जयपुर, 24 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता का आजादी के आन्दोलन से लेकर आज तक देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इतिहास गवाह है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, जयनारायण व्यास, हरिदेव जोशी सहित कई नाम ऎसे है जिन्होंने पत्रकारिता के जरिए देश की प्रगति के लिए लिखा। उन्होंने कहा कि चौथा स्तंभ निष्पक्ष होकर अपनी भूमिका निभाएं। राज्य सरकार हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए उनके साथ खड़ी है। श्री गहलोत रविवार को होटल जयपुर मैरियट में दैनिक भास्कर जयपुर द्वारा ‘प्राइड ऑफ राजस्थान‘ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका से कोई इनकार नहीं किया जा सकता है। पत्रकारिता में आलोचना तथ्यों के आधार पर ही होनी चाहिए, जिससे सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-ढ़ाणी तक पहुंचाने में मीड...
Read MoreCategory: देश प्रदेश
आईएफडब्ल्यू जे भीलवाड़ा द्वारा ज़िला पत्रकार सम्मेलन का सफल आयोजन, राजस्व मंत्री सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग
भीलवाड़ा । इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट शाखा भीलवाड़ा का जिला पत्रकार सम्मेलन रोडवेज बस स्टैंड स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, सांसद श्री सुभाष बहेडिया सहित जिले के पत्रकार मौजूद रहे। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने में मीडिया की प्रमुख भूमिका है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है तथा लोकतंत्र में निरंतर निखार लाने का कार्य किया है। राजस्व मंत्री ने भारत की आजादी में समाचार पत्रों के योगदान को याद किया। उन्होंने उन्होंने यंग इंडिया, हरिजन, मराठा, केसरी नवजीवन इंडिया इत्यादि समाचार पत्रों के बारे में बताया। श्री जाट ने मीडिया क...
Read Moreजयपुर। पर्यटन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह, शिक्षा मंत्री श्री बुलाकी दास कल्ला, भरतपुर सांसद श्रीमती रंजीता कोली, अलवर सांसद श्री बाबा बालकनाथ, भरतपुर जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक श्री श्याम सिंह ने विजयदास बाबा की पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।आदि पर्वत और कनकांचल मुद्दे पर चले आन्दोलन में पसोपा में 20 जुलाई को आत्मदाह का प्रयास करने वाले विजयदास बाबा का शनिवार तड़के नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में 2 बजकर 19 मिनट पर निधन हो गया। शाम को उनका मथुरा जिले के बरसाना में मान मन्दिर से सम्बद्ध नई गौशाला में अन्तिम संस्कार किया गया।इससे पूर्व एसडीएम श्री संजय गोयल उनकी पार्थिव देह को सफदरजंग अस्पताल से लेकर कामां स्थित विमल कुंड पहुंचे। वहां से उनकी पार्थिव देह को बरसाना स्थित गौशाला लाया गया, जहां श्री श्याम लक्ष्मी गौ चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में उनके अन्...
Read Moreजयपुर. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प ‘स्वस्थ भारत’ को साकार करने के लिए आयोजित प्रिकॉशन डॉज अभियान के तहत आज तीसरी डॉज लगवाई। वसुंधरा ने सोशल मीडिया पर प्रिकॉशन डोज़ लगवाने का फोटो शेयर करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से मेरा निवेदन है कि आप भी प्रिकॉशन डॉज जरूर लगवाएं तथा कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत बनाएं।
Read Moreजयपुर, 22 जुलाई। भूतपूर्व सैनिक अब सामान्य की तरह अपनी राशि जमा करवाकर तीन वर्ष की अवधि से पूर्व खातेदारी ले सकेंगे। इसको लेकर उपनिवेशन विभाग ने नए आदेश जारी किए हैं। उपनिवेशन विभाग मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने बताया कि सामान्य आवंटन के लिए वर्ष 2000 में नियमों में संशोधन किया गया था। जिसमें कमांड एरिया के लिए 2 हजार प्रति बीघा एवं अनकमांड एरिया के लिए एक हजार रुपए प्रति बीघा अतिरिक्त राशि जमा करवाकर 3 वर्ष की अवधि से पहले खातेदारी ली जा सकेगी। वहीं पूर्व सैनिकों के लिए 3 वर्ष की अवधि पूर्ण करनी जरूरी थी। उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की ओर से अवगत कराया गया था कि सामान्य आवंटी की तरह पूर्व सैनिकों को इसका लाभ दिया जाए। इस पर विभाग ने पूर्व सैनिकों को भी सामान्य आवंटियों की तरह नियम...
Read Moreपी.टी.ई.टी 2022 परीक्षा परिणाम जारी,जयपुर के अनुराग शर्मा ने प्री बी.एड (दो वर्षीय) तथा सीकर के अकबर अली ने इन्टीग्रेटेड (चार वर्षीय) पाठ्यक्रम में किया टॉप
जयपुर, 22 जुलाई। जोधपुर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा राज्य के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में सत्र 2022-23 के लिए बी.एड. पाठ्यक्रम (2 वर्षीय) तथा 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए.बी.एड. एवं बी.एससी. बी.एड पाठ्यक्रम (पी.टी.ई.टी.) प्रवेश परीक्षा परिणाम पी. टी.ई.टी. घोषित किया गया है।उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह यादव ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया तथा सभी अभ्यर्थियों को शुभकामाएँ दीं। पी.टी.ई.टी. 2022 समन्वयक प्रो. शिशुपाल सिंह भादू ने बताया कि बी.एड. (दो वर्षीय) पाठ्यक्रम में जयपुर के अनुराग शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि अलवर के अंशु सिंह राजपूत ने द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान पर दो अभ्यर्थी हनुमानगढ़ के धर्मप्रीत सिंह व अलवर के हितेश कुमार गजवानी रहे। उन्होंने बताया कि 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए.बी.एड. एव...
Read Moreसांसद जोशी ने की रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से भेंट: मावली -बड़ीसादड़ी रेल मार्ग के लोकार्पण की मिलेगी सौगात
नई दिल्ली. चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में रेल भवन में केन्द्रीय रेल, संचार, सूचना प्रोद्योगिकी एवं इलेक्ट्रोनिक्स मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की मावली-बड़ीसादड़ी आमान परिवर्तीत रेल लाईन के लोकार्पण हेतु आमंत्रित किया। सांसद जोशी ने रेल मंत्री का मावली-बड़ीसादड़ी को 82 किलोमीटर का आमान परिवर्तन कार्य को त्वरित गति से पुर्ण करने के लिये आभार व्यक्त किया तथा इस रेलमार्ग पर रेलगाड़ी का संचालन तथा इस आमान परिवर्तीत मार्ग का लोकार्पण रेलमंत्री के कर कमलों से किये जाने के आग्रह पर रेलमंत्री के द्वारा जुलाई माह के अन्त को किये जाने का प्रस्तावित किया हैं। गौरतलब हैं की आजादी के बाद वर्षो से मावली बड़ीसादड़ी के आमान परिवर्तन तथा नीमच तथा बडीसादडी के मध्य रेलमार्ग हेतु क्षेत्रवासियों विगत कई दशकों की मांग चल रही थी, आजादी से पूर्व 1944 में पहली बार ...
Read Moreभारत के खिलाफ काम करने वाली 747 वेबसाइटों और 94 यूट्यूब चैनल पर 2021-22 के दौरान रोक लगाई गई- अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि 2021-22 में मंत्रालय ने देशहित के खिलाफ काम करने वाले यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। राज्य सभा में एक प्रश्न के उत्तर में, श्री ठाकुर ने कहा कि मंत्रालय ने 94 यूट्यूब चैनलों, 19 सोशल मीडिया अकाउंट और 747 यूआरएल के खिलाफ कार्रवाई की है और उन्हें रोक दिया गया है। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है। मंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने फर्जी खबरें फैलाकर और इंटरनेट पर दुष्प्रचार करके देश की संप्रभुता के खिलाफ काम करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।...
Read Moreराजस्थान पर्यटन विकास निगम संचालन मण्डल की 188 वीं बैठक,पैलेस ऑन व्हील्स फिर दौड़ेगी पटरियों पर
जयपुर, 21 जुलाई। राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की पहचान पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आयेगी और पर्यटकों को इसमें यात्रा करने का अवसर मिलेगा। राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष श्री राठौड़ गुरूवार को पर्यटन भवन में निगम के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट 2022-23 में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। इससे प्रदेश में पर्यटन इकाइयों की स्थापना में मद्द मिलेगी साथ ही पहले से चल रही पर्यटन इकाइयो को भी लाभ मिलेगा। इससेें न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश मे निवेश सहित रोजगार के अवसर में भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मारवाड़ जंक्शन से कामली घाट के बीच हेरीटेज रेल नेटवर्क विकसित करने के भी प्रयास किये जा रहे है।श्री राठौड़ ने कहा कि पैलेस ऑन व्हील्स का देश-दुनिया में ...
Read Moreकोटा 21 जुलाई। रेल प्रशासन द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के परिक्षार्थियो की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04195/04196 कोटा-आगरा केंट-कोटा और गाड़ी संख्या 04197/04198 ग्वालियर-ढेहर का बालाजी-ग्वालियर के मध्य अनारक्षित सुपरफास्ट परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जायेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जनसम्पर्क अधिकारी रोहित मालवीय ने बताया कि परिक्षार्थियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल्वे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04195 आगरा केंट-कोटा परीक्षा स्पेशल 22 जुलाई शुक्रवार को आगरा केंट से 22ः30 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर सीकरी, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, इन्दरगढ़, लाखेरी होते हुए कोटा अगले दिन प्रातः 04ः30 बजे कोटा आएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04196 कोटा से 23 जुलाई शनिवार 18ः45 बजे प्रस...
Read Moreजयपुर, 21 जुलाई। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने निर्देश दिये कि राज्य के सभी किसानों के डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जाए। श्रीमती शर्मा गुरूवार को शासन सचिवालय में केन्द्रीय कृषि मंत्रलय द्वारा डिजिटल एग्रीकल्चर को लेकर आयोजित पहली बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के एग्रीस्टेक प्लान के अन्तर्गत किसानों को अधिक से अधिक और शीघ्र ही डिजिटली जोड़ा जाए ताकि उन्हें फसल बीमा क्लेम, फसल ऋण तथा विभिन्न सरकारी अनुदानों की जानकारी ऑनलाइन मिलती रहे। उन्होंने कहा कि डिजिटली लिंक होने से काश्तकारों को कृषि संबंधि परामर्श तुरन्त जारी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश के अन्य राज्यों के श्रेष्ठ मॉडल्स का अध्ययन भी किया जा सकता है। बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री दिनेश कुमार ने बताया कि राज साथी पोर्टल के माध्यम से किसानों के कल्याणार्थ चलायी जा रही सभी योजनाओ...
Read Moreलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के कर्मचारियों को कैश लेस चिकित्सा सुविधा की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के लगभग 22 लाख सेवारत एवं सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों सहित 75 लाख से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। ...
Read Moreजयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान,ओंगना,जिला उदयपुर की स्मारिका का विमोचन डॉ सी पी जोशी,अध्यक्ष, राजस्थान विधानसभा, जयपुर द्वारा उनके जयपुर कार्यालय पर किया गया। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा संस्थान कार्यक्रम की जानकारी दी गई। डॉ. जोशी ने बताया कि वे निरन्तर बालको की सेवा करते रहे। वे शीघ्र ओंगना आयेंगे। डॉ. जोशी ने बताया कि वे संस्थान के अनुदान के लिये भी शीघ्र कार्यवाही करेंगे। श्री शक्तिपीठ देवालय विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल गमेती ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ...
Read Moreराजस्थान सरकार द्वारा उठाए गए कारगर कदमों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में हुई 19 प्रतिशत की कमी -श्री नीरज डाँगी, सांसद।
जयपुर । राजस्थान से राज्यसभा सांसद श्री नीरज डाँगी ने संसद में कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा उठाये गये कारगर कदमों के परिणामस्वरूप वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में 19 प्रतिशत कमी आई है। श्री डांगी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों पर नज़र डाली जाये तो राजस्थान सरकार के द्वारा उठाये गये कारगर कदम के कारण वर्ष 2019 में कुल 23480 सड़क दुर्घटनाओं के मुकाबले वर्ष 2020 में कुल 19114 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई है। उन्होंने यह जानकारी सदन में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से संबंधित मामलों की चर्चा के दौरान दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विगत तीन वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि, केन्द्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों के प्रति उदासीनता को दर्शाते ह...
Read Moreजयपुर, 21 जुलाई। कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत समस्त प्रदेशवासियों से स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में 13, 14 एवं 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। डॉ. कल्ला ने आमजन से हर घर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि स्वाधीनता सेनानियों के त्याग, बलिदान और कड़े संघर्ष से हमे आजादी मिली है और तिरंगे के रूप में राष्ट्रीय ध्वज का गौरव प्राप्त हुआ है। देशभक्ति के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान हमारा कर्तव्य है। कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने समस्त सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों से भी अनिवार्य रूप से अपने घरों पर 13 ,14 व 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की है। ------ ...
Read Moreविशेष योग्यजनों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण के तहत भवन निर्माण में सहायता उपलब्ध कराये-राज्य आयुक्त, विशेष योग्यजन
जयपुर, 20 जुलाई। राज्य आयुक्त, विशेष योग्यजन श्री उमा शंकर शर्मा (अधिवक्ता), की अध्यक्षता में विशेष योग्यजनों को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग में संचालित योजनाओं में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में मंगलवार को यहां बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री शर्मा द्वारा विशेष योग्यजनों के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधीन ग्राम स्तर एवं पंचायत स्तर पर स्थित राजकीय भवनों में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत वातावरण सुगम्य, बाधारहित और सुलभ आवागमन की सुविधा जैसे रैम्प, व्हील चैयर, हैल्पलाइन आदि उपलब्ध करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में आवेदन के संबंध में विशेष योग्यजनों को जानकारी उपलब्ध कराने, वरीयता सूची में 5 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलवाने के लिए प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भिजवाने, प्र...
Read Moreजयपुर, 20 जुलाई। रजिस्ट्रार, सहकारिता एवं स्टेट नोडल अधिकारी (पीएम-किसान), श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि पीएम-किसान योजना के सभी लाभार्थी कृषकों को 31 जुलाई, 2022 तक ई-केवाईसी सत्यापन कराया जाना अनिवार्य किया गया है ताकि लाभार्थी कृषक को योजनान्तर्गत लाभ सुचारू रूप से मिल सके। ई-केवाईसी के अभाव में कृषकों को आगामी किश्तों से वंचित रहना पड़ सकता है। श्री अग्रवाल ने बताया कि कृषकों को नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर आधार कार्ड के द्वारा बायोमेट्रिक प्रणाली से ई-केवाईसी सत्यापन पूर्ण कराना होगा। सभी ई-मित्र केन्द्र पर ई-केवाईसी के लिए शुल्क 15 रूपये प्रति लाभार्थी (कर सहित) निर्धारित किया गया है। आगामी किश्तों का लाभ ई-केवाईसी पूर्ण होने पर ही मिलेगा।---- ...
Read Moreमुख्यमंत्री ने दी मंजूरी: उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 12,421 उप-प्रधानाचार्य पदों का सृजन
जयपुर, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उप-प्रधानाचार्य (एल-14) के 12 हजार 421 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, उप-प्रधानाचार्य के नवीन पद पंचायत स्तर एवं शहरी क्लस्टर में स्थित 10,217 विद्यालयों एवं 275 से अधिक नामांकन वाले 2,204 विद्यालयों में सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रबंधन तंत्र के सुदृढ़ होने के साथ शैक्षिक कार्यों का सुचारू संचालन तथा पर्यवेक्षण बेहतर हो सकेगा। साथ ही, विभाग में पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे और भविष्य में पदोन्नति चैनल में अधिक स्पष्टता आएगी। उल्लेखनीय है कि उप-प्रधानाचार्य पद को संवर्गित करने के लिए राजस्थान शैक्षिक (र...
Read Moreवल्लभनगर. वल्लभनगर राजस्थान मे मेवाड़ उपप्रवर्तक कोमल मुनि जी महाराज साहब एवं नव दीक्षित हर्षित मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में सभी श्रावक- श्राविका चार्तुमास मे विशेष धर्म आराधना कर रहे है, कल दया का प्रसंग आयोजित हुआ प्रातः 9:00 प्रवचन में हर्षितमुनि जी ने श्री सुख विपाक सूत्र का वाचन करते हुए फरमाया कि. कल हमने सुना कि सुबाहु कुमार ने किस प्रकार आहार बहराया, सुबाहु कुमार के आहार बहराने पर आकाश एवं धरती पर अहो दानम,अहो दानम का उद्घोष हुआ, सभी नगर वासी उस सुमुख गाथापति प्रशंसा करने लगे,100 वर्ष का आयुष्य पूर्ण कर सुबाहुकुमार बना फिर गौतमस्वामी ने भगवान से पूछा क्या सुबाहु कुमार दीक्षा लेंगे, भगवान ने फ़रमाया - हा,सुबाहु कुमार दीक्षा लेंगे हमारा जीवन भी *सुबाहु कुमार* की तरह होना चाहिए, हमें सुबाहु कुमार की तरह भावना होनी चाहिए, इसी शुभ भाव के साथ....... मेवाड़ उपप्रवर्त...
Read Moreजयपुर, 18 जुलाई। मुख्यमंत्री सूचना तंत्र (सी एम आई एस) के नवीन वेब पोर्टल प्रशिक्षण के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री गौरव गोयल ने कहा कि सीएमआईएस पोर्टल पर मनोनीत नोडल अधिकारी अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक निर्णय, सूचनाएं तथा विभागीय योजनाओं का समय-समय पर अपग्रेडेशन करें जिससे मुख्यमंत्री कार्यालय में इनका सही विश्लेषण कर निर्णय लिया जा सकें।उन्होंने कहा कि विभागों में उच्च स्तर के अधिकारी तथा वेबसाइट पर डेटा फीड करने वाले अधिकारी के बीच में किसी भी तरह का कम्यूनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए जिससे साइट पर सही डाटा अपडेट हो। उन्होंने कहा कि सीएमआईएस के नवीन वेब पोर्टल पर बजट घोषणाएं, जनघोषणा पत्र, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं एवं दिये गये निर्देशों तथा मंत्रिमण्डल निर्णयों के मॉड्यूल्स तैयार किये ग...
Read More