फतहनगर । उदयपुर जिले के मावली कस्बे में 65 वी हॉकी 17 वर्षीय छात्र वर्ग प्रतियोगिता के पांचवें दिन का खेल प्रातः काल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जिला उदयपुर में हुए जिसमें सीकर वर्सेस भीलवाड़ा मैच में सीकर विजेता रही । सादुल शहर वर्सेस अजमेर के मैच मैं दो दो गोल से मैच टाई रहा । पेनाल्टी शूट के दौरान दोनों टीम 2-2 से बराबर रही। वापस प्लांटी सूट में 1-0 से अजमेर विजय रहा । हनुमानगढ़ वर्सेस सीकर का मैच शुरू होते ही 15 मिनट में सीकर के खिलाफ 6 गोल कर दिए। और हनुमानगढ़ 12 गोल से विजय रहा । कमलकांत ने 5 गोल किए।
Read MoreCategory: देश प्रदेश
लोकसभा अध्यक्ष करेंगे बाल सत्र का शुभारम्भबाल दिवस पर प्रदेश की विधान सभा में होगा बाल सत्र
जयपुर, 11 नवम्बर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिडला राजस्थान विधान सभा में 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे बाल सत्र का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ करेंगे। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी स्वागत उद्बोदन देंगे। समारोह को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चंद कटारिया भी सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ, राजस्थान शाखा के सचिव श्री संयम लोढा आभार ज्ञापित करेंगे। कार्यक्रम का प्रारम्भ वन्दे मातरम् से और समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। श्री बिड़ला इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे समारोह को सम्बोधित भी करेंगे। देश की स्वतन्त्रता के 75 वें आजादी अमृत महोत्सव के तहत बाल दिवस पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी की पहल पर राजस्थान विधान सभा में यह अनूठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम लगभग दो घंटे तक चलेगा। देश में राजस्थान ही ऎसा प्रदेश है, बाल दिवस पर प्र...
Read Moreफतहनगर । ग्राम पंचायत भादसोड़ा बाजार में दीपावली की शुभकामनाएं दी । चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी एवं कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर साथ में मंडल अध्यक्ष जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन साथ रहे । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की मनुहार पर सांसद और विधायक ने मिठाई एवं गोलगप्पे पानी पुरी स्वाद चखा ।
Read Moreमावली। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन उदयपुर ने चित्तौड़ को पांच गोल से पराजित किया। प्रतियोगिता के चौथे दिन सुबह चार मैच हुए। सादुल शहर बीकानेर को हनुमानगढ़ ने 8 गोल से हराया और सेमीफाइनल का रास्ता देखा। अजमेर ने अलवर को दो गोल से हराया। सीकर और भीलवाड़ा दोनों टीमें बराबर रही। प्रतियोगिता के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं को लेकर केन्द्राध्यक्ष पालीवाल की दल प्रभारियों एवं खिलाड़ियों ने प्रशंसा की है। ...
Read Moreनई दिल्ली । भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2021 का लोकार्पण वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा नवंबर 14, 2021 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा। आईआईटीएफ का 40वां संस्करण, इण्डिया ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन का महाकाय मेला, व्यापार और निवेश के कई अवसरों के लिए एक आदर्श गंतव्य के रूप में समग्र रूप से भारत का प्रतिनिधित्व करता है। इस वर्ष, यह मेला एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ - भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उत्सव के साथ मनाया जा रहा है। मेले का आयोजन प्रगति मैदान में नए प्रदर्शनी परिसर में किया जा रहा है। यह परिसर प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) का अभिन्न अंग है, परिसर में चार नए आधुनिक प्रदर्शनी हॉल शामिल हैं जिनका लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 अक्टूबर, 2021 को किया गया थ...
Read Moreमावली। उदयपुर जिले के उपखंड मावली कस्बे में 65 राज्य स्तरीय हॉकी 17 वर्ष प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। सायंकाल मैच में सीकर ने अलवर को दो गोल से हराया। उधर दोपहर अजमेर ने दो गोल भीलवाड़ा के विरुद्ध किए और विजेता टीम बनी। हाफ टाइम के बाद 35 वर्ष का अनुभव शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने सीकर की टीम को हॉकी खेल के गुर सिखाए। हाफ टाइम बाद सीकर ने दो गोल करके विजय हासिल की। इस दौरान खेल प्रेमी, चिकित्सा विभागके भूपेश आचार्य, मुसहरी मोहम्मद, पुलिस कांस्टेबल मुकेश चौधरी, मावली के वरिष्ठ नागरिकों तथा खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया। ...
Read Moreफतहनगर । पद्मश्री सम्मानित श्री श्यामसुंदर जी पालीवाल का डबोक एयरपोर्ट पर पूर्व प्रधान सुशील कुमार जी ओस्तवाल ,डबोक मण्डल अध्यक्ष कुलदीपसिंहजी चूंडावत, व्यापार मंडल मावली अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढा ,विधि प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष दिनेश जी पालीवाल,डबोक पूर्व सरपंच शंकर जी पालीवाल अखिल भारतीय वैश्य महासभा जिला उपाध्यक्ष लोकेश जी गडोलिया भाजयुमो कार्यालय मंत्री प्रवीण वैष्णव आदि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उपरना माला पहना कर स्वागत किया गया ।
Read Moreराजसमंद । जिले की पिपलांत्री के पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल को मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया । राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में मंगलवार को आयोजित अलंकरण समारोह के पहले चरण में 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 5 को पद्म भूषण और 51 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया । इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।
Read Moreनई दिल्ली । केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है । सरकार ने सीआरपीएफ की पांच और कंपनियों को केंद्र शासित प्रदेश के लिए रवाना किया है । जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की यह कंपनियां 1 सप्ताह में तैनाती संभाल लेगी । इधर भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने टारगेट किलिंग के पीछे पाकिस्तान की साजिश का आरोप लगाया है ।
Read Moreचित्तौडगढ.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार पेट्रोल-डीजल की दरो को लेकर संवेदनशील है। इसके परिणाम स्वरूप सरकार ने दीपावली पूर्व देशवासियों को पेट्रोल-डीजल की दरो में एकमुश्त कमी कर तौहफा दिया है। सांसद सी.पी.जोशी ने उपरोक्त घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हमेशा लोक महत्व के विषयों पर संवेदनशील रही है। इस कारण डीजल 12.73/- पेट्रोल 6.73/-कीमत कम करके महंगाई से राहत देने का काम केन्द्र सरकार ने किया है। सांसद जोशी ने कहा कि पूरे देश मे डीजल पर सबसे अधिक टैक्स वसुलने वाली राजस्थान सरकार है। देश में सभी राज्य सरकारो ने अपने-अपने स्तर पर वेट और टेक्स में कमी की है। यहां पर पेट्रोल-डीजल पर राजस्थान सरकार को टैक्स कम करना चाहिए। अन्य राज्यों की तरह टैक्स में कमी करके आम जनता को राहत देनी चाहिए। देश एवं पुरे लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्...
Read Moreविद्युत निगमों में सहायक अभियन्ता एवं गैर तकनीकी अधिकारी के पदों हेतु अंतिम चयन सूची जारी
जयपुर । राजस्थान राज्य के पांचों विद्युत निगमों में सहायक अभियन्ता, कार्मिक अधिकारी एवं लेखा अधिकारी के पदों हेतु आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन दिनांक 4 एवं 6 अक्टूबर को करने के पश्चात् चयनित 56 अभ्यर्थियों को उनके विकल्प एवं मेरिट के आधार पर विद्युत निगमों का आंवटन कर अंतिम चयन सूची आज दिनांक 3 नवम्बर को जारी कर दी गई है। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अंतिम रुप से चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों में सहायक अभियन्ता की 6 ब्रांचों यथा इलेक्टि्रकल, मैकेनिकल, सिविल, कंट्रोल एण्ड इन्स्टू्रमेंटेशन/कम्यूनिकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) और फायर एण्ड सेफ्टी के कुल 39 पदों, कार्मिक अधिकारी के 06 पदों तथा लेखा अधिकारी के 11 पदों (कुल 56) की सीधी भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा 4 सितम्बर से 12 सितम्बर तक आयोजित करने...
Read Moreमुख्यमंत्री ने दी मंजूरी पांचवें एवं छठे वेतन आयोग के तहत कार्मिकों को जुलाई से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पांचवें वेतन आयोग तथा राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 1998 के अन्तर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों के मंहगाई भत्ते अथवा महंगाई राहत की दर में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब ऎसे राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई, 2021 से 368 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा महंगाई राहत की दर का भुगतान होगा। इसी प्रकार छठे वेतन आयोग तथा राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2008 के अन्तर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों के मंहगाई भत्ते अथवा महंगाई राहत की दर में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब ऎसे राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई, 2021 से 196 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा महंगाई राहत की दर का भुगतान ...
Read Moreप्रधानमंत्री श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे नई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ की यात्रा पर जाएंगे। वह केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 2013 की बाढ़ में हुए विनाश के बाद समाधि का पुनर्निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वह सरस्वती रिटेनिंग वॉल आस्थापथ और घाट, मंदाकिनी रिटेनिंग वॉल आस्थापथ, तीर्थ पुरोहित हाउस तथा मंदाकिनी नदी पर गरुड़ चट्टी पुल सहित प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। परियोजनाओं का 130 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री 180 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें...
Read More•श्रीकृष्ण "जुगनू" चौदह की संख्या लोक, आलोक, इंद्र, मनु, विद्या, रत्न आदि की पर्याय मानी गई है। चौदस भी इनकी प्रतीक और इनके गुण धर्म वाली तिथि है। रूप और सौंदर्य से इसका संबंध चौदहवीं का चांद जैसी उपमा से ही नहीं, रूप चौदस जैसे बनाव सिंगार से भी है। नरकासुर की पौराणिक कथा के साथ लोक जीवन में यह पर्व स्नान, सौन्दर्य और सुख संचय का पर्व है। याद आते हैं वे सन्दर्भ जिनसे ज्ञात होता है कि अभिजात्य कुलों में परिचारिकाएं बनाव शृंगार की सामग्री लिए वधू के दायें-बायें रहती थीं। शृंगार मंजुषाएं उनके हाथ में होती थी और मूर्घ्नाशृंगी से लेकर नाना प्रकार के सुगन्धित चूर्ण, आलता, अभ्यंग सामग्री आदि लिए वे रुचि और ऋतु के अनुकूल शृंगार कार्य करती थीं। कभी रूपसत्र का विवरण देखा है! कांदर्पिका का अध्याय देखा है! प्रसाधन और गंधयुक्तियां नज़र से निकली हैं। भारत ने ...
Read Moreअब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने हेतु आने वाले पर्यटक केवड़िया स्टेशन पर ही गुजरात के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास से परिचित हो सकते हैं।
अहमदाबाद। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट एक और पर्यटक आकर्षण विकसित करने के क्रम में पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) पहल के तहत केवड़िया रेलवे स्टेशन पर स्मारिका दुकान सहित एक आर्ट गैलरी विकसित करने के लिए एक अनुबंध किया है। यह भारतीय रेल में अपनी तरह का पहला अनुबंध है। पीपीपी मॉडल के लाभों के विवरण सहित आर्ट गैलरी गुजरात तथा भारत के कला एवं शिल्प के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित करेगी और रेलवे को 24.7 लाख रुपए अर्जित करने और 2.83 करोड़ रुपए के संभावित राजस्व के साथ निजी पक्षों द्वारा विकसित और संचालित की जाएगी। यह अवधारणा न केवल केवड़िया आने वाले लोगों के अनुभव को समृद्ध करेगी, बल्कि सामाजिक मोर्चे पर, यह अनूठी अवधारणा नर्मदा जिले के स्थानीय जनजाति के लोगों को उनकी जनजातीय कला को बढ़ावा देने का अवसर देकर रोजगार भी प्रदान करेगी। ...
Read Moreडॉ. श्रीकृष्ण 'जुगनू' लोकसमुदाय का अपना लालित्य है और लोकजीवन की अपनी लालिमा। लोक के लोचन स्मृतियों का सुरमा आंजते हैं। लोक के कान सदियों के स्वर सुनते हैं और नाक को प्रिय गंध मिट्टी की सौरभ वाली होती है। लोक की अपनी लीला लहर और लज्जा, सज्जा के लहरिया हैं। कार्तिक की वेला उन विचित्रताओं को उभारती हैं। धनतेरस जैसा पर्व लोक की पुरानी मान्यताओं में धरती के पूजन और मृतिका संग्रहण, संरक्षण का पर्व रहा है। मैंने कई बार देखा कि भूदेवी के प्रति सम्मान की परंपरा बहुत पुरानी है। वेदों में भी भूमिसूक्त आया है और पृथिवी से नाना प्रकार की अपेक्षाएं की गई हैं। भूमि भाग्य प्रदायक होती है, इसीलिए हम सब ही इसका समादर करते हैं, यह भूमि हमें उत्तमोत्तम धान्य प्रदान करती रहे : सीते वन्दामहे त्वार्वाची सुभगे भव। यथा न: सु...
Read Moreजयपुर। प्रदेश के वल्लभनगर (उदयपुर) एवं धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को संपन्न हुए चुनाव की मतगणना जिला मुख्यालयों पर आज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा के मतों की गणना 23 राउंड एवं धरियावद विधानसभा के मतों की गणना एक अतिरिक्त राउण्ड सहित कुल 25 राउंड में पूरी की गई। रुझानों व परिणामों की जानकारी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट सीईओ राजस्थान पर निरंतर जारी की गई। वेबसाइट पर बूथ वाइज, प्रत्याशी के आधार पर, राजनीतिक दलों के आधार पर मतगणना के रुझान एवं परिणाम जारी किए गए। मतगणना का प्रारम्भ डाक मतपत्रों की गणना से किया गया। मतगणना के पश्चात सभी ईवीएम को पुनः सील कर दिया गया है। उपचुनाव 2021 के परिणामः श्री गुप्ता ने बताया कि धरियावद विधानसभा क्षेत्र में कुल 7 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनके लिए 1 लाख 78 हजार...
Read Moreफतहनगर । वल्लभनगर तथाधरियावद उपचुनाव की मतगणना का दौर जारी है । अब तक प्राप्त रुझान के अनुसार दोनो ही सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव की तीन राउंड की काउंटिंग पूरी . 1644 वोट से कांग्रेस की प्रीति शक्तावत आगे। प्रीति शक्तावत को 6052, उदय लाल डांगी को 4408, हिम्मत सिंह को 3176 और रणधीर सिंह भिंडर को 2651 वोट मिले।
Read Moreफतहनगर। वल्लभनगर के शुरुआती रुझान में पोस्टल बैलेट की वोटिंग में जनता सेना के रणधीर सिंह 20 वोट से आगे | वल्लभनगर विधानसभा की मतगणना उदयपुर के आर्ट्स कॉलेज में हो रही है। वहीं धरियावद विधानसभा के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर नीमच नाके के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में काउंटिंग हो रही है। वल्लभनगर में 23 राउंड में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। वहीं धरियावद में 24 राउंड में मतगणना के लिए 18 टेबल सेट किए गए हैं। शुरुआती रुझान में धरियावद विधानसभा में 63 वोट से बीजेपी के खेतसिंह आगे... धरियावद विधानसभा सीट पर मतगणना का पहला राउंड पूरा। भाजपा के खेत सिंह को 3077, कांग्रेस के नगराज मीणा 3014 और 67 वोट नोटा को मिले। 63 वोट से भाजपा आगे।
Read Moreजयपुर। प्रदेश के गृह विभाग ने आज जारी की नई गाइडलाइन। प्रदेश में 2 जून से मॉडिफाइड लॉकडाउन होगा जिसमें सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे। जिले के अंदर निजी वाहनों से आवागमन किया जा सकेगा। मंगलवार से शुक्रवार सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी छूट तथा जिले के अंदर अपने निजी वाहनों से आवगमन की छूट दी गई है।
Read More