देश प्रदेश

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद:कृषक पंजीयन सीमा को 20 प्रतिशत तक बढ़ाया,चना उत्पादक 7 हजार 693 किसानों को मिलेगा लाभ,किसान 25 मई से चना बेचान के लिए करा सकेंगे पंजीयन

जयपुर। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने मंगलवार को बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना बेचान करने के लिए किसानों की पंजीयन सीमा को 20 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। राज्य के 22 जिलों के 152 केन्द्रों पर चने की निर्धारित पंजीकरण सीमा पूर्ण होने के कारण पंजीयन सीमा में 20 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे 7 हजार 693 और किसानों को लाभ मिलेगा। किसान 25 मई से चना बेचान के लिए पंजीयन करा सकेंगे। श्री आंजना ने बताया कि अब तक 97 हजार 388 किसानों ने चना विक्रय के लिए पंजीकरण करवाया है। इनमें से 68 हजार 925 किसानों को तुलाई दिनांक आवंटित कर दी गई है तथा 43 हजार 369 किसानों से 90 हजार 660 मीट्रिक टन चना खरीदा गया है, जिसकी राशि 474 करोड़ रूपए है। न्यूनतम समर्थन मूल्य चना खरीद 29 जून तक होगी। सहकारिता मंत्री ने बताया कि चना खरीद की पंजीयन सीमा 20 प्रतिशत बढ़ाने से राज्य के 22 जिलों यथ...

Read More
देश प्रदेश

भगवतीचरण वोहरा का स्वतन्त्रता आंदोलन मे योगदान: कल्पना पांडे

भगत सिंह के महत्वपूर्ण साथी भगवतीचरण वोहरा का जन्म 4 नवंबर, 1903 को लाहौर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। वे एक गुजराती ब्राह्मण थे। उनके पिता पंडित शिवचरण वोहरा रेलवे में एक उच्च पदस्थ अधिकारी थे। उन्हें अंग्रेजों द्वारा 'रायसाहब' की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था। चूंकि उस समय टाइपराइटर नहीं था, इसलिए भगवती चरण के दादाजी आगरा को जीवन निर्वाह के लिए लिखते (किताबत) थे। उनके पूर्वज गुजरात से आगरा और आगरा से लाहौर चले गए। उपनाम वोहरा (संस्कृत मूल: व्यूह) का अर्थ उर्दू में व्यापारी भी है। माना जाता है कि भगवतीचरण के परिवार ने अपना अंतिम नाम खो दिया था क्योंकि उन्होंने लाहौर के मुस्लिम-बहुल इलाके में ब्राह्मण के रूप में अपनी नौकरी छोड़ दी थी। भगवती चरण के दादाजी के बारे में एक मजेदार कहानी है। उस समय वह एक रुपया प्रतिदिन कमाते थे, और एक रुपया कमाने के...

Read More
देश प्रदेश

रीट लेवल वन के शिक्षकों का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी

उदयपुर 22 मई।  जिला परिषद उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2021-22 लेवल वन सामान्य एवं विशेष शिक्षकों नॉन टीएसपी एवं टीएसपी एरिया के अस्थाई प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के संबंध में विद्यालय चयन हेतु निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले को आवंटित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग रखी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गोवर्धन विलास उदयपुर में प्रातः 8 बजे से काउंसलिंग  प्रारंभ हो जाएगी। अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन कार्य प्रातः 8 से 9 बजे तक किया जाएगा एवं काउंसलिंग का कार्य प्रातः 9रू15 बजे से काउंसलिंग समाप्ति तक जारी रहेगा। *यह रहेगा काउंसलिंग कार्यक्रम* उन्होंने बताया कि 24 मई मंगलवार को टीएसपी क्षेत्र अंतर्गत विशेष शिक्षक समस्त ...

Read More
देश प्रदेश

आदर्श हत्याकांड व तुष्टिकरण नीति के खिलाफ कटारिया के नेतृत्व में दिया धरना

भीलवाड़ा । शहर में हुये आदर्श हत्याकांड व प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण नीति के तहत जिला प्रशासन द्वारा एक वर्ग विशेष को सरंक्षण देकर अपराधियो को बचाए जाने एवं हिन्दू संगठनों के कार्यक्रमों पर तुगलकी फरमान का आरोप लगाते हुए दिए जा रहे धरने के चौथे दिन विहिप,हिन्दू जागरण मंच,दलित मंच व भाजपा के सयुक्त तत्वावधान में पूर्व गृहमंत्री व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद  कटारिया के नेतृत्व में धरना दिया गया । सांसद सुभाषचंद बहेड़िया, विधायक विटठल शंकर अवस्थी,गोपाल खंडेलवाल,जब्बर सिंह सांखला जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली,पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल बजरंग दल के गणेश प्रजापत, हिन्दु जागरण मंच के सुभाष बाहेती सभापति राकेश पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More
देश प्रदेश

अमित शाह ने किया अरुणाचल का दौरा : भगवान परशुराम की कांस्य प्रतिमा की रखी आधारशिला

 नई दिल्ली ।  रामकृष्ण मठ ने 50 साल से एक दुर्गम जगह,सातत्यपूर्ण तरीक़े से बिना थके और अक्षय ऊर्जा के साथ इस सेवा को जारी रखा है, वे इस अक्षय ऊर्जा को शायद रामकृष्ण परमहंस या पूरे देश के लिए चेतना के स्रोत स्वामी विवेकानंद के उपदेशों से प्राप्त करते हैं 50 साल से अक्षुण्ण रूप से इस सेवा भाव को चालू रखने के लिए मैं रामकृष्ण मिशन के सभी संन्यासियों को करबद्ध होकर ह्रदय से धन्यवाद करता हूँ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी रामकृष्ण मिशन से काफी जुड़ाव रहा है रामकृष्ण मिशन ने देश के हर क्षेत्र में चाहे वह दूरदराज के पहाड़ी इलाके हों या आदिवासी क्षेत्र,सबसे बड़ा काम स्थानीय संस्कृति,सभ्यता,संगीत,भाषा और स्वधर्म को बचाने और उसे अक्षुण्ण रखने का किया है  आज पूरा अरुणाचल राष्ट्र की मुख्यधारा में है और अपनी संस्कृति,संगीत और भाषा को ब...

Read More
देश प्रदेश

गौशालाओं, नंदी शालाओं एवं आवारा पशुओं की समस्याओं का निराकरण के लिए मंत्रिमण्डलीय समिति गठित, समिति आमजन से भी लेगी सुझाव

जयपुर। मुख्यमंत्री निवास पर 18 मई को आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में हुई चर्चा के क्रम में राज्य में गौशालाओं, नंदी शालाओं एवं आवारा पशुओं की समस्याओं का निराकरण के लिए 7 मंत्रियों की एक मंत्रिमण्डलीय समिति गठित की गई है। स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल इस समिति के संयोजक एवं गौपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया समन्वयक होंगे। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया, जल संसाधन मंत्री श्री महेश जोशी, राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, उच्च शिक्षा एवं गृह राज्यमंत्री श्री राजेन्द्र यादव इस समिति के सदस्य होंगे। इस समिति का प्रशासनिक विभाग गोपालन विभाग होगा तथा शासन सचिव, गोपालन विभाग इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। यह समिति गौशालाओं को चारागाह भूमि के आवंटन, नंदी शालाओं के कार्यान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के निराकर...

Read More
देश प्रदेश

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए प्रमुख निर्णय -शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद योग्यता में शामिल होंगे सी.पी.एड, डी.पी.एड एवं बी.पी.एड -सूचना सहायक, सहायक प्रोग्रामर के लिए बढ़े पदोन्नति के अवसर अब एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर पद 80 प्रतिशत पदोन्नति से भरेंगे

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। मंत्रिमंडल में प्रदेश के युवाओं के सुनहरे भविष्य, विभागों में पदोन्नतियों और चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार कराने सहित कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इसमें शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद के लिए योग्यता निर्धारण में सर्टिफिकेट कोर्स इन फिजिकल एजुकेशन (सी.पी.एड) के साथ डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (डी.पी.एड) एवं बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बी.पी.एड) को रखे जाने, एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर (उपनिदेशक) के 80 प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरे जाने, एचसीएम रीपा में पदोन्नति के अवसर बढ़ाने, प्रदेश में नवीन न्यायालय व पदों की सूची को अद्यतन करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद योग्यता में शामिल होंगे सी.पी.एड, डी.पी.एड एवं बी.पी.एड मंत्रिमंडल में शारीरिक शिक्ष...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री सहायता कोष सड़क दुघर्टना पीड़ितों को दो लाख की आर्थिक सहायता

बाड़मेर, 18 मई। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवार जनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 व्यक्तियों को कुल दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले की बाड़मेर तहसील क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।-0- ...

Read More
देश प्रदेश

ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठकः राज्य पर आयातित कोयले की खरीद के लिए केंद्र का दबाव राज्य पर 1736 करोड़ रूपये का पड़ सकता है भार, केंद्र आयातित कोयले की खरीद की अनिवार्यता को हटाएःमुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सस्ती और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। कुशल विद्युत प्रबंधन से ही भीषण गर्मी के बावजूद विद्युत कटौती न्यूनतम कर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। श्री गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोयले की समस्या से जूझ रहे राज्यों पर आयातित कोयले की खरीद का दबाव बनाया जा रहा है। ऊर्जा मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर, 2021 में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम पर 4 प्रतिशत आयातित कोयला सम्मिश्रण के लिए एडवाइजरी जारी की थी, जिसे अप्रेल, 2022 में बढ़ाकर 10 प्रतिशत खरीदना अनिवार्य कर दिया गया है। इस आयातित कोयले का भाव कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा दिए जा रहे कोयले की कीमत से तीन गुना से भी अधिक है। इसकी कीमत करीब 1736 करोड रूपये आने की संभावना है, जो कि घरेलू कोयले की खरीद की कीमत से भी काफी अधिक है। मुख्यमंत्री ने आम...

Read More
देश प्रदेश

पेयजल एवं विद्युत की समस्याओं का हो शीघ्र निस्तारण

जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री एवं भरतपुर जिला प्रभारी श्री रमेश मीणा ने भरतपुर के पंचायत समिति नगर परिसर में मंगलवार को जनसुनवाई की।जनसुनवाई के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की मूलभूत सुविधाएं आवश्यक रूप से मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को मध्यनजर रखते हुए विद्युत एवं पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित रखें तथा पेयजल एवं विद्युत के संबंध में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्युत एवं पेयजल की आपूर्ति की समस्याओं, व्यवधानों एवं निराकरण के संबंध में सोशल मीडिया, समाचार पत्रों के माध्यम से जनता को अवगत कराते रहें, जिससे आमजन इस संबंध में जागरुक रहे। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेड़ली-पहाड़ी वायां नगर सड़क की गुणवत्ता में सुधार लाए। उन्होंने ...

Read More
देश प्रदेश

बेणेश्वर धाम में बनेगा 132 करोड़ की लागत से हाईलेवल पुल, सांसद श्री राहुल गांधी व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने किया शिलान्यास,श्रद्धालु बिना किसी बाधा के वर्षभर कर सकेंगे बेणेश्वर धाम के दर्शन

जयपुर, 16 मई। सांसद श्री राहुल गांधी व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को आदिवासियों का प्रयाग कहे जाने वाले बेणेश्वर धाम में हाईलेवल पुल का शिलान्यास कर आमजन को बड़ी सौगात दी। माही, जाखम और सोम नदियों के संगम पर स्थित बेणेश्वर धाम धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध पांच दिवसीय मेले के लिए जाना जाता है। मानसून में धाम को जाने वाली सड़के जलस्तर बढ़ने के कारण डूब जाती है जिससे धाम एक टापू में बदल जाता है। इस वजह से श्रद्धालु नाव से ही धाम जा पाते है तथा कई श्रद्धालु धाम में ही फंस जाते है। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा में हाईलेवल पुल के निर्माण की घोषणा की थी। 132.35 करोड़ की राशि से बनने वाले इस हाईलेवल पुल के द्वारा श्रद्धालु डूंगरपुर-बांसवाड़ा सड़क से सीधे बेणेश्वर धाम पहुंच पाएंगे तथा वर्षभर आवागमन संभव हो पाएगा। शिलान...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश के हर व्यक्ति को इलाज, जांच और दवा निःशुल्क उपलब्ध -चिकित्सा मंत्री

जयपुर, 14 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रसादी लाल मीणा ने शनिवार को सातवीं भगवान महावीर कॉन्फे्रंस (बीएमकॉन-7) में चर्चा के लिए शामिल हुए देश-विदेश के 250 से ज्यादा प्रख्यात कैंसर चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारा प्रदेश पूरे देश में ऎसा एकमात्र राज्य है जहां हर व्यक्ति को इलाज, जांच और दवा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चिकित्सा मंत्री ने कहा कि कैंसर की बीमारी ऎसी बीमारी है जिसका प्राथमिक स्तर पर आम आदमी को पता नहीं चलता और जब पता चलता है तो वह तीसरी स्टेज में पहुंच चुका होता है और उसका इलाज बहुत मंहगा होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने हर जिले के लिए कैंसर वैन चलाने की घोषणा इस बजट में की है। यह वैन दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की जांच करेगी। इसके माध्यम से प्राथमिक स्तर पर ...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में ऐसा ‘इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली’ माहौल बनाया जाए कि हर उद्यमी राजस्थान में निवेश के लिए उत्सुकता दिखाए-मुख्य सचिव

जयपुर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि आगामी 7-8 अक्टूबर को होने वाले ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022’ के लिए प्रदेश स्तर पर इस तरह का इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली माहौल बनाया जाए कि देश का हर उद्यमी राजस्थान में निवेश करने के लिए उत्सुक रहे। श्रीमती शर्मा शनिवार को शासन सचिवालय में समिट के लिए की जा रही तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि के लिए अधिक से अधिक निवेश होना जरूरी है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों से स्थानीय क्षेत्रों पर हुए एमओयू और एलओआई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा एमओयू धरातल पर उतरे जिला स्तर पर इसके लिए अधिक से अधिक प्रयास होने चाहिए।मुख्य सचिव ने कहा कि ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ की थीम ‘कमिटेड, डिलिवर्ड’ रखी गई है। हम ना केवल उद्यमियों के साथ बेहतर उद्योगों के लिए वादा करेंगे बल्कि उन्हें धरातल ...

Read More
देश प्रदेश

राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित- आपदा प्रबंधन मंत्री

जयपुर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री एवं हनुमानगढ़ जिला प्रभारी श्री गोविंद राम मेघवाल ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। श्री मेघवाल ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना समेत सरकार की 28 विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि चिरंजीवी योजना में जिले के वंचित परिवारों को जोड़कर उन्हें लाभान्वित करें।  बैठक में जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि नहरबंदी के दौरान जिले में कहीं भी पीने के पानी को लेकर कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर टैंकर्स से पानी सप्लाई किया जाए। इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के बैंकों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश लीड बैंड एलडीएम को दिए। बैठक में संगरिया विधायक श्री गुरदीप शाहपीण...

Read More
देश प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में राज्य में गम्भीरता से कदम उठाऐ जा रहे है: परिवहन राज्य मंत्री

जयपुर। राज्य के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री तथा चूरू जिला प्रभारी श्री बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा है कि देश में लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बन जाते हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में राज्य में गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में बार कोड के माध्यम से हेलमेट का आईएसआई मार्का सुनिश्चित किया जाएगा। श्री ओला शुक्रवार को चूरू कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अनेक कारगर कदम उठाए गए हैं। ज्यादा दुर्घटनाओं वाली सड़कों की ऑडिट की जाकर उन पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी प्रयास किए गए हैं। तीन सड़कों की ऑडिट के बाद तीन और सड़कों की ऑडिट की जाएगी। इसके अलावा यह प्रयास है कि बिना आईएसआई मार्का हेलमेट राज्य में बिके ही नहीं। आमजन की जागरुकता के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। टो...

Read More
देश प्रदेश

नगरीय निकायों के उप चुनावों में आदर्श आचार सहिंता के लिए दिशा निर्देश जारी

जयपुर, 13 मई। राज्य में आगामी नगरीय निकायों के उप चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के 10 जिलों की 14 नगरीय निकायों में 17 सदस्यों के 29 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के दिशा निर्देश जारी किये है।आयोग की विशिष्ठ शासन सचिव शैली किशनानी ने इस संबंध में जारी आदेश में बताया कि उप चुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव समाप्ति तक मंत्रीगण शासकीय दौरे पर नहीं जाएंगे। केवल कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाने पर या किसी आपात स्थिति के कारण जहां संबंधित विभाग के मंत्री की उपस्थिति आवश्यक है, वहां उक्त प्रतिबंध लागू नहीं होगा, लेकिन इसकी सूचना विभाग के शासन सचिव द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को भेजनी होगी।आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मंत्रीगण उप चुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में दौरे पर रहे तो वे किसी सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे और यदि निजी वाहन क...

Read More
देश प्रदेश

स्वदेश दर्शन यात्रा में दक्षिण भारत की यात्रा पर सीकर से 22 जून को चलेगी ट्रेन’’रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुपति व मल्लिकार्जुन की यात्रा कर सकेंगे श्रद्धालु’

श्रीगंगानगर, 13 मई। भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की अपार मांग को ध्यान में रखते हुए जून माह में 10 दिन की रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुपति एवं मल्लिकार्जुन की दक्षिण भारत यात्रा स्पेशल ट्रेन 22 जून 2022 को चलाने का फैसला किया है।आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/ पर्यटन श्री योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह ट्रेन 22 जून को सीकर स्टेशन से सुबह रवाना होकर जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा से यात्रियों को लेते हुए जाएगी। 9 रात /10 दिन के इस पैकेज में यात्रियों को रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुपति एवं मल्लिकार्जुन घुमाया जायेगा। इस यात्रा में मल्लिकार्जुन एवं रामेश्वरम दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग शामिल हैंइस यात्रा के दौरान नाश्ता, भोजन, गंतव्य स्टेशन पर धर्मशाला में रहने तथा स्टेशन से धर्मशाला तक बस से लाने व ले जाने की व्य...

Read More
देश प्रदेश

राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग में सात अस्थाई पद स्वीकृत

जयपुर, 13 मई। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग में 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए 7 विभिन्न अस्थाई पदों की स्वीकृति प्रदान की है।निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्री ओ. पी. बुनकर ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से प्रतिनिुयक्ति पर सचिव, निजी सचिव, अतिरिक्त निजी सचिव, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के एक- एक पद तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से प्रतिनियुक्ति पर सूचना सहायक के एक पद सहित कुल 7 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि ये पद एक्स कैडर में सम्मिलित नहीं होंगे। ...

Read More
देश प्रदेश

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में पोर्टल को 15 दिन खोला गया -खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बताया कि जन प्रतिनिधियों एवं आमजन के आग्रह पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरतमंद लोग जो खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने से वंचित रह गये हैं ऎसे लोगाें के नाम जुड़वाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पोर्टल को 15 दिन के लिए पुनः खोला गया है। श्री खाचरियावास ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के नाम जुड़वाने के लिए पोर्टल को पुनः खोलने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से विचार-विमर्श कर 15 दिवस खोले जाने का निर्णय लिया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने आमजन से अपील की है कि राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के नाम जोड़े जाने के लिए आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत् ई-मित्र के माध्यम से आवेदन 13 मई को मध्य रात्रि से 28 मई, 2022 को म...

Read More
देश प्रदेश

पीएम-एसवाईएम योजना में श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य शीघ्र हासिल किया जाए ः मुख्य सचिव

जयपुर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना (पीएम-एसवाईएम) में प्रदेश के लिए निर्धारित श्रमिकों के पंजीयन के लक्ष्य को शीघ्र हासिल किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी इस दिशा में प्रभावी कार्य योजना के साथ काम करें, ताकि प्रदेश के श्रमिकों को इस योजना का पूरा लाभ मिल सके।       मुख्य सचिव गुरूवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंंस के माध्यम से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर, संबंधित विभागों के सचिव एवं श्रम विभाग के अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।       उन्होंने कहा कि योजना का समुचित प्...

Read More