Author Posts
फतहनगर - सनवाड

मावली स्टेशन पर सांसद जोशी एवं रेल का होगा स्वागत

फतहनगर। अहमदाबाद-जयपुर रेल के आज मावली स्टेशन पर प्रथम बार आगमन पर सांसद सी.पी.जोशी एवं रेल का स्वागत किया जाएगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला केअनुसार उक्त कार्यक्रम शाम सवा पांच बजे होगा। बागला ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने की अपील की है। ...

Read More
उदयपुर

असारवा अहमदाबाद -उदयपुर जयपुर रेल का आज शुभारंभ

उदयपुर। उदयपुर सांसद एवं चित्तौड़ सांसद के अथक प्रयासों से असारवा अहमदाबाद वाया उदयपुर-जयपुर”नई रेल सेवा का शुभारम्भ उदयपुर सांसद एवं चित्तौड़गढ़ सांसद द्वारा उदयपुर सिटी स्टेशन से जयपुर के लिए “हरी झण्डी”दिखाकर किया जाएगा। आज सायं 4 बजे।

Read More
मावली

बालिका स्कूल मावली का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न

मावली। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रोशन लाल माखिजा ने की तथा मुख्य अतिथि शिक्षक नेता श्याम लाल आमेटा, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य दिनेश चंद्र बड़गूजर, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, सवानिया प्रधानाध्यापक शंकर लाल खटीक, एसडीएमसी सदस्य बसंतीलाल शोभावत, एलआईसी ब्रांच मैनेजर मांगीलाल, एलआईसी एडवाइजर अंबालाल व्यास थे। मेहमानों का स्वागत प्रधानाचार्य रोशन लाल माखिजा ने मेवाड़ी पगड़ी और ओपरना पहना कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने बालिका शिक्षा, स्वच्छ भारत और राष्ट्रीय एकता से संबंधित आकर्षक रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शामिल हुए अतिथियों ने बालिकाओं शानदार प्रस्तुति पर नकद राशि देकर सराहना की व अति उत्साह से वार्षिकोत्सव में बच्चो...

Read More
देश प्रदेश

अधिकांश महिलाएं पहली बार जयपुर आई, राजीविका महिला समूह की विधानसभा अध्‍यक्ष से भेंट, जागरूक रहेंगे तब ही मिलेगा योजनाओं का लाभ – डॉ. सी.पी. जोशी

जयपुर। राजसमंद जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्‍न गांवों की महिलाओं ने बुधवार को राजस्‍थान विधानसभा की कार्यवाही को देखा। नाथद्वारा की ग्रामीण महिलाओं के इस समूह में से अधिकांश महिलाओं को पहली बार जयपुर आने का मौका मिला। राजीविका समूह की महिलाओं ने जयपुर भ्रमण कराने के लिए विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी का आभार ज्ञापित किया। महिला समूह से विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बात-चीत की। उनकी समस्‍याएं जानी और मौके पर ही राजसमन्‍द जिला प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर उनका समाधान कराया। डॉ. जोशी ने ग्रामीण महिलाओं का आव्‍हान किया कि वे जागरूक रहेंगी, तब ही उन्‍हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। जमाना बदल रहा है। ऐसी स्थिति में हमें हमारी सोच समाज के स्‍वस्‍थ सामाजिक परिवर्तन की और ब...

Read More
उदयपुर

दिल्ली की प्रशिक्षक टीम ने उदयपुर मे दिया फॉस्टैक प्रशिक्षण

उदयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, आयुक्त के निर्देशानुसार बुधवार को दिल्ली की प्रशिक्षक टीम ने फॉस्टैक का प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य भवन एवं निर्माता फर्मों एवं होटल एस.आर.हाउस, शोभागपुरा सर्किल, होटल व्यवसायी, रैस्टोरेन्ट, कैटरर्स इत्यादि को निःशुल्क दिया गया। सभी व्यापारियों को दिल्ली के फॉस्टैक प्रशिक्षक वी. नागालक्ष्मी एवं कार्थि एवं समन्वयक नितिका सोनी एवं विद्या ने प्रशिक्षण दिया। सीएमएचओ डॉ.शंकरलाल बामनिया ने बताया कि प्रशिक्षण में खाद्य कारोबारियों को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की संरचना एवं कार्यप्रणाली, लाईसेंस का महत्व एवं लाईसेंस नंबर की जानकारी दी गयी तथा पैकेज्ड फूड मैटेरियल से संबंधित सभी नियमों, प्रत्येक पैकेज मेटेरियल के लेबल पर लिखे जाने वाले अनिवार्य 22 बिंदुओ, मिलावट के प्रकार एवं उन्हें पहचानने के तरीके व स्वच्छता संबंधित सभी नियमों क...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में चौथा जनता क्लीनिक शुरू

 उदयपुर. मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुपालना में बुधवार को शहर के उत्तरी सुन्दरवास वार्ड नं.47 में जनता क्लिनिक का शुभारंभ पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्णिया ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश श्रीमाली, गोपाल शर्मा, उप महापौर पारस सिंघवी, एडीएम सिटी प्रभा गौतम व सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया उपस्थित रहे। सीएमएचओ बामनिया ने बताया कि सुन्दरवास क्षेत्र के निवासियों को इस क्लिनिक पर चिकित्सक सहित निःशुल्क दवा, निःशुल्क जांच की सुविधाएं मिलेगी जिससे स्थानीय लोगों को चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर एडीएम प्रभा गौतम ने शहर के शेष जनता क्लिनिक को जल्द से शुरू करने की बात कही। उप महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों को इन योजनाओं को लागू करने के लिए आगे आना होगा। अतिथि स्वागत डॉ महेंद्र सिंह ने किया।  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गोपाल शर्मा, नवीन प्रकाश शर्मा, दिन...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में आगामी एक वर्ष में सभी सीनियर सैकण्डरी विद्यालयों में आईसीटी क्लासेज शुरू की जाएंगी -शिक्षा मंत्री

जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि प्रदेश के सभी 17 हजार 400 से अधिक सरकारी सीनियर सैकण्डरी विद्यालयों में आगामी एक वर्ष में आईसीटी क्लासेज प्रारम्भ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए बीकानेर, उदयपुर एवं जयपुर में आईसीटी स्टूडियो स्थापित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से प्रदेश के किसी भी विद्यालय में विषय अध्यापक के रिक्त पद होने की स्थिति में वर्चुअल माध्यम से अध्यापन का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की स्थानांतरण नीति पर कार्य चल रहा है। यह नीति जल्दी ही सबके सामने होगी। शिक्षा मंत्री बुधवार को राज्य विधानसभा में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से सम्बन्धित अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। सदन ने चर्चा के बाद प्राथमिक शिक्षा विभाग (मांग संख्या-20) की 189 अरब 85 कर...

Read More
देश प्रदेश

त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्टर-एसपी ने ली बैठक,साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं पर्व-त्यौहार – कलक्टर

उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी दिनों आने वाले प्रमुख पर्व व त्यौहार यथा होलिका दहन, धुलन्डी, शब-ए-बारात, चेटीचंड, रामनवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, सेन जयंती, जुमातुल विदा, परशुराम जयंती एवं ईद उल फितर आदि के शांतिपूर्ण आयोजन के साथ कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एडीएम सिटी श्रीमती प्रभा गौतम, एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर, नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, पुलिस अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक, पंचायत समितियों के विकास अधिकारी सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे। बैठक में कलक्टर मीणा ने अपने क्ष...

Read More
देश प्रदेश

नाथद्वारा विद्यालय के बच्चों ने देखी विधानसभा

जयपुर। राजसमन्द के नाथद्वारा के सरदार भगत सिंह सीनियर सैकण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही और विधानसभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को देखा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने छात्र-छात्राओं से परिचय लिया। डॉ. जोशी ने बच्चों से पूछा कि आप में से कौन विधायक बनना चाहता है। तीस बच्चों में से सबसे छोटी बच्ची प्रिया सोनी ने कहा कि वह विधायक बनना चाहती है। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा नाथद्वारा के विकास कार्यों पर बनाया गया रेखा चित्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी को भेंट किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक, श्री नरेश प्रजापत, प्राचार्य श्री हरिवल्लभ सहित छात्र-छात्राएं और अध्यापकगण मौजूद रहे। ...

Read More
उदयपुर

यूरोप के प्रिंस ने लेमन टी के साथ छेड़ी तान, गाया वो महाराणा प्रताप कठे…

उदयपुर। राजस्थानी गीतों को अपनी आवाज देकर इन दिनों सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहे यूरोप के प्रिंस मंगलवार को उदयपुर आए। उन्होंने उदयपुर की खूबसूरती को निहारने से पहले उदयपुर की फेमस चाय का स्वाद चखा। इसके लिए सहेलियों की बाड़ी स्थित पंडित जी की लेमन टी पर राजस्थान के मशहूर कॉमेडियन आशु देवासी के साथ पहुंचे। यहां पर पंडित जी लेमन टी के संचालक प्रेमपुरी गोस्वामी ने उनका आत्मीय भाव से स्वागत किया। गुलाब की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हो गए। प्रेमपुरी गोस्वामी ने बताया कि रात को सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान बातचीत में उन्होंने चाय के लिए निमंत्रण भेजा। जिसको आशु और प्रिंस की जोड़ी ने स्वीकारते हुए तुरंत जवाब दिया। जवाब मिलने के बाद करीब आधे घंटे में प्रिंस सहेलियों की बाड़ी पहुंचे और चाय का स्वाद लेकर उदयपुर की तारीफ में बातें कही। प्रिंस ने इस दौरान प्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मेनारिया व वैष्णव ने चंगेड़ी में किया कार्यग्रहण

फतहनगर। रोहिड़ा निवासी कन्हैयालाल मेनारिया एवं खेमपुर निवासी गोपालदास वैष्णव ने बुधवार को चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यग्रहण किया। कन्हैयालाल मेनारिया इसी विद्यालय में बतौर हिन्दी विषय के व्याख्याता के पद पर सेवाएं दे रहे थे जिनका हाल ही उप प्रधानाचार्य के पद पर चयन किया गया। इसी विद्यालय में मेनारिया को कार्य ग्रहण करना था सो मेनारिया ने शुभ मुर्हूत में कार्यग्रहण किया। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में कार्यरत कनिष्ठ सहायक की पदोन्नति वरिष्ठ सहायक के पद पर होने से वैष्णव ने भी आज सनवाड़ से कार्य मुक्त होकर यहां कार्यग्रहण किया। दोनों ही कार्मिकों का कार्यग्रहण करने पर सरोपा एवं उपरने द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर र्पीईईओ मोहनलाल स्वर्णकार,सनवाड़ कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेशचन्द्र खटीक,चन्द्रप्रकाश दुग्गड़ सहित सनवाड़ एवं चंगेड़ी का स्टाफ उपस्थित रहा। ...

Read More
मावली

मांगीलाल व्यास ने किया पदोन्नति पर भानसोल में कार्यग्रहण

मावली। रा.बा.उ.मा.विद्यालय घासा में पिछले पांच वर्षों से सेवारत कनिष्ठ सहायक श्री मांगीलाल व्यास की पदोन्नति वरिष्ठ सहायक के पद पर होने से बुधवार को विद्यालय स्टाफ द्वारा तिलक लगा, उपरणा ओढ़ा कर एवं श्री फल भेंटकर पदोन्नत विद्यालय हेतु कार्य मुक्त किया। इस अवसर पर बालिका घासा की संस्था प्रधान श्रीमती ईरा सोनी, व.अ.विनय दुबे,निशा राजक, भावना डांगी, मीनाक्षी आमेटा,अतुलेश शर्मा, शिक्षक महेंद्र सिंह राव,तारा सोनी, कार्यालय सहायक परमवीर सिंह, समग्र शिक्षा-मावली से आरपी श्री चुन्नी लाल अहीर, पवन नागौरी, मनोज पांचाल सहित विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में श्री मांगीलाल व्यास को पदोन्नति पर नवीन पदस्थापन स्थान हेतु कार्य मुक्त किया गया। रा.उ.मा.विद्यालय भानसोल में व्यास के कार्यग्रहण पर उपस्थित संभागियो ने व्यास का तिलक लगा कर, उपरणा व मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भानसोल विद्यालय स्टाफ,...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने सौंपा ज्ञापन,नहीं लेंगे न्यायिक कार्यवाही में भाग

मावली। बार एसोसिएशन मावली द्वारा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के संदर्भ में हड़ताल को और अधिक सुचारू रूप से जारी रखने का निर्णय मावली बार एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। इसके अनुसार कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित नही होगा ना ही किसी न्यायिक कार्यवाही में भाग लेगा। इसी के तहत उप तहसील सनवाड में भी ज्ञापन दिया गया जिसमें उप तहसील के सभी कार्यों में अधिवक्तागण शामिल नही होंगे। उपतहसील मे अपनी उपस्थिति नही देगे। हड़ताल अवधि में किसी भी अधिवक्ता द्वारा कोई भी कार्य नही किया जाएगा। ज्ञापन में बार प्रवक्ता शैलेश मीणा, प्रह्लाद सिंह राणावत,विकास सोनी,राकेश प्रजापत, भाविन जैन,बलवंत पारासर,राहुल खिंची,पूरण लौहार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। ...

Read More
देश प्रदेश

शिक्षा मंत्री गुरुवार को जारी करेंगे राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षा का परिणाम

 जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला गुरुवार को शिक्षा संकुल में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10 एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। ये परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2022 में आयोजित की गई थीं।डॉ. कल्ला गुरुवार को शाम 4:00 बजे शिक्षा संकुल के ब्लॉक 5 में चतुर्थ तल पर स्थित सभागार में यह परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।  ...

Read More
देश प्रदेश

अच्छा आचरण करने वाले 835 कैदियों की समय पूर्व की गई रिहाई, 5 नए महिला बंदी सुधार गृह खोल कर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर, सरकार ने कैदियों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए किए सतत कार्य -कारागार मंत्री

जयपुर। कारागार मंत्री श्री टीकाराम जूली ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार जेलों में बंद कैदियों को समाज की मुख्य धारा  में लाने के लिए सतत रूप से कार्य  कर रही है। इसी  दृष्टिकोण के तहत बंदियों को शिक्षित करने के साथ-साथ  कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। श्री जूली विधानसभा में मांग संख्या 18 (कारागार) की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने कारागार विभाग की 3 अरब, 6 करोड़ 94 लाख 53 हजार रूपये की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित कर दी। कारागार मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार बंदियों के जीवन स्तर में सुधार लाने  के लिए कई कदम उठा रही है, जिसके तहत अच्छा आचरण करने वाले 835 कैदियों की समय पूर्व रिहाई की गई। उन्होंने बताया कि जेलों से अपराध का संचालन  रोकने के  लिए राज्य ...

Read More
उदयपुर

देवास प्रथम (अलसीगढ़) बांध के 2 मार्च को सुबह खोलेंगे गेट, पिछोला झील में जल अपवर्तन हेतु लिया गया निर्णय

उदयपुर 28 फरवरी। मंगलवार को जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में उदयपुर शहर की पेयजल व्यवस्था हेतु देवास प्रथम बांध से पिछोला झील में जल अपवर्तन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी ग्रीष्म में पेयजल मांग की आपूर्ति हेतु देवास प्रथम बांध में उपलब्ध जल को पिछोला झील में अपवर्तन करने का निर्णय लिया गया। निर्णय की पालना मे देवास प्रथम (अलसीगढ) बांध में उपलब्ध जल को पिछोला झील में अपवर्तन करने हेतु 2 मार्च को प्रातः बांध के गेट खोले जायेगें। जल संसाधन खंड के अधिशासी अभियंता अनिल थालोर ने बताया कि समस्त प्रभावित क्षेत्रवासियों यथा सिसारमा नदी एवं नांदेश्वर टैंक के बहाव क्षेत्र को सूचित किया गया है कि वे जल प्रवाह को दौरान नदी नालों से दूर रहे एवं अपने मवेशियों को भी दूर ताकि किसी भी प्रकार की जान माल की हानि ना हो। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अच्छे अंकों के लिए बोर्ड कक्षा की बालिकाओं को बताए टिप्स,प्रदान की शुभकामनाएं

फतहनगर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 12वीं बोर्ड की बालिकाओं का मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया तथा बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने को लेकर शुभकामनाएं व्यक्त की एवं बालिकाओं को इसके लिए टिप्स बताए गए। आयोंजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने की जबकि मुख्य अतिथि चाटर्ड एकाउंटेंट यशवंत मंगल एवं विशिष्ट अतिथि भामाशाह कैलाशचन्द्र अग्रवाल,बिहारी लाल अग्रवाल,घनश्याम मंगल, कल्याणसिंह पोखरना,मनोहरलाल कावड़िया,राधेश्याम बागला, गणपतलाल स्वर्णकार, कैलाश खंडेलवाल,रीतु अग्रवाल,अजय मोर आदि थे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य चन्दु सेठी, चंद्रप्रकाश दुग्गड़,अनीता यादव, शांति विजयवर्गीय,भारती श्रीमाली, पंकज, मधु मंडोवरा,गोपाल गर्ग,जगदीश प्रसाद,तुलसीराम गायरी व श्रीमती कांता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनीता यादव व्याख्याता द्वारा ...

Read More
देश प्रदेश

श्री महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अब 3 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित

जयपुर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर वर्ष 2023 के घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधन किया है। श्री महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अब 03 अप्रैल 2023, सोमवार को सम्पूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।  उल्लेखनीय है कि पूर्व में श्री महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश 04 अप्रैल, मंगलवार को घोषित किया गया था । अब 04 अप्रैल को कार्य दिवस रहेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभालने पर पाराशर का किया स्वागत

फतहनगर। सहायक प्रशानिक अधिकारी महावीर पाराशर के अधिशासी अधिकारी का कार्य भार संभालने पर पार्षद गोपाल सोनी,पूर्व पार्षद राधेश्याम शर्मा,घनश्याम वैष्णव आदि ने सरोपा एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इसी तरह से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन द्वारा भी मावली तहसील अध्यक्ष राजू कंडारा ने उपरना व माला पहनाकर स्वगत किया एवं बधाई दी। इस अवसर पर जमादार सुरेश कुमार घावरी,कर्मचारी अशोक कुमार नकवाल, मुकेश कुमार ढिडोरिया, मुकेश कुमार घावरी आदि उपस्थित थे। ...

Read More
देश प्रदेश

असारवा-जयपुर, असारवा-कोटा, असारवा-इंदौर ट्रेनों की मिली सौगात,सांसद जोशी ने रेल मंत्री का किया आभार व्यक्त

फतहनगर. रेल मंत्रालय के द्वारा दक्षिणी राजस्थान के वासियों को सौगात प्रदान करवाते हुए असारवा-उदयपुर-जयपुर, असावरा-उदयपुर -चित्तौड़गढ़-कोटा तथा इंदौर-चित्तौड़गढ़-उदयपुर असारवा ट्रेनों की सौगात होली से पहले प्रदान की गई हैं। सांसद जोशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर अहमदाबाद के आमान परिवर्तन के पश्चात उदयपुर असारवा रेलमार्ग पर ट्रेनों को चलाए जाने की आवश्यकता को रेल मंत्रालय को बताया था जिस पर रेलवे के द्वारा मेवाड़-वागड़ वासियों को गुजरात से जोड़ने के लिए तथा उनको प्रदेश की राजधानी जयपुर से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अहमदाबाद से जयपुर की ट्रेन को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ट्रेन असारवा से वाया उदयपुर होकर जयपुर तक चलेगी, जिसका मेवाड़ वासियों को दोनों अहमदाबाद व जयपुर आने जाने के लिए बेहतर आवागमन का साधन मिल जाएगा। इस ट्रेन का शुभारंभ 2 मार्च से किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ...

Read More