Author Posts
फतहनगर - सनवाड

सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न  

फतहनगर। राज्य निर्वाचन आयोग  के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र मावली के बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्स  का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण का चौथा चरण  उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के निर्देशन में पंचायत समिति सभागार मावली में संपन्न हुआ।  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए । इसको लेकर मास्टर ट्रेनर जगदीशचंद्र पालीवाल,रोशनलाल मखीजा, मनोज समदानी,शक्तिसिंह रावल व पुष्पेंद्रसिंह  राठौर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया द्वारा प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।  इस प्रशिक्षण में सुपरवाइजर सर्किल खेमपुर, नाहर मंगरा, बोयणा, साकरोदा, थामला और बडियार के बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग

Read More
फतहनगर - सनवाड

नाग पंचमी पर सजा मनोहरी हिंडोलना

फतहनगर । नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में श्रावण मास के तहत चल रहे हिंडोलना मनोरथ के क्रम में मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर मनोहारी हिंडोलना का आयोजन किया गया। मंदिरके गर्भ गृह के सामने आसमानी पिछवई में सज्जित हिंडोलने में ठाकुरजी को नवनीत प्रिया जी के संग विराजित कर नाग के फन की छाया में सज्जित किया गया। आज के इस विशिष्ट मनोरथ के दर्शनार्थ श्रद्धालु मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही आते रहे। प्रभु श्री के शयन तक मंदिर में लोगों का आना जारी रहा । मंदिर पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमलनयन पालीवाल ने सेवा अर्पित की ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

संभाग स्तरीय प्रशासनिक बैठक :विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए. जानें के निर्देश

उदयपुर 28 जुलाई.जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर आज सोमवार को उदयपुर संभाग के सभी सीडीईओ,डीईओ मुख्यालय माध्यमिक, डीईओ प्रारंभिक तथा एडीपीसी समग्र शिक्षा की प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। संभाग स्तरीय इस बैठक में संयुक्त निदेशक श्रीमती रंजना कोठारी के साथ ही संभाग प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री के ओएसडी अभय सिंह राठौड़ ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में अधिकारियों ने जिलेवार जर्जर भवनों व विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया गया। बैठक में जर्जर व असुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, ऐसी संस्थाओं में बच्चों की सुरक्षा के उपाय,डिजास्टर मैनेजमेंट,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का गठन,भवनों की सुरक्षा के सं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फतहनगर में किया पौधारोपण

फतहनगर। उपखंड मावली एवं नगर पालिका फतहनगर-सनवाड के संयुक्त तत्वावधान में आज नेहरू बाल उद्यान में एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व वन एवं पर्यावरण अभियान के जिला संयोजक चंद्रगुप्तसिंह चैहान, विधानसभा प्रभारी नरेंद्रसिंह आसोलिया,मावली उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी, मावली तहसीलदार भंवरलाल मीणा, पालिका अध्यक्ष मंजूदेवी भील, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,अभियान के मंडल संयोजक व पार्षद गजेंद्रसिंह रावल, पार्षद विनोद धर्मावत, हेमलता देवड़ा,सुनील डांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक,महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी छेल कुंवर, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा, विनोद चावड़ा, भेरूलाल बेरवा, मंडल महामंत्री अशोक मोर, रोशन खटीक, पूर्व पार्षद सचिन खटीक, एस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्राचार्य वाक्पीठ सम्पन्नः बच्चों को संस्कारित करने में न छोड़े कोई कसरः सनाढ्य

प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान,स्कूलों भवनों की स्थिति को लेकर किया मंथनफतहनगर। डबोक के गीतांजलि टेक्नीकल इंस्टीट्यूट आॅफ स्टडीज के सभागार में चल रही दो दिवसीय प्राचार्य वाक्पीठ का शनिवार को समापन किया गया।मावली एवं खेमली ब्लाॅक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों की उक्त वाक्पीठ के अंतिम दिन आज प्रातःकालीन सत्र में गायत्री शक्तिपीठ के संभाग संयोजक अर्जुन सनाढ्य ने वार्ता के जरिए बताया कि शिक्षक बच्चों के भविष्य का निर्माता है। समय का सदुपयोग करें तथा बच्चों को कुछ प्रदान करें। बच्चों को संस्कारित करने में हम कोई कसर नहीं रखें। सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभाएं। विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के लिए प्रेरित करें ताकि वह भारतीय संस्कृति से रूबरू हो सके। उन्होने बताया कि इस परीक्षा में 56 हजार बच्चों ने भाग लिया जिससे उदयपुर जिले का भार...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कृषि विपणन निदेशक ने किया फतहनगर मण्डी का निरीक्षण

फतहनगर। गुरूवार को कृषि विपणन निदेशालय, जयपुर के निदेशक राजेश कुमार चैहान द्वारा फतहनगर कृषि मण्डी की गौण मण्डी भीण्डर के अन्तर्गत ग्राम चारगदिया में मिनी फूड पार्क हेतु आवंटित भूमि पर हरियालों राजस्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात् मुख्य मण्डी फतहनगर का निरीक्षण कर पौधारोपण किया गया। निदेशक द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के अन्तर्गत मृतक आश्रित को 200000/- रुपये की सहायता राशि प्रदान की गयी। निदेशक द्वारा कृषको को उपलब्ध करायी जाने वाली आधारभूत सुविधाओं के सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से संचालन हेतु सचिव को निर्देशित किया। मण्डी प्रागणं में राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना, किसान कलेवा एंव अन्य योजनाओं के समुचित प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया, ताकि कृषको को राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का अधिकाधिक लाभ मिल सकेे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ब्लॉक स्तरीय वाक्पीठः शत प्रतिशत परिणाम देने वाले संस्था प्रधानों का किया बहुमान, शनिवार को होगा समापन

फतहनगर। मावली एवं खेमली ब्लॉक के प्रधानाचार्यो की दो दिवसीय सत्रारम्भ वाक्पीठ शुक्रवार को डबोक स्थित गिट्स कैंपस के सभागार में शुरू हुई। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की जबकि मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल थे। पालीवाल ने इस अवसर पर कहा कि 32 विद्यालयों में कमरों की स्वीकृति हुई है। और भी कोई समस्या हो तो बतावें ताकि उनका समाधान करवाया जा सके। मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी सुथार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए समय पर लक्ष्य पूर्ति का आग्रह किया। उन्होने जहां भी स्टाफ कम है वहां अधिशेष विद्यालयों से लगाए जाने को पीईईओ को निर्देशित किया। इस अवसर पर श्रीमती आशा सोनी,भाजपा डबोक मंडल अध्यक्ष जीवनसिंह राव, गिट्स निदेशक डॉ. प्रसन्ना, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह झाला, जिला उपाध्यक्ष शैलेष कोठारी, अ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पं.दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल शिविरः योजनाओं की लोगों को दी जानकारी,पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान का दिया संदेश

फतहनगर। नगरपालिका परिसर में शनिवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर लगे तथा उन पर लगाए गए कार्मिकों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी से आमजन को अवगत कराया गया। योजनाओं के आवेदन लिए गए तथा शिविर में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित आई समस्याओं का निस्तारण किया गया। नगरपालिका द्वारा इस पखवाडे में बरसाती नालों की सफाई, स्ट्रीट लाईट लगाना, जल स्त्रोंतों में पानी की आवक सुनिश्चित करना, मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र में वस्तुओं का संग्रहण एवं वितरण व हरियालों राजस्थान के तहत् वृक्षारोपण का कार्य करवाया जा रहा है। दिनभर चले इस शिविर में उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया का सानिध्य मिला। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मावली विधानसभा प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल के अलावा मावली तहसीलदार भवंरलाल मीणा, विधानसभा प्रभारी रोशनलाल सुथ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कॉंग्रेस पर कसे तंज, कहा कॉंग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करने का पाप किया

कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों का अपमान : मदन राठौड़ फतहनगर l  कांग्रेस ने 50 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटने का पाप किया । लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों का अपमान विद्यमान है। उक्त विचार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डबोक स्थित घाटा वाली माताजी सभागार में हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे । राठौड़ ने कहा कि आपातकाल में संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया. प्रेस की स्वतंत्रता का गला दबा दिया गया और व्यापक पैमाने पर राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डालने का काम किया गया । आपातकाल के दौरान मानवीय स्वतंत्रता और गरिमा को भी खत्म किया गया । प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने दधीचि जैसा त्याग किया,उनके सा

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रजापत समाज की बैठक में समाज सुधार पर किया मंथन

फतहनगर. रविवार को मेवाड़ा प्रजापत समाज के 16 गांवों के चोकले की मीटिंग सरंक्षक बद्री लाल प्रजापत खेरोदा व भंवर लाल प्रजापत वल्लभनगर की सरंक्षता व अध्यक्ष ललित कुमार प्रजापत मेड़ता की अध्यक्षता में कुलदेवी माँ श्रीयादेवी मन्दिर प्रांगण वल्लभनगर में हुई जिसका संचालन मांगीलाल प्रजापत मेड़ता ने किया।मीटिंग में 16 गांवों के समाजजनों ने सर्वसम्मति से तय किया कि चोकले के अध्यक्ष पद के चुनाव दिनांक 27 जुलाई 2025 को चुनाव अधिकारी वल्लभनगर के कैलाश चंद्र प्रजापत व मोहन लाल प्रजापत की देखरेख में सम्पन्न कराए जाएंगे।अध्यक्ष पद के इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 29 जून तक अपना नाम चोकले के कोषाध्यक्ष रतन लाल प्रजापत,वल्लभनगर को प्रेषित कर सकते है।मीटिंग में समाज सुधार व विकास के कई मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय किए गए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सांसद घनश्याम तिवाड़ी का स्वागत, शास्त्री के निवास पर गए

उदयपुर, 22 जून। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद् घनश्याम तिवारी एक दिवसीय प्रवास पर रविवार प्रातः विमान से उदयपुर पहूंचे।तिवारी का डबोक महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी व झाबर शर्मा ने स्वागत किया।तिवारी हवाई अड्डे से सीधे पूर्व सांसद् भानुकुमार शास्त्री के निवास पर गये और शास्त्री के अनुज, संघ के पूर्व जिला कार्यवाह, शिक्षाविद् नारायण लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। तिवारी ने संवेदना व्यक्त करते हुए अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि नारायण शर्मा संघ शिक्षा वर्ग में उनके शिक्षक रहे है, वहीं शास्त्री के नेतृत्व में दीर्घावधि तक काम करने का अवसर मिला। शास्त्री के विधायक काल में जयपुर में उनके विधायक आवास में ही युवा जनसंघ का कार्यालय था, इस कारण उन्हें शास्त्री का अधिक सानिध्य मिला। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली में योग दिवस पर किया योगा, स्वस्थ रहने के जानें टिप्स

मावली। उपखण्ड स्तरीय 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पीएम श्री विद्यालय मावली जं. परिसर के मैदान में 21 जून शनिवार को प्रातः 6 बजे से प्रारंभ किया गया।अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजा अर्चना से किया योग दिवस का शुभारंभ।डॉ. रविन्द्र शर्मा एवं डॉ. विनोद शर्मा ने योंग संदेश की जानकारी प्रदान की।प्रधानमंत्री के लाईव प्रसारण कोदिखाया गया।ॐ का उच्चारण एवं प्रार्थना, सूक्ष्म व्यायाम ग्रीवा, स्कंध, कटि, घुटनायोगासन खड़े ताडासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन कराये गये।बैठकर आसन में भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन एवं उष्ट्रासन, शशकासन, उतान आसन, मंडुकासन, वक्रासन करवाये गए ।उल्टालेटकर आसन में सेतुबंध आसन, उतानपादासन, अर्द्ध हलासन, पवनमुक्तासन, शवासनकपालभांति, प्राणायाम अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरीसमाधि मुद्रा में ध्यान आदि के पश्चात् शांति पाठ के पश्चात् सामुहिक संकल्प लिया...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली बार सभागार में योग कार्यक्रम का किया आयोजन

फतहनगर.  मावली बार सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  अपर जिला एवं सेशन न्यायालय मावली एवं अभिभाषक संघ मावली के तत्वावधान में मनाया गया | अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मावली राहुल चौधरी की अध्यक्षता में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआl  आयोजन समिति में अधिवक्ता सुशील कुमार ओस्तवाल  अध्यक्ष अभिभाषक संघ मावली ने अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राहुल चौधरी का ऊपरना  पहनाकर कर स्वागत किया एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट -1 प्रेम प्रकाश जीनगर का स्वागत वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण चेचानी ने कियाl  अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट -2  मोहितांश सिंह  पंवार का स्वागत उपाध्यक्ष संपत समोता ने किया एवं सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन परमार का स्वागत नितिन मंडोवरा ने कियाl  अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार ओत्सवाल का स्वागत कोषाध्यक्ष सोहन सिंह ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, चिकित्सा जाँच का भी मिला लाभ

फतहनगर। नगर पालिका फतेहनगर सनवाड के तत्वावधान में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर स्तरीय योग कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह अध्यक्ष एवं मावली विधानसभा प्रभारी कृष्णगोपाल पालीवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। योग दिवस के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आंध्रप्रदेश में आयोजित योग कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहरलाल कावड़िया, कैलाशी अग्रवाल,गणपतलाल स्वर्णकार, राधेश्याम बागला, डॉ.आर.के.गोयल, डॉ. नरेंद्र भाटी, डॉ. महेश प्रकाश वजुवावत एवं डॉ. विजय जैन थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण, भाजपा फतहनगर सनवाड मंडल योग कार्यक्रम संयोजक गोपाल सोनी, भाजपा फतहनगर सनवाड मंडल महामंत्री अशोक मोर, रोशन खटीक, देहात एससी मोर्चा जि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

योग दिवस से पूर्व फतहनगर में निकली जन जाग्रति रेली,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में होगा योगाभ्यास

फतहनगर। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं योग के प्रति लोगों को जागरूक करने शुक्रवार को रेली का आयोजन किया गया। सुबह रेली नगर के प्रताप चैराहा से रवाना हुई तथा नया बाजार,अस्पताल रोड़ होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। यहां सभी कार्मिकों,नगरवासियों को शपथ दिलवाई गई। रेली में अधिशासी अधिकारी छैलकंुवर सहित पालिका के अधिकारी, कर्मचारी,जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने शिरकत की। इधर योग दिवस का आयोजन शनिवार को सुबह 6 से 8बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। प्रत्येक योग प्रतिभागी को गोयल हाॅस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क बीएमआई, बीपी व ब्लड शुगर जांच सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। यह जानकारी पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियानःजन चेतना खेलकूद एवं रन फार हेरिटेज का किया आयोजन

फतहनगर। प्रदेशभर में चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रविवार को उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के मार्गदर्शन में जन चेतना खेलकूद एवं रन फार हेरिटेज का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली के खेल मैदान पर किया गया। इस अवसर पर मावली तहसीलदार भंवरलाल मीणा, कोऑर्डिनेटर जगदीशचंद्र पालीवाल,नोडल अधिकारी नवीन मीणा,सहायक विकास अधिकारी हरिसिंह राव,वनपाल सुरेश शर्मा,राजीविका ब्लॉक समन्वयक विकास शर्मा,अब्दुल गनी,कुलदीप सोनवाल,दिनेश व्यास, रतन गावरी, कैलाश जोशी, दीपक गुस्सर, अभिषेक एवं ब्लॉक स्तर के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।रन फार हेरिटेज में के सब जूनियर वर्ग में पहला स्थान सौरभ ने तथा द्वितीय स्थान ध्रुवी ने प्राप्त किया। 100 मी. छात्र वर्ग में वैभव लखारा प्रथम तथा प्रीयेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।छात्रा वर्ग 100 मीटर में प्रीति प्रथम व नेहा बानू द्वितीय स्थान पर रही...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर इंटरनेशनल की प्रेरणा से मरणोपरांत नेत्रदान

फतहनगर। व्यवसायी राकेश कुमार चपलोत की धर्मपत्नी श्रीमती मंजुदेवी चपलोत का शनिवार को निधन होने पर मरणोपरान्त नेत्रदान करवाया गया।महावीर इंटरनेशनल की स्थानीय शाखा के विशाल सामोता, ऋषभ सेठिया की प्रेरणा से उक्त नेत्रदान किया गया। नेत्रदान करने के लिए महावीर इंटरनेशनल की स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज की टीम से संपर्क कर फतहनगर बुलाया। नेत्रदान करवाने में सुमित बंसल एवं मुकेश गडोलिया भी सहायक रहे। नेत्रदान के उपरांत चपलोत परिवार को आरएनटी मेडिकल टीम की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

किशोरी सम्मेलन में प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान

फतहनगर। हौसलों की उड़ान के तहत शुक्रवार को विकल्प संस्थान द्वारा नगर की एक वाटिका में किशोरी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मावली ब्लाॅक के 11 गांवों की 120 बालिकाओं ने भाग लिया।विकल्प संस्था की निदेशक उषा चैधरी ने इन बालिकाओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि आसमान मे उड़ने का हौंसला हो तो पंखो को उड़ान मिल ही जाती है। ऐसा ही सुगना भील ने 95 प्रतिशत और बाकी सब लड़कियो ने भी 90 प्रतिशत अंक लाकर दिखा दिया कि बालिकाएं भी इतिहास रचने में किसी से कम नहीं है। विकल्प संस्थान द्वारा आज 70 से 95 प्रतिशत के बीच नंबर लाने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में लर्निंग कम्युनिटी की वालंटियर लड़कियों द्वारा समुदाय के बदलाव के लिए किए गए कार्यों के अपने अनुभव साझा किए। सदुपयोग के बारे में नुक्कड़ नाटक के द्वारा बताया गया। फतहनगर थाने के कांस्टेबल योगेश दवारा इन बालिकाओं को कानूनी कानूनी ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रताप गौरव केन्द्र मनाएगा हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु: शती समारोह

उदयपुर। भारतीय इतिहास की गौरवशाली धरोहर, मेवाड़ की आत्माभिमानी परंपरा और वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप की विजयगाथा को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रताप गौरव केन्द्र, राष्ट्रीय तीर्थ पर "हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु: शती समारोह" का शुभारंभ 18 जून 2025 को होने जा रहा है। यह समारोह 1576 के ऐतिहासिक हल्दीघाटी युद्ध के 450वें वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जो एक संपूर्ण वर्ष तक देशभर में उत्साह, गौरव और राष्ट्रचेतना के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने कहा कि हल्दीघाटी युद्ध केवल एक ऐतिहासिक संघर्ष नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, आत्मबलिदान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। यह समारोह न केवल इतिहास का पुनर्पाठ है, बल्कि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का प्रयास भी है। मेवाड़ की पवित्र भूमि प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ब्लॉक स्तरीय वंदे गंगा कार्यक्रमः मावली की एतिहासिक बाईजी राज की बावड़ी पर किया श्रमदान

फतहनगर। ब्लॉक स्तरीय वंदे गंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को मावली की एतिहासिक बाईजी राज की बावड़ी पर श्रमदान किया गया।राज्य सरकार की महती योजना वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रमेश सीरवी पुनाडिया उपखंड अधिकारी के निर्देशन में प्राचीन स्मारक बाई जी राज की बावड़ी का अवलोकन, साफ-सफाई,श्रमदान और वृक्षारोपण किया गया। साथ ही जन चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बीएल मीणा तहसीलदार मावली, शैलेंद्र खींची विकास अधिकारी मावली,नरेंद्रसिंह आसोलिया जिला संयोजक वंदे गंगा, रोशनलाल सुथार विधानसभा संयोजक, सुनील जैन वंदे गंगा ब्लॉक संयोजक, पिंटू जोशी सहसंयोजक, हेमेंद्र जाट अध्यक्ष नगर पालिका, प्रवीण बंसल अधिशाषी अधिकारी, प्रमोद सुथार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सहायक अभियंता पीएचइडी, एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। अमृत जल योजना के तहत ग्राम पंचायत लोपड़ा के राजस्व ग...

Read More