देश प्रदेश

देवस्थान मंत्री ने रुद्राभिषेक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, जयपुर के प्रतापेश्वर महादेव के मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना

जयपुर, 18 जुलाई। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने श्रावण मास के पहले सोमवार के पावन पर्व पर आज जयपुर स्थित श्री प्रतापेश्वर महादेव के मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।श्रीमती रावत ने कहा कि प्रदेश की खुशहाली एवं अनुकूल वर्षा की मंगलकामना के लिए देवस्थान विभाग श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक करवाएगा। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई, एक अगस्त और 8 अगस्त को प्रदेश के 44 मंदिरों में श्रद्धा और विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक कराया जाएगा।देवस्थान मंत्री ने कहा कि आज जयपुर में प्रतापेश्वर महादेव, आमेर के रामेश्वर महादेव और झारखंड महादेव के मंदिरों से रुद्राभिषेक की शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि जन सहयोग और प्रन्यास सहयोग से मंदिरों में रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। इस अवसर पर इन मंदिरों में विशेष सजावट भी की जाएगी।  श...

Read More
देश प्रदेश

धनखड़ को एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने पर किसानों ने किया नड्ढा का स्वागत

नई दिल्ली. जगदीप धनखड़ को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर आज पार्टी मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा का किसान भाईयों ने भव्य स्वागत कर आभार जताया।

Read More
देश प्रदेश

श्रावण के चारों सोमवार राज्य के 44 शिव मंदिरों में कराएगा देवस्थान विभाग रुद्राभिषेक

जयपुर, 17 जुलाई। प्रदेश में सुख, शांति समृद्धि, खुशहाली एवं अनुकूल वर्षा की मंगल कामना के लिए देवस्थान विभाग श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक करवाएगा। प्रदेश के 44 मंदिरों को रुद्राभिषेक के लिए सूचीबद्ध किया गया है। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने बताया कि रुद्राभिषेक 18 जुलाई, 25 जुलाई, 1 अगस्त और 8 अगस्त को श्रद्धा और विधि विधान के साथ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मंदिरों में यह अनुष्ठान होना है उनकी सूची बना ली गई है। जयपुर में प्रतापेश्वर, आमेर के रामेश्वर और झारखंड महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक की शुरुआत होगी। श्रीमती रावत ने बताया कि विभाग के अधीन जयपुर के 3 शिवालयों के साथ ही प्रदेश भर में यह आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कुल मंदिरों में जयपुर संभाग के चार मंदिर शामिल हैं। इसमें से तीन जयपुर के और एक मंदिर दौसा का है।...

Read More
देश प्रदेश

राष्ट्रपति चुनाव: पर्यवेक्षक पहुंचे जयपुर, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जयपुर,  17 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी श्री राकेश कुमार वर्मा, अतिरिक्त सचिव पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने आज रविवार को विधानसभा परिसर स्थित मतदान स्थल का दौरा किया और बैठक कर मतदान प्रक्रिया से जुड़ी सभी व्‍यवस्‍थाओं पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। पर्यवेक्षक श्री वर्मा ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न करने  के लिए सभी अधिकारी अपने निर्धारित भूमिका और कर्तव्यों का अच्छी तरह से निर्वहन करें साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना किया जाना सुनिश्चित करें। श्री प्रवीण गुप्ता ने बैठक म

Read More
देश प्रदेश

धनखड़ का उपराष्ट्रपति बनना हमारे लिए गर्व की बात- जोशी

      चितौड़गढ़ .देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के रूप में जगदीप धनखड़ का चयन हम सब के लिए गर्व की बात है। यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने धनखड़ की उपराष्ट्रपति के रूप में उम्मीदवारी घोषित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही।      सांसद जोशी ने कहा कि किसान पुत्र, झुंझुनूं, राजस्थान के निवासी व चित्तौड़गढ़ की सैनिक स्कूल से निकले हुए मेधावी व्यक्तित्व के धनी छोटे सेवा कार्य से लेकर आज देश में इतने गरिमामय पद के लिए उम्मीदवारी घोषित होने पर यह एक किसान और एक मेधावी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व का सम्मान है। इस निर्णय से देश में फिर से यह संदेश जाएगा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए हमेशा प्रतिभाओ का सम्मान कर  रही है। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने रामपुर में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक जताया

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रामपुर में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन राज्य सरकार की देखरेख में हर संभव मदद कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया: "उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है: पीएम मोदी" ...

Read More
देश प्रदेश

पैंथर का किया रेस्क्यू

राजसमंद.  जिले के उलपुरा गांव में एक पैंथर का रेस्क्यू किया गया है. नदी वाला उलपुरा गांव में एक पैंथर अ ल सुबह ही एक पशु बाड़े में घुस गया था.पैंथर को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित छोड़ा जाएगा. वन क्षेत्र में,करीब 1 घंटे से अधिक चले ऑपरेशन के बाद पैंथर का रेस्क्यू हो  पाया.

Read More
देश प्रदेश

आरएलपी यशवंत सिन्हा का नहीं करेगी समर्थन

जयपुर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी राजस्थान में विपक्ष की प्रमुख भूमिका निभा रही है. ऐसे में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार श्री यशवंत सिन्हा को समर्थन नही करेगी लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में मतदान को लेकर  आरएलपी द्वारा  17 जुलाई को निर्णय लिया जाएगा ! यह जानकारी आरएलपी सुप्रीमो सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक ट्वीट के जरिए दी.

Read More
देश प्रदेश

आईजीएनपी एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठकःबजट घोषणाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें-जल संसाधन मंत्री

जयपुर। जल संसाधन एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया ने कहा कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से किया जाए और सभी घोषणाएं समय पर पूरी हांे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। श्री मालवीय गुरूवार को यहां इंदिरा गांधी नहर मण्डल के सभागार में आयोजित जल संसाधन एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना से संबंधित बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। नहरबंदी के दौरान रि-लाइनिंग के ऐतिहासिक कार्य हुए जल संसाधन मंत्री ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की पेयजल आवश्यकताओं को सुनिश्चित करते हुए मात्र 30 दिवसीय नहरबंदी के दौरान इस वर्ष इन्दिरा गांधी फीडर/मुख्य नहर के राजस्थान के हिस्से में 74 किलोमीटर तथा पंजाब के हिस्से में 39 किलोमीटर में रि-लाइनिंग के ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। विभाग के लिए यह एक ...

Read More
देश प्रदेश

समीक्षा बैठकःशिविरों में दिए जाएं अधिक से अधिक पट्टेः मुख्यमंत्री , 15 जुलाई से पट्टे जारी करने के लिए विशेष अभियान,लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई,पट्टे से वंचित परिवारों का घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत आम लोगों को आवासीय भूमि के पट्टे देने के कार्य को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना पट्टे वाले घरों के नियमन में काफी रियायतें दी हैं, ताकि 15 जुलाई से शुरू हो रहे वार्डवार शिविरों में ज्यादा से ज्यादा पट्टे दिए जा सके। पहली बार इस अभियान में पट्टा जारी करने के लिए पूर्व की दरों से लगभग 85 प्रतिशत तक छूट दी गई है। निकायों के क्षेत्र में आ रही चारागाह व सिवायचक भूमि को निकायों को हस्तातंरित करने के निर्देश कलेक्टर्स को दे दिए गए हैं, ताकि उस पर बसी आबादी के पट्टे जारी हो सके। मुख्यमंत्री गुरूवार को अपने आवास पर प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री गहलोत ने कहा कि सभी निकाय अपने राजस्व रिकॉर्ड यथाशीघ्र दुरूस्त कर लें, ताकि पट्टा वितरण में किसी तरह ...

Read More
देश प्रदेश

चेहरे को नहीं जीवन और आत्मा को सुंदर बनाने की जरूरत-समकित मुनि

भीलवाड़ा(नीलेश कांठेड़ ).  दुनिया गुणों की कम सुंदरता की ज्यादा पुजारी है। जितना समय हम गुणों को ग्रहण करने में नही लगाते उससे अधिक समय हम चेहरे को सुंदर बनाने में लगाते है। जरूरत चेहरे को नहीं जीवन ओर आत्मा को सुंदर बनाने की है। ये विचार आगमज्ञाता प्रज्ञामहर्षि डॉ. समकितमुनिजी म.सा. ने शांतिभवन में गुरुवार सुबह नियमित चातुर्मासिक प्रवचन में व्यक्त किए। सैकड़ो श्रावक-श्राविकाओ की मौजूदगी में उन्होंने जीवन मे खुद को जानने का महत्व समझाते हुए कहा कि जो अपने को जानने में जान नहीं लगाते वह अपनी आत्मा के जानी दुश्मन होते है। जो अपने को जान लेते है वह समय आने पर जिन बन जाते है। ये चातुर्मास निज को जानने के लिए है। समकितमुनिजी ने कहा कि आगमकार कहते है जब तक बुढापा न आए तब तक धर्म कर लूं जबकि हमारी सोच अभी विपरीत है। होना ये चाहिए कि शरीर स्वस्थ है तब तक धर्मस्थल पर जाकर जिनवाणी सुन ले। शरीर को बु...

Read More
देश प्रदेश

राष्ट्रपति चुनाव- 2022मतपेटी एवं चुनाव समाग्री कड़ी सुरक्षा के बीच जयपुर पहुंची, स्ट्रांग रूम में रखा सुरक्षित

जयपुर। राष्ट्रपति चुनाव-2022 के तहत 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए मतपेटी (बैलेट बॉक्स), मतपत्र एवं अन्य निर्वाचन सामग्री कड़ी सुरक्षा के साथ बुधवार को नई दिल्ली से जयपुर लाई गई। निर्वाचन सामग्री को जयपुर एयरपोर्ट से विधानसभा परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में लाकर कड़ी सुरक्षा में सील किया गया है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति निर्वाचन-2022 के लिए अधिकृत सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री जोगाराम, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के विशेषाधिकारी श्री सुरेश नवल बुधवार शाम निर्वाचन सामग्री के साथ नई दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। मतदान सामग्री को भारत निर्वाचन आयोग से नई दिल्ली एअरपोर्ट तक दिल्ली पुलिस की टीम तथा आरएसी, दिल्ली द्वारा एस्कॉर्ट किया गया।श्री गुप्ता ने बताया कि आयोग के निर्देशों पर बैलेट बॉक्स के लिए हवाई जहाज में अधिकारियों के स...

Read More
देश प्रदेश

द्रौपदी मुर्मू का जयपुर में किया स्वागत

जयपुर.  राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार माननीया द्रोपदी जी मुर्मू के जयपुर पधारने पर बीजेपी  प्रदेश संगठन, सभी विधायक एवं सांसदों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पीड़ित परिवार को मिली राहत,उदयपुर के दिवंगत कन्हैयालाल के दोनों बेटों को मिली सरकारी नौकरी

उदयपुर, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के संवेदनशील निर्णय एवं राज्य सरकार के आदेशानुसार उदयपुर में गत दिनों हुए जघन्य हत्याकांड में दिवंगत हुए कन्हैयालाल तेली के पीडि़त परिवार को राहत दी गई है। मंगलवार को दिवंगत कन्हैया लाल के दोनों पुत्रों को कनिष्ठ सहायक पद पर सरकारी नौकरी के आदेश जारी किए गए हैं।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने एक नियुक्ति आदेश जारी कर कन्हैया लाल के पुत्र तरुण कुमार तेली को कोष कार्यालय उदयपुर शहर तथा यश तेली को कोष कार्यालय ग्रामीण उदयपुर में कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति प्रदान की है। कलक्टर केे निर्देश पर मंगलवार अपराह्न तहसीलदार डॉ. सुरेश नाहर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवंगत कन्हैयालाल के घर जाकर दोनों पुत्र तरुण व यश को राजकीय सेवा की नियुक्ति पत्र प्रदान किया। दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी देने के निर्णय पर कन्हैयालाल के ...

Read More
देश प्रदेश

गुरुवार को होगी उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाईः

राजसमन्द। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जनसुनवाई की त्रिस्तरीय व्यवस्था के अंतर्गत माह के द्वीतीय गुरुवार 14 जुलाई को समस्त उपखण्डों पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में उपखंड स्तर के अधिकारियों तथा उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी पंचायत समिति, जन स्वाः अभि विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, चिकित्सा विभाग, आदि विभाग भाग लेंगे। जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। ...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया प्रस्ताव का अनुमोदन-राज्य सरकार का 7.5 लाख कर्मचारियों कीबीमा पॉलिसियों पर बोनस का निर्णय

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों की बीमा पॉलिसियों पर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बोनस देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। श्री गहलोत ने इसके लिए एक्चुअरी मूल्यांकन की रिपोर्ट को स्वीकृति दी है। इस निर्णय से राज्य के लगभग 7.50 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।वित्त विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान सरकारी कर्मचारी बीमा नियम-1998 के तहत निदेशक, बीमा की ओर से करवाए गए एक्चुरीअल मूल्यांकन की रिपार्ट में वर्ष 2019-20 के लिए एण्डोमेंट पॉलिसी के लिए 90 रूपए प्रति हजार तथा आजीवन पॉलिसी के लिए 112.5 रूपए प्रति हजार की दर से साधारण रिवर्सनरी बोनस देने की अनुशंसा की है।बीमा पॉलिसियों पर वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए भी इसी दर से बोनस देने की अनुशंसा की गई थी। इसके अतिरिक्त, अगला मूल्यांकन परिणाम घोषित होने तक भी इसी दर पर अंतरिम बोनस देने और टर्मिनल बोनस की दर 4 रूपए प्रति हजा...

Read More
देश प्रदेश

उत्कर्ष का अनूठा ‘टीचिंग टैलेंट हंट शो’ देगा युवा शिक्षकों को राष्ट्रीय पहचान

जयपुर,  देश में कई प्रकार के शो आयोजित होते है जिनमें म्युजिक डांस, पाककला आदि के क्षेत्र में जीतने वालों की राष्ट्रीय पहचान बनती है लेकिन विद्यार्थियों का भाग्य निर्माता शिक्षक अपना उपयोगी योगदान देकर भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान नहीं बना पाते। उत्कर्ष के संस्थापक डॉ निर्मल गहलोत ने इस अनूठे विचार को  साझा करते हुए बताया कि 10 प्रकार की केटेगरी में प्रतिभावान व ऊर्जावान शिक्षकों की पहचान कर उन शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा जो शिक्षक समसामयिकी ज्ञान, इकोनॉमी, जनरल साइंस, जियोग्राफी, हिस्ट्री, भारतीय संविधान व पोलिटी, गणित, मानसिक एवं तार्किक योग्यता, हिन्दी व्याकरण  व अँग्रेजी व्याकरण विषयों को पढ़ाने में दक्ष है। वे इस टैलेंट हंट प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। इस प्रतियोगिता परीक्षा में वे सभी परीक्षार्थी भाग ले सकते हैं जिन्हें अपनी विषय विशेषज्ञता और अध्यापन कौशल पर भर...

Read More
देश प्रदेश

आज जारी होंगे नीट यूजी परीक्षा के प्रवेश पत्र

उदयपुर।। एनटीए द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र आज जारी होंगे। करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की परीक्षा के प्रवेश पत्र नीट एनटीए की वेबसाइट पर आज प्रातः 11:30 बजे जारी किये जायेंगे, विद्यार्थी अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से प्रवेश पत्र एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।उल्लेखनीय है की नीट यूजी परीक्षा रविवार 17 जुलाई को होना प्रस्तावित है, परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से सांयः 5:20 तक रहेगा। इस वर्ष नीट परीक्षा में कुल 1872341 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, यह परीक्षा भारत में कुल 497 एवं विदेश में 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। ...

Read More
देश प्रदेश

सीधी भर्ती पटवारी परीक्षा 2021 चयनित नॉन टीएसपी एवं टीएसपी अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा 15 जुलाई तक

जयपुर। सीधी भर्ती पटवारी परीक्षा 2021 में नॉन टीसएपी एवं टीएसपी संवर्ग के लिए जारी दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम 15 जुलाई तक प्रात 10 बजे से सांय 5 बजे तक किया जाएगा। भू प्रबंध आयुक्तालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस परीक्षा के लिए नॉन टीएसपी संवर्ग के लिए 608 एवं टीएसपी वर्ग के 30 चयनित अभ्यर्थियों को राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर द्वारा भू- प्रबंध विभाग आंवटित किया गया था। विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश 8 जुलाई को जारी कर 6 माह के प्रशिक्षण के लिए अस्थाई पटवार प्रशिक्षण शाला का आवंटन किया जा चुका है। आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम 11 जुलाई से शरू हो चुका है जो कि 15 जुलाई तक प्रात 10 बजे से सांय 5 बजे तक कार्यालय, भू प्रबंध आयुक्त राजस्थान, विमान भवन, गोपालबाड़ी में जारी रहेगा। अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने समस्त मूल प्र...

Read More
देश प्रदेश

राष्ट्रपति चुनाव 2022शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

जयपुर। आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा के साथ संपन्न करवाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने सोमवार को शासन सचिवालय में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।श्री गुप्ता द्वारा नोडल अधिकारी श्री भरत लाल मीणा, महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तृतीय आयुक्तालय, जयपुर को मतदान के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, विधानसभा परिसर के अंदर एवं बाहर सुरक्षा व्यवस्था तथा 13 जुलाई, 2022 को आयोग से प्राप्त होने वाली मतपेटी एवं अन्य निर्वाचन सामग्री तथा 18 जुलाई, 2022 को मतपेटी एवं अन्य निर्वाचन सामग्री को राज्यसभा सचिवालय को वापिस किए जाने के अन्तर्गत विधानसभा भवन से सांगानेर एयरपोर्ट तक आवश्यक सुरक्षा हेतु सशस्त्र पुलिसबल द्वारा एस्कार्ट सुविधा आदि उपलब्ध करवाई जाने हेतु न...

Read More