देश प्रदेश

मेड इन इंडिया पुस्तक पर चर्चाःयह किताब भारतीयों के जीवन के विविध पहलुओं की मजेदार खोज है

जयपुर। भारतीय रेलवे लेखा सेवा की अधिकारी तारिका रॉय और भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी सौम्या गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई पुस्तक 'Mad(e) in India' पर आईएएस लिटरेरी सोसायटी राजस्थान द्वारा वर्चुअल इंटरेक्शन सेशन के माध्यम से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन आईएएस श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने किया। तारिका रॉय और सौम्या गुप्ता की यह पहली किताब है। तारिका रॉय ने अपनी किताब पर चर्चा करते हुए बताया कि यह पुस्तक हमारे देश भारत और भारतीयों की आदतों, रहन-सहन, आचार-व्यवहार और यहां की संस्कृति और परंपराओं के मजेदार पहलुओं की खोज है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय इस किताब से खुद को जोड़ सकता है। यह पुस्तक बताती है कि हम एक व्यक्ति और एक राष्ट्र के रूप में कौन हैं, हमारी विचित्रता, अंधविश्वास, असंख्य देवी-देवता और पवित्र पुरुष, हमारे भीड़-भाड़ वाले शहर और सड़कें, फिल्मी सितारों और फिल्मी शैली के साथ हमारा ज

Read More
देश प्रदेश

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय: तीन वर्ष का सेवा विस्तार करवाकर और अपनी साधन सुविधाए बढाना चाहते हैं कुलपति

सेवा निवृत्ति में मात्र दो सप्ताह शेष उदयपुर। मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी पर प्रबंध मंडल की बैठक की आड़ में मनमाने निर्णय करवाने के आरोप लगाए हैं। उक्त निर्णय विद्या परिषद की बैठक में थानवी की अध्यक्षता में लिए जा चुके हैं। जोशी ने आरोप लगाया कि कुलपति के नियोक्ता राज्यपाल के बनाए नियमों को ताक में रख हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति ओम थानवी चाहते हैं कि वे कुलाधिपति से बगैर पूछे देश भर में राजकीय खर्चे पर यात्रा करें और उनके लिए उच्च गुणवत्ता और खास किस्म के दो चौपहिया वाहन उनकी सेवा में हो। हवाई जहाज की यात्रा भी करें तो बिजनेस क्लास की । पत्रकारिता में नैतिकता और मूल्यों की बात करने वाले कुलपति 21 फरवरी को होने वाली प्रबंध मण्डल की बैठक में स्वयं की अध्यक्षता में ये प्रस्ताव पारित कराने ...

Read More
देश प्रदेश

मुख्य सचिव ने की जिलेवार नवाचारों की समीक्षा ,कलक्टर सप्ताह में एक दिन वीसी के माध्यम से पंचायत स्तर तक जनसुनवाई करें : मुख्य सचिव

जयपुर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जिला कलक्टर्स को ग्राम पंचायत स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। श्रीमती उषा शर्मा शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से सुशासन के लिए शुरू किए गए नवाचारों की वीसी के माध्यम से समीक्षा कर रही थीं। मुख्य सचिव ने जिला कलक्टर्स से संवाद करते हुए कहा कि वह संवेदनशील रहते हुए प्राथमिकता से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। वह सप्ताह में एक दिन तय कर ग्राम पंचायतों में स्थापित वीसी सिस्टम से जुड़कर लोगों की समस्याएं सुने और समाधान कर राहत दें, ताकि आमजन को दूरस्थ इलाकों से चलकर जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े। श्रीमती शर्मा ने स्कूलों में ऑफ लाइन के साथ ऑन लाइन शिक्षण का हाइब्रिड मॉडल अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विषय अध्यापक का पद रिक्त होने पर वहां बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो।

Read More
देश प्रदेश

आमेट नगरपालिका का 36 करोड 22 लाख 4हजार का बजट पारित

आमेट (मुबारिक अजनबी) । नगरपालिका मंडल आमेट के अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा की अध्यक्षता में मंडल की साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई।  बैठक में सर्व प्रथम नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश मैवाडा द्वारा मण्डल के सदस्यों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए नगर के चहुंमुखी विकास हेतु राजनैतिक भेद-भाव से उपर उठकर नगर के विकास हेतु एकमत होकर कार्य करने की अपील की। तत्पश्चात बैठक कार्यवाही एजेण्डानुसार प्रारम्भ की गयी। इस वर्ष का वार्षिक बजट चैयरमैंन मेवाड़ा द्वारा आम जनता की आशाओं के अनुरूप बनाया जाकर मण्डल द्वारा सर्व सम्मति से स्वीकार करते हुए पारित किया गया । बजट वर्ष 2022-23 की स्वीकृति पर विचार-विमर्श.  नगरपालिका चैयरमैंन कैलाश मेवाड़ा  द्वारा सदन में नगर पालिका आमेट का आम बजट वर्ष 2022-23 आमेट नगर की मुलभुत सुविधाओं एवं विकास कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए 36 करोड़ 22 लाख 04 हजार रू. का तैयार कर  प्रस्तुत किय

Read More
देश प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने देलवाड़ा पंचायत समिति के नवीन भवन का शिलान्यास किया

जयपुर, 19 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने शनिवार को राजसमन्द जिले के देलवाड़ा में पंचायत समिति के बनने वाले नवीन भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि हम सभी मिलकर राज्य का विकास करें। उन्होंने समाज में आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा व उसके सदुपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक अच्छे देश-प्रदेश का निर्माण करें। नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि हम सभी को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए जिससे सभी आगे बढ़ सकें। देलवाड़ा प्रधान श्रीमती कश्नी गमेती ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में खमनोर प्रधान श्री भेरूलाल वीरवाल, देलवाड़ा उप प्रधान श्री रामेश्वर लाल, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री उत्साह चौधरी, समाजसेवी श्री देवकीनंदन गुर्जर, देलवाड़ा सरपंच व अन्य गणमान्य जनसमूह उपस्थित था।

Read More
देश प्रदेश

श्रीमाली ने उपाध्यक्ष का पद भार किया ग्रहण

जयपुर । जगदीश राज श्रीमाली ने राजस्थान सरकार द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी "राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड" के उपाध्यक्ष पद का पदभार पूर्व जयपुर कलेक्टर व वर्तमान लेबर कमिश्नर IAS श्री अंतर सिंह नेहरा, अतरिक्त श्रम आयुक्त श्री पतंजलि भू  और श्री राजीव किशोर सक्सेना, संयुक्त श्रम आयुक्त श्री धर्मपाल चौधरी व अन्य विभागीय अधिकारीयो की उपस्थिति मे आज दोपहर मे श्रम विभाग कार्यालय मे ग्रहण किया । इस अवसर पर केंद्रीय श्रम संगठनों के प्रमुखगणों, औद्योगिक प्रतिनिधिगणों एवम इंटक के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही । इस अवसर पर इंटक नेता जगदीश राज श्रीमाली ने कहा कि राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के क्षेत्राधिकार में आने वाले कार्यों को मै पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा ।  

Read More
देश प्रदेश

तीरंदाज लिम्बाराम को उपचार के लिए दस लाख की आर्थिक सहायता

जयपुर, 18 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय करते हुए प्रदेश के जाने-माने तीरंदाज श्री लिम्बाराम को उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दस लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मूल रूप से उदयपुर की झाडौल तहसील के सरादीत गांव निवासी लिम्बाराम पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। ब्रेनस्ट्रोक के कारण वर्तमान में गाजियाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।      इस संबंध में जानकारी मिलते ही श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए 10 लाख रूपए की तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की और दिल्ली में प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह को उनकी हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए। श्री गहलोत के निर्देश पर प्रमुख आवासीय आयुक्त ने शुक्रवार को ही दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्पोट्र्स हॉस्टल स्थित श्री लिम्बाराम के आवास पर पह

Read More
देश प्रदेश

राष्ट्र संत कमल मुनि ने कड़िया में किया मंगल प्रवेश

फतहनगर । राष्ट्रसंत कमल मुनि आदि ठाणा 4 ने आज गुरुदेव सौभाग्यमुनि की दीक्षा स्थली तथा निर्वाण स्थली कड़िया में प्रवेश किया । गौ भक्त कमल मुनि ने ओड़ से विहार कर कड़या प्रवेश किया । इस अवसर पर जैन समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे जिन्होने जैन संतों की अगवानी की ।

Read More
देश प्रदेश

महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती, अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : अध्यक्ष राज्य महिला आयोग

जयपुर। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने गुरुवार को महिला आयोग कार्यालय में जनसुनवाई की और पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अधिकार के साथ अपनी बात कहें और अत्याचार के खिलाफ बोलें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती, अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जन सुनवाई करते हुए रियाज ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वे उनको इंसाफ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। महिला आयोग के अधिकार क्षेत्र में जो कुछ संभव होगा, महिलाओं के हित में वह किया जाएगा और महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास होगा।

Read More
देश प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी कल उदयपुर में

उदयपुर, 17 फ़रवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी शुक्रवार 18 फरवरी की रात्रि 7.55 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे। वे यहां एक विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में करेंगे। डॉ जोशी शनिवार 19 फरवरी की सुबह 10.30 बजे राजकीय वाहन से राजसमंद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे तथा इसी दिन पुनः उदयपुर आकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वे रविवार 20 फरवरी सुबह 10 बजे नाथद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 9 बजे पुनः उदयपुर आकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। डॉ. जोशी सोमवार 21 फरवरी की सुबह 10 बजे नाथद्वारा जाएंगे तथा सायं 4.10 बजे पुनः उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर साय 5 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Read More
देश प्रदेश

रीट पर घेराव :भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय:सीपी जोशी

चित्तौड़गढ़ । सांसद सीपी जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहां है कि राजस्थान की असंवेदनशील सरकार को जगाने, रीट में युवाओं को न्याय दिलाने! भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा प्रदेश डॉ. सतीश पूनिया जी समेत भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया व्यवहार अनुचित व निन्दनीय है।  

Read More
देश प्रदेश

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

प्रतापगढ़ । भानपुरा से चौकड़ी जाते वक्त एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बंजारा समाज के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक भानपुरा में गोपाल जी मंडलोई( बंजारा ) के यहां शादी समारोह के तहत आयोजित बिंदोली में शामिल होकर रात 11:00 बजे बाद चौकड़ी के लिए निकले जहां बीच रास्ते में एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया । इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही गिरने से मौत हो गई जबकि दूसरा युवक ट्रक के साथ घिसटता हुआ 2 किलोमीटर दूर तक जा पहुंचा । दर्दनाक हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया । घटना की जानकारी भानपुरा पहुंचते ही शादी की खुशियां एक ही पल में काफूर हो गई । घर में मातम छा गया । एक युवक गोपाल जी का साला तथा दूसरा युवक शांतिलाल जी का जमाई बताया जाता है । ये दोनों मृतक चौकड़ी निवासी काका भतीजे हैं।  शंकर सुपुत्र स्व. धन्ना जी चावड़ा एवं रमेश सुपुत्र स्व. गौरीलाल...

Read More
देश प्रदेश

सपा परिवारवादी के साथ साथ समस्यावादी भी : योगी

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद के साथ साथ समस्या वादी भी है । हमीरपुर जिले में राठ व हमीरपुर सदर सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में बुंदेलखंड में अवैध तमंचों के कारखाने लगते थे जबकि अब बुंदेलखंड के डिफेंस कॉरिडोर में बम बन रहे हैं जो दुश्मन देशों के छाती पर मूंग दलने का काम करेंगे ।

Read More
देश प्रदेश

सहकारिता मंत्री आंजना ने पूर्व मंत्री भगराज चौधरी को दी श्रद्धांजलि

जयपुर, 16 फरवरी। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना बुधवार को जालोर पहुँचे जहां उन्हाेंने पूर्व मंत्री स्व. भगराज चौधरी के शिवाजी नगर स्थित निवास स्थान पर जाकर उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सहकारिता मंत्री श्री आंजना ने पूर्व मंत्री स्व. भगराज चौधरी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भगराज चौधरी ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के व्यक्ति थे। इन्होंने अपना जीवन आमजन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया तथा सदैव उनके हितों के लिए प्रयासरत रहे। इस दौरान परिवारजन सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Read More
देश प्रदेश

रीट धांधली की सीबीआई जाँच की मांग को लेकर जयपुर में भाजपा का जंगी प्रदर्शन

जयपुर। रीट धांधली मामले की सीबीआई जांच की मांग के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज विधानसभा घेराव के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री अरुण सिंह, भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद गण, विधायक गण समस्त प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया ।

Read More
देश प्रदेश

शिक्षाकर्मी व पैरा टीचर्स के मानदेय में समय-समय पर की गई वृद्धि : शिक्षामंत्री

 जयपुर, 15 फरवरी। शिक्षा मंत्री डॉ.बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को विधानसभा में बताया  कि शिक्षा कर्मी व पैराटीचर्स के मानदेय में राज्य सरकार द्वारा समय- समय पर वृद्धि की गई है। डॉ. कल्ला ने प्रश्नकाल के दौरान इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कई बार शिक्षाकर्मी व पैराटीचर्स के मानदेय में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 और 2018 में 10 प्रतिशत और वर्ष 2020 में 15 प्रतिशत मानदेय बढ़ाकर उन्हें संबल प्रदान किया है। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने विधायक श्री बाबुलाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि शिक्षाकर्मी व पैराटीचर्स पूर्व की भांति कार्यरत है। उन्होंने कहा कि इन्हें सविंदाकर्मी का दर्जा देने की परम्परा नहीं रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा 2021-22 के अन्तर्गत शिक्षाकर्मियों एवं पैराटीचर्स कोे दे...

Read More
देश प्रदेश

जैसलमेर में मरु महोत्सव की धूम जारी ,पूनम स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

चांदनी रात में सांस्कृतिक रंग-रसों की बारिश ने उमड़ाया सुकून का दरिया देश-दुनिया में मशहूर लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन जयपुर। विश्वविख्यात मरु महोत्सव के अन्तर्गत सोमवार रात जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में माघी तेरस की चांदनी तले लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जैसाण के बाशिन्दों से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से आए रसिकों को खूब आनंदित करते हुए अपूर्व सुकून का अहसास कराया। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर लोक कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने पूनम स्टेडियम में लोक लहरियों का ज्वार उमड़ा दिया। इन आयोजनों का लुत्फ उठाने हजारों की संख्या में रसिक जमे रहे और रह-रहकर करतल ध्वनियों से लोक कलाकारों को दाद देते रहे। लोक सांस्कृतिक निशा में सैन्य अधिकारीगण, नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, बीसूका समिति के उपाध्यक्ष श्री उम्मेदसिंह तंवर, बाल कल्याण समिति के अध्

Read More
देश प्रदेश

उपखंड अधिकारी अभिषेक गोयल नोडल अधिकारी नियुक्त

राजसमन्द । अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुशल कुमार ने एक आदेश जारी कर आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों का ग्रुप जो जिला अध्ययन भ्रमण पर आ रहा है आगंतुक दल के नाथद्वारा हल्दीघाटी प्रवास के समन्वय के लिए अभिषेक गोयल, उपखंड अधिकारी ,नाथद्वारा को नोडल अधिकारी व कपिल उपाध्याय को कार्यवाहक तहसीलदार खमनोर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।   यह दल सड़क मार्ग द्वारा वाया चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर पहुंचेंगे तथा दिनांक 21 फरवरी को उदयपुर से सड़क मार्ग द्वारा नाथद्वारा हल्दीघाटी नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर, भ्रमण पर रहेंगे  व 23 फरवरी को माउंट आबू के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में सभी शैक्षणिक गतिविधियां बुधवार से होगी शुरू, कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को भी मिली अनुमति

जयपुर, 13 फरवरी। देशभर के साथ प्रदेश में भी कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में गिरावट को देखते हुए गृह विभाग ने रविवार को आदेश जारी कर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के समस्त निजी एवं सरकारी विद्यालयों की कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति दे दी है। विद्यार्थियों को माता-पिता/अभिभावक की लिखित सहमति पश्चात् ही अध्ययन के लिए परिसर में आने की अनुमति होगी। ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा को निरन्तर जारी रखा गया है। गृह विभाग के आदेश 16 फरवरी, 2022 से लागू होंगे।कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूर्व में जारी समस्त दिशा-निर्देश, आदेश एवं संशोधित आदेशों द्वारा लगाए गए समस्त प्रतिबंधों को निरस्त कर दिया गया है और नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जो निम्न हैः-• सम्बन्धित संस्था प्रधान/समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रमुख/अन्य संस्थानों के संचालक/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालक आदि संस्था के स...

Read More
देश प्रदेश

अभ्यर्थियों के हित में परीक्षाओं का समयबद्ध आयोजन जरूरी :आरपीएससी अध्यक्ष

जयपुर, 13 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह राठी ने कहा है कि आयोग राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी प्रतियोगी परीक्षाएं सुचारू रूप से समय पर आयोजित किए जाने के लिए प्रतिबद्ध है। विगत दिनों इस दिशा में विशेष प्रयास सुनिश्चित किए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और समयबद्ध तरीके से परीक्षाओं का आयोजन कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो। श्री राठी ने कहा कि इसी दिशा में आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन आयोग की ओर से जारी भर्ती कैलेण्डर के अनुसार 25 एवं 26 फरवरी, 2022 को किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार तीन चरणों में आयोजित की जाती है, इसलिए एक लंबी प्रक्रिया पूरी होने में समय लगता है, ऐसे में इसका समयबद्ध आयोजन बेहद जरूरी है। कुछ अभ्यर्थियों द्वारा यह परीक्षा स्थगित किए जाने की मा

Read More