फतहनगर। खेड़ाखंूट चामुंडा माता मंदिर चायला खेड़ा(ईटाली) परिसर में भामाशाह द्वारा वाटर कूलर भेंट किया गया।यह वाटर कूलर स्वर्गीय रामलाल पटेल की स्मृति में उनके पुत्र रामचंद्र पटेल के द्वारा भेंट किया गया। इससे माता के दरबार में आने वाले भक्तों को शीतल पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान शंकरलाल पीपाड़ा,लक्ष्मीलाल अजमेरा,रामचंद्र जनवा,भेरूलाल गहलोत, भरत कुमार मेनारिया,गिरधारीलाल अजमेरा,नारायण लाल जानवा आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreadmin
फतहनगर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय में लॉयंस क्लब के प्रांतीय अधिवेशन में आगामी वर्ष 2025-26 की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान फतहनगर निवासी अजय मोर को क्लब का संभागीय अध्यक्ष बनाया गया। प्रांतपाल राम किशोर गर्ग ने उदयपुर और बाँसवाड़ा संभाग के बारह क्लबो के लिये संभागीय अध्यक्ष के पद हेतु अजय मोर को नियुक्त किया। मोर के साथ 3 क्षेत्रीय अध्यक्ष इन बारह क्लब के सेवा कार्य का विकास और समीक्षा करेंगे। अजय मोर वर्तमान मे फतहनगर क्लब के सचिव हैं। मोर पूर्व में प्रांतीय सभापति, क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्लब अध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। प्रांतीय अधिवेशन में फतहनगर क्लब अध्यक्ष शैलेष पालीवाल, सचिव दिनेश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल (गुलाब), सत्यनारायण गर्ग और अनिल दाखेड़ा ने भाग लिया। मोर को उक्त दायित्च दिए जाने पर फतहनगर क्लब के सभी सदस्यों ने प्रांतपाल राम किशोर गर्ग का आभार व्...
Read Moreराम नवमी पर ठाकुरजी को धराई चांदी की पौषाक,शिखर पर ध्वजा परिवर्तन कर छप्पनभोग का किया आयोजन
फतहनगर। रविवार को राम नवमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों पर धार्मिक आयोजन किए गए। इन आयोजनों में नगर के धर्मप्रेमी लोगों ने शिरकत कर भगवान राम के दर्शनों का लाभ ले अपने को धन्य किया।धर्म नगरी के प्रमुख मंदिर द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह 9 बजे से ही भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया। भजन गायकों द्वारा प्रभु राम के भजनों की प्रस्तुतियां दी गयी वहीं महिला मण्डल की महिलाओं ने कीर्तन के जरिए रामलला को रिझाने का प्रयास किया। मंदिर के शिखर का ध्वजा परिवर्तन वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ नगर के प्रमुख लोगों की उपस्थिति में किया गया। ठाकुरजी को चांदी की पौषाक लाभार्थी ख्यालीलाल जागेटिया के सौजन्य से समर्पित की गई। इस अवसर पर ठाकुरजी के समक्ष नंदवाना परिवार की ओर से छप्पनभोग सजाया गया। पुजारी सत्यनारायण पालीवाल द्वारा प्रभुश्री की महा आरती के साथ ही छप्पनभोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर...
Read Moreफतहनगर। श्री गणेश मंदिर पर गत 30 मार्च से चल रहे सामूहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ का सोमवार को समापन होगा।कार्यक्रम के संयोजक कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि रविवार को आठवें दिन अङ्गद रावण संवाद, लक्ष्मण मुर्छा, कुंभकर्ण, मेघनाद, रावण वध, भरत हनुमान मिलन के प्रसंगों का उत्साह के साथ पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने भक्तिमय प्रसंगों में डूबते हुए सामूहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ किया। आज का पूजन,आव्हान सुबोध पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ से आज मानस पाठक मोहनसिंह भाटी, बाबूलाल अग्रवाल,राजेन्द्र मंडोवरा एवं नटवर अग्रवाल ने सस्वर पाठ करके उपस्थित पाठियों को आनन्दित किया। विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमानजी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। अग्रवाल के अनुसार सोमवार को सुबह 7बजे से पाठ का शुभारंभ होगा तथा 10.30बजे से रामायण की आरती एवं द...
Read Moreफतहनगर। कां्रगेस की फतहनगर मण्डल की संगठनात्मक बैठक सनवाड़ के रंगोली भवन में आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने कांग्रेस की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए पार्टी के प्रति समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया। फतहनगर मण्डल में शामिल फतहनगर,सनवाड, चंगेडी व मोरठ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक के मुख्य अतिथि मावली विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी अमित सैनी थे। बैठक में मावली प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया, पूर्व प्रधान बाबूलाल खटीक, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरु,देहात युवा जिला अध्यक्ष रौनक गर्ग, देहात जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवि खटीक, फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोकल भील,वरदीशंकर बुनकर,पार्षद सुनील मुंदड़ा, नरेश जाट, हमीदा बानो,शिवलाल शर्मा, रतन खटीक, विनोद यादव, संगठन महासचिव राजेश त्रिपाठी एवं वरिष्ठ कार...
Read Moreफतहनगर। राउमावि बांसलिया में यूथ एवं इको क्लब प्रभारी प्रहलादराय बड़गुर्जर ने छात्रों में वन्यजीव संरक्षण के भाव जागृत करने हेतु परिण्डा प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छात्रों ने 70 रंग बिरंगे परिण्डे बनाए। प्रथम पांच विजेताओं को 100 रू नकद एवं पुरस्कार तथा शेष सभी को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान श्रीमती दीप्ति बाला ने की जबकि मुख्य अतिथि प्रेम सांई सेवा संस्थान के संचालक मदनलाल माहेश्वरी एवं विशिष्ट अतिथि रविशंकर घावरी रहे। नरेश जाट ने मावली व्यापार मण्डल अध्यक्ष निर्मल लोढा द्वारा ड्रिप सिस्टम के पाइप देने पर आभार प्रकट किया। प्रहलादराय बड़गुर्जर ने वृक्षारोपण एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व व सिंचाई में पानी बचाने के बारे में जानकारी दी। रविशंकर ने 2000 पौधों के लिए 5 टैंकर की व्यवस्था हेतु 1500 रू दिए। हरीश दाधीच, सीमा गोयल, रीता खत्री, देवकिनन्दन शर्मा ...
Read Moreफतहनगर। व्यवसायी शब्बीर हुसैन भाटी को जामा मस्जिद फतहनगर का सदर चुना गया। शुक्रवार को बाद नमाज सदर शरीफ मोहम्मद शेख द्वारा स्वयं इस्तीफा दिया गया जिसे समाज के मोतबीर लोगों द्वारा स्वीकार कर शरीफ मोहम्मद शेख को साफा पहनाकर विदाई दी गई। इसके बाद मोतबीरों की मौजूदगी में शब्बीर हुसैन भाटी को सदर चुना गया। सदर चुने जाने के बाद भाटी का साफा एवं माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी, गुलाम रसूल शेख, सलीम मंसूरी, आबिद हुसैन,बाबू भाई भाटी, आजाद मोहम्मद मंसूरी, अब्दुल रहमान शेख,अहमद नूर, फारूक भाई मंसूरी, सद्दाम पठान, हैदर पठान, फिरोज रंगरेज समेत अन्य समाजजन उपस्थित थे। ...
Read Moreसामुहिक ’नवाह्नपारायण रामायण पाठ: मार्मिक प्रसंगों ने मानस प्रेमियों को किया भावविभोर
फतहनगर। नगर के विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर के प्रांगण में 30 मार्च से चल रहे सामूहिक नवाह्नपारायण रामायण पाठ’ के छटवें दिन शुक्रवार को भरत मिलाप, सती अनुसूया प्रसंग,मुनि सुतीक्ष्ण-अगस्त्य प्रेम, पंचवटी निवास, खरदूषण वध एवं सीता हरण के मार्मिक प्रसंगों का पाठियों ने भावविभोर होते हुए पाठ किया।रामायण पाठकों की सहभागिता से प्रति दिन प्रातः 07 से 11 बजे तक किये जा रहे सामुहिक ’श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ’ में आज नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने करुणामय प्रसंगों में डूबते हुए सामूहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान सुबोधज पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ पर आज रामायण पाठक किशनपुरी, मोहनसिंह भाटी एवं नटवरलाल अग्रवाल ने सुशोभित होकर सस्वर पाठ किया। विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमान की महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को 7 अप्रेल ...
Read Moreफतहनगर। रविवार को पाठकों की सहभागिता से चैत्र नवरात्रि महोत्सव का आगाज श्री गणेश मंदिर, विनायक नगर, फतहनगर पर किया गया जिसमें 07 अप्रेल तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक ’श्री रामचरित मानस’ का सस्वर सामुहिक ’श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ’ किया जाएगा। आयोजन में नगर के गणमान्य पुरुषों एवं महिलाओं ने पूर्ण सक्रियता से भाग लेते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। आज देव वंदना, नाम एवं मानस महिमा से शिव विवाह तक की चैपाइयों का सस्वर पाठ किया गया। पूजन सुबोध पाराशर द्वारा करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ पर मानस प्रेमी मोहनसिंह भाटी,अशोक अग्रवाल एवं नटवरलाल अग्रवाल विराजित रहे। प्रथम दिन के विश्राम के बाद रामायण एवं बालाजी की आरती उतारी गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहगनर। रविवार को भारतीय जैन संगठन शाखा फतेहनगर बीजेएस एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श,जांच एवं भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। पावनधाम में शिविर का उद्घाटन संरक्षक नितिन सेठिया ने किया। इस अवसर पर कैलाश अग्रवाल.बाबूलाल उनिया.मांगीलाल सांखला.पारसमल बाफना.शांतिलाल चंडालिया.संपत बापना,अभिषेक सांखला.मनोज कोठारी.विजय बाफना.अरविंद हिंगड़.अमित पाटोदी.निलेश पोखरना.आशीष पीपाड़ा.जसवंत सुराणा.कमलेश कोठारी,कनक बाफना.विनोद जैन.निखिल सियाल आदि उपस्थित थे। महिला विंग से रिचा कोठारी,खुुशबू सेठिया,नीलम सेठिया.रीना सांखला.सुनीता कोठारी.सोनू पाटोदी,इति बाबेल,स्वीटी पोखरना,रचना कोठारी.खुशबू पिछोलिया आदि ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 170 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया गया। चिकित्सकों का बीजेएस शाखा की ओर से स्वागत किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। गर्मी का दौर शुरू होने के साथ ही पशुधन के लिए पीने के पानी की व्यवस्था के लिए लोगों का आगे आना शुरू हो गया है। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति के तत्वावधान में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निराश्रित पशुओं के लिए 51 पानी की कुंडियां और हरे चारे का वितरण आज पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत की ओर से भगवा सर्कल सनवाड चैकड़ी’ से किया गया। सेवा कार्य में फतहनगर- सनवाड क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी उपस्थित रहे जिनमें मनोहरलाल कावड़िया, डाॅ.जैनेन्द्र कुमार जैन, जयप्रकाश बंसल, सत्यनारायण अग्रवाल, मांगीलाल सांखला, पार्षद विनोद धर्मावत, गजेंद्रसिंह रावल, शुभम अग्रवाल, संजय गोयल, दीपक अग्रवाल, सूरज शर्मा, समिति के अध्यक्ष चंचल सोनी, उपाध्यक्ष साहिल मोर, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल, सचिव निखिल खण्डेलवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। ...
Read Moreफतहनगर। समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राज्यसभा में राणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर समूचे मेवाड़ में गुस्सा है। इसको लेकर महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान फतेहनगर ने घौर निंदा की है। संरक्षक भोम सिंह चुण्डावत खेड़ी ने कहा कि सांसद रामलाल सुमन अपने दिमाग का संतुलन खो बैठे है। बिना इतिहास जाने राणा सांगा पर अत्यंत आपत्तिजनक और ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत टिप्पणी कर समूचे मेवाड़ के साथ करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को आहत किया है। इस तरह के अमर्यादित भाषा का प्रयोग देश के महान योद्धा और स्वतंत्रता के प्रतीक राणा सांगा के लिए करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे जनप्रतिनिधि की राज्यसभा सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करना चाहिए और राज्यसभा की कार्यवाही से इस आपत्तिजनक टिप्पणी को पूर्णता हटाया जाए और साथ ही भविष्य में इस प्रकार की अपमानजनक और तथ्यहीन टिप्पणियों ...
Read Moreफतहनगर। ग्राम पंचायत फलीचडा में क्षय रोग भगाने को लेकर चिकित्सा विभाग द्वारा टीबी मुक्त जन जागरूकता रैली निकाली गई।एलएचवी साकरोदा दुर्गा आमेटा ने बताया की रेली का आयोजन ग्राम पंचायत कार्यालय से बालिका स्कूल, मुख्य बाजार, गली, मोहल्ले से सीनियर स्कूल में रैली पंहुंची। रैली के दौरान नारे लगाते हुए शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने भारत माता की जय घोष के साथ ही टी बी हारेगा, देश जीतेगा के साथ ही क्षय रोग से बचने के उपाय और लक्षण बताएं। उन्होने बताया कि बार बार खांसी,बुखार आना, भुख नहीं लगना, वजन कम, छाती में दर्द होना, बलगम में खून आना लक्षण है। टी बी के बचाव पक्ष में डॉक्टरो की सलाह पर समय पर दवा लेना, खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान सरपंच मीना देवी जाट, एएनएम कुसुमलता आमेटा, मंजू मीणा ललिता डामोर अंजना भगोरा,आशा सहयोगिनी मंजू जाट,मंजू चैधरी, विद्यालय कार्मिक बसंत कटारिया, पिंक...
Read Moreफतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली अ के पदाधिकारियों द्वारा उदयपुर में कार्यालय भवन के निर्माण हेतु अर्थ संग्रह का कार्य किया गया। इस दौरान सभी शिक्षक साथियों ने दिल खोलकर अपना सहयोग प्रदान किया। इसके लिए राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ ने सभी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। अर्थ संग्रह के दौरान अतिरिक्त जिला मंत्री शंकरलाल जाट, उपशाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर चैधरी, मंत्री रामरतन कोठारी, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारकेश जोशी आदि उपस्थित थे। कुल 1 लाख 27 हजार की राशि का संग्रहण किया गया। मोहन जाट, सुशीला जाट, माधवलाल गाडरी, चन्द्रप्रकाश दुग्गड़ आदि ने 21-21 हजार रुपये एवं रमेशचंद्र सेन, सविता बिश्नोई, अशोककुमार पालीवाल आदि ने 11-11हजार रुपये, द्वारकेश जोशी ने 10000 रुपये का सहयोग प्रदान किया। सभी का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत करते हुए धन्यवाद ...
Read Moreफतहनगर। रियासतकालीन परम्परा को याद दिलाने वाली बादशाह की सवारी का आज सनवाड़ में आयोजन किया गया। प्रति वर्ष शीतला सप्तमी के अवसर पर बादशाह की सवारी निकाली जाती है। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को बादशाह की सवारी का आयोजन किया गया। सदर बाजार में चारभुजा मंदिर के यहां से बादशाह की सवारी सज्जित की गयी। बग्घी में बादशाह एवं उसके दोनों ओर बेगम को विराजित किया गया तथा बैंडबाजों के साथ बादशाह की सवारी को रवाना किया गया। बग्घी के आगे दो लोक कलाकार नृत्य करते हुए एवं उसके आगे बादशाह की सेना चल रही थी। बादशाह की सेना के पास आक्रमण को रोकने के लिए लकड़ी का विशालकाय अवरोधक भी था जिसके जरिए दुश्मन के आक्रमण को विफल किया जा सकता है। रास्ते में महाराणा की सेना अलग-अलग सेनापतियों के नेतृत्व में छापामार हमले कर रही थी। एक बार में एक ही सेनापति नेतृत्व प्रदान करता है। बादशाह की सेना एवं महाराणा की सेना के ...
Read Moreफतहनगर। आज होली का दहन होना है। इसके लिए नगर के सरदार पटेल स्टेडियम में इस वक्त तैयारियां चल रही है। द्वारिकाधीश मंदिर कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल की देख रेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। होली को जीवंत रूप दिया गया है। होलिका के गले में पहनाया गया लाइटिंग वाला हार विशेष आकर्षण का केन्द्र है। होलिका को देखने के लिए शाम से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गयी। होलिका दहन के लिए मर्हूत रात्रि 11.28 बजे सू है। नगरवासी मंदिर के पुजारी एवं अन्य प्रमुखों सहित ढोल ढमाकों के साथ होलिका दहन स्थल पहंुचेंगे जहां विधि विधान से होलिका का पूजन कर उसका दहन किया जाएगा। इसके अलावा अखाड़ा मंदिर परिसर में भी होलिका का दहन किया जाएगा। नगर के विभिन्न स्थानों पर भी होलिका दहन होंगे। होलिका दहन के साथ ही धुलेण्डी का पर्व शुरू हो जाएगा। ...
Read Moreउदयपुर। प्रताप गौरव केन्द्र भक्तिधाम समिति और सिविल लाइंस रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में प्रताप गौरव केन्द्र स्थित भक्तिधाम में फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु होली के रंग और भक्तिरस में सराबोर नजर आए। केन्द्र निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि इस उत्सव में मंदिर समिति के सदस्यों और सोसायटी के लोगों ने रसिया गान गाए और पारंपरिक भजनों पर झूमकर आनंद लिया। भक्तों ने फूलों की होली खेली और उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की बधाइयां दीं। इस आयोजन में शहर के कई गणमान्य नागरिक, समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति रस की धारा प्रवाहित होती रही और वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो गया। समाज में पारंपरिक लोक संस्कृति और धार्मिक भावना के संचार के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।होली पर ए...
Read Moreभारतीय ज्ञान परम्परा को एक पीढ़ी से दूसरी पीढी तक पहुंचाना जरूरीः अनिल सक्सेना, संगम यूनिवर्सिटी में भारतीय संस्कृति, साहित्य और ज्ञान परम्परा विषय पर हुआ व्याख्यान
भीलवाड़ा। भारत में ज्ञान परंपरा वैदिक काल से चली आ रही शिक्षा प्रणाली है जिसमें भारतीय संस्कृति और साहित्य का समावेश है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय ज्ञान परम्परा को एक पीढी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।यह बात मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान के साहित्यिक आंदोलन के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल सक्सेना ने भारतीय साहित्य, संस्कृति और ज्ञान परंपरा विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कही।अनिल सक्सेना बुधवार को संगम यूनिवर्सिटी के सभागार में राजस्थान के साहित्यिक आंदोलन की श्रृंखला में यूथ मूवमेंट राजस्थान और संगम यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों और व्याख्यताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के युवा भारतीय संस्कृति को अंगीकार करेें और किताबों से जुड़े। पूर्व में भारतीय संस्कृति में शिक्षा एक अंग हुआ करती थी...
Read Moreफतहनगर। नगर के महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता कर्नाटक खुला विश्वविद्यालय, मैसुर के प्रोफेसर संतोष नाईक आर थे। उन्होने कार्यशाला के दौरान संभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मीडिया समाज का वास्तविक दर्पण है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर जो भ्रामक समाचार प्रेषित किये जा रहे है उससे युवा पीढ़ी को बचना चाहिए। साथ ही नये संचार माध्यमो से सूचनाएॅ शीघ्र ही वैश्विक स्तर पर आसानी से प्रसारित हो जाती है। हमें उसकी वास्तविकता की तह तक जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने की जिन्होने कहा कि गलत सूचनाओं से न केवल हमे बचना चाहिए बल्कि उनके खिलाफ आवाज भी उठानी चाहिए। साथ ही जन संचार के विभिन्न माध्यमो का उपयोग पूर्णतया सोच समझकर करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर हस्तीमल कोठारी ने कहा कि ग्रामीण मीड...
Read Moreसांसद सी.पी.जोशी ने की केन्द्रीय मंत्रियों से भेंटः कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से संसदीय क्षेत्र के विषयों में की चर्चा
फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने आज केन्द्रीय किसान एवं कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान तथा रेल, सूचना एवं प्रसारण व इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की एवं संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की।सांसद जोशी ने कृषि मंत्री चैहान को अवगत करवाया कि चित्तौड़गढ़ समेत आस पास के क्षेत्र में मसालों में प्रमुख पैदावार लहसुन का उत्पादन बहुतायत से होता है। हजारों की संख्या में किसानों के परिवार आजीविका के लिए लहसुन पर निर्भर हैं। वर्तमान समय में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के कारण स्थानीय लहसुन उत्पादकों की उपज का उनको वास्तविक मुल्य नही मिल पा रहा हैं तथा लहसुन उत्पादकों को काफी प्रतिस्र्पधा का सामना भी करना पड़ रहा हैं।संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ समेत आस पास के अधिकतर ग्रामीणजन कृषि पर ही...
Read More