जयपुर। प्रदेश में अब तक 55 लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से जोड़ने के अभियान में राजस्थान पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि एक अगस्त से प्रारंभ हुए इस अभियान में पूरे देश में अब तक 2 करोड़ 52 लाख मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड से लिंक किए गए। जिसमें से राज्य में 55 लाख 86 हजार 710 मतदाताओं ने अपने आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ लिया है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में इसके लिए ’’सीईओ से बीएलओ’’ तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रति प्रदेशवासियों में खासा उत्साह है और 9 अगस्त को एक ही दिन में 12 लाख 24 हजार 991 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि फॉर्म 6 बी के माध्यम से आधार संख्या को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने ...
Read MoreCategory: देश प्रदेश
जयपुर। रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलाएं जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) द्वारा संचाचित सभी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री गहलोत के इस निर्णय से बालिकाओं एवं महिलाओं को रक्षाबन्धन के दिन 11 अगस्त (गुरूवार) को जेसीटीएसएल की समस्त श्रेणी की बसों (एसी, नॉन-एसी) में जयपुर शहर की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इससे पूर्व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण व एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में भी रक्षाबन्धन के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निःशुल्क यात्रा के आदेश दिए गए हैं। ...
Read Moreप्रधानमंत्री ने उन सभी लोगों को याद किया, जिन्होंने बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन सभी लोगों को याद किया है, जिन्होंने बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था और हमारे स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती दी थी। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा; उन सभी को याद कर रहा हूँ, जिन्होंने बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था और हमारे स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती दी थी। यह महात्मा गांधी की तस्वीर है, जो बॉम्बे में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत के समय की है। (नेहरू स्मारक संग्रह से साभार) लोकनायक जेपी ने कहा, 9 अगस्त हमारी राष्ट्रीय क्रांति का ज्वलंत प्रतीक बन गया है। बापू की प्रेरणा से, भारत छोड़ो आंदोलन में जेपी और डॉ. लोहिया जैसे महान लोगों समेत समाज के सभी वर्गों के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। ...
Read Moreगौवंश में आई महामारी में गौमाता को बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, हर स्तर पर उपचार के पुख्ता प्रबन्ध – गोपालन मंत्री
जयपुर। गोपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि गोवंश में आई महामारी के समय गोवंश को बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय गोवंश को बचाने के लिए बहुत ही संवेदनशील है एवं उन्होंने इस महामारी में गोवंश को बचाने के लिए हर स्तर पर उपचार के पुख्ता प्रबन्ध किए है। उन्होंने कहा कि गौवंश को बचाने के लिए हमें दवाईयों के साथ प्राचीन पद्धति के उपचार को भी काम में लेना है, जिससे की हम गौवंश को बचा सके, इसके लिए उन्होंने पशुपालकों को जागरूक कर बीमार पशुओं का फिटकरी की पानी से नहाने, नीम के पतों के पानी से नहाने एवं गुड का पानी पिलाने की सलाह दे।श्री जैन भाया सोमवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष जैसलमेर में आयोजित जिला अधिकारियों, गौशाला प्रतिनिधियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री मेवाराम जैन, जिला कलक्टर ट...
Read Moreमुख्यमंत्री ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र,मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा प्रदान किया जाए
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की है। श्री गहलोत ने आज प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अवगत कराया कि वर्ष 1913 में बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ में श्री गोविन्द गुरू के नेतृत्व में एकत्रित वनवासियों पर ब्रिटिश सेना द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें 1500 से अधिक वनवासियों ने अपना बलिदान दिया। वनवासियों के बलिदान एवं गोविन्द गुरू के योगदान को रेखांकित करने के लिए राज्य सरकार ने मानगढ़ धाम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनाया है। साथ ही, मानगढ धाम तक मार्ग एवं इस स्थल के विकास के कार्य किये गए हैं।उल्लेखनीय है कि जनजाति/आदिवासी बहुल क्षेत्र बांसवाड़ा, डूंगरपुर आदि जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किये जाने की मांग लम्बे समय स...
Read Moreराजस्व मंत्री रामलाल जाट,जिला प्रभारी मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया रहे जिले के दौरे पर’ ’संत रविनाथ की मृत्यु की निष्पक्ष जांच जल्द पूर्ण कर दोषियों को सजा दिलवाने के दिए निर्देश’
जयपुर। राज्य के राजस्व मंत्री श्री राम लाल जाट एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया रविवार को जालोर जिले के दौरे पर रहे।राजस्व मंत्री श्री राम लाल जाट, प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया एवं भूराराम सीरवी ने राजपुरा ग्राम स्तिथ बाल हनुमान आश्रम के संत रविनाथ की मृत्यु की निष्पक्ष जांच के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी की मंशानुरूप आश्रम को हरसंभव मदद दी जाएगी।राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्षता से जांच करते हुए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि साधु - संत समाज को राह दिखाते है यह घटना दुखद है, आम जन एवं संत समाज की भावना के अनुरूप दोषियों के विरुद्ध जल्द जांच पूर्ण करवा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रभारी मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामन...
Read Moreनियमों में सरलीकरण से लंबित राजस्व प्रकरणों का जल्द होगा निस्तारण -राजस्व मंत्री – राजस्व मंत्री ने पाली में राजस्व एवं चरागाह विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की
जयपुर. राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्व से जुड़े नियमों में सरलीकरण किया है। इससे राजस्व से संबधित वर्षों से लंबित प्रकरण जल्द निस्तारित किये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशानुरूप अधिकारीगण प्राथमिकता से राजस्व से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करें। राजस्व मंत्री शनिवार को पाली जिला परिषद सभागार में राजस्व से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।राजस्व मंत्री ने विभाग से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की एजेंडावार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप कैंप तथा ग्राम एवं उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में तीव्र गति से राजस्व से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण करें जिससे कि आमजन को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रदेश में ‘धरा ऎप’ के ...
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ बैठक,राज्यपाल श्री कलराज मिश्र भी बैठक में सम्मिलित हुए
जयपुर, 6 अगस्त। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शनिवार को राष्ट्रपति भवन में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर ली गयी बैठक में सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री मिश्र और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सहित बैठक में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, संस्कृति मंत्री श्री जी. कृष्ण रेड्डी और अन्य राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। ...
Read Moreनई दिल्ली, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज लोकसभा में गैर सरकारी सदस्यों के विधायी कार्यो की चर्चा में भाग लेते हुये 3 गैर सरकारी विधेयक जिसमें से पहला राजस्थान राज्य में वन क्षेत्रों में जल निकायों के विकास एवं पुनरूद्धार हेतु विशेष वित्तिय सहायता विधेयक, 2022 दुसरा जनसंख्या नियंत्रण विधेयक, 2022 तथा तीसरा हिंदू धार्मिक उपासना स्थल (पशुवध, मांस एवं अन्य मांसाहारी खाद्य के विपणन, व्यापार और उपभोग का प्रतिषेध) विधेयक, 2022 लोकसभा में प्रस्तुत किये।सांसद जोशी ने सदन में 3 गैर सरकारी विधेयक जिसमें राजस्थान राज्य में वन क्षेत्रों में जल निकायों के विकास एवं पुनरूद्धार हेतु विशेष वित्तिय सहायता विधेयक, 2022 जिसमें राजस्थान राज्य में वन क्षेत्रों में जल-निकायों के विकास एवं पुनरूद्धार संबधी व्यय को पुरा करने के लिये राजस्थान सरकार को विशेष वित्तिय सहायता तथा तत्संबधी विषयों का उपबंध करने वा...
Read Moreसांसद जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट,सिक्सलेन सड़क के लोकार्पण के लिये किया आमंत्रित
सेतु भारतम् में रेलमार्गो पर सड़क ऑवर व अण्डर ब्रिज,प्रतापगढ़ स्पर रोड़, चित्तौड़गढ़ रिंग रोड़, भारतमाला-2 आदि के संबध में की चर्चानई दिल्ली,चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज शुक्रवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में राजमार्गो से संबधी विषयों पर चर्चा की तथा किशनगढ़ से अहमदाबाद के लिये निर्मित हुये सिक्स लेन सड़क के लिये लोकार्पण लिये आमंत्रित किया जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सितम्बर माह में आने के लिये आश्वस्त किया।सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री गड़करी से भेंट के दौरान संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में रेल लाईन से गुजर रहे महत्वपुर्ण मार्गो पर यातायात को सुगम एवं सुरक्षित करवानें के लिये सेतु-भारतम् योजना के तहत सड़क ओवर ब्रिज तथा सड़क अण्डर ब्रिजों के निर्माण किये जाने का आग्रह किया।सांसद जोशी ने मंत्री को प्रतापगढ़ ...
Read Moreमतदाता पहचान पत्र से आधार नंबर जोड़ने में राजस्थान पूरे देश में द्वितीय स्थान पर, निर्वाचन विभाग की नई पहल- आधार नंबर जोड़ने की दे रहे हैं हैंड्स ऑन जानकारी
जयपुर, 5 अगस्त। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में मतदाता पहचान पत्र से आधार संख्या जोड़ने के लिए विशेष अभियान सीईओ से बीएलओ तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस अभियान के प्रति सकारात्मक माहौल है और एक अगस्त से प्रारंभ हुए इस अभियान में अब तक 12 लाख से अधिक मतदाता पहचान पत्रों को आधार संख्या से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में राजस्थान आधार संख्या जोड़ने में द्वितीय स्थान पर है।श्री गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा अभिनव पहल करते हुए इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, इआरओ, बूथ लेवल अधिकारियों(बीएलओ) द्वारा सरकारी, गैर सरकारी, निजी कार्यालयों, संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों में वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से स्वयं ही आधार नंबर से मतदाता पहचान पत्र जोड़ने की हैंड्स ऑन जानकारी दी जा रही...
Read Moreजयपुर,4 अगस्त 2022: राजस्थान औद्योगीकरण के नए युग की ओर एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है, ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022’ से पहले ही 10 ट्रिलियन रुपए से अधिक के प्रस्ताव तैयार हैं। राज्य सरकार की नीतियों के लाभों के चलते भूमि, संसाधन, बुनियादी ढांचे सहित सभी क्षेत्रों से निवेश प्रस्ताव आए हैं। राजस्थान सरकार अब अपने मेगा निवेश शिखर सम्मेलन के आदर्श वाक्य ’कमिटेडः डिलीवर्ड’ के अनुरूप प्रस्तावों को हकीकत में बदलने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने बताया, ‘7 और 8 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान सरकार जयपुर में ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022’ की मेजबानी करेगी। यह स्टार्ट-अप, कृषि और कृषि प्रसंस्करण, भविष्य के लिए तैयार क्षेत्र, पर्यटन, एमएसएमई पर सम्मेलनों-सत्रों के दौरान विभिन्न उद्योगों-क्षेत्रों के 3000 प्रतिनिधि विभिन्न क्षेत्रों पर विचार-विमर्श ...
Read More- शैक्षणिक योग्यता अनुसार सीधी भर्ती वाले पदों पर नियुक्ति जयपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 2013 में उत्तराखण्ड में आई बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वाले तथा स्थाई रूप से लापता हुए राजस्थान के मूल निवासियों के आश्रितों को अनुकंपात्मक नौकरी देने का संवेदनशील निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से मृतक श्रद्धालुओं के आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पे-मेट्रिक्स लेवल-1 से लेवल-9 तक की राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवाओं के अंतर्गत आने वाले सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति दी जा सकेगी। उक्त निर्णय से मृतक श्रद्धालुओं के आश्रितों को सम्बल तथा वित्तीय सुरक्षा मिल सकेगी। ...
Read Moreशिक्षा विभाग और Filo Edtech Pvt Ltd के बीच MOU, एप के माध्यम से उदयपुर समेत 5 जिलों के 10 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा, ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़ सकेंगे विद्यार्थी
जयपुर, 30 जुलाई। राजस्थान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन काम कर रही है। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए राजकीय विद्यालयों को ऑनलाइन एजुकेशन से जोड़ने की दिशा में शिक्षा विभाग और Filo Edtech Pvt Ltd के बीचMOUपर हस्ताक्षर किये गए। शिक्षा मंत्री श्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के कार्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एमओयू के तहत राजस्थान के 5 जिलों अलवर, अजमेर, जयपुर, कोटा एवं उदयपुर के कक्षा 9 से 12 तक के 10 हजार विद्यार्थियों को 1 वर्ष के लिए डिजिटल लर्निग प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया जाएगा। FILO LEARNING APP के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षकों से जोड़ा जाएगा। इस एप के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्ष भर 24 घंटे शिक्षकों तक पहुंच प्राप्त होगी। यह प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं...
Read Moreजनआधार कार्ड में करवा सकेंगे एक से अधिक बार परिवर्तन,जिला कलक्टर और जिला जन आधार योजना अधिकारी कर सकेंगे संशोधन
श्रीगंगानगर, 29 जुलाई। राजस्थान सरकार ने जन आधार कार्ड में एक से ज्यादा बार संशोधन का विकल्प शुरू किया है। इसके लिए जिला कलेक्टर और जिला जन आधार योजना अधिकारी को अधिकार दिया गया है। अभी जन आधार में केवल एक बार ही संशोधन करवा सकते हैं।जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार सिहाग जन आधार कार्ड बनवाते समय परिवार के मुखिया का नाम या सदस्य का नाम, जन्मतिथि, लिंग या जाति को लेकर कई बार ई-मित्रा संचालक या अन्य किसी कारण से गलती रह जाती थी, जिसे एक बार सुधार करवाने का प्रावधान होता था। एक बार संशोधन करवाने के बाद भी अगर कोई गलती रह जाती या परिवर्तन करवाना होता था तो वह नहीं करवा सकते थे। इसके लिए जन आधार पोर्टल पर कोई दूसरा विकल्प नहीं था।ऐसी गलतियों को जन आधार में ठीक करवाने के लिए लोग परेशान हो रहे थे। अब इस संबंध में राजस्थान जन आधार प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने आदेश जारी कर...
Read Moreजयपुर। राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार राजस्थान के 138 तहसीलदार एवं कार्यवाहक तहसीलदारों के स्थानान्तरण आदेश गुरुवार को जारी किए गए हैं। राजस्व मंडल निबंधक श्री महावीर प्रसाद ने बताया कि सभी तबादले राज्यहित एवं प्रशासनिक कारणों से किये गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।राजस्व मंडल की अतिरिक्त निबंधक श्रीमती दीप्ति शर्मा ने बताया कि तबादला सूची राजस्व मंडल की वेबसाइट landrevenue.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देखी जा सकती है। ...
Read Moreभीलवाडा 28 जुलाई। जिले में संचालित विभाग के राजकीय छात्रावासों में गणित व विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के लिए छात्र व छात्राओं को अध्यापन करवाने के लिए विषय विशेषज्ञों को गेस्ट फेकल्टी पर अध्यापन कराने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री सत्यपाल जांगिड़ ने बताया कि आवेदन पत्र कार्यालय समय में 01 अगस्त से प्राप्त कर 14 अगस्त तक जमा करवाए जा सकते है।---000--- ...
Read Moreमतदाता सूची में नाम जुड़वाना हुआ आसान:17 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कर सकेंगे आवेदन
जयपुर, 28 जुलाई। ऐसे युवा जो 17 वर्ष के हो चुके हैं, अब उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 1 जनवरी को 18 वर्ष पूरे होने का इंतजार नहीं करना होगा। ऐसे युवा अब 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने से पहले ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं । मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि यदि कोई युवा 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करता है तो पहले उसे 01 जनवरी 2023...
Read Moreनव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल श्री मिश्र ने भाग लिया
जयपुर, 25 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार सुबह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित देश की 15वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्राध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। ...
Read Moreजयपुर, 25 जुलाई। राज्य सरकार ने कृषि विषय लेकर अध्ययन करने वाली छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि के आवेदन पत्र मांगे हैं। इसके लिए ‘‘राज किसान साथी‘‘ पोर्टल पर 30 नवम्बर तक जिले के उप निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद को आवेदन करना होगा।प्रति वर्ष मिलेगी प्रोत्साहन राशिकृषि विषय लेकर 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं में अध्ययन कर रही छात्राओं को 5 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। कृषि विज्ञान में स्नातक, उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण आदि विषयों में अध्यनरत छात्राओं को 12 हजार रूपये प्रतिवर्ष दिये जायेंगे । कृषि स्नाकोत्तर शिक्षा में 2 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 12 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रदान किये जायेंगे। कृषि विषय में पी.एच.डी. कर रही छात्राओं को 15 हजार रूपये प्रतिवर्ष 3 साल तक दिये जाने का प्रावधान है।प्रोत्साहन राशि के लिए ’’राज किसान साथी ’’पोर्टल पर क...
Read More