Author Posts
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में साम्प्रदायिक सौहार्द की पेश हुई मिशाल

फतहनगर। हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शेभायात्रा के दौरान गुरूवार को नगर के मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों ने साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की। शोभायात्रा के दौरान बालाजी के भक्तों पर इन लोगों ने पुष्पवर्षा कर भाई चारे का संदेश दिया। रोड़वेज बस स्टेण्ड पर समाजजन उपस्थित थे जिन्होने शोभायात्रा का स्वागत किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आजादी के बाद पहली बार डामरीकरण पर ग्रामीणों ने व्यक्त की खुशी, विधायक जोशी का जताया आभार

फतहनगर। आजादी के बाद से अब तक डामरीकृत सड़क की सुविधा से वंचित भांडावास के ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की सुविधा से अब तक वंचित होकर बारिश के दिनों में परेशानी का सामना कर रहे थे। विधायक धर्मनारायण जोशी ने पिछले दिनों इस सड़क को स्वीकृत किया था। सड़क चंगेड़ी से भांडावास तक डामरीकृत हो चुकी है तथा आगे यह चुण्डावत खेड़ी तक जोड़ी जाएगी। लोगों ने इसके लिए विधायक धर्मनारायण जोशी का आभार व्यक्त किया है। पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत ने बताया कि चंगेड़ी से भांडावास सड़क डामरीकरण को चुण्डावत खेड़ी तक बढ़ाए जाने पर विधायक जोशी का खेड़ी सहित आस पास के ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया है। इसके डामरीकृत हो जाने के बाद चंगेड़ी का चुण्डावत खेड़ी से सीधा सम्पर्क हो जाएगा। चंगेड़ी व बड़गांव एक दूसरे से जुड़े हैं। इतना ही नहीं दूधालिया से आमली तक सड़क का काम भी विधायक जोशी के प्रयासों ...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश के 155 विद्यालय उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत

 जयपुर, 5 अप्रेल। प्रदेश के 155 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है। इससे कक्षा 5वीं के बाद भी विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही आगे पढ़ने के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विद्यालयों को क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत बाड़मेर जिले के 33, जोधपुर जिले के 27, जैसलमेर जिले के 20, उदयपुर जिले के 16, नागौर जिले के 12, बीकानेर जिले के 11, अजमेर जिले के 10, चित्तौड़गढ़ जिले के 8, डूंगरपुर जिले के 6, चूरू जिले के 4, हनुमानगढ़ जिले के 3, जयपुर जिले के 2 एवं अलवर, जालौर, करौली जिले के एक-एक विद्यालय क्रमोन्नत किए जाएंगे।श्री गहलोत की स्वीकृति से प्रदेश में उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। क्रमोन्नति पश्चात आवश्यक पदों की व्यवस्था प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में उपलब्ध अधिशेष अथवा रिजर्व...

Read More
देश प्रदेश

ई-धरती, भू-नक्शा, अपना खाता की सेवाएं 5 दिन स्थगित रहेंगी

जयपुर, 5 अप्रेल। कृषक, आमजन एवं कर्मचारी वर्ग के लिए आम तौर पर उपयोग में आने वाले ई-धरती, भू-नक्शा एवं अपना खाता पोर्टल की सेवाएं 6 अप्रैल की शाम 6ः00 बजे से 10 अप्रैल की सुबह 8ः00 बजे तक स्थगित रहेंगी ।  राजस्व मंडल निबंधक श्री महावीर प्रसाद ने बताया कि इन पोर्टल की सेवाओं को वर्तमान सर्वर से अधिक सुरक्षित भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर में शिफ्ट किए जाने के कारण यह सेवाएं अस्थाई तौर से बाधित रहेंगी। सर्वर शिफ्टिंग के बाद यह सेवाएं अधिक तीव्रता से कार्य करेंगी, तथा डाटा अधिक सुरक्षित रूप से संधारित हो सकेगा। ...

Read More
देश प्रदेश

किसानों को मिलेंगे निःशुल्क बीज, बढे़गा बीज उत्पादन

जयपुर। किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित राज्य सरकार बीज उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। अब राज्य सरकार 15 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश के 1.25 लाख से अधिक किसानों को उच्च गुणवत्तापूर्ण 35 हजार क्विंटल बीज निःशुल्क उपलब्ध कराएगी। इससे लगभग 5.89 लाख क्विंटल बीज का उत्पादन होगा और किसानों को संबल मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बीज वितरण और उत्पादन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। योजना में गेहूं, जौ, चना, ज्वार, सोयाबीन, मूंगफली, मूंग, मोठ एवं उड़द की फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे 10 वर्ष से कम अवधि की उन्नत किस्मों की फसलों के बीजों का उत्पादन होगा। इस निर्णय से प्रदेश में उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन में वृद्धि होगी और कृषि उत्पादता बढ़ेगी। 15 करोड़ रुपए की राशि कृषक कल्याण कोष से वहन की जाएगी।उल्लेखनीय है कि राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन के ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

तीन दिवसीय योग महोत्सव का समापन कल

उदयपुर, 2 अप्रैल। शहर के एमबी ग्राउंड में चल रहे तीन दिवसीय योग का समापन सोमवार को प्रातःकालीन सत्र में होगा। योग महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को प्रातःकालीन सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक आरके जैन थे जबकि सायंकालीन सत्र में डूंगरपुर नगरपरिषद के पूर्व सभापति और स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अम्बसेडर के.के गुप्ता थे। जैन व गुप्ता ने महोत्सव के तहत स्वयं भी योगाभ्यास किया । इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा योग व ध्यान से तनाव व क्रोधमुक्ति की विविध प्रविधियों के बारे में जानकारी देकर अभ्यास कराया गया। ध्यानाभ्यास को समर्पित रहा सत्र योग महोत्सव समन्वयक मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार के सत्र ध्यानाभ्यास को समर्पित रहे। इस दौरान संभागियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में ध्यान किया और संभागी ध्यान में इतने लीन दिखे कि वे बाहर सड़क पर वाहनों के शोर और दूर बजने वाले लाउडस्पीकर भी उन्हें ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अखाड़ा मंदिर पर धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव

फतहनगर। नगर के श्री लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर पर दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया मनाया गया। जन्म से पहले मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकार कैलाश सेन, गोवर्धन माली, श्रवण सिंह, बंशीलाल टेलर, रामलाल लोहार ने राम से जुड़े हुए भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। दोपहर 12बजे महंत श्री शिवशंकर दास ने महाआरती की। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला मण्डल द्वारा 750 ग्राम चांदी की आरती भेट की गई एवं अखाड़ा नवयुवक मंडल द्वारा साउंड सिस्टम भेट किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष घनश्याम मंगल,सचिव कैलाश खंडेलवाल, विजय माली,कोषाध्यक्ष मनीष पालीवाल,जगदीश मूंदड़ा, विकास लावटी, विनोद चावड़ा, पार्षद नारायण मोर,प्रकाश तेली, पंकज मंगल,हीरालाल टेलर, बंशीलाल कुमावत,देवेंद्र कुमावत, विकास चावड़ा, राहुल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के द्वारिकाधीश मंदिर में रामनवमी पर ठाकुरजी को धराया छप्पन भोग

फतहनगर। राम नवमी के अवसर पर गुरुवार को यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में भजन कीर्तन, महा आरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान में आज प्रातः 9 बजे स्थानीय भजन गायक राजेंद्र कुमावत के नेतृत्व में भजन गायकों ने अनवरत 3 घंटे तक भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए समां बांध दिया। मंदिर परिसर में आयोजित इस भजन कार्यक्रम के दौरान भक्ति पूर्ण भजनों पर लोग आपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का लाभ लिया। राम जन्मोत्सव के तहत मंदिर को सज्जित किया गया। 12 बजे दर्शन खोले गए। ठाकुर जी के समक्ष छप्पनभोग धराया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी सत्यनारायण पालीवाल ने ठाकुरजी की महा आरती की। इसके बाद लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट,नगर के प्रबुद्धजन एवं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उल्लासपूर्वक गणगौर महोत्सव सम्पन्न

फतहनगर। शुक्रवार को महिलाओं ने उल्लासपूर्वक गणगौर पर्व को मनाया। नगर के विभिन्न स्थानों पर गणगौर पूजा की गयी। वार्ड 15 स्थित नाकोड़ा नगर में महिलाओं ने चून्दड़ धारण कर गणगौर पूजन किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नवाह्नपारायण रामायण पाठः विभिन्न प्रसंगों के साथ चल रहा सुंदर पाठ का आयोजन

फतहनगर। रेलवे स्टेशन के पीछे नानेश कॉलोनी स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर पर पाठकों की सहभागिता से गत 22 मार्च से प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक आयोजित किये जा रहे नवाह्नपारायण रामायण पाठ के तीसरे दिन आज धनुषयज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद एवं रामविवाह के प्रसंगों का उद्घोष के साथ सुंदर पाठ किया गया। पाठ में नगर के गणमान्य पुरुष एवं महिला पाठकों ने पूर्ण उत्साह से सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ को आज मानस प्रेमी श्यामलाल शर्मा एवं नटवरलाल अग्रवाल ने सुशोभित करते हुए उच्च उद्घोष के साथ सभी को लय में बांधे रखा। तीसरे दिन के विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमानजी की महाआरती पुजारी भँवरलाल द्वारा की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...

Read More
उदयपुर

सहायक अभियंता ने ली बीटी कॉटन के निराश्रितों की जानकारी एवम संस्थान के बैनर तले किये हस्ताक्षर

उदयपुर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड,बडगांव से सहायक अभियंता हरिप्रसाद शर्मा ने अपने कार्यालय में लवीना विकास सेवा संस्थान के बैनर तले हस्ताक्षर कर बीटी कॉटन के निराश्रित बालको की जानकारी लेकर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा आभार प्रकट कर होम में पधारने का निमंत्रण दिया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

तेज हवाओं से हुआ बिजली की लाइन में फाल्ट,बिजली के उपकरण जले,लाइनों को हुआ नुकसान

फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला तथा तेज हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के कारण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में चिंगारियां उठने लगी। चिंगारियां सीधे ही खेत मेढ़ पर गिरी तथा आग लगने लगी। खेत मालिक कैलाश रेगर एवं उसके परविारजनों की सजगता काम आई जिन्होने तत्काल पानी की बाल्टियां लेकर आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। इसी ट्रांसफार्मर के फाल्ट के कारण स्कूल में चल रहे पंखे कक्षा कक्षों में बर्निंग ट्रेन की तरह जलते देखे गए। वाटर डिस्पेंसर भी जल गया। वाटर डिस्पेंसर के पास संयोगवश कोई नहीं था अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। लाइनों को क्षति पहुंची। आनन फानन में बिजली के अन्य उपकरणों को बंद किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महिलाओं ने पूजा एवं कथा श्रवण कर दशामाता का पर्व मनाया

फतहनगर। महिलाओं ने शुक्रवार को पूजा एवं कथा श्रवण कर दशामाता का पर्व मनाया। अखाड़ा मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाएं पहुंची तथा विधि विधान से पूजन एवं कथाओं का श्रवण किया। ईंटाली में दशा माता का पूजन करने को लेकर जल्दी उठकर नित्य कर्म से निवृत्त होकर घर आंगन को साफ सुथरा कर लक्ष्मीनारायण मंदिर पहंुची दशामाता का पूजन आदि कर परिवार की मंगल कामना की। कथा सुनकर व्रत खोला। चंगेड़ी,सनवाड़,खरतांणा,जेवाणा समेत आस पास के गांवों में भी महिलाओं ने दशामाता का व्रत,पूजन आदि किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

एसपीसी योजनाः थाना एवं पालिका प्रशासन की कार्य प्रणाली से अवगत हुए स्कूली बच्चे

फतहनगर। एसपीसी योजना के तहत शुक्रवार को चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बालक-बालिकाएं शैक्षिक भ्रमण के तहत थाना एपं पालिका पहुंचे तथा कार्य प्रणाली से अवगत हुए। थाने में थानाधिकारी उदयसिंह चुण्डावत एवं बीट अधिकारी सोनु ने बच्चों को माल खाना,बैरक,रोजनामचा,शस्त्रागार एवं आॅन लाइन प्राथमिकी आदि की जानकारी प्रदान की। इसके बाद बच्चों को पालिका का अवलोकन करवाया गया जहां पर पालिका के अधिकारियों द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान समेत राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। बच्चों ने राजमाता सिंधिया पार्क का अवलोकन भी किया। इन बच्चों के साथ संजय कुमार यादव,कर्णसिंह राणावत,विद्यालय सहायक रमेशचन्द्र खटीक थे। विद्यालय से शैक्षिक भ्रमण दल को प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार ने रवाना किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रियासतकालीन परम्पराः सनवाड़ में निकली बादशाह की सवारी में शामिल हुए सैंकड़ों नर-नारी

फतहनगर। बुधवार को शीतला अष्ठमी के अवसर पर रियासतकालीन परम्परा को याद दिलाने वाली बादशाह की सवारी का सनवाड़ में आयोजन किया गया। प्रति वर्ष शीतला सप्तमी के अवसर पर बादशाह की सवारी निकाली जाती है। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को बादशाह की सवारी का आयोजन किया गया। सदर बाजार में बादशाह की सवारी सज्जित की गयी। बग्घी में बादशाह एवं बेगम को विराजित किया गया तथा बैंडबाजों के साथ बादशाह की सवारी को रवाना किया गया। बग्घी के आगे बादशाह की सेना चल रही थी तथा रास्ते में महाराणा की सेना अलग-अलग सेनापतियों के नेतृत्व में छापामार हमले कर रही थी। बादशाह की सेना एवं महाराणा की सेना के बीच रास्ते में कई जगह अच्छी रस्सा कस्सी चली। बादशाह की सवारी रावला चैक होते हुए रावले में प्रवेश कर गयी जहां पर बादशाह की दाढ़ी नोंच ली गयी तथा बादशाह को कैद कर लिया गया। बाद में नगरवासियों ने गैर नृत्य किया। इसके अलावा बादशाह क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में सुपर मार्केट का शुभारंभ

फतहनगर। फतहनगर-सनवाड चैकड़ी चैराहे के समीप सुपर मार्केट का शुभारंभ किया गया। इस सुपर मार्केट में पेट्रोलियम गैस उत्पाद के साथ-साथ आम आदमी की जरूरत का हर सामान मिलेगा। श्री सोमेश्वर भारत गैस के ललित बोरीवाल ने बताया कि आर्डर करने पर घर बैठे आपूर्ति भी की जाएगी। सुपर मार्केट का उद्घाटन गातोडधाम सेमारी के पीठाधीश्वर फलाहारी पन्नालाल महाराज,उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास, पूर्व विधायक मावली प्रधान पृष्करलाल डांगी, अभाव अभियोग निराकरण समिति सदस्य सुरेश सुथार, पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश चपलोत के हाथों किया गया। इस अवसर पर पार्षद नरेश जाट सहित अन्य लोग मौजूद थे। ...

Read More
देश प्रदेश

पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें विभागीय अधिकारी -शासन सचिव, पंचायती राज

जयपुर, 14 मार्च। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें विभागीय अधिकारी। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में जोड़ना राजकीय कर्मचारियों का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की पूरी जानकारी रखते हुए अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ दिलाने के लिए सक्रिय प्रयास करने चाहिए।  श्री जैन ने इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में चार दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षक प्रशिक्षण के दूसरे दिवस मंगलवार को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। शासन सचिव ने कहा कि प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में सुधार और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ...

Read More
देश प्रदेश

सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर बामणिया बंजारा समाज की बैठक में कार्यकारिणी का किया गठन, व्यवस्थाओं को लेकर समाजजनों ने की चर्चा

फतहनगर। बामणिया बंजारा समाज का प्रथम सामूहिक विवाह आगामी 1 मई को उदयपुर जिले के फतहनगर कस्बे में होगा। इसको लेकर समाजजनों की एक बैठक रविवार को कपासन क्षेत्र के शनि महाराज स्थित समाज की सराय में समाज के मोतबीरों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जहां पर विवाह आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जोड़ों के पंजीयन का काम भी हाथों हाथ शुरू कर दिया गया। बैठक की शुरूआत में समाज के आराध्य देव श्री रूपसिंह महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। बैठक में समाज के लोगों ने विचार व्यक्त किए तथा तय किया कि सबके सहयोग से इस पहले कार्यक्रम को सफल किया जाना है। कार्यकारिणी गठन पर मंथन कर शिवराज बैंस डाबी एवं भानु कच्छावा गिरधारीपुरा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में हीरालाल कच्छावा पावटिया,गोपाल गरासिया आक्या,जगदीश चावड़ा प्रतापगढ़,दिनेश चावड़ा खात्याखेडी,भीमराज बग...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गौरव सेठ बने सकल जैन नवयुवक मण्डल अध्यक्ष

फतहनगर। सकल जैन नवयुवक मंडल की बैठक श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कल्याणसिंह पोखरना ने की। मुख्य अतिथि अशोक कटारिया, दिनेश सामर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.जेनेन्द्र जैन, रमेश मारु,पारसमल बाफना,कंवरलाल पीपाड़ा, सम्पत बाफना, चन्द्रप्रकाश दुग्गड़, जगदीश सेठ, अजय गोखरू, राजेश बाबेल, संजय छाबड़ा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्री गौरव सेठ को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष-अजय तातेड़, सचिव- शुभम सेठ, मंत्री- कमलेश संचेती व प्रशांत डांगी, कोषाध्यक्ष- दीपेश आंचलिया, सहमंत्री राहुल सेठ व सूरज बाफना, सहकोषाध्यक्ष दिलीप दुग्गड़ व नितिन बाफना ,खेल मंत्री मीत कावड़िया, अजय सियाल, शैलेश धर्मावत व शुभम चपलोत, प्रचार मंत्री- भवांशु सुराणा, हितेश सेठ, राज कोठारी व वंस बाफना, मीडिया प्रभारी रजत चपलोत, रौनक गाडो...

Read More
देश प्रदेश

मिलेट्स में रिसर्च के लिए राज्य में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, दूरगामी सोच से ही कृषि उत्पादन और उद्यमिता में राजस्थान अग्रणी -मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राजस्थान मिलेट्स कान्क्लेव-2023 का किया उद्घाटन

जयपुर, 13 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि किसानों के सर्वांगीण विकास की योजनाएं लागू करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। कृषक कल्याण और कृषि क्षेत्र विकास में राज्य सरकार ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। विधानसभा में दो बार पृथक कृषि बजट पेश कर पूरे देश में ऎतिहासिक पहल की। इसी का सुखद परिणाम है कि किसानों के साथ-साथ स्टार्टअप्स और उद्यमियों को आगे बढ़ने के सुअवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और पशुपालकों को उचित सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। श्री गहलोत सोमवार को दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव-2023 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मिलेट्स की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और कृषि अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। राजस्थान में मिलेट्स पर रिसर्च के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। लगभग 42 कृषि महाविद्या...

Read More