कुमार जैन,संघ प्रमुख दिनेश सामर,मंत्री विशाल सामोता एवं कोषाध्यक्ष रमेश मारू समेत श्रीसंघ के पदाधिकारियों एवं समजाजनों ने भावांजलि अर्पित की है। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्रमण संघ के संत संभव मुनि म.सा. का आज सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। संभव मुनि का स्वास्थ्य पिछले तीन-चार दिनों से ठीक नहीं था। वह हार्ट एवं शुगर पेशेंट थे। अस्वस्थ होने के बाद उन्हें सूरत ले जाया गया जहां पर आज सुबह ही हृदय गति रुकने से देवलोक हो गए। देव लोक होने की सूचना मिलते ही समूचे जैन समाज में शोक छा गया। फतेहनगर के पावन धाम संस्थान पदाधिकारियों ने संभव मुनि के देवलोक होने पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजसमंद के सांसद दीया कुमारी ने बिजली बिलों में राहत का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। इस पत्र में दीया कुमारी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश का हर वर्ग प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए 2 माह के बिजली बिलों में राहत दी जावे।
Read Moreफतहनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अपने अधिकारिक टि्वटर हैंडल से उक्त जानकारी शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा। मुख्यमंत्री की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश के लोगों ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Read Moreफतहनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की कोरोना रिकॉर्ड पॉजिटिव आई है। डोटासरा ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि" शुरुआती लक्षण दिखने के बाद आज कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है, चिकित्सकों की सलाह पर स्वयं को सीकर आवास पर ही आइसोलेट कर लिया है। विगत कुछ दिनों से सम्पर्क में आए सभी लोगों से जाँच कराने का अनुरोध करता हूँ।
Read Moreफतहनगर। कोविड के विरुद्ध लड़ाई में अपनी भागीदारी निभाते हुए रेलवे ने भोपाल में 20 कोविड केयर कोचेस बनाए हैं। यहां स्वच्छता के साथ ही डॉक्टर्स व रोगियों के लिए सुविधाओं सहित 320 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था है, जो 25 अप्रैल को राज्य सरकार को सौंप दिए जायेंगे। उक्त जानकारी रेल मंत्री पियूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए दी।
Read Moreफतहनगर। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे चिकित्सकों की सलाह पर होम आइसोलेट हैं। अपने टि्वटर हैंडल से इसकी जानकारी शेयर करते हुए तिवारी ने कहा कि"मैंने पिछले 2-3 दिन से हल्का fever महसूस किया तो आज टेस्ट कराया.. मेरी #COVID-19 की रिपोर्ट positive आयी है.. पिछले 2-3 दिनों में जो भी हमसे सम्पर्क में आये हैं वो अपना टेस्ट करा लें..मैं डॉक्टर के सम्पर्क में रहते हुये home isolation में हुँ .
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं जिला पर्यावरण समिति उदयपुर पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार के सानिध्य ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार सोशल मीडिया द्वारा कर बैठे प्रतिभागियों को पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का विषय स्वच्छ, हरित एवं सुंदर पृथ्वी पर चित्रकला प्रतियोगिता में उदयपुर, भीलवाड़ा , चित्तौड़गढ़ ,अजमेर, बांसवाड़ा समेत छत्तीसगढ़ हरियाणा हिम्मतनगर गुजरात आदि राज्यों से 95 प्रतिभागियों ने भाग लेकर चित्रकला में पृथ्वी को दुल्हन की तरह सजाने कर प्रतियोगिता भाग लिया। नेशनल गोल्ड टैलेंट चित्रकला प्रतियोगिता का रिजल्ट 25 अप्रैल को ई वेबीनार अपनी पृथ्वी ,अपनी जिम्मेदारी का आयोजन कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी टि्वटर हैंडल पर शेयर करते हुए परनामी ने कहा कि" कोविड़-19 जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिल्कुल स्वस्थ हूँ और कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए घर पर ही चिकित्सकीय परामर्श ओर उपचार ले रहा हूँ। पिछले दिनों मेरे संपर्क में आये सभी व्यक्तियों से आग्रह है कि वे भी अपनी जांच करा लें और कोरोना बचाव के प्रोटोकॉल की पालना करते हुए एहतियात बरतें।'
Read Moreराष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं को किया जाएगा पुरस्कृत
जयपुर। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन कार्य करने वाली पंचायतीराज संस्थाआंे को प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर आॅनलाइन पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री के आनलाइन आगमन पर आरंभ होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा स्वागत उद्बोधन किया जायेगा। तत्पश्चात दोपहर 12 बजकर 5 मिनिट पर विभिन्न पंचायत अॅवार्ड 2021 के विजेताओं की शाॅर्ट फिल्म दिखाई जाएगी।कार्यक्रम के अंत प्रधानमंत्री का उद्बोधन दोपहर 12 बजकर 17 मिनिट पर होगा। तत्पश्चात आॅफलाइन हो जाएंगे। ...
Read Moreऑक्सीजन टैंकरों के यात्रा समय को कम करने के लिए रेलवे और वायु सेना की तैनाती की जा रही:प्रधानमंत्री
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इन राज्यों में पिछले कुछ समय में मामलों की अधिकतम संख्या दर्ज की गई है। कोरोना वायरस कई राज्यों के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों को प्रभावित कर रहा है, इस बात को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सामूहिक शक्ति के साथ इस महामारी से लड़ने के लिए मिलकर काम करने का आह्वाहन किया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी की पहली लहर के दौरान भारत की सफलता का सबसे बड़ा आधार हमारा एकजुट प्रयास और एकजुट रणनीति थी। उन्होंने इस बात को दोहराया कि हमें इस चुनौती का समाधान उसी तरह से करना होगा। प्रधानमंत्री ने यह विश्वास दिलाया कि इस लड़ाई में सभी राज्यों को केंद्र का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों के साथ संपर्क में है और कर...
Read Moreफतहनगर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में ऑक्सीजन की आपूर्ति और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और उपायों की समीक्षा करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की तथा देश भर में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर अधिकारियो से फीडबैक लिया तथा आगामी प्लान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। यह जानकारी देते हुए चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने उन्हें पिछले कुछ हफ्तों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने अनेक दिशाओं में तेजी से काम करने की आवश्यकता बताई। इनमें ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाना, वितरण की गति बढ़ाना और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ऑक्सीजन की सहायता प्रदान करने के लिए अभिनव तरीकों का उपयोग करना शामिल है। प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई कि राज्यों...
Read Moreबड़ी संख्या में दिव्यांगों को उपलब्ध कराए कृत्रिम अंग और कैलिपर्स, निशुल्क भोजन और मास्क वितरण का अभियानजयपुर. कोविड -19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नारायण सेवा संस्थान ने हरिद्वार के कुंभ मेले में संचालित की जा रही अपनी गतिविधियों को समेट लिया है। दिव्यांग लोगों की सहायता में जुटे नारायण सेवा संस्थान ने कुंभ मेले के दौरान 50 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल स्थापित किया था और इसके माध्यम से लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कर्राईं।संस्थान ने पिछले 18 दिनों के दौरान दिव्यांग लोगों के लिए फिजियोथेरेपी, ऑपरेशन थियेटर, प्लास्टर रूम और प्रोस्थेसिस की सुविधाएं भी जुटाई। इसके अलावा, प्रोस्थेसिस और ऑर्थोटिक्स के साथ-साथ कैलिपर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इस अवधि में ओपीडी के लिए 274 लोग और 29 लोग सर्जरी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए। संस्थान ने 323 दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया...
Read Moreफतहनगर। रेल मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन लोड करने हेतु ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लखनऊ से बोकारो भेजा जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मध्यप्रदेश से ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए वहां भी यह ट्रेन चलाई जायेगी। कुछ ही दिनों में ऐसी और ट्रेनों का संचालन शुरु किया जायेगा।
Read More