उदयपुर, 19 मई। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ द्वारा फेकल्टी मेंबर्स हेतु ’एप्लाईड मेथेमेटिक्स फोर टेक्निकल टीचर्स’ विषय पर लघु अवधि पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी प्रवेश परदेशी ने तकनीकी शिक्षा की महत्ता और सामाजिक भागीदारी विषय पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा ही आधुनिक भारत की नींव है, ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने हेतु हम सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। इसी प्रकार अध्यक्षता करते हुए म...
Read Moreadmin
उदयपुर, 19 मई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उभयलिंगी समुदाय के व्यक्तियों के लिए संचालित नेशनल पोर्टल फॉर ट्रांसजेंडर पर्सन पर उदयपुर की किन्नर पायल बाई का ऑनलाइन आवेदन करवाकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा उभयलिंगी पहचान प्रमाण पत्र जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के हस्ताक्षर से जारी करवाया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उप निदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा उभयलिंगी समुदाय के व्यक्तियों के लिए संचालित समस्त योजनाओं का लाभ इस प्रमाण पत्र के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है। उभयलिंगी समुदाय का व्यक्ति इस प्रमाण पत्र के माध्यम से मुख्यम...
Read Moreउदयपुर, 19 मई। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावास, आवासीय विद्यालय व मॉडल रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए 22 से 24 मई तक आयोजित होने वाले कला महोत्सव 2023 के पोस्टर का विमोचन संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने किया। भट्ट ने इस कला महोत्सव की सफलता की कामना करते हुए अधिकाधिक विद्यार्थियों को इससे लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इस दौरान टीएडी आयुक्त मयंक मनीष, सलूंबर विशेषाधिकारी प्रताप सिंह, उदयपुर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती अपर्णा गुप्ता, टीएडी अतिरिक्त आयुक्त अनिल कुमार शर्मा, टीआरआई के कला एवं संस्कृति प्रभारी महेश चन्द्र जोशी मौजूद रहे। कला महोत्सव में ...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 15 एवं 22 में स्थित नाकोड़ा नगर के 50 से भी अधिक महिला एवं पुरूष पालिका में चल रहे राहत कैंप में पहुंचे तथा लम्बे अरसे से न्यून वाॅल्टेज की समस्या का सामना कर रहे इन लोगों ने उपखण्ड अधिकारी के नाम अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर को ज्ञापन सौंपा। इस क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वाल्टेज की समस्या काफी समय से चल रही है। बिजली विभाग इसका स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। दो साल से डी.पी. भी विश्राम स्थल के यहां लगा रखी है लेकिन इसे भी चालू नहीं किया गया है। वाल्टेज कम रहने के कारण बिजली के उपकरण काम ही नहीं करते। इतना ही नहीं कई बार ये उपकरण जल भी चुके हैं। बिजली विभाग के अफसर एवं कर्मचारी भी इस समस्या से वाकिफ हैं लेकिन इसका समाधान नहीं कर पाए हैं। भीषण गर्मी के समय इन लोगों के घरों में लगे बोरवेल से भी पानी निकलना दूभर हो गया है। पीने के पानी की इससे समस्या पैद...
Read Moreफतहनगर। पालिका परिसर में आज महंगाई राहत कैंप में 252 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया। इन आंकड़ों सहित आज तक कुल 5522 परिवारों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही जैन स्थानक रावला चैक में प्रशासन शहरों के संग अभियान में आज वार्ड 9 का शिविर आयोजित किया गया जहां पर 69 क के तहत 3 जनों को पट्टे प्रदान किए गए। इस अवसर पर पार्षद सुनिल डांगी, सुनिल मुंदडा,पूर्व प्रधान बाबुलाल खटीक,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, पुष्पलता कुँवर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश खटीक,महात्मा गांधी बालिका उच्च मा.वि. के प्रधानाचार्य भानसिंह, संजय गहलोत,पालिका के अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पाराशर, कैम्प प्रभारी छगन लाल मेघवाल द्वारा पट्टे एवं किट वितरित किये गये। इस कार्य के सहयोग में कम्प्युटर ऑपरेटर कार्मिक दीपक टेलर, देवीदान चारण, अशोक कुमार टेलर, आशिक हुसैन, विनोद टेलर, सलमा पठान, रेवन्त सिंह झाला, चिकित्सा विभ...
Read Moreउदयपुर, 17 मई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर तीन दिन प्रवेश शुल्क में छूट रहेगी। इसी के साथ सूर्यास्त के बाद यहां होने वाले वाटर लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्य गाथा’ के शुल्क में भी तीन दिन छूट रहेगी। जयंती के दिन प्रातः वेला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कार्यक्रम होगा। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया पर 22 मई को मनाई जाएगी। इस दिन प्रातः 8.15 बजे महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची बैठक प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में जोधपुर के संयुक्त परिवहन आयुक्त व तीर फाउंडेशन नासिक के निदेशक डॉ. मन्नालाल रावत मुख्य अतिथि होंगे। निदेशक सक्सेना ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में 20-21-22 मई को प्रताप गौरव क...
Read Moreमां पन्नाधाय की पूजा अर्चना का आयोजन स्थानीय पन्नाधाय दीर्घा, जहाजनुमा टापू गोवर्धन विलास में साआनंद सम्पन्न,प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की जन्म जयंती 22 मई को
उदयपुर । 17 मई । पन्नाधाय सेवा संस्थान एवम गुर्जर महासभा के तत्वाधान में आज प्रातः प्रातः 10ः30 बजे मां पन्नाधाय की पूजा अर्चना का आयोजन स्थानीय पन्नाधाय दीर्घा, जहाजनुमा टापू गोवर्धन विलास में हुआ जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं महिलाओं द्वारा पुष्प अर्पित किये गये, एवम संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर अध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह धाभाई ने बताया कि शाम को 7ः30 बजे भव्य भजन संध्या नगर निगम प्रागण टाउन हाॅल में आयोजित होगी। भजन संध्या में मुख्य गायक भजन सम्राट प्रकाश जी माली होंगे जो वीरता, त्याग और बलिदान की मूर्ति मां पन्नाधाय पर लिखे गीतों और भजनों की प्रस्तुति देंगे और इसके साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत भजनों और गीतों की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पन्ना धाय सेवा संस्थान, गुर्जर महासभा के अध्यक्ष भुपेन्द्र जी धायभाई अर्जुन जी धायभाई , के के शर्मा ,चंद्रवीर सिंह जी ,कमलेन्द्र सिंह जी , ...
Read Moreफतहनगर। भाजपा नेता मावली विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया ने मंगलवार को अपना 60वां जन्म दिन यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गायों को लापसी व चारा खिलाकर गौ सेवा के साथ मनाया। इस अवसर पर कावड़िया ने गौ शाला सहायतार्थ 51 हजार की राशि गौ शाला संचालकों को प्रदान की। आयोजित कार्यक्रम में विधायक धर्मनारायण जोशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जबकि जिला प्रमुख ममता पंवार ने अध्यक्षता की। पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया विशिष्ट अतिथि थे। कावड़िया व अतिथियों का स्वागत गौ शाला अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल,मनोहरलाल कावड़िया,प्रहलाद मण्डोवरा,कैलाश खण्डेलवाल,नरेश मण्डोवरा, बाबुलाल उनिया,मनीष गोयल व हुकुमसिंह द्वारा स्वागत किया गया। संचालन मांगीलाल सांखला ने किया। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका परिसर में चल रहे महंगाई राहत कैंप में अब तक 5079 लोगों का पंजीयन हो चुका है। मंगलवार को 218 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आज वार्ड नं. 08 का कैम्प जैन स्थानक रावला चैक सनवाड़ में आयोजित हुआ जिसमें 05 पट्टे 69 क, व कृषि भूमि नियमन के 22 पट्टे कैम्प के दौरान वितरित किये गये। इस अवसर पर पार्षद सुनिल मुंदडा, सुनिल डांगी, नारायण मोर, नरेश जाट, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवडा, पालिका के अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पाराशर, कैम्प प्रभारी छगन लाल मेघवाल द्वारा पट्टे एवं किंट वितरीत किये गये। इस कार्य के सहयोग में कम्प्युटर ऑपरेटर कार्मिक दीपक टेलर, देवीदान चारण, अशोक कुमार टेलर, आशिक हुसैन, विनोद टेलर, सलमा पठान, चिकित्सा विभाग के कार्मिक, नरेगा कार्मिक ने कार्य किया। प्रशासन शहरों संग अभियान में शैलेन्द्र कुमार आजाद, विजय चारण, भगवती लाल प्रजापत, ...
Read Moreफतहनगर। प्रधानाचार्य भानसिंह राव ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सनवाड़ में एसीबीईओ मोहम्मद अंसार काजी के मार्गदर्शन में प्रवेश के लिए लाॅटरी निकाली गई। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष पारस तांतेड़, पार्षद रतनलाल खटीक,पीटीए सदस्य गण, अभिभावक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रभारी दिनेश गर्ग ने बताया कि कक्षा नर्सरी में 11, एलकेजी में 10, यूकेजी में 15, कक्षा एक में 5, कक्षा दो में 10, कक्षा तीन में 4, कक्षा चार में 7, कक्षा पांच में 5, कक्षा छः में 7, कक्षा सात में 6, कक्षा आठ में 2, कक्षा नौ में 7 विधार्थियों का चयन किया गया। मीडिया प्रभारी दिनेश गर्ग ने बताया कि नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक कुल 166 रिक्त सीटों के लिए प्राप्त 127 आवेदनों में से लॉटरी द्वारा 89 विधार्थियों का चयन हुआ। ...
Read Moreफतहनगर। नगर पालिका फतहनगर- सनवाड सभा भवन में स्थायी महंगाई राहत कैम्प सोमवार से शनिवार प्रातः10 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। जनआधार कार्ड एवं घरेलु व कृषि के बिजली कनेक्शन के बिल से पंजीयन किया जा रहा है जिसमें गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलु उपभोक्ताओं को 100 युनिट प्रतिमाह, कृषि कनेक्शन पर 2000 युनिट प्रतिमाह, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फुड पैकेट योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत् 125 दिन का रोजगार, सामाजिक सुरक्षा न्युनतम पेंशन से बढ़ा कर 1000 रूपये प्रतिमाह, मुख्यमंत्री कामधेनु योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 25 लाख रूपया, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रूपये आदि लाभकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थी अपना पंजीयन करा कर उठा रहे हैं। इस योजना के सर्वे कार्य हेतु आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी को वार्ड वाईज सर्वे हे...
Read Moreफतहनगर। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा ऐतिहासिक जीत हांसिल करने पर मावली विधानसभा क्षेत्र के घासा, खेमली,डबोक,अम्बेरी और लकड़वास में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेमली के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेमली के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राणावत के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर आतिशबाजी की एवं नारे लगाए। आपस में मुंह मीठा करवाकर सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पालीवाल व मांगीलाल मेघवाल,संगठन महासचिव मांगी लाल प्रजापत,डबोक मण्डल अध्यक्ष नानालाल नागदा,शांतिलाल डांगी,यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव माहिन खान,जिलाध्यक्ष रोनक गर्ग,जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल भील,डबोक सरपंच भगवती पाटीदार व तुलसीदास की सराय सरपंच कन्हैया लाल गायरी,रंजीता मेघवाल व कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थ...
Read Moreउदयपुर, 12 मई। भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से उदयपुर जिले में स्कूली बच्चों के बीच वित्तीय साक्षरता एवं जी.20 की भारत की अध्यक्षता के संबंध में जनजागरूकता हेतु अखिल भारतीय स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश जैन ने बताया कि उदयपुर जिले में ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन कैलाशपुरी, भीडर, सलूंबर, खेरवाड़ा, फलासिया आदि स्थानों पर किया गया। इस प्रश्नोत्तरी में जिले के समस्त 20 ब्लॉकों के 93 सरकारी स्कूलों के आठवी से दसवीं कक्षा के 186 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रतिनिधि राकेश शर्मा, राजाराम बैरवा, करण कुमार, रूद्रसिंह राठोड़ एवं अशोक कुमार, जिले के अग्रणी बैंक कार्यालय के प्रतिनिधि राजेश जैन,...
Read Moreफतहनगर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को नगरपालिका द्वारा वार्ड 7 के लिए तुलसीराम जी की वाटिका सनवाड मे कैम्प का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर के अनुसार आज 69 क, के अन्तर्गत 6 पट्टे का निस्तारण कर वितरण किया गया एवं कृषि भुमि नियमन के अन्तर्गत 1 पट्टे का निस्तारण कर वितरण किया गया। नामान्तरण के अन्तर्गत 3 आवेदन का निस्तारण एवं सबडिवीजन के अन्तर्गत 2 आवेदनों का निस्तारण कर वितरण किया गया। साथ ही पालिका के सामान्य कार्यो का सम्पादन कैम्प मे किया गया और महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत 254 लाभार्थियो का पंजीयन किया गया। आज दिन तक कुल 4391 लाभार्थियो का पंजीयन महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण किया गया है। कैंप में बाबुलाल खटीक (पुर्व प्रधान मावली) एवं अन्य गणमान्य नागरिक, कैप प्रभारी छगन लाल मेघवाल, शैलेन्द्र कुमार आजाद कनिष्ठ अभियन्ता द्वारा लाभार्थियों को किट...
Read Moreफतहनगर। लोपड़ा पंचायत के सवानियां गांव स्थित बालकेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को रामकथा पोथी की धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी। आयोजकों के अनुसार सुबह 11 बजे पोथी की शोभायात्रा निकली जिसमें ग्रामीणों ने बारी-बारी से पोथी को अपने सिर पर लेकर पुण्यार्जन किया। इस कार्यक्रम के तहत श्री भैरवनाथ मंदिर परिसर में रोजाना सायं 3 से 7 बजे तक कथा प्रवक्ता संत आचार्य प्रखरजी महाराज के मुखारविंद से रामकथा होगी। कथा का कार्यक्रम 20 मई तक चलेगा। 20 मई को ठाकुरजी की शोभायात्रा एवं रात्रि को तुलसी विवाह होगा। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 21 मई रविवार को सुबह होगी। इसके बाद दोपहर सवा बारह बजे से महाप्रसाद एवं भण्डारा होगा। ...
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र के फतहनगर थाना क्षेत्र में खेत पर काम करने के दौरान सांप काटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रफीक मोहम्मद (48) पुत्र रहमान शाह निवासी आचार्य मोहल्ला सनवाड़ अपने खेत पर काम कर रहा था। बाड़ को ठीक करने के दौरान सांप ने काट लिया, जिससे इसकी तबीयत खराब हो गई जिसे चिकित्सालय लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।
Read Moreफतहनगर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव माहिन खान मेकश के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बनने के बाद प्रथम बार मेवाड़, उदयपुर आगमन पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता द्वारा डबोक एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस मावली विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग, जिला परिषद सदस्य चुनीलाल भील, सरपंच तेजपाल सालवी, प्रकाश गमेती, भेरूलाल भील, कन्हैयालाल गाड़री, जिला महासचिव युवा कांग्रेस विकास चैधरी,ओमप्रकाश प्रजापत, नितेश गोस्वामी, नितेश पहाड़िया, विनोद मीणा, अंकित खटीक, विशाल खटीक, चेतन खटीक ,प्रिंस खटीक, निखिल खटीक, नवीन पहाड़िया, संपत गवारिया, योगेश यादव युवा साथियो द्वारा स्वागत किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। गुरूवार को पर्यवेक्षक आर.के.शर्मा एवं नगर नियोजन विभाग से श्रीमाली ने सनवाड़ स्थित तुलसी वाटिका में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत वार्ड 6 के शिविर का अवलोकन किया। इसी के साथ पालिका में चल रहे महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अधिकारी महावीर लाल पाराशर के साथ प्रशासन शहरो के संग अभियान में 69-ए के 3 पट्टे, 90-ए के 2 पट्टे, 3 नामान्तरण का वितरण किया गया एवं निर्देश दिये गये कि पट्टे की लंबित पत्रावलियां 10 दिवस के भीतर निष्पादन किया जावे। महंगाई राहत कैम्प मे 245 आवेदकों का पंजीकरण किया गया। आज दिनांक तक कुल 4137 लाभार्थीयो के पंजीयन हुए। अभियान के दौरान पार्षद रतनलाल खटीक, मनोहर लाल त्रिपाठी, विनोद धर्मावत, सुनिल डांगी आदि उपस्थित रहे। ...
Read Moreमावली। जिला परिषद सदस्य श्रीमती कामिनी गुर्जर ने मावली और डबोक में आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से योजनाओं के तहत पंजीकरण संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और हर पात्र लाभार्थी को सरकार की इस सुविधा का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर स्थल पर लगी विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्हें शिविर संबंधी जानकारी दी और उनसे कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम के संबंध में अन्य बहिनों को प्रेरित करें ताकि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हर व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इस अवसर पर शिविर प्रभारी रमेश शर्मा, प्रकाश पूरी गोस्वामी सहित कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे। ...
Read Moreचित्तौड़गढ़ 11 मई, विश्व प्रसिद्ध चित्तौडगढ दुर्ग पर अब शीघ्र फसाड लाईटिंग के माध्यम से स्मारक और दुर्ग रात्रि में जगमगायेगे। चित्तौडगढ सांसद सी पी जोशी के प्रयास से भारतीय पुरातत्व विभाग ने दुर्ग पर फसाड लाईटिंग का काम करने की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान कर दी है। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि चित्तौडगढ दुर्ग पर फसाड लाईटिंग के लिए स्थानीय प्रशासन ने एनओसी के लिए आवेदन किया। सांसद जोशी ने अधिकारियो से बात करके एनओसी प्रकिया शीघ्र पूर्ण कर जारी करने के लिए कहा । अब एनओसी जारी होने से शीघ्र यह कार्य हो पायेगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने पूर्व में भी यहा लाईटिंग के लिए बजट और एनओसी दे दी थी । कतिपय कारणो से काम पूर्ण नही हुआ और राशि और एनओसी समय सीमा से बाहर हो गई और खत्म हो गई। अब स्थानीय प्रशासन के एनओसी आवेदन पर सांसद जोशी के प्रयास से यह मिल गई और अब काम तेज ग...
Read More