देश प्रदेश

भारतीय डाक विभाग ला रहा है ग्रुप एक्सिडेंट गार्ड पॉलिसी, 11 जुलाई को उदयपुर मण्डल मनाएगा लॉगिन-डे

उदयपुर। भारतीय डाक विभाग द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक व टाटा एआईजी इंश्योरेंस आमजन की सुविधार्थ एक नई योजना ‘ग्रुप एक्सिडेंट गार्ड पॉलिसी’ पेश की जा रही है। डाक विभाग के उदयपुर मण्डल की ओर से सोमवार 11 जुलाई को प्रवर अधीक्षक किशोर कुमार बुनकर की अध्यक्षता में इस योजना का लॉगिन-डे मनाया जाएगा। प्रवर अधीक्षक बुनकर ने बताया कि ग्रुप एक्सिडेंट गार्ड पॉलिसी के तहत आमजन दुर्घटनावश मृत्यु कवर एवं दुर्घटनावश स्थायी रूप से विकलांगता, आंशिक विकलांगता, अंग-विच्छेद, पैरालिसिस होने पर 10 लाख रुपए का बीमा लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से होने वाली शारीरिक और आर्थिक बाधाओं के विरुद्ध 60 हजार रुपए तक का दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय आईपीडी व 30 हजार रुपए तक का दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय ओपीडी का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए मात्र 299 रुपये वार्षिक प्रीमियम में सुरक्षा प्राप्त कर सकते है...

Read More
देश प्रदेश

पटवार भर्ती परीक्षा के तहत 5486 अभ्यर्थियों को जिले आवंटित

उदयपुर । राजस्थान में आयोजित सीधी भर्ती पटवार परीक्षा 2021 के तहत चयनित 5486 अभ्यर्थियों को राजस्व मंडल की ओर से जिलों का आवंटन कर दिया गया है। इन अभ्यर्थियों को संबंधित जिला कलक्टर्स की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किये जायेंगे। राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद ने बताया कि 6 जुलाई को राज्य के सभी जिला कलेक्टर कार्यालयों से आए प्रतिनिधियों को नियुक्ति पत्र जारी करने से लेकर ज्वाइनिंग तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। अतिरिक्त निबंधक श्रीमती दीप्ति शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कलक्टर्स 8 जुलाई 2022 को नियुक्ति आदेश जारी करेंगे। इनके प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के बाद 18 जुलाई को पटवार प्रशिक्षण स्कूलों में ज्वाइन कराया जायेगा। इसके बाद सभी पटवारियों को आवंटित जिले में आरआरटीआई अजमेर की ओर से स्थापित स्थायी अथवा...

Read More
देश प्रदेश

लौट रही शहर की रौनकःनिषेधाज्ञा अवधि में वैवाहिक समारोह व शव यात्रा निकालने की छूट

उदयपुर। उदयपुर शहर में हुई घटना से उत्पन्न तनाव के बाद शहर का वातावरण शांत होने लगा है। जिला प्रशासन एवं उदयपुरवासियों के समन्वय से शहर की आबो-हवा में अब सुकून का अहसास हो रहा है और शहर की रौनक लौट रही है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से शहरवासियों को राहत प्रदान की गई है। जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने एक आदेश जारी कर जिले में जारी धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा अवधि के दौरान वैवाहिक समारोह व शव यात्रा निकालने की छूट प्रदान की है। वहीं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) प्रभा गौतम द्वारा जारी आदेश के तहत गुरुवार सुबह 6 से रात्रि 9 बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगी। एडीएम गौतम ने बताया कि शहर के धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, सविना, भूपालपुरा, गोवर्धनविलास, हिरणमगरी, प्रतापनगर एवं सुखेर पुलिस थाना क्षेत्रों में लागू किए गए कर्फ्यू में यह छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि न...

Read More
देश प्रदेश

न्यूज वेबसाइट्स पर भी जारी होंगे राजकीय विज्ञापन

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश के राजकीय कार्मिकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, न्यूज वेबसाइट्स को सरकारी विज्ञापन जारी करने, नवीन राजकीय महाविद्यालयों के बेहतर प्रबंधन के लिए राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी का गठन करने सहित कई अहम निर्णय लिए गए हैं। वेबसाइट पर सरकारी विज्ञापन जारी करने के लिए पॉलिसी: मंत्रिमंडल ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा न्यूज वेबसाइट पर विज्ञापन जारी करने के लिए नवीन पॉलिसी गाइडलाइन जारी करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया हैं। वर्तमान में प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में राजकीय विज्ञापन जारी किये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर विभिन्न न्यूज वेबसाइट आमजन में काफी लोकप्रिय है, अतः समय की मांग के अनुसार पॉलिसी गाइडलाइन जारी होने से न्यूज वेबसाइट्स पर राज्य सरकार की ...

Read More
देश प्रदेश

राजफैड की क्रेडिट लिमिट 2 हजार करोड़ रूपये बढ़ेगी

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव सहकारिता एवं प्रशासक राजफैड श्रीमती श्रेया गुहा की उपस्थिति में मंगलवार को यहां राजफैड सभागार में राजफैड एवं पंजाब नेशनल बैंक के मध्य एमओयू संपन्न हुआ। एमओयू पर राजफैड की ओर से वित्तीय सलाहकार श्री उषस्पति त्रिपाठी एवं पीएनबी की ओर से मुख्य प्रबंधक श्री निखिल ने हस्ताक्षर किए। राजफैड की प्रबंध निदेशक श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने बताया कि राजफैड ने अपने व्यवसाय में विविधता लाने, समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद का त्वरित भुगतान करने सहित अन्य गतिविधियों के लिए पीएनबी के साथ एमओयू किया है।  इस एमओयू के माध्यम से पीएनबी राजफैड को 2 हजार करोड़ रूपये की क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक राजफैड श्री विद्याधर गोदारा, श्री अमित शर्मा, पीएनबी के जोनल मैनेजर श्री आरके वाजपेयी, उप जोनल मैनेजर श्री एन.आर. बंजारा सहित र...

Read More
देश प्रदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने तंबाकू एवं नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने आज मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंबेडकर भवन स्थित निदेशालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में निदेशालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को तंबाकू व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।  विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने तंबाकू उत्पादों का उपयोग न करने एवं अपने मित्रों एवं परिचितों को भी तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।  इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री द्वारा तंबाकू निषेध पोस्टर का भी विमोचन किया गया। साथ में निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, श्री ओ पी बुनकर उपस्थित रहे। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने किया ग्रामीण विकास योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद

श्रीगंगानगर। भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास योजनाओं के लाभार्थियों से मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से योजनाओं और उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।’लाभार्थियों से किया संवाद’कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ राजस्थान के भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद और श्रीगंगानगर जिले में ग्रामीण योजनाओं के लाभार्थी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। श्रीगंगानगर में ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल (बीडीआईएस) के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से संवाद करते हुए प्रधानमंत्राी श्री नरेंद्र मोदी ने लेह लद्दाख के श्री ताशी तुण्डप, बिहार के बांका जिले की श्रीमती ललिता देवी, पश्चिम त्र...

Read More
देश प्रदेश

दिल्ली में 330 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर,उदयपुर हाउस में 250 कमरों का होगा यह सेंटर

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 330 करोड़ रूपए की लागत से ‘नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर‘ के निर्माण और संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हॉस्टल बनने से दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और करिअर काउंसलिंग लेकर भविष्य संवारने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के 500 विद्यार्थियों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह हॉस्टल 250 कमरों का होगा। श्री गहलोत द्वारा लिए गए निर्णय से विद्यार्थियों को महंगे किराये से राहत मिलेगी। किराये में हुई बचत से विद्यार्थी किताबों और अन्य आवश्यक सामग्री खरीद सकेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्द...

Read More
देश प्रदेश

खेतों की तारबंदी के लिए किसानों को मिलेगा,48 हजार रूपये तक का अनुदान,ऑनलाईन आवेदन 30 मई से

जयपुर। राज्य सरकार किसानों की फसलों को आवारा पशुओं एवं नीलगाय से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कांटेदार तथा चैनललिंक तारबंदी के लिए 48 हजार रूपये तक का अनुदान देगी। इसके लिए कृषि विभाग ने काश्तकारों से 30 मई, 2022 से ऑनलाईन आवेदन मांगे हैं। कृषि आयुक्त श्री कानाराम ने बताया कि कृषकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा राज किसान साथी पोर्टल पर उपलब्ध है। योजना के तहत लघु एवं सीमान्त कृषकों को तारबंदी की लागत का 60 प्रतिशत अथवा अधिकतम राशि 48 हजार रूपये देय होगी। इसके अतिरिक्त 10 प्रतिशत अथवा अधिकतम 8000 रूपये की राशि मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना से भी दी जावेगी। अन्य किसानों को तारबंदी की लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 40 हजार रूपये देय होगा। आयुक्त कृषि ने बताया कि राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन के तहत इस योजना का लाभ सभी श्रेणी के कृषकों को दिया जायेगा। कृषक अगर व्यक्तिगत आवेदन करता है तो...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को लाभार्थियों से करेंगे संवाद

श्रीगंगानगर। भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गंगानगर जिले के 5 लाभार्थियों से 31 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे।जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार सिहाग ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ राजस्थान के भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद और श्रीगंगानगर जिले में ग्रामीण योजनाओं के लाभार्थियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री 31 मई, मंगलवार सुबह 9.45 बजे ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल (बीडीआईएस) के ऑडिटोरियम हॉल में वीसी के माध्यम से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्बल योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, गरीब कल्याण योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुद...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी: नाथद्वारा में खुलेगा सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजसमन्द जिले के नाथद्वारा में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसीईएम) कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस कार्यालय के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में देलवाड़ा एवं खमनोर तहसीलें, 29 पटवार मंडल तथा 126 राजस्व ग्राम होंगे। नाथद्वारा तहसील को पुनर्गठित उपखण्ड कार्यालय नाथद्वारा के क्षेत्राधिकार में रखा गया है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2022-23 में नाथद्वारा में एसीईएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। ...

Read More
देश प्रदेश

शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला 29 व 30 मई को नाथद्वारा में

राजसमन्द। प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला 29 मई रविवार को नाथद्वारा आयेंगे। जिला कलक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री 29 मई को उदयपुर से रात्रि 8 बजकर 15 मिनिट पर प्रस्थान कर 9 बजे नाथद्वारा पहुंचेगे। जहां वे गेस्ट हाउस नाथद्वारा में रा़ि़त्र विश्राम करेंगें। इसके बाद वे 30 मई सोमवार को दोपहर 2 बजे शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में लेंगे. ...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरीः 1 जनवरी, 2004 एवं उसके पश्चात् नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिए जीपीएफ कटौती प्रारंभ

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने एक जनवरी, 2004 एवं उसके पश्चात् नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) अभिदान की मासिक कटौती प्रारंभ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार, 1 अप्रेल 2022 से जीपीएफ के अभिदान की मासिक कटौती प्रारंभ की जाएगी तथा माह अप्रेल 2022 की कटौती भी माह मई 2022 के वेतन बिलों से ही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में 1 जनवरी, 2004 एवं उसके पश्चात् नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिए पूर्व पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में अब 1 जनवरी, 2004 एवं उसके पश्चात् नियुक्त कर्मचारियों के लिए राजस्थान गवर्नमेंट सर्वेंट्स जनरल प्रोविडेंट फंड रूल्स, 2021 के प्रावधान लागू करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति दी गई है। ...

Read More
देश प्रदेश

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद:कृषक पंजीयन सीमा को 20 प्रतिशत तक बढ़ाया,चना उत्पादक 7 हजार 693 किसानों को मिलेगा लाभ,किसान 25 मई से चना बेचान के लिए करा सकेंगे पंजीयन

जयपुर। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने मंगलवार को बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना बेचान करने के लिए किसानों की पंजीयन सीमा को 20 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। राज्य के 22 जिलों के 152 केन्द्रों पर चने की निर्धारित पंजीकरण सीमा पूर्ण होने के कारण पंजीयन सीमा में 20 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे 7 हजार 693 और किसानों को लाभ मिलेगा। किसान 25 मई से चना बेचान के लिए पंजीयन करा सकेंगे। श्री आंजना ने बताया कि अब तक 97 हजार 388 किसानों ने चना विक्रय के लिए पंजीकरण करवाया है। इनमें से 68 हजार 925 किसानों को तुलाई दिनांक आवंटित कर दी गई है तथा 43 हजार 369 किसानों से 90 हजार 660 मीट्रिक टन चना खरीदा गया है, जिसकी राशि 474 करोड़ रूपए है। न्यूनतम समर्थन मूल्य चना खरीद 29 जून तक होगी। सहकारिता मंत्री ने बताया कि चना खरीद की पंजीयन सीमा 20 प्रतिशत बढ़ाने से राज्य के 22 जिलों यथ...

Read More
देश प्रदेश

भगवतीचरण वोहरा का स्वतन्त्रता आंदोलन मे योगदान: कल्पना पांडे

भगत सिंह के महत्वपूर्ण साथी भगवतीचरण वोहरा का जन्म 4 नवंबर, 1903 को लाहौर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। वे एक गुजराती ब्राह्मण थे। उनके पिता पंडित शिवचरण वोहरा रेलवे में एक उच्च पदस्थ अधिकारी थे। उन्हें अंग्रेजों द्वारा 'रायसाहब' की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था। चूंकि उस समय टाइपराइटर नहीं था, इसलिए भगवती चरण के दादाजी आगरा को जीवन निर्वाह के लिए लिखते (किताबत) थे। उनके पूर्वज गुजरात से आगरा और आगरा से लाहौर चले गए। उपनाम वोहरा (संस्कृत मूल: व्यूह) का अर्थ उर्दू में व्यापारी भी है। माना जाता है कि भगवतीचरण के परिवार ने अपना अंतिम नाम खो दिया था क्योंकि उन्होंने लाहौर के मुस्लिम-बहुल इलाके में ब्राह्मण के रूप में अपनी नौकरी छोड़ दी थी। भगवती चरण के दादाजी के बारे में एक मजेदार कहानी है। उस समय वह एक रुपया प्रतिदिन कमाते थे, और एक रुपया कमाने के...

Read More
देश प्रदेश

रीट लेवल वन के शिक्षकों का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी

उदयपुर 22 मई।  जिला परिषद उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2021-22 लेवल वन सामान्य एवं विशेष शिक्षकों नॉन टीएसपी एवं टीएसपी एरिया के अस्थाई प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के संबंध में विद्यालय चयन हेतु निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले को आवंटित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग रखी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गोवर्धन विलास उदयपुर में प्रातः 8 बजे से काउंसलिंग  प्रारंभ हो जाएगी। अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन कार्य प्रातः 8 से 9 बजे तक किया जाएगा एवं काउंसलिंग का कार्य प्रातः 9रू15 बजे से काउंसलिंग समाप्ति तक जारी रहेगा। *यह रहेगा काउंसलिंग कार्यक्रम* उन्होंने बताया कि 24 मई मंगलवार को टीएसपी क्षेत्र अंतर्गत विशेष शिक्षक समस्त ...

Read More
देश प्रदेश

आदर्श हत्याकांड व तुष्टिकरण नीति के खिलाफ कटारिया के नेतृत्व में दिया धरना

भीलवाड़ा । शहर में हुये आदर्श हत्याकांड व प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण नीति के तहत जिला प्रशासन द्वारा एक वर्ग विशेष को सरंक्षण देकर अपराधियो को बचाए जाने एवं हिन्दू संगठनों के कार्यक्रमों पर तुगलकी फरमान का आरोप लगाते हुए दिए जा रहे धरने के चौथे दिन विहिप,हिन्दू जागरण मंच,दलित मंच व भाजपा के सयुक्त तत्वावधान में पूर्व गृहमंत्री व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद  कटारिया के नेतृत्व में धरना दिया गया । सांसद सुभाषचंद बहेड़िया, विधायक विटठल शंकर अवस्थी,गोपाल खंडेलवाल,जब्बर सिंह सांखला जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली,पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल बजरंग दल के गणेश प्रजापत, हिन्दु जागरण मंच के सुभाष बाहेती सभापति राकेश पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More
देश प्रदेश

अमित शाह ने किया अरुणाचल का दौरा : भगवान परशुराम की कांस्य प्रतिमा की रखी आधारशिला

 नई दिल्ली ।  रामकृष्ण मठ ने 50 साल से एक दुर्गम जगह,सातत्यपूर्ण तरीक़े से बिना थके और अक्षय ऊर्जा के साथ इस सेवा को जारी रखा है, वे इस अक्षय ऊर्जा को शायद रामकृष्ण परमहंस या पूरे देश के लिए चेतना के स्रोत स्वामी विवेकानंद के उपदेशों से प्राप्त करते हैं 50 साल से अक्षुण्ण रूप से इस सेवा भाव को चालू रखने के लिए मैं रामकृष्ण मिशन के सभी संन्यासियों को करबद्ध होकर ह्रदय से धन्यवाद करता हूँ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी रामकृष्ण मिशन से काफी जुड़ाव रहा है रामकृष्ण मिशन ने देश के हर क्षेत्र में चाहे वह दूरदराज के पहाड़ी इलाके हों या आदिवासी क्षेत्र,सबसे बड़ा काम स्थानीय संस्कृति,सभ्यता,संगीत,भाषा और स्वधर्म को बचाने और उसे अक्षुण्ण रखने का किया है  आज पूरा अरुणाचल राष्ट्र की मुख्यधारा में है और अपनी संस्कृति,संगीत और भाषा को ब...

Read More
देश प्रदेश

गौशालाओं, नंदी शालाओं एवं आवारा पशुओं की समस्याओं का निराकरण के लिए मंत्रिमण्डलीय समिति गठित, समिति आमजन से भी लेगी सुझाव

जयपुर। मुख्यमंत्री निवास पर 18 मई को आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में हुई चर्चा के क्रम में राज्य में गौशालाओं, नंदी शालाओं एवं आवारा पशुओं की समस्याओं का निराकरण के लिए 7 मंत्रियों की एक मंत्रिमण्डलीय समिति गठित की गई है। स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल इस समिति के संयोजक एवं गौपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया समन्वयक होंगे। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया, जल संसाधन मंत्री श्री महेश जोशी, राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, उच्च शिक्षा एवं गृह राज्यमंत्री श्री राजेन्द्र यादव इस समिति के सदस्य होंगे। इस समिति का प्रशासनिक विभाग गोपालन विभाग होगा तथा शासन सचिव, गोपालन विभाग इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। यह समिति गौशालाओं को चारागाह भूमि के आवंटन, नंदी शालाओं के कार्यान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के निराकर...

Read More
देश प्रदेश

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए प्रमुख निर्णय -शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद योग्यता में शामिल होंगे सी.पी.एड, डी.पी.एड एवं बी.पी.एड -सूचना सहायक, सहायक प्रोग्रामर के लिए बढ़े पदोन्नति के अवसर अब एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर पद 80 प्रतिशत पदोन्नति से भरेंगे

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। मंत्रिमंडल में प्रदेश के युवाओं के सुनहरे भविष्य, विभागों में पदोन्नतियों और चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार कराने सहित कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इसमें शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद के लिए योग्यता निर्धारण में सर्टिफिकेट कोर्स इन फिजिकल एजुकेशन (सी.पी.एड) के साथ डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (डी.पी.एड) एवं बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बी.पी.एड) को रखे जाने, एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर (उपनिदेशक) के 80 प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरे जाने, एचसीएम रीपा में पदोन्नति के अवसर बढ़ाने, प्रदेश में नवीन न्यायालय व पदों की सूची को अद्यतन करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शारीरिक शिक्षा अध्यापक पद योग्यता में शामिल होंगे सी.पी.एड, डी.पी.एड एवं बी.पी.एड मंत्रिमंडल में शारीरिक शिक्ष...

Read More