देश प्रदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीन पोर्टल का शुभारंभ

जयपुर,। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, श्री टीकाराम जूली द्वारा आज सोमवार को शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नवीन पोर्टल में कई नए प्रावधान किए गए हैं। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान हो जाना नवीन पोर्टल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस बार जुलाई माह में ही छात्रवृत्ति पोर्टल को खोला गया है ताकि विद्यार्थी अपने कॉलेज/संस्थान में प्रवेश के समय ही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ऑनलाइन की गई सभी योजनाओं की, सभी ने तारीफ की है, विशेषकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की। उन्होंने विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों और आईटी टीम का धन्यवाद दिया। शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, डॉ समित शर्मा ने नवीन पोर्टल में किए ...

Read More
देश प्रदेश

रीट परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षार्थियों को मिलेगा 6 दिन निःशुल्क परिवहन, रेलवे विभाग परीक्षार्थी के निवास स्थान के समीप स्टेशन से चलाए ट्रेन, जिला मुख्यालय पर भी हो निजी बसों की अतिरिक्त व्यवस्था, अतिरिक्त जिला कलक्टर ही परीक्षा केन्द्रों पर कार्मिकों को जारी करेंगे फोटो पहचान पत्र -मुख्य सचिव

जयपुर, 11 जुलाई। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि परीक्षार्थियों को रीट परीक्षा-2022 में भाग लेने के लिए 23 व 24 जुलाई के दो दिन पूर्व एवं पश्चात (कुल 6 दिन तक) निःशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले लगभग दो लाख परीक्षार्थियों के लिए उनके समीप स्टेशन से ट्रेन व बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। श्रीमती शर्मा सोमवार को यहां शासन सचिवालय में परीक्षार्थियों के परिवहन से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों व एजेंसीज के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे रीट परीक्षा का आयोजन त्रुटि-रहित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर कार्मिकों को फोटो पहचान पत्र एडीएम (अतिरिक्त जिला कलक्टर) द्वारा ही जारी किए जाए जिससे परीक्षा आयोजन में जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित हो। श्रीमती शर्मा ने रेलवे के अधिकारिय...

Read More
देश प्रदेश

भीलवाड़ा वासियों की धर्म भावना काबिले तारीफ, तप त्याग को समर्पित करें चातुर्मास:समकित मुनि

भीलवाड़ा। (निलेश कांठेड़ ) जैन धर्म एवं भगवान महावीर स्वामी के जयकारे के बीच हजारों श्रावक-श्राविकाओं की मौजूदगी में श्रमणसंघीय सलाहकार सुमतिप्रकाश महारासा के सुशिष्य आगमज्ञाता प्रज्ञामहर्षि डॉ. समकितमुनि महारासा आदि ठाणा-3 ने वस्त्रनगरी के भूपालगंज स्थित शांतिभवन में वर्ष 2022 के चातुर्मास के लिए रविवार सुबह मंगलप्रवेश किया। समकितमुनि म.सा. के संग प्रेरणाकुशल भवान्तमुनि मसा. एवं गायनकुशल जयवंतमुनि मसा. ने भी चातुर्मासिक मंगलप्रवेश किया। काशीपुरी स्थित शीतल स्वाध्याय भवन से मंगल प्रवेश शोभायात्रा शुरू हुई जो मुख्य मार्गो से होते हुए शांतिभवन पहुंच धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. समकितमुनिजी म.सा. ने भीलवाड़ावासियों की धर्मभावना को काबिले तारीफ बताते हुए कहा कि इसी भावना के कारण आज ये चातुर्मास यहां संभव हो सका है। उन्होंने वस्त्रनगरी को धर्मनगरी में परिवर्तित ...

Read More
देश प्रदेश

वरिष्ठतम पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारिता के पांच पुरोधाओं का किया सम्मान

जयपुर। वरिष्ठतम पत्रकार सम्मान समारोह में राजस्थान की पत्रकारिता के पांच पुरोधा श्री प्रवीण चंद जी छाबड़ा, श्री मिलाप चंद जी डंडिया, श्री विजय भंडारी जी, श्री सीताराम जी झालानी, दिवगंत श्याम आचार्य जी का एक लाख रूपये की निधि, स्मृति चिन्ह, शॉल व् साफा पहनाकर सम्मान किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव पर पांचों पत्रकार विभूतियों का सम्मान इनकी 7 दशक की प्रखर पत्रकारिता को सच्चा सम्मान है। मिडिया जगत के लोगों ने जयपुर महानगर टाइम्स परिवार और श्री गोपाल शर्मा संस्थापक सम्पादक को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया है। ...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री की वित्तीय स्वीकृति:संवर्धन कार्य के लिए 16.98 करोड़ स्वीकृत

जयपुर, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शहरी जल प्रदाय योजना नोहर (हनुमानगढ़) के संवर्धन कार्य के लिए 16.98 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से नहरबंदी के समय पानी की मांग को पूरा करने के लिए रॉ वाटर स्टोरेज क्षमता 7 दिन से बढ़कर 30 दिन हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह परियोजना सतही जल पर आधारित है एवं इसका जल स्रोत इन्दिरा गांधी नहर से है। उक्त प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृत राशि में 5 वर्ष की संचालन एवं संधारण राशि सम्मिलित है। इससे नोहर शहर और आसपास के 8 गांवों में पानी की उपलब्धता हो सकेगी। श्री गहलोत की वित्तीय स्वीकृति से संवर्धन कार्य यथासमय पूर्ण हो सकेंगे तथा आमजन को राहत मिलेगी। ...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी—प्रदेश में 11 नए खेल स्टेडियम के लिए 16.50 करोड़ स्वीकृत

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 11 नए खेल स्टेडियम के लिए 16 करोड़ 50 लाख रूपए के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार गिर्वा (उदयपुर), केरू (जोधपुर), हिण्डौन (करौली), धोद (सीकर), परबतसर (नागौर), परसरामपुरा (झुंझुनूं), बानसूर (अलवर), रूपवास (भरतपुर), उच्चैन (भरतपुर), तारानगर (चूरू) तथा बगरू (जयपुर) में नए खेल स्टेडियम का निर्माण होगा। प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर 1 करोड़ 50 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। स्टेडियम का निर्माण राजस्थान राज्य सड़क निर्माण एवं विकास निगम (आरएसआरडीसी) एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। श्री गहलोत के इस निर्णय से नए बनने वाले सभी खेल स्टेडियमों में 200 मीटर का सिंडर एथेलेटिक ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल, खो-खो व कबड्डी के मैदान आदि खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही, ढ़ांचागत सुविधाओं के रूप में स्टेडियम कार्यालय क...

Read More
देश प्रदेश

अमित शाह का जयपुर में भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत

जयपुर। भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुलाबी नगरी जयपुर आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धराराजे सिंधिया,प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया समेत पदाधिकारियों,सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। शाह यहां 30वीं उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सानिध्य प्रदान करने के लिए आए थे। राज्यों के आपसी व केंद्र के साथ बेहतर समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए शाह के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिषदों को और अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री देवघर में 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई, 2022 को देवघर और पटना का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग 1.15 बजे प्रधानमंत्री देवघर में 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद दोपहर लगभग 2.40 बजे वह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। शाम को लगभग 6 बजे प्रधानमंत्री पटना में बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। देवघर में पीएम इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को प्रोत्साहन देने, संपर्क (कनेक्टिविटी) में सुधार और जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री देवघर में 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक समृद्धि में...

Read More
देश प्रदेश

राज्यपाल से दिल्ली के उप राज्यपाल श्री सक्सेना की शिष्टाचार मुलाकात

जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से दिल्ली के उप राज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। ...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में राजस्थान के लिए एक अतिरिक्त पूर्णकालिक सदस्य का पद सृजित करने की मांग रखी ,पॉक्सो एक्ट प्रकरणों के निस्तारण के लिए 60 स्पेशल कोर्ट

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजस्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों को रखने के साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नवाचारों से अवगत कराया। श्री गहलोत ने अपने संबोधन में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में राजस्थान से एक अतिरिक्त पूर्णकालिक सदस्य के पद सृजित करने की मांग की। उन्होंने जल जीवन मिशन के वित्त पोषण में बदलाव करने, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर 13 जिलों को लाभांवित करने और जनता की कड़ी मेहतन की कमाई को लूटने वाली मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने राज्य में क्रियाशील 56 पॉक्सो कोर्ट के जरिए त्वरित न्याय व्यवस्था, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, आई.एम. शक्ति उड़ान योजना सहित अन्य योजनाओं और नवाच...

Read More
देश प्रदेश

शाह ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरों और इनकी रोकथाम की रणनीति और विभिन्न माध्यमों के जरिए साइबर सावधानी संबंधी जागरूकता अभियान चलाने पर दिया ज़ोर

जयपुर । क्षेत्रीय परिषदें, केंद्र तथा राज्‍य के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध, विवादित अंतर्राज्‍यीय मुद्दों का आम सहमति से समाधान निकालने, राज्‍यों के बीच क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने और देशभर में लागू किये जाने वाले साझा राष्‍ट्रीय महत्‍व के मुद्दों पर विचार विमर्श का एक महत्‍वपूर्ण मंच प्रदान करती हैंदेश में 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी का इस बात पर जोर रहा है कि क्षेत्रीय परिषद की बैठकें नियमित हों, परिणामलक्षी हों और लंबित मुद्दों का समाधान निकालने में सफल होंप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अंतर्राज्‍य परिषद, केंद्रीय गृह मंत्रालय और  भारत सरकार के सभी मंत्रालय राज्‍य सरकारों के साथ मिलकर इस कार्य को गति देने का काम कर रहे हैं2006 से 2013 के बीच क्षेत्र...

Read More
देश प्रदेश

सरकार की शनिवार को नो बैग डे की योजना विद्यार्थियों को आई रास

सीकर . राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह का नाडा बेरी में आज विद्यार्थियों पर बस्ते का बोझ कम करने और खेल खेल में शिक्षा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजना नो बैग डे पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रम किए गए। सत्र 2022- 23 में  विद्यालय खुलने के बाद इस शनिवार को विद्यालय में विद्यार्थियों को बिना बस्ते के बुलाया गया। विद्यार्थियों पर पढ़ाई के बोझ को कम करने के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष इस तरह के आदेश जारी किए । विद्यालय में खेल के माध्यम से शिक्षा देने के लिए अनेक तरह के खेलों का आयोजन हुआ। इससे पहले पूरे गांव में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर नामांकन बढ़ाने के लिए रैली का आयोजन किया ।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक राजकमल जाखड़ ने बताया कि सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों को जोड़ने के लिए विद्यालय में मिलने वाली सरकारी  सुविधाओं के ...

Read More
देश प्रदेश

संविधान पार्क की राजस्थान की पहल की सराहना कीराज्यपाल से केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह की मुलाकात

जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शनिवार सायं को यहां राजभवन में मुलाकात की। श्री शाह ने राज्यपाल श्री मिश्र से कोई एक घण्टे तक संविधान, देश में सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा की।राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान गृह मंत्री श्री अमित शाह को राजभवन परिसर में बन रहे संविधान पार्क और संविधान जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।श्री शाह ने राजभवन में संविधान पार्क को देशभर में अभिनव पहल बताते हुए संविधान जागरूकता के लिए राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च विधान है, इसके प्रति  समर्पण भाव जरूरी है। उन्होंने नई पीढ़ी में संविधान के उद्देश्य और मूल कर्तव्यों की जागरूकता के लिए बनाए जा रहे विश्वविद्यालयों के संविधान पार्क की राज्यपाल की पहल को अनूठा ब...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान डिस्कॉम्स की समीक्षा बैठक आयोजित,लॉस कम करने एवं राजस्व वसूली के विशेष प्रयास करे डिस्कॉम अभियन्ता- भास्कर ए. सावंत

जयपुर, 09 जुलाई। प्रमुख शासन सचिव उर्जा एवं अध्यक्ष डिस्काम्स श्री भास्कर ए. सावंत ने कहा कि वित्तीय वर्ष के प्रारम्भ से ही लॉस कम करने एवं राजस्व वसूली के प्रयास किए जाए तो निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए डिफेक्टिव मीटर्स को बदलना, समय पर नए कनेेक्षन व प्रथम बिल जारी करने, बकाया राशि की वसूली और मीटर रीडिंग का क्रास वेरिफिकेशन आदि कार्य प्राथमिकता से किए जाएं।प्रमुख शासन सचिव उर्जा एवं अध्यक्ष डिस्काम्स श्री भास्कर ए. सावंत ने शनिवार 9 जुलाई, 2022 को वीडियों कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सर्किलवार टीएण्डडी व एटीएण्डसी लॉस की समीक्षा करते हुए सबसे अच्छा कार्य करने वाले सर्किलों के कार्याे की सराहना करते हुए कमजोर प्रदर्शन वाले सर्किल अधीक्षण अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि वे प्रभावी प्रयास करें। बैठक में तीनों डिस्कॉम के 2-2 सर्किल जिन्होंने गत वित्तीय...

Read More
देश प्रदेश

सासंद सी.पी. जोशी के प्रयासो से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिली आर्थिक मदद

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के गांव-जाड़ाना, तहसील-राशमी, जिला-चित्तौड़गढ़ (राज.) निवासी घीसूलाल पूर्बिया पिता श्री नाना लाल पूर्बिया को गंभीर बीमारी के ऑपरेषन के लिये 3.000,00 रू. (तीन लाख रू.) सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सैद्धांतिक मंजूर कर संबंधित का इलाज कर रहे चिकित्सालय को उपरोक्त राषि जारी की है। ...

Read More
देश प्रदेश

आरपीएससीः- वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 461 पदों पर होगी भर्ती,15 जुलाई से 13 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

जयपुर, 8 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के कुल 461 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। पदों की शैक्षणिक योग्यता, विषयवार पदों की संख्या, वर्गवार वर्गीकरण व अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन करें।  आयोग सचिव श्री एच.एल अटल ने बताया कि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती  के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से 13 अगस्त 2022 की रात्रि 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।             ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट   https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन-पत...

Read More
देश प्रदेश

फार्म पौण्ड, पाईप लाईन व तारबंदी की प्रशासनिक स्वीकृतियां 12 जुलाई तक जारी हों- आयुक्त, कृषि

जयपुर, 8 जुलाई। कृषि विभाग के आयुक्त श्री कानाराम ने निर्देश दिये कि फार्म पौण्ड, पाईप लाईन व तारबंदी की अब तक प्री-वेरिफिकेशन हो चुकी पत्रावलियों की प्रशासनिक स्वीकृतियां 12 जुलाई तक जारी हो जानी चाहिए। साथ ही बचे हुए आवेदनों को प्री-वेरिफिकेशन कर उनकी भी 15 जुलाई तक प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी किया जाना सुनिश्चित करें। कृषि आयुक्त शुक्रवार को विभाग के उदयपुर संभाग के कृषि अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।समीक्षा बैठक में कृषि आयुक्त ने निर्देश दिये कि कृषि बजट 2022-23 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शेष बची हुई ब्लॉकस्तरीय कृषि बजट आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जाये ताकि दूर-दराज के काश्तकारों को भी किसान कल्याणार्थ चलाई जा रही सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।कृषि आयुक्त ने कहा कि मिनिकिट्स वितरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कर रा...

Read More
देश प्रदेश

सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2021 की मॉडल उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी,अभ्यर्थी 9 से 11 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति

जयपुर, 8 जुलाई । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2021 की मॉडल उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। आयोग द्वारा 28 मई 2022 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।आयोग के संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 9 जुलाई से 11 जुलाई 2022 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही करनी होंगी प्रविष्टियांसंयुक्त सचिव श्री गुप्ता ने बताया कि आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इस परीक्षा का मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन  ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होन...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दिया 12 नवविवाहित वर-वधुओं को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

जयपुर, 7 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को सांगानेर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा आयोजित राज्य महिला सदन की 12 आवासनियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर वर-वधुओं को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। श्री गहलोत ने नए जीवन की शुरूआत कर रहे जोड़ों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा भामाशाहों के सहयोग से दिए जा रहे गृहस्थी के सामान का अवलोकन किया व उपस्थित परिवारजनों को बधाई दी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार द्वारा पाणिग्रहण संस्कार के लिए तैयार किए गए पंडाल में जाकर पूजा-अर्चना की।इससे पूर्व सांगानेर पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली, पूर्व शिक्षामंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, अध्यक्ष समाज कल्याण बोर...

Read More
देश प्रदेश

जलदाय मंत्री ने किया जयपुर शहर के परकोटे संरक्षण के काम का शिलान्यास, हैरिटेज निगम खर्च करेगा 21.27 करोड़ रुपए,गंगापोल पर किया परकोटे के संरक्षण के काम का शिलान्यास

जयपुर, 7 जुलाई। जयपुर शहर के परकोटे के संरक्षण का काम शुरू हो चुका है। जलदाय मंत्री श्री महेश जोशी, हैरिटेज नगर निगम महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर व निगम आयुक्त विश्राम मीना ने गुरुवार को यहां गंगापोल गेट पर परकोटे के संरक्षण के काम का शिलान्यास किया। हैरिटेज नगर निगम करीब 21.27 करोड़ रुपए खर्च कर चारदीवारी का संरक्षण करवाएगा।  प्रथम चरण में 6344.27 मीटर दीवार के संरक्षण का काम किया जाएगा। इस पर निगम करीब 21.27 करोड़ रुपए खर्च करेगा। 6344.27 मीटर दीवार के संरक्षण काम में चूनाकृसुरखी से दीवार का प्लास्टर किया जाएगा। कंगूरा मरम्मत और मेहराब आदि का काम होगा।शिलान्यास समारोह में जन स्वास्थ एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री महेश जोशी ने कहा कि परकोटा का संरक्षण होने पर जयपुर संरक्षण होगा। जयपुर शहर एक विश्व विरासत शहर है इसका संरक्षण हम सबको मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्व धरोहर के प...

Read More