Author Posts
फतहनगर - सनवाड

बंजारा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 14जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

फतहनगर। बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित प्रथम तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में तुलसी समेत 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं संतों ने आकर वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। सुबह 8 बजे विनायक वाटिका से वर वधुओं की बिन्दोली रवाना हुई जिसमें सबसे आगे दूल्हे घोड़ों पर सज्जित होकर सवार किए गए। बीच में महिलाएं एवं पुरूष नाचते गाते चल रहे थे। इनके पीछे ही वधुओं को सज्जित बग्गियों में विराजित किया गया। ठाकुरजी का वेवाण भी सबसे आगे चल रहा थी। बिन्दोली मैन चैराहा,नया बाजार,प्रताप चैराहा,स्टेडियम,हिमाड़िया बावजी होते हुए विवाह स्थल द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट भूमि पर पहुंची जहां पर सबसे पहले ठाकुरजी ने तोरण वंदन किया। इसके बाद बारी-बारी से सभी दूल्हों ने तोरण वंदन की रस्म अदा की। कताबद्ध सज्जित चंवरियों में पं.मुक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिक्षिका ने विद्यालय विकास के लिए दिए 51 हजार,विद्यालय परिवार ने किया शिक्षिका का बहुमान

फतहनगर। चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संतोष गुप्ता ने विद्यालय विकास के लिए 51 हजार की राशि प्रदान की। अवसर था श्रीमती गुप्ता की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने का। विद्यालय प्रांगण में इस अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया तथा भावभीनी विदाई दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने की जबकि विधायक प्रतिनिधि लोकेश दाधीच,डाॅ.जैनेन्द्र कुमार जैन,बद्रीलाल जाट,महेश मंगल,गोपाल कृष्ण अग्रवाल आदि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। श्रीमती गुप्ता को शाॅल एवं उपरना ओढ़ाकर तथा तस्वीर भेंट कर उनका बहुमान किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन श्रीमती मधुबाला चाष्टा ने किया। संचालन माधवलाल गाडरी ने किया। शिक्षिका की ओर से विद्यालय के बच्चों को विशेष भोजन भी करवाया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मन की बात का बड़े पर्दे पर लाइव प्रसारणः लोगों ने सुनी मन की बात

फतहनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज यहां बड़े पर्दे पर लोगों ने मन की बात के तहत सुना। कार्यक्रम संयोजक महेंद्रसिंह चैहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी फतहनगर- सनवाड मण्डल द्वारा प्रताप चोराहा स्थित महादेव मन्दिर प्रांगण मे एलईडी पर मन की बात का प्रसारण सभी भाजपा के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने ध्यानपूर्वक सुना व देखा। सभी दर्शको का उपरणा पहना कर स्वागत किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,मण्डल अध्यक्ष राधेशयाम बागला, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एससीमोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, महामन्त्री रामचंद्र मेलाणा, रोशनलाल खटीक,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर, युवा मोर्चा जिला मन्त्री सचिन खटीक, प्रहलाद सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश सोनी,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी, युवा मोर्चा सह कोषाध्यक्ष मोहित बंसल,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, ओबीसी मोर्चा मण्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना को लेकर चंगेड़ी में निकली कलश यात्रा

फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी गांव में बावड़ी वाले वाले महादेव मंदिर पर कलश स्थापना एवं गणेशजी,कार्तिकेय की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आज पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बैंडबाजों के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कलशाधारी महिलाएं शामिल हुई। प्रातः सवा आठ बजे गणपति स्थापना के साथ ही कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा के बाद मण्डप प्रवेश,हेमाद्रि स्नान,प्रायश्चित संकल्प,स्वस्ति पाठ,ब्राह्मण वरण,देव आह्वान पूजन आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम में सांवलिया धाम मुगाना के महन्त चेतनदास समेत कई संतों का सानिध्य मिलेगा। प्रतिष्ठा अनुष्ठान पं.कृष्णगोपाल तिवारी के सानिध्य में चल रहा है। आयोजन के तहत शुक्रवार की शाम सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया जबकि शनिवार को गायक मांगीलाल के मुखारविंद से शनिदेव की कथा का प्रस्तुतिकरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरो के संग महंगाई राहत कैंपः 1700 लाभार्थी हुए पंजीकृत

फतहनगर। प्रशासन शहरो के संग अभियान के अन्तर्गत नगरपालिका द्वारा वार्ड 3 के लिए कला भवन सनवाड में कैम्प का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत आम जन के विभिन्न कार्यो को सम्पादित किया गया है। जिसमे 69 क के अन्तर्गत 1 आवेदन प्राप्त हुआ। 4 पटटे का वितरण किया गया एवं साथ ही पालिका के सामान्य कार्यो का सम्पादन कैम्प मे किया गया और महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत 375 लाभार्थियो का पंजीयन किया गया है। आदिनांक तक कुल 1706 लाभार्थियो का महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण किया गया है। कैंप में अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पाराशर, कैप प्रभारी छगनलाल मेघवाल, पार्षद विनोद यादव द्वारा लाभार्थियों को किट का वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय फतहनगर (अंग्रेजी माध्यम) में आवेदन का कार्यक्रम जारी

फतहनगर। राज्य सरकार के आदेशानुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर दिया गया है। प्रधानाचार्य के अनुसार इस सत्र में केवल कक्षा 1 से 5 तक अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं लगेंगी और इसमें सह शिक्षा होगी। इस क्रम में विद्यालय में पूर्व अध्ययनरत छात्राओं को प्राथमिकता देते हुए प्रति कक्षा 30 छात्रों का संचालन करना है। शेष बचे हुए रिक्त स्थान के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। प्रवेश कार्यक्रम में 3 मई को रिक्त पदों की सूचना जारी की जाएगी और दिनांक 4 मई से 9 मई तक रिक्त पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 11 मई को प्राप्त आवेदनों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 12 मई को रिक्त पदों के लिए लॉटरी द्वारा विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 13 मई को चयनित विद्यार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 15 मई से प्रवेश प्रक्रि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरो के संग महंगाई राहत कैंप में 896 लाभार्थियों का किया पंजीयन

फतहनगर। प्रशासन शहरो के संग अभियान के अन्तर्गत नगरपालिका द्वारा वार्ड 2 मे कैम्प का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत आम जन के विभिन्न कार्यो को . सम्पादित किया गया है जिसमे 69 क के अन्तर्गत 2 आवेदन का निस्तारण किया गया एवं 90 ए नियमन के 02 आवेदन प्राप्त प्राप्त हुए है। साथ ही पालिका के सामान्य कार्यो का सम्पादन कैम्प मे किया गया और महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत 313 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया है। आज दिनांक तक कुल 896 लाभार्थियो का पंजीयन महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण किया गया है। कैंप में अधिशाषी अधिकारी महावीरलाल पाराशर, कैप प्रभारी छगनलाल मेघवाल, पार्षद नरेश जाट द्वारा लाभार्थियों को किट का वितरण किया गया। अधिशाषी अधिकारी द्वारा बताया गया कि 28अप्रेल को प्रशासन शहरो के संग अभियान का आयोजन कला भवन परिसर में किया जाकर आवेदकों को जल्द से जल्द पट्टे जारी कर उन्हे राहत प्रदान की जावेगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मीरा चरित्र कथा के लिए हुआ भूमि पूजन

फतहनगर। आगामी 3 मई से 5 मई को नगर में जोधपुर के प्रख्यात गौवत्स श्री राधाकृष्ण महाराज के मुखारविंद से होने वाली मीरा चरित्र कथा हेतु गुरूवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन में मुकेश टांक, गोपाल सोनी, बलवंत परासर, बंशीलाल डिडवानिया, श्यामलाल शर्मा, अनिल विजयवर्गीय,राजकुमार सोनी, निखिल खंडेलवाल, गजेंद्र पालीवाल, सूरज शर्मा, राजेश सोनी, गोपाल दाधीच,अभिषेक पूरी, मयूर टेलर, भवानी सिंह एवं महिला मंडल से लीला सोनी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भूमि पूजन के साथ ही कथा स्थल पर शामियाने की तैयारियां भी शुरू हो गयी है। ...

Read More
देश प्रदेश

यात्रियों को भा रही है वंदेभारत,अजमेर-दिल्ली केंट वंदेभारत एक्सप्रेस में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या

फतहनगर। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित व तेज संचालन हेतु हाल ही में प्रारंभ की गई अजमेर-दिल्ली केंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। दिनांक 13 अप्रैल 2023 से नियमित सेवा शुरू होने के पश्चात से अब तक एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार दोनों ही श्रेणी में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत के अनुसार अजमेर-दिल्ली केंट वंदे भारत एक्सप्रेस में जहां एग्जीक्यूटिव कार में 13 अप्रैल 2023 को कुल 159 सीटों में से 59 सीट यात्रियों को आवंटित हुई थी वही 24 अप्रैल 2023 को यह बढ़कर 94 हो गई है। इसी प्रकार चेयर कार श्रेणी में जहां 13 अप्रैल 2023 को कुल 1593 में से 510 सीट आवंटित हुई थी वही 24 अप्रैल 2023 को यह संख्या बढ़कर 1038 हो गई है। इस प्रकार कुल सीटों की बात करें तो दिनांक 13 अप्रैल 2023 को कुल 1762 सीटों में ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सफाईकर्मियों की भर्ती में वाल्मीकी समाज को वरीयता देने सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा नगर एवं संयुक्त अखिल भारतीय सफाई मजदुर कांग्रेस के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकी समाज को वरीयता देने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया कि राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है। इस विज्ञाप्ति में वाल्मिकी समाज को आरक्षण संबंधी कहीं कोई प्रावधान नहीं है जबकि स्वायत्त शासन विभाग जयपुर द्वारा 2010 में जारी विज्ञप्ति में वाल्मीकी समाज को प्राथमिकता का प्रावधान रखा गया था। वर्तमान भर्ती में फतहनगर सनवाड़ नगरपालिका हेतु कुल 12 पदों का आवंटन किया गया है, जो कि शहर की वर्तमान आबादी तथा विस्तार के हिसाब से नहीं है। सफाई व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए अत्यन्त निम्न है। इसके कारण शहर की स्वच्छता सर्वेक्षण रेटिंग लगातार गिरती जा रही है। रिक्त पदों में भी वृद्...

Read More
देश प्रदेश

महावीर इंटरनेशनल राजसमंद जोन कार्यकारणी का मनोनयन

राजसमन्द। महावीर इंटरनेशनल राजसमंद जोन अध्यक्ष संपतलाल लोढ़ा द्वारा जोन कॉन्सिल गठित की गई। जोन समन्वयक अरविंद जैन आमेट, संभागीय कोषाध्यक्ष कांतिलाल धाकड़, नाथद्वारा महिला सशक्तिकरण परियोजना संयोजक वंदना कोठारी, परियोजना संयोजक चाइल्डकेयर बेबीकिट वितरण एवं प्रेगडेंसी टू इंफेंसी संतोष मारवाड़ी नाथद्वारा, परियोजना संयोजक वाटर कन्वेसन (जल संरक्षण) गोतम ओस्तवाल कुंवारियां,सीएसआर फंड प्रकाश चपलोत केलवा, मेडिकल हेल्थ आकाश जैन दरीबा, परियोजना संयोजक रूलर सेंटर डेवलपमेंट महेंद्र सिंयाल नाथद्वारा (सालोर), परियोजना संयोजक एजुकेशन स्किल रमेश पारीक नाथद्वारा, परियोजना संयोजक न्यू सेंटर यूथ डेवलपमेंट रविंद्र पगारिया राजसमंद, परियोजना संयोजक पब्लिसिटी मीडिया भगवतीलाल जैन राजसमंद, परियोजना संयोजक ग्रीन क्लीन इंडिया भरत कुमार दक राजसमंद, परियोजना संयोजक ब्लड बैंक थेलिसमिया डाॅ.विरेन्द्र मह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ज्वैलरी व्यवसायी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फतहनगर। नगर के एक ज्वैलरी व्यवसायी ने गलती से अधिक प्राप्त चांदी की राशि विक्रेता व्यवसायी को प्रदान कर ईमानदारी का परिचय दिया। ज्वैलरी व्यवसायी मुकेश पाराशर ने एक जने से दो किलो चांदी का सौदा किया तथा चांदी की पैक थेली भी प्राप्त कर ली। उसी चांदी को जब पाराशर ने दूसरे व्यवसायी को देने के लिए तौल करवाया तो चांदी तीन किलो से भी अधिक निकली। पाराशर ने ईमानदारी से अधिक प्राप्त एक किलो चालीस ग्राम चांदी का पैसा उस व्यक्ति को लौटाया जिससे उसने चांदी प्राप्त की थी। इस ईमानदारी की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गांव-गांव चलो,घर-घर चलो अभियानः केन्द्र सरकार की लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी

फतहनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान मे भाजपा ओबीसी मोर्चा उदयपुर देहात के निर्देशनुसार ओबीसी मोर्चा मण्डल फतहनगर-सनवाड द्वारा गांव गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचे इसके लिए आयोजित बैठक में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल लोहार,देवी लाल लोहार,मोहन लाल, दिनेश दास,भेरूलाल कुमावत, कैलाश गायरी, नंदलाल कुमावत,रविंद्र कुमावत, गोपाल लोहार, राजू माली, उदय लाल, राजू लोहार, महेंद्र प्रजापत,राजू,लक्ष्मी बाई, कन्हैयालाल प्रजापत, रतन गायरी, राजू वैष्णव,प्रवीण लोहार आदि उपस्थित रहे। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में खुलेंगे नए पुलिस कार्यालय, थाने एवं चौकियां 1369 नवीन पदों का होगा सृजन

जयपुर, 8 अप्रेल। प्रदेश में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने और आमजन तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार अहम निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नए पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों को खोलने की मंजूरी दी है। उन्होंने कार्यालयों के लिए 1369 पदों के सृजन और आवश्यक संसाधनों के लिए लगभग 201 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है। श्री गहलोत के निर्णय से वैर (भरतपुर), परबतसर (नागौर), खैरवाड़ा (उदयपुर), एडीएफ (धौलपुर) एवं लालसोट (दौसा) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इन कार्यालयों हेतु प्रति कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 3-3 पद कुल 30 पद सृजित होंगे। इसी प्रकार अरनोद (प्रतापगढ़), तालेड़ा (बूंदी), पहाड़ी (भरतपुर), गंगाशहर (बीकानेर), रामसर (बाड़मेर), बौं...

Read More
देश प्रदेश

पशु चिकित्सा सहायकों को मिलेगा हार्ड ड्यूटी भत्ता

जयपुर। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा सहायकों को भी हार्ड ड्यूटी भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से पशु चिकित्सा सहायकों को 1 अप्रैल, 2023 से प्रतिमाह 200 रुपए मिलेंगे। वर्तमान में पशु चिकित्सक को 500 रुपए प्रतिमाह और पशुधन सहायक को प्रतिमाह 200 रुपए प्रतिमाह हार्ड ड्यूटी भत्ता मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा वेतन विसंगति परीक्षण समिति का गठन किया गया था, जिसके द्वारा विभिन्न सेवाओं के विशेष चयन नियमों में निर्धारित विशेष भत्ते की विद्यमान दर को संशोधित करने की सिफारिश की गई है।मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को वर्तमान में देय स्पेशल अलाउंस एवं स्पेशल पे में वेतन विसंगति परीक्षण समिति की अभिशंषा के अनुरूप वृद्धि किए जाने के लिए घोषणा की थी।  ...

Read More
मावली

परिंदों की प्यास बुझाने ईन्टाली में बांधे परिंडे

ईंटाली.मावली तहसील के ईन्टाली गांव में नया पालका देवरा के पास पर्यावरण प्रेमी पं.प्रेमशंकर पुष्करणा के सानिध्य में पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। पिछले 11 साल से पक्षियों की जल व्यवस्था में योगदान दे रहे हैं। नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेश पुष्करना, पुष्कर प्रजापत, रम्पु पुष्करना, जागृति पुष्करना, प्रकाश पुष्करना आदि उपस्थित थे। ...

Read More
उदयपुर

पीड़िता के पिता को प्रथम किश्त के तहत 4 लाख 12 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता

उदयपुर। मावली में मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या के प्रकरण में पीड़िता के पिता सन्नू पिता भैरा भील को गुरुवार को सहायता राशि की प्रथम किश्त के रूप में 4,12,500 रुपये उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास ने प्रदान किए। इस अवसर पर मावली डीएसपी तथा सरपंच एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। ...

Read More
उदयपुर

राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य पंड्या और बाल कल्याण समिति मिले पीड़ित परिवार से केस ऑफिसर योजना के तहत हो त्वरित कार्यवाही -डॉ. पण्ड्या

उदयपुर । मावली में नन्हीं बालिका के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना बेहद निंदनीय है। अपराधी को जल्द से जल्द कठोर सजा के साथ पीड़ित परिवार को पीड़ित प्रतिकर स्कीम से जोड़ना चाहिए। यह बात बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शैलेंद्र पंड्या ने कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द जाँच कर चालान पेश करने हेतु इसे केस ऑफिसर योजना या स्पेशल ऑफिसर स्किम में लिया जाना चाहिए उन्होंने चाइल्ड पोर्नोग्राफी को घातक बताया और इसकी रोकथाम की बात भी कही। इस दौरान बाल कल्याण समिति उदयपुर के अध्यक्ष ध्रुव कुमार कवीया एवं नव नियुक्त सदस्य अंकुर टांक ने परिवार के अन्य बच्चों से चर्चा कर उनकी मनोदशा को जाना एवं काउन्सलिंग कर हिम्मत बढाई साथ ही बाल सुरक्षा नेटवर्क के संयोजक बी.के गुप्ता ने कहा कि जिले की अन्य समाज सेवी संस्थाए भी इस दुखद समय में उनके साथ है। नारी निकेतन उदयपुर सम्भाग की अध्यक्ष रेणु च...

Read More
उदयपुर

लोपडा में भील बालिका की बलात्कार कर बर्बरता पूर्वक की गई हत्या के संबंध मे सौपा ज्ञापन

उदयपुर। राजस्थान आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सौमेश्वर मीणा के संयुक्त नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर, उदयपुर के मार्फत ग्राम लोपडा, तह. मावली, जिला उदयपुर में भील बालिका की बलात्कार कर बर्बरता पूर्वक की गई हत्या के संबंध मे सौपा ज्ञापन। इस अवसर पर ज्ञापन में बताया कि दिनांक 27.03.2023 को ग्राम लोपडा, तह. मावली जिला उदयपुर की गुमशुदा हुई 8 वर्ष की भील बालिका का बलात्कार करने के पश्चात् निर्दयता पूर्वक एवं अमानवीय तरीके से हत्या कर स्थानीय निवासी मुख्य आरोपी कमलेश राजपुत एवं उसके पिता रामसिंह राजपुत माता किशन कुंवर ने भील बालिका के शव के 10 टुकडे कर खण्डहर में फैक दिया गया था। इस घटना से समाज में काफी रोष व्याप्त है। दुःख की इस घडी में भील बालिका का परिवार सरकार व प्रशासन की ओर न्याय के लिये देख रहा है। राजस्थान आदिवासी महासभा जिला प्रशासन के मार्फत सरकार से मांग की कि ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठजनों का किया बहुमान

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी फतहनगर-सनवाड़ मंडल द्वारा भाजपा का 44वां स्थापना दिवस माहेश्वरी सदन में कमल संकल्प उत्सव के तहत पार्टी ध्वजारोहण व जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं अभिनन्दन कर मनाया। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश तंबोली, अशोक कुमावत, आरसी पालीवाल, अशोक सिंह राणावत का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने जनसंघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की पार्टी के सफर का विस्तार से वर्णन किया एवं कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि सभी पन्ना प्रमुख एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता जमीन स्तर पर जाकर पार्टी को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभ...

Read More