Author Posts
फतहनगर - सनवाड

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्जवलन

फतहनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा उदयपुर देहात के निर्देशोंनुसार आज भाजपा ओबीसी मोर्चा फतेहनगर सनवाड मण्डल द्वारा मोदी सरकार को केंद्र मे 9 वर्ष पूर्ण करने पर उत्साह के साथ चोराहा पर दीप प्रज्ज्वलित कर सभी कार्यकर्ताओ ने बधाईया देकर मुँह मीठा कराया और मोदी सरकार की योजनाओ की जानकारी दी। इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक दीपक कुमार गुर्जर, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शंकर लाल लोहार, महामन्त्री अशोक तेली,बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह चैहान, किसान मोर्चा महामन्त्री शक्ति सिंह चुंडावत, पूर्व पार्षद रामदेव,अभिराज, राहुल, लोकेश माली,विकाश,भंवर लाल लोहार,चेतन,विजय,राजू,अर्जुन सुथार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जरूरतमंदों को महावीर इंटरनेशनल ने किया छाता वितरण

फतहनगर। भीषण गर्मी के दौर में फुटपाथ पर बैठकर अपना व्यवसाय करने वाले एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को महावीर इंटरनेशनल फतहनगर शाखा की ओर से छातों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सनवाड़ हाइवे चैकड़ी चैराहा पर आयोजित किया गया। छाता वितरण के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल फतहनगर शाखा के अभिषेक भंडारी, विशाल सामोता, ऋषभ सेठिया, नरेश मंडोवरा एवं महावीर हिंगड़ उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

न्यून वाॅल्टेज की समस्या के समाधान को लेकर पार्षद ने कलक्टर को सौंपा पत्र

फतहनगर। वार्ड 15 एवं 22 में शामिल नाकोड़ा नगर में न्यून वाॅल्टेज की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड 15 की पार्षद श्रीमती दीपमाला चावड़ा ने जिला कलक्टर को पत्र सौंपा है। सनवाड़ दौरे पर आए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को इस पत्र के जरिण् पार्षद ने बताया कि नाकोड़ानगर के लोग न्यून वाॅल्टेज की समस्या से लम्बे समय से जूझ रहे हैं। बिजली विभाग की उदासीनता के चलते इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पार्षद ने इस समस्या के समाधान का जिला कलक्टर से आग्रह किया है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों ही नाकोड़ा नगर के महिला एवं पुरूष महंगाई राहत कैंप मे पहुंचे तथा उपखण्ड अधिकारी के नाम अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। अब तक इस दिशा में वार्ड के लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डामरीकरण शुभारंभ पर वार्ड 23 के बाशिन्दों ने किया स्वागत

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 23 में आज डामरीकरण के शुभारंभ पर वार्ड वासियों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। वार्ड के लोगों ने पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती लालीदेवी बैरवा, पार्षद प्रतिनिधि भैरूलाल बैरवा,पार्षद विनोद धर्मावत,सोहनलाल खटीक, गजेन्द्रसिंह रावल, भाजपा एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,रोशन खटीक,पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा,विनोद चावड़ा, सुन्दरलाल तंबोली,प्यारचंद बैरवा,मोहनलाल सुथार,जगदीश पुरोहित, अशोक मोर, भगवान लाल बैरवा,चांदमल टाक, भंवरलाल लौहार, हसन खाँ, छोटू यादव,बनवारी लाल तंबोली, हुकमीचंद जटिया, श्यामलाल नायक, कालु यादव, हनीफ खाँ, इनायत हुसैन, दिनेश लौहार आदि उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सुखा मुक्त राजस्थान अभियानः सनवाड़ रामतलाई से हुआ अभियान का आगाज, राजस्थान में 8 जिलों के 22 तालाबों में जल संवर्धन का कार्य प्रारम्भ,बीजेएस द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीयःताराचंद मीणा

फतहनगर। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना द्वारा सुखा मुक्त राजस्थान अभियान के अन्तर्गत सनवाड़ की राम तलाई में उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा एवं बीजेएस के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत के आतिथ्य में अभियान प्रारम्भ हुआ। जिला कॉर्डिनेटर कपिल इंटोदिया ने बताया कि समारोह में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जल संवर्धन अभियान के प्रदेश कोर्डिनेटर राज बापना व सह कोर्डिनेटर तुषार मेहता ने बताया कि राजस्थान के 8 जिलों के 22 तालाबों में जल संवर्धन कार्य प्रारम्भ कर दिया है जिसमें उदयपुर के राम तलाई तालाब, सिरोही के आबूरोड तालाब, डूंगरपुर में जोगेला व बागदरी तालाब, भीलवाड़ा में दाथल व रिछड़ा तालाब, बूंदी पगारा व रामनगर तालाब, कोटा में सुहाणा, बापावर व बिगोद तालाब, चित्तौड़गढ़ में सिरोढ़ी तालाब व पाली जिले...

Read More
उदयपुर

मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड पर चिकित्सा विभाग

उदयपुर, 30 मई। जिले में मौसमी बीमारियों से बचाव एवं उपचार के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शंकरलाल बामणिया ने मंगलवार को खण्ड की प्रसाविकाओं तथा चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली व मौसमी बीमारियों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी को अपने संस्थान पर एमएलओ, टेेेेमिफोस, गम्बुशिया मछली तथा पायरेथ्रम की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पाबंद किया और नियमित रिपोर्टिंग के निर्देश दिए। एपिडमियोलोजिस्ट डॉ.सत्यनारायण वैष्णव ने बताया कि रिपोर्टिग के अभाव में समय पर रोकथाम कार्यवाही किया जाना सम्भव नहीं हो पाता है एवं बीमारी के फैलने की संभावना बढ़ जाती हैं। डॉ.प्रणव भावसार ने गैर संचारी रोगों से बचाव एवं उपचार के साथ प्रत्येक रविवार को सुखा दिवस मनाने व अपने-अपने घरों में कूलर, टंकियों, परिण्डे, फ्रिज ट्रे, फूलदान आदि को स...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विद्यानिकेतन विद्यालय में शिशु वाटिका निर्माण के लिए भामाशाहों ने खोले हाथ

फतहनगर। विद्या भारती संस्थान के विद्यानिकेतन विद्यालय में आधुनिक शिशु वाटिका निर्माण को लेकर भामाशाहों ने दिल खोलकर सहयोग प्रदान किया। पूर्व छात्र परिषद संयोजक निखिल खण्डेलवाल ने बताया कि शिशु वाटिका निर्माण के लिए सहयोग करते हुए समाजसेवी दिनेश कावड़िया ने 2लाख, फतहनगर- सनवाड़ पालिका के उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने सवा लाख,चार्टड एकाउंटेंट उदयपुर निवासी जगदीशचन्द्र सोनी व सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य मांगीलाल सांखला ने एक-एक लाख रूपए प्रदान किए। विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामलाल सोनी ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ रामतलाई के गहरीकरण कार्य के शुभारंभ पर विधायक व जिला कलक्टर होंगे शामिल

फतहनगर। सूखा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत तालाबों एवं जलाशयों को पुनर्जीवित करने के लिए भारतीय जैन संगठना की अनूठी पहल के अंतर्गत पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बा स्थित राम तलाई (विलासी कुई) के गहरीकरण का कार्य मंगलवार को शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय जैन संगठन के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 8 बजे होगा जिसमें मावली विधायक धर्मनारायण जोशी एवं जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की विशेष उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी कार्यक्रम प्रायोजक नीतिन सेठिया ने दी। ...

Read More
मावली

अजमीढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता का कानोड़ ने जीता खिताब

फतहनगर। मावली तहसील के इंटाली गांव में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्वर्णकार समाज की 12 टीमों ने भाग लिया। खिताबी भिड़न्त कानोड़ तथा उदयपुर के बीच रही जिसमें कानोड़ विजेता रहा। विजेता टीम को ट्रॉफी,प्रमाण पत्र व 11000 नकद प्रोत्साहन राशि तथा उप विजेता उदयपुर की टीम को ट्रॉफी,प्रमाण पत्र व 5100 नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बोलर,बेस्ट रनर,एम्पायर, ऑनलाइन स्कोरर एवं प्रत्येक भाग लेने वाले खिलाडी को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए देहात के युवा अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि इस आयोजन में वल्लभनगर व मावली देहात के स्वर्णकार समाज ने एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से समाज जनो ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य् अतिथि मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, फतेहनग...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री की मन की बात का जिक्र करते हुए वसुंधरा ने कहा कि देश में जल संरक्षण नितांत आवश्यक है

जयपुर.पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने  मन की बात कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि बिन पानी सब सून।'   उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जल की महता को समझाते हुए भारत सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए हर जिले में बनाए जा रहे 75 अमृत सरोवरों सहित अन्य प्रयासों की बात कही। जिसके तहत देश में करीब 50 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा चुका है। देश में जल का संरक्षण एवं संवर्धन नितांत आवश्यक है, जिसके लिए विशेष तौर पर राजस्थान प्रदेश को प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजस्थान जैसे मरू प्रदेश में पानी की किल्लत कई दशकों से बनी हुई थी, जिसके समाधान की दिशा में हमारी भाजपा सरकार ने राजस्थान के इतिहास की सबसे प्रभावी योजना 'मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान' चलाई थी। इसके परिणामस्वरूप मात्र दो वर्षों में ही भूजल स्तर 1.3 मीटर बढ़ गया तथा अन्य देश

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री की अजमेर सभा को लेकर प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने भीलवाड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद सी.पी.जोशी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 31 मई को अजमेर में होने वाली ऐतिहासिक आम सभा की तैयारियों को लेकर भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की और प्रेस को संबोधित किया। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन का निर्माण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई संसद का निर्माण करने वाले श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। श्रमिकों के योगदान को यादगार बनाने के उद्देश्य से नए संसद भवन में नई गैलरी बनाई गई है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियारू ”आज, हम अपनी संसद के नए भवन का उद्घाटन कर रहे हैं, हम श्रमिकों को उनके अथक समर्पण और शिल्प कौशल के लिए भी सम्मानित कर रहे हैं।“ ...

Read More
चित्तौडगढ़

अपहरण कर लाश को जलाया, आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा थाने के कल्याणपुरा से 11 मई से लापता विनोद कीर के अपहरण मामले का खुलासा करते हुए निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विनोद कीर को गोली मार हत्या कर लाश को पांडोली जीएसएस के पीछे पहाड़ियों पर डाल कर जला दिया था। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जली हुई लाश के अवशेष एकत्रित कर डीएनए हेतु भेजे गए है। आरोपी शेरू कीर थाना सदर चित्तौड़गढ़ का हिस्ट्रीशीटर घोषित है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

महेश नवमी के उपलक्ष्य में किया सुन्दरकाण्ड,कल निकलेगी शोभायात्रा

फतहनगर। माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज की धर्मशाला में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। परशुराम सुन्दरकाण्ड समिति के बैनर तले गोपाल लाल पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित सुन्दरकाण्ड में समाज के महिला एवं पुरूषों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। समाजजनों ने सुन्दरकाण्ड समिति के सदस्यों का स्वागत किया। सुन्दरकाण्ड समापन पर महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। माहेश्वरी समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष रामचन्द्र मेहलाना ने बताया जयन्ती की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। महेश जयन्ती सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। सोमवार को प्रातः प्रभात फेरी के पश्चात् 8.30 बजे शिव अभिषेक होगा एवं सायं 4 बजे भव्य शोभायात्रा महेश भवन फतहनगर से निकलेगी। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया,स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पूर्व, प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित संसद भवन में पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके शीर्ष पर नंदी के साथ सेंगोल को स्थापित किया। उन्होंने दीया भी प्रज्वलित किया और सेंगोल को पुष्प अर्पित किए। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र के इतिहास में कुछ क्षण ऐसे होते हैं जो अमर होते हैं। कुछ तिथियां समय के चेहरे पर अमर हस्ताक्षर बन जाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 28 मई, 2023 एक ऐसा ही दिन है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने अमृत महोत्सव के लिए खुद को उपहार दिया है। प्रधानमंत्री ने इस गौरवशाली अवसर पर सभी को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि ये विश्व को भारत ...

Read More
मावली

इंटाली में स्वर्णकार समाज की प्रतियोगिता अजमीढ़ कप 2023 का हुआ आगाज

इंटाली. यहाँ शनिवार को  स्वर्णकार समाज की  क्रिकेट प्रतियोगिता अजमीढ कप 2023 का  आगाज हुआ.  इस प्रतियोगिता में स्वर्णकार समाज की एक दर्जन टीमें भाग ले रही है. उद्घाटन अवसर पर समाज के अनेक प्रमुख लोगों ने बतौर अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की.  मुख्य अतिथि गणपत लाल स्वर्णकार ने शॉट खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. यह आयोजन स्वर्णकार समाज मावली तथा वल्लभनगर देहात द्वारा किया जा रहा है.

Read More
फतहनगर - सनवाड

पुण्यतिथि पर पं.नेहरू को किया याद

फतहनगर। प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.पं. जवाहरलाल नेहरू की 59 वी पुण्यतिथि सरदार पटेल स्टेडियम में मनाई गई। इस कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष परसराम सोनी, मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, पार्षद सुनील मूंदड़ा, गोपाल सोनी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवत सिंह राठौड, हेमंत गोयल, राकेश गर्ग, निर्मल पाराशर, रतन मीणा, भंवर जीनगर,राजू भाई कंडारा, नारायण सिंह आदि मौजूद थे। ...

Read More
देश प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता दिवस आधी आबादी को मिल रहा पूरा स्वास्थ्य – महिला एवं बाल विकास मंत्री

जयपुर, 27 मई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश की अध्यक्षता में शनिवार को झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित महिला अधिकारिता निदेशालय में अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित श्री जवाहर लाल नेहरु की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर, श्रद्धांजलि व्यक्त की।इस अवसर पर श्रीमती भूपेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में हमारी सरकार का विजन है कि राज्य की आधी आबादी को पूरा स्वास्थ्य मिले इसके लिए योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आईएम शक्ति उड़ान योजना भी इसी उद्देश्य को पूरा किया जाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना में लगभग डेढ़ करोड़ महिलाओं एवं किशोरियों को प्रतिमाह 12 ...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय चलाएंगे ‘यूथ को जोड़ो‘ अभियान ‘लाइब्रेरीज‘ से नए ‘रीडर्स‘ को जोड़ने के लिए सतत प्रयास करेे- शासन सचिव

जयपुर, 26 मई। प्रदेश में भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के तहत संचालित राज्य, मंडल और जिला स्तर पर संचालित राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालयों में ‘यूथ को जोड़ो‘ अभियान का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सम्बंधित पुस्तकालयाध्यक्ष उनकी लाईब्रेरी की विशेषताओं पर आधारित  ‘ब्रोशर‘ तैयार करेंगे, फिर आगामी जुलाई-अगस्त माह में अपने क्षेत्र में स्थित 25 से 30 संस्थानों में जाकर विशेष  ‘कैम्पेनिंग‘ करेंगे।स्कूल शिक्षा तथा भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों के इस अभियान के बारे में निर्देश दिए। इसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल केप्राचार्यों की भी भागीदारी होगी। श्री जैन ने कहा कि लाईब्रेरीज से नए रीडर्स को जोड़ने के लिए सभी स्तरों पर नियमित प्रयास हो और पाठकों को पुस्तकालयों में आज के समय की जरूरतों के अनुरू...

Read More
देश प्रदेश

चितौडगढ़ जिलें में बीसूका उपाध्यक्ष ने ली अधिकारियों की बैठक

चितौडगढ़। बीस सूत्री कार्यक्रम की आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने शुक्रवार को चितौडगढ़ के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं समिति सदस्यों की बैठक ली और गत दो वर्षों में अर्जित उपलब्धियों एवं लक्ष्यों पर विभागवार चर्चा की। बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है और गत वर्ष एवं इस वर्ष ग्रामीण आवास एवं जल जीवन मिशन में अच्छा कार्य हुआ है।बीसूका उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि वे बीस सूत्री कार्यक्रम की मूल भावना के अनुसार आवंटित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर जरूरतमंदों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि गरीबी और अशिक्षा एक अभिशाप है। आजादी के 100 वर्ष पर देश में गरीबी ना रहे इसके सतत प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि अब हर गांव एवं ढाणियों में बिजली पहुंच...

Read More