ग्राम पंचायतों में बनेंगे ‘भव्य’ पार्क, फलदार पेड़, रनिंग ट्रेक, ट्यूबवैल ओपन जिम जैसी सुविधाएं होंगी विकसित-ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री
जयपुर। प्रदेश की बड़ी ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्धता के अनुसार 10 से 15 बीघा भूमि पर भव्य पार्कोेें का निर्माण कराया जाएगा जिसमें पक्की बाउण्ड्री, 400 अथवा 800 मीटर रनिंग ट्रेक, ट्यूबवैल, ओपन जिम, छायादार एवं फलदार पेड़, लाइब्रेरी, शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री रमेश चन्द मीना ने गुरूवार को शासन सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस योजना में पायलट रूप में मॉडल पार्क विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग में विभिन्न योजनाओं में जारी कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने, विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुुंचाने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।पंचायती राज मंत्री ने बताया कि बड़ी ग्राम पंचायतों में बनाए जाने वाले पार्क स्कूलों में मनरेगा में विकसित किए जा रहे खेल मैदानों से...
Read More