देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विधायक श्री राजेन्द्र पारीक की कुशलक्षेम पूछी

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ईएचसीसी अस्पताल पहुंचकर वहांं भर्ती पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेन्द्र पारीक की कुशलक्षेम पूछी।श्री गहलोत ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और श्री पारीक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।   ...

Read More
देश प्रदेश

अमानक दवाईयां बनाने वाले निर्माताओं के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि अमानक दवाई बनाने वाले निर्माताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा तीन औषधि परीक्षण प्रयोगशालायें जोधपुर, उदयपुर व बीकानेर में बनकर तैयार है और शीघ्र ही जयपुर सहित चार औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को पूर्ण मानव संसाधन के साथ संचालित किया जाएगा। श्री मीणा शून्यकाल में श्री राजेन्द्र राठौड़ द्वारा इस संबंध में लाये गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। श्री मीणा ने बताया कि प्रदेश में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत वर्तमान में 50 हजार 101 दवा विक्रेताओं को औषधि अनुज्ञापत्र जारी किये गये हैै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गत 3 वर्षों में (2019-20 वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 (जनवरी 2022 ) तक उठाये गये नमूनों में से 15,122 नमूने जाँच

Read More
देश प्रदेश

विधायक जोशी ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कर मुक्त करने हेतु मुख्यमंत्री से किया आग्रह

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कर मुक्त करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोंत को पत्र लिखा है। पत्र में जोशी ने कहा कि श्री विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित व निर्देशित व जी स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देश के कई राज्यों में कर मुक्त कर दिया है। इस फिल्म में देशवासियों की भावनाओं व कश्मीर में आतंकवाद के कारण विस्थापित हुए बंधुओं की व्यथा को अभिव्यक्त किया गया है। मेरे विचार में यह फिल्म युवा वर्ग व आमजन के लिए प्रेरणादायी है। राष्ट्रप्रेम का भाव बढ़ें और देश में कहीं भी फिर ऐसी स्थिति न बने। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए राजस्थान में इसे कर मुक्त करवाने का आदेश करावें। ...

Read More
देश प्रदेश

विधानसभा में विविध सामाजिक सेवाएं की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित, राजस्थान देवी-देवताओं की भूमि, मंदिरों के विकास व जीर्णाद्धार के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- देवस्थान मंत्री

जयपुर। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में कोई भी मंदिर जीर्ण-शीर्ण नहीं रहेगा। इनके जीर्णाद्वार के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। विभाग द्वारा मन्दिरों के विकास के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। सभी मंदिरों में पूजा सामग्री सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। श्रीमती रावत विधानसभा में मांग संख्या 11 (विविध सामाजिक सेवाएं) की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रही थी। चर्चा के बाद सदन ने विविध सामाजिक सेवाएं की 69 करोड़ 1 लाख 30 हजार रूपये की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित कर दी।देवस्थान मंत्री ने कहा कि राजस्थान देवी-देवताओं की भूमि है। राज्य सरकार मंदिरों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रदेश में जहां भी मंदिर जीर्ण-शीर्ण है, उनका जीर्णोद्धार एवं उनकी मरम्मत कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना और मोक्ष कलश के...

Read More
देश प्रदेश

गेहूं खरीद का कार्य इस वर्ष से ऑनलाइन

जयपुर। प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस कार्य के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल का लिंक खाद्य विभाग की वेबसाइट http://food.raj.nic.in पर उपलब्ध है। श्री जैन ने बताया कि प्रदेश के किसान गेहूं विक्रय करने के लिए 15 मार्च से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीयन करवा सकेंगे। किसान द्वारा स्वयं अथवा अन्य माध्यम से पोर्टल पर पंजीयन करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण करवाने के लिए जनाधार अनिवार्य होगा। शासन सचिव ने बताया कि इस वर्ष गेहूं खरीद कोटा संभाग में 15 मार्च से और शेष जिलों में 1 अप्रैल से 10 जून के मध्य की जाएगी। ...

Read More
देश प्रदेश

फिल्म’’द कश्मीर फाईल्स’’ को कर से मुक्त करने को लेकर सांसद जोशी ने गहलोत को लिखा पत्र

चित्तौड़गढ़। फिल्म’’द कश्मीर फाईल्स’’ को कर से मुक्त करने को लेकर सांसद सी.पी.जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। पत्र में सांसद जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में देश में कश्मीरी हिन्दुओं के दर्द को बयां करने वाली फिल्म ’’द कश्मीर फाईल्स’’ रिलिज हुई है। इस फिल्म में देशवासियों की भावनाऐं जुड़ी हुई है। यह फिल्म कश्मीर में रहने वाले वहॉ के मूल निवासियों के दुःख दर्द को व्यक्त करती है। युवाओं व वर्तमान पीढ़ी के लिये यह फिल्म काफी प्रेरणादायक हैं तथा उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने वाली है। देश के अनेक राज्यों ने इस फिल्म के प्रोत्साहन व इसे आमजन तक सुलभ तरीके से पंहुचाने के लिये मनोरंजन कर से मुक्त किया है। इस संबध में मेरा आपने अनुरोध हैं की फिल्म ’’ द कश्मीर फाईल्स’’ को राजस्थान राज्य में मनोरजंन कर से मुक्त किया जाये जिससे राज्य के निवासियों को इस फिल्म का ...

Read More
देश प्रदेश

भीलवाड़ा, चित्तोडगढ़ और राजसमंद में कॉपर, गोल्ड, लेड, जिंक और सिल्वर के 5 ब्लॉक्स होंगे तैयार, नीलामी से 50 साल में 48354 करोड़ की आय संभावित-एसीएस माइंस

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य के भीलवाड़ा, चित्तोडगढ़ और राजसमंद जिले में कॉपर, गोल्ड, लेड, जिंक और सिल्वर के ब्लॉक्स तैयार करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन ब्लॉक्स को तैयार कराने परड्रिलिंग व अन्य कार्यों पर 39 करोड़ 82 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। यह समस्त राशि नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट फण्ड से व्यय की जाएगी। एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों जयपुर में  खान मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य के उपलब्ध खनिज संपदा के पूर्वेक्षण एवं अंवेषण कार्य को गति देने के लिए राजस्थान राज्य खनिज अंवेषण ट्रस्ट आरएसएमईटी सें आरधारभूत संरचना व तकनीकी अपग्रेडशन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। अब आरएसएमईटी द्वारा भारत सरकार के नेशनल मिनरल एक्स्पलोरेशन ट्रस्ट एनएम...

Read More
देश प्रदेश

रेलवे तय समय सीमा मे करे लक्ष्य प्राप्तिःजोशी

चित्तौडगढ़। चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में उत्तर पश्चिम रेलवे के अन्तर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुये किये जा रहे विकास कार्यो को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाये। यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने उत्तर-पश्चिम रेलवे महाप्रबन्धक जयपुर के साथ अजमेर में आयोजित बैठक के दौरान कही। सांसद जोशी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में उत्तर-पश्चिम रेलवे अन्तर्गत बड़ीसादड़ी से मावली तक रेल मार्ग का कार्य पूर्ण हो गया हैं। इस मार्ग पर सुबह के समय बड़ीसादड़ी से उदयपुर एवं शाम के समय उदयपुर से बड़ीसादड़ी के लिए ट्रेन चलाई जाये। जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियो को इसका लाभ मिल सके। मावली-मेवाड़-मारवाड़ मीटरगेज को ब्रोडगेज लाईन में आमान परिवर्ततन किया जाये। मावली से मारवाड़ के मध्य में 152 किमी की लाईन के लिये विगत वर्षो के बजट में इसकी सैद्धान्तिक स्वीतियां भी...

Read More
देश प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया एक्सपेरिमेंटल लर्निंग लैब का उद्घाटन

जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने शनिवार को राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्री शिरीष माथुर मेमोरियल एक्सपेरिमेंटल लर्निंग लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने भामाशाह को प्रेरित कर विद्यालय का अनूठा कायाकल्प करने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य श्री भरत जोशी की प्रशंसा की एवं विद्यालय में संचालित गुड़िया घर से अभिभूत होकर पांच लाख रुपए  देने की घोषणा की । समाज कल्याण बोर्ड कि अध्यक्ष डॉ.अर्चना शर्मा ने बताया कि समय-समय पर मेरा स्थानीय विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के बीच आना होता रहता है। यहां का प्रत्येक कार्मिक समर्पित भाव से सेवा कार्य में सलंग्न है और इसी के परिणाम स्वरूप इस संस्था में भामाशाह पूर्ण मनोयोग से सेवा करते हैं। संस्था की ओर से आशिता दत्त शर्मा, आईआईटी मुंबई ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर बताया कि लैब के माध्यम से दिव्यांग छात्र...

Read More
देश प्रदेश

आयुर्वेदिक आहार को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर

जयपुर.‘आयुर्वेद दिवस’ के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान और आयुष मंत्रालय ने आज जयपुर के जवाहर कला केंद्र में तीन दिवसीय आयुष एक्सपो और खाद्य महोत्सव की शुरुआत की। ‘पोषण के लिए आयुर्वेद’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का समापन 13 मार्च 2022 को होगा। आयुष एक्सपो की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के आयुष मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, जयपुर शहर सांसद श्री रामचरण बोहरा, विशेष सचिव, आयुष मंत्रालय श्री प्रमोद कुमार पाठक, पूर्व कुलपति, राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रो. बनवारी लाल गौड़, सेलिब्रिटी शेफ श्रीमती पंकज भदौरिया, संयुक्त सचिव- आयुष मंत्रालय श्रीमती कविता गार्ड, और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा, ‘‘आयुर्वेद सिर्फ उपचार की पद्धति नहीं है, बल्कि यह तो एक सदियों पुरानी परंपरा है, जिसका ह...

Read More
देश प्रदेश

चुनाव परिणाम सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर-जोशी

       चित्तौड़गढ़ .देश के 5 राज्यों में हुए चुनाव में चार राज्यों में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना इन चारों राज्यों में सरकार के कामकाज पर जनता की सकारात्मक मुहर है, यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।       सांसद जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विगत 5 वर्षों और केंद्र की सरकार ने पिछले 7.5 वर्षों में जो काम जनकल्याणकारी किए है उन्हीं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव में सभी ने काम किया और परिणाम यह रहा कि जन कल्याणकारी नीतियां जब आमजन में पहुंचती है तो वह चुनाव में पुनः सरकार बनने का काम करती है। सभी राज्यों में जहां सब प्रकार के हथकंडे विपक्ष ने अपनाएं और भाजपा के कार्यकर्ता अपनी सरकार की नीतियों और अपनी मेहनत के दम पर उन्हें सरकार बनाने में सफल हुए यह अपने आप में दर्शाता ह...

Read More
देश प्रदेश

फसल खराबे का हो शीघ्र आंकलन-जोशी

चित्तौड़गढ़। कल शाम रात्रि को अचानक आई बारिश से चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर जिले में बहुत बड़ी मात्रा में बारिश हुई और उसका इस क्षेत्र के किसानो को बहुत बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ। बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसले खराब हो गई और तेज हवा के कारण फसले नीचे गिर गई। किसानों को हुए नुकसान का प्रशासन शीघ्र सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें और किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो। उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज क्षेत्र के किसानों के खेत पर पहुंचकर उनके मध्य कहीं। सांसद जोशी ने किसानो के खेत पर जाकर गेंहूॅं, सरसों, चना व अफीम के खेतो का आंकलन किया। तेज हवा के कारण व ओलावृष्टि के कारण गेंहूॅं व सरसों की फसल तैयार थी वो खराब हो गई। संभागीय आयुक्त उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर के जिला कलेक्टर से सांसद जोशी ने पत्र लिख व फोन पर बातचीत कर शीघ्र आंकलन की बा...

Read More
देश प्रदेश

बंजारा समाज की बैठक में सामूहिक विवाह समेत अन्य विषयों पर किया मंथन

फतहनगर। बंजारा समाज की एक बैठक आली स्थित शनि महाराज सराय में आयोजित की गई जिसमें छात्रावास हेतु भूमि उपलब्ध करवाने के लिए विचार विमर्श किया गया। आगामी दिनों सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन हेतु पूर्ण योगदान का संकल्प व्यक्त किया गया। सराय के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है जिसका सभी ने अवलोकन किया तथा पूरा सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। समाज के भामाशाह डाबी निवासी शिवराज बैंस द्वारा 51000 रुपए का योगदान दिए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। विभिन्न गांवों से भामाशाह बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं उनका भी बैठक में आभार व्यक्त किया गया। बैठक में दलीचंद,भेरूलाल चंदेल, नारायण खींची,सुरेश चावड़ा, दिनेश,दिनेश बैंस,सत्यनारायण,रतन चावड़ा,वेणा कच्छावा, सोहनलाल,संस्थान अध्यक्ष देवीलाल चावड़ा, उपाध्यक्ष गोपाल गरासिया, राजमल दायमा, गणेश चौहान, गोपाल मंडलोई,शैतानसिंह, ऋषि नाडावत, प्रेम बक्शी राम, भैरूलाल...

Read More
देश प्रदेश

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बना हेल्प डेस्क

यूक्रेन से लौट रहे राजस्थानी विद्यार्थियों के लिए हो रहा है मददगार साबित जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशों पर यूक्रेन से आने वाले राजस्थानी स्टूडेंट्स के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्थान सरकार का हेल्प डेस्क संकट की घड़ी में मददगार साबित हो रहा है। हेल्प डेस्क 24X7 निरंतर संचालित हो रहा है, जिसमें राजस्थान के मंत्री श्री टीकाराम जूली, श्री सुभाष गर्ग एवं राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव तथा प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह की अगुवाई में गठित टीम मुस्तैद रहकर लगातार यूक्रेन में फंसे राजस्थानी विद्यार्थियों से एवं उनके परिजनों से संपर्क बनाकर उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करा रही है। इस कड़ी में यूक्रेन से आने वाले राजस्थानी स्टूडेंट्स को उनके घरों तक उनकी सुविधानुसार पहुंचाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन, एवं टैक्सी आदि क

Read More
देश प्रदेश

बुखारेस्ट से 6 राजस्थानी विद्यार्थी मुंबई पहुंचे

जयपुर, 6 मार्च । यूक्रेन से भारतीयों को भारत पहुँचाने का काम तीव्र गति से जारी है। इसी क्रम में फ़्लाइट  IX 1202 रात्रि 12ः51 पर 182 भारतीयों को लेकर मुम्बई पहुँची, जिसमें 6 राजस्थानी विद्यार्थी थे। कुल 5 विद्यार्थी नेहा साहा, अविनाश गाबा, कार्तिक गौतम, आकाश पाराशर, महेंद्र कुमार को गो-एयर की फ़्लाइट नंबर G8-390 से 05ः45 बजे मुंबई से जयपुर भेजा गया है। यह फ़्लाइट 07ः55 बजे जयपुर पहुंची। यह विद्यार्थी जोधपुर, कोटा, श्री गंगा नगर व नागौर के हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य विद्यार्थी सिरोही के प्रियदर्शन सिंह को अपने रिश्तेदार साथ ले गए। सभी छात्र वतन वापसी पर बेहद प्रसन्न हैं।राज्य सरकार के प्रति उन्होंने आभार जताया एवं उनके द्वारा किये जा रहे प्रबंधों पर बेहद खुशी ज़ाहिर की। यह जानकारी राजस्थान भवन के उप महाप्रबंधक श्री मनोज तिवारी ने दी।

Read More
देश प्रदेश

ज्वैलरी फर्मो पर बड़ी कार्यवाही

जयपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ के जांच दल ने आज शुक्रवार को जयपुर जिले में बहुमूल्य सोना, चांदी, डायमंड की मात्रा करने में  प्रयुक्त स्पेशल एवं हाई एक्यूरेसी मशीनों की विभिन्न प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के यहां जांच की। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि खाद्य मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निर्देशों पर यह कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान मैसर्स मोती संस प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स सुराणा ज्वेलर्स ऑफ जयपुर  पर तौलन  यंत्रों की क्षमता का 10%  टेस्ट बाट उपलब्ध नहीं होने पर प्रकरण दर्ज किया गया।सुदर्शनपुरा स्थित यू.वी. ओवरसिस पर 2  मशीनें बिना सत्यापन कराए उपयोग में ली जा रही थी। कालाजी ज्वेलरी पर असत्यापित बाट पाए गए। इसी प्रकार विनायक ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा

Read More
देश प्रदेश

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 5 मार्च से, शुरु होगा चार दिवसीय महिला उत्सव – प्रमुख शासन सचिव

जयपुर]4 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में 5 मार्च से 8 मार्च तक राज्य एवं जिला स्तर पर चार दिवसीय महिला उत्सव की शुरुआत होगी।निदेशक महिला अधिकारिता श्रीमती रश्मि गुप्ता ने बताया कि जयपुर जिले में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 5 मार्च को नो बैग डे पर खेलकुद गतिविधियों का आयोजन जिले की समस्त 22 पंचायत समितियों में एवं ग्राम पंचायतों में किया जायेगा। स्थानीय खेल यथा खो-खो ,रूमाल झपट्टा, रस्सी कूद/दौड/म्यूजिकल चैयर या अन्य खेलों तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता गायन एवं नृत्य आदि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। यह गतिविधियां डॉप आउट किशोरियों तथा समस्त अन्य बालिकाओं एवं किशोरियों के साथ पंचायत समिति/ग्राम पंचायत स्तर के राजकीय विद्यालयों में आयोजित की जायेगी। साथ ही राजकीय विद्यालयों...

Read More
देश प्रदेश

गौचर भूमि पर अवैध कब्जा गौ माता के मुंह से निवाला छीनने जैसाः कमलमुनि

फतहनगर। गोचर भूमि पर अवैध कब्जा करके गौ माता के मुंह से निवाला छीनने वाला भी कसाई है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने ईंटाली स्थानक में शुक्रवार को धर्मसभा के दौरान कहा कि ऐसे मानव दानव है। उनके द्वारा दान, तीर्थ यात्रा मुर्दे को श्रृंगार कराने के समान है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि राज्य सरकार तत्काल गोचर भूमि के अवैध कब्जों को हटाए। उसको अनदेखा करना संविधान के साथ खिलवाड़ है। मुनि कमलेश ने बताया कि सफेद पोशाक और भूमाफिया की मिलीभगत से अवैध कब्जा करने वाली आत्मा अपराधी से कम नहीं। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि गोचर भूमि पर सरकारी भवन, फैक्ट्री, कॉलोनी बनाई जा सकती है तो फिर गौशालाओं को जमीन क्यों नहीं मिलती है। जैन संत के आगमन पर सरपंच ने श्री महावीर लक्ष्मीनाथ गोशाला के लिए जमीन की एनओसी प्रदान की। लक्ष्मीलाल ब्राह्मण ने मुनि श्री का गौशाला प...

Read More
देश प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सौगात

जयपुर, 4 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी 8 मार्च को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय किया है। श्री गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वातानुकूलित एवं वॉल्वो के अतिरिक्त निगम की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान की सीमा तक इस दिन यात्रा करने वाली सभी महिलाएं एवं बालिकाएं निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

Read More
देश प्रदेश

प्रत्येक उपखण्ड मुख्यालय पर महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया जारी,शेष रहे 6 उपखण्ड मुख्यालयों पर भी प्राथमिकता से महाविद्यालय खोलने पर विचार-उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

जयपुर, 3 मार्च। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजेंद्र सिंह यादव ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले तीन वर्षों में 122 नवीन महाविद्यालय खोले हैं और इसी वर्ष 33 कन्या महाविद्यालय खोलने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। श्री यादव प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि राज्य में मात्र 6 उपखंड ऎसे हैं जिनमें महाविद्यालय नहीं हैं, इन उपखंडो में चरणबद्ध रुप से महाविद्यालय खोले जाने की प्रक्रिया जारी है। जिसमें टाटगढ उपखंड भी शामिल है।इससे पहले उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने सदस्य श्री शंकर सिंह रावत के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2019-20 के अनुसार प्रदेश में महाविद्यालय से वंचित रहे उपखण्ड मुख्यालयों पर संभावनाओं के परीक्षण हेतु नई नीति लाकर चरणबद्ध तरीके से महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की गई थी। उन्हों...

Read More