Author Posts
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंथन: सफल आयोजन हेतु बनी कमेटियाँ

प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा ने किया मार्गदर्शन, 19-20 दिसंबर को लियो संस्थान परिसर में होगा दो दिवसीय महासम्मेलन संगठन की रीति-नीति ही सफलता का मूल मंत्र: महेंद्र कुमार लखारा बांसवाड़ा - राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन इस वर्ष 19 और 20 दिसंबर को बांसवाड़ा स्थित लियो संस्थान परिसर में भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने और रणनीति बनाने के लिए रविवार को लियो संस्थान के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक आवश्यक तैयारी बैठक आयोजित की गई।जिला मंत्री जयदीप पाटीदार ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय बांसवाड़ा संभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका प्रभावी मार्गदर्शन बैठक का मुख्य केंद्र र...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चांयला खेड़ा चौराहा से छपरा स्कूल तक बनी सड़क की 8 वर्ष बाद भी नहीं ली सुध 

फतहनगर। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के बरोड़िया पंचायत के छपरा गांव में इंटाली पंचायत के चांयला खेड़ा से छपरा गांव के विद्यालय तक 8 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक रणधीर सिंह भिंडर के प्रयासों से फतहनगर मंडी समिति के द्वारा बनाई गई सड़क जो अब जर्जर हो चुकी है की 8 वर्ष में एक भी बार प्रशासन ने सुध नहीं ली है। 8 वर्षों के दौरान एक भी बार ना तो इस पर पेच वर्क ही किया गया और ना ही इसकी रिपेयरिंग।  इस कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे व सड़क के दोनों ओर विलायती बबूल, अनावश्यक पेड़ पौधे उग आए हैं। इन अवांछित  पेड़ पौधों को हटाने वाला भी कोई नहीं है। सामने से बड़े वाहन आ जाने पर दो पहिया वाहन चालकों को झाड़ियों तक में घुसना पड़ जाता है। छपरा,मैनपुरिया, खडोदा के किसान अपनी उपज को फतहनगर मंडी तक ले जाते हैं,इसमें भी उन्हें परेशानी हो रही है। ग्रामीण दैनिक  उपभोग की सामग्री लेने ईंटाली आते है, उन्हें भी र...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बाबा साहेब के आदर्शों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

फतहनगर।  आलोक दीप स्कूल मावली में शनिवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर सेवा समिति की ओर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन करने के साथ हुई। आंबेडकर सेवा समिति के महामंत्री एडवोकेट खूबीलाल रेगर ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान तथा सामाजिक समरसता को लेकर किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न डॉ. आंबेडकर न केवल देश के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे विश्व ज्ञान दीपक और सामाजिक समता के प्रबल समर्थक भी थे। समाज के वंचित व शोषित वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। उनकी विचारधारा आज भी देश के युवाओं को प्रेरणा द...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गोयल हॉस्पिटल, फतेहनगर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध फिजीशियन डॉ. जयेश त्रिवेदी की सेवाएं आरंभ

फतेहनगर।  फतेहनगर के गोयल हॉस्पिटल ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जिसके तहत अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ फिजीशियन, डॉ. जयेश त्रिवेदी (MD Medicine), अपनी नियमित परामर्श सेवाएं अस्पताल में आरंभ कर रहे हैं।  यह कदम फतेहनगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली विशिष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। डॉ. जयेश त्रिवेदी के पास 45 वर्षों से अधिक का विशाल अनुभव है। उन्होंने बी.जे. मेडिकल कॉलेज और सिविल हॉस्पिटल, अहमदाबाद से शिक्षा प्राप्त की है और वे FICA (USA), FRSH (London), FCCP (USA), FAIMS जैसी प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित हैं। पूर्व में डॉक्टर त्रिवेदी साल हॉस्पिटल अहमदाबाद में मेडिकल सुपरीटेंडेंट, अपोलो अहमदाबाद एवं अदानी मेडिकल इंस्टिट्यूट में विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके हैं । डॉ. त्रिवेदी विभिन्न प्रकार की गं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पायल जैन को मिली पीएचडी की डिग्री 

  फतहनगर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने  पायल जैन जो कि पूर्व छात्र अध्यक्ष एमजी कॉलेज को एचडी की उपाधि प्रदान की। उन्होंने "संस्कृत एवं प्राकृत महाकाव्यों में सीता -चरित्र : एक अध्ययन " विषय पर शोध कार्य किया है। आपने अपना शोध कार्य डॉ .सुनीता शर्मा पूर्व आचार्य मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर के निर्देशन में पूर्ण किया है। आपने अपने शोध में स्पष्ट किया है कि जहाँ कुछ साहित्यकारों ने कहा है कि सीता ने अग्नि परीक्षा राम के कहने पर दी। वहीं एक साहित्यकार ने राम के सामने अपने निर्दोष सिद्धि के लिए सीता स्वयं ने अग्नि परीक्षा का प्रस्ताव रखा - जिसे राम ने स्वीकार कर लिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विश्व एड्स जागरूकता कार्यक्रमः विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, फतहनगर द्वारा विश्व एड्स दिवस जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन रेड रिबन क्लब द्वारा स्लोगन लेखन, फेस पेन्टिंग जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य देवेन्द्रसिंह राठौड़ ने प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को कहा कि यह केवल एक दिवस ही नही बल्कि जागरूकता का सतत् अभियान है तथा सभी विद्यार्थियों को समाज में एड्स सम्बन्धी जागरूकता फैलाने और भ्रम को दूर करने के लिए प्रेरित किया। रेड रिबन क्लब प्रभारी रेखा मेहता के निर्देशन में प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया जिसमें एड्स जागरूकता का प्रतीक लाल रिबन तथा एड्स से जुड़े जागरूकता चित्रों को खुबसुरती से उकेरा। रेड रिबन क्लब के सह प्रभारी प्रेरणा प्रजापत ने कहा कि यह फेस पेन्टिंग प्रतियोगिता न केवल कला का प्रदर्शन थी बल्कि यह विश्व एड्स दिवस पर समा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कुकिंग कन्वर्जन राशि उपलब्ध करवाने की मांग 

फतहनगर। मावली ब्लॉक के मावली व खेमली क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में पिछले चार माह से कुकिंग कन्वर्जन राशि जमा नहीं होने से मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सरकार द्वारा नियमित रूप से जारी की जाने वाली यह राशि न मिल पाने के कारण विद्यालयों में मिड-डे मील बनाने की जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षकों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि भोजन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए शिक्षक अपनी जेब से भुगतान कर बाजार से आवश्यक सामग्री खरीदने को मजबूर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष (प्रा.शि.) योगेश जैन ने प्रशासन से जल्द से जल्द लंबित कुकिंग कन्वर्जन राशि विद्यालयों को उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चार माह से राशि जारी न होना न केवल सरकारी प्रक्रिया में लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि इससे मिड-डे मील जैसी संव...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गौ वंश का कटा सिर मिला: फतहनगर का बाजार हुआ बंद, लोग हुए आक्रोशित

फतहनगर। नगर के ईंटाली चौराहा के समीप शुक्रवार को एक गौ वंश का कटा सिर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए तथा फतेहनगर के बाजार आनन फानन मे बंद होने के बाद मुख्य चौराहे पर टायर जलाकर लोगों ने रास्ता रोक दिया।  घटनाक्रम के अनुसार बस्ती क्षेत्र में दोपहर एक बजे गौ वंश का सिर मिलने पर लोग आक्रोशित हुए तथा जैसे ही यह बात नगर में पहुंची आक्रोशित युवाओं ने सबसे पहले बाजार बंद करवाया। इसके बाद मैन चौराहा पर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन किया गया। रास्ता जाम के दौरान काफी लोग एकत्र हो गए। रास्ता जाम होने से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। मौके पर पहुँचे थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया के समक्ष लोगों ने रोष व्यक्त किया। किलानिया ने युवाओं को समझाया तथा आश्वस्त किया कि वे प्राथमिकी दें,पुलिस कार्रवाई करेगी। इस आश्वासन के बाद रास्ता खोला गया तथा आवागमन सुचारू किया। पुलिसक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पंच कर्म चिकित्सा शिविर में बी एम डी जांच हेतु उमड़ी भीड़

मावली। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली झंडू फार्मास्युटिकल लिमिटेड एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में आज बी एम डी जांच हेतु लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर की अध्यक्षता श्याम लाल ने की । मुख्य अतिथि समाजसेवी भेरू लाल गुर्जर ने भगवान धन्वंतरि के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण एवं पूजन कर शिविर की शुरुआत की। चिकित्सालय प्रभारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने अतिथियों का तिलक उपरना एवं पगड़ी पहना कर स्वागत किया।साथ ही वर्तमान में चिकित्सालय मावली में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया ।मुख्य अतिथि भेरू लाल ने वर्तमान में आयुर्वेद के प्रति आमजन के बढ़ते रुझान को देखते हुए सरकार को आयुर्वेद चिकित्सालय में और अधिक सुविधा एवं बजट बढ़ाने की आवश्यकता बताई।झंडू फार्मास्युटिकल लिमिटेड के सचिन शर्मा एवं मनीष ने लगभग 90 से अधिक लो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मोक्षधाम विकास समिति फतहनगर की बैठक, नवीन कार्यकारिणी गठित 

 फतहनगर। मंगलवार को मोक्षधाम विकास समिति, फतहनगर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के दिवंगत अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में उनके द्वारा किए गए मोक्षधाम के विकास कार्यों को स्मरण किया गया और सभी ने उनके योगदान को भावपूर्वक याद किया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विनोद धर्मावत ने की। अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल के निधन के पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई जिसमें घनश्याम मंगल-अध्यक्ष, नारायण लाल मोर-कार्यकारी अध्यक्ष, विनोद धर्मावत-उपाध्यक्ष,शैलेष पालीवाल-सचिव, अशोक जैन- कोषाध्यक्ष एवं प्रहलाद सोनी, संजय गोयल, बंशीलाल कुमावत, अशोक मोर, मन्नालाल लावटी, राजकुमार खंडेलवाल  सदस्य तथा रामेश्वर लाल खंडेलवाल को संरक्षक बनाया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुख्य सड़क पर गढ्ढो को लेकर लोग हुए आक्रशित

 फतहनगर। नगर के रोडवेज बस स्टैंड से ईंटाली चौराहा को जाने वाले मुख्य सड़क पर गढ्ढ़ों को लेकर परेशान लोग आज आक्रोशित हो गए। इन लोगों ने अवरोध खड़े कर आवागमन बंद कर दिया। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद गजेंद्र सिंह रावल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस जाब्ता भी मौके पर आ गया। मौके पर ही अधिशासी अधिकारी श्रीमती छैल कुंवर चारण को भी बुलाया गया। अधिशासी अधिकारी ने मौके पर आकर लोगों की समस्या सुनी तथा मौका पर्चा देखा। अधिकारी ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आवागमन सुचारू कर दिया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 द्वितीय चरण  होंगे बुधवार को पीएम श्री मावली में

 फतहनगर। विधानसभा क्षेत्र मावली की समस्त पंचायत क्षेत्रों से विजेता टीमों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवम्बर, बुधवार को प्रातः 8 बजे से पीएम श्री राउ मा वि मावली जं. परिसर के खेल मैदान पर आयोजित होगा।  उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में मावली विधानसभा के पांचों मण्डलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।   विधानसभा संयोजक  रोशन लाल सुथार ने बताया कि एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी, विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, पांचों मण्डलों के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गाडरी -मावली, जीवन सिंह- डबोक, नितीन सेठिया- फतहनगर सनवाड़, पर्वत सिंह -घासा, प्रताप सिंह -देबारी सहित शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ लेवल प्रभारी तथा समस्त कार्यकर्ता, व खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, नागरिक उपस्थित रहेंगे।  प्रमुख खेल कब्बडी, वॉलिवॉल, तथा रस्सा कस्सी होंगे।&nb...

Read More
फतहनगर - सनवाड

साइबर क्राइम अलर्ट, दिल्ली कार ब्लास्ट की धमकी देकर धोखाधड़ी

राजस्थान पुलिस ने दी चेतावनी: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आमजन को धमका रहे साइबर अपराधी, सतर्क रहें, तत्काल शिकायत करें जयपुर 11 नवंबर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी के प्रति आमजन को सचेत किया है। पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जारी इस एडवाइजरी में बताया गया है कि हाल ही में अपराधी एक नया तरीका अपना रहे हैं। वे आम नागरिकों को कॉल कर स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हैं और उन्हें धमकाते हैं कि उनका मोबाइल नंबर या आधार नंबर दिल्ली में हाल ही में हुई कार ब्लास्ट जैसी गंभीर आपराधिक घटना से जुड़ा हुआ है। इस तरीके से करते हैं वारदात :उपमहानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम श्री विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी पीड़ित को डराकर अपने सीनियर अधिकारी से बात कर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नवनिर्मित कक्षा कक्ष का विधायक ने किया लोकार्पण

 फतहनगर। खेमली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदू में सोमवार को नव निर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पुष्करलल डांगी थे। समारोह में प्रधान नरेंद्र चंडालिया, सरपंच श्रीमती पुष्पा गुर्जर, समाजसेवी भंवरलाल गुर्जर, उपसरपंच लक्ष्मी लाल लोढ़ा आदि विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों के कर कमलों से नवनिर्मित कक्षा कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य उमेश कुमार माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न : एसबीआई ने सीआरपीएफ को हराकर खिताब पर किया कब्जा

 फतहनगर। ज्योति स्पोर्ट्स क्लब ईंटाली एवं दिव्या एसोसिएट्स एंड डेवलपर्स उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में ईंटाली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता एसबीआई ने सीआरपीएफ को हराकर जीत ली। फाइनल मुकाबले में एसबीआई ने सीआरपीएफ को 25-23, 25- 21, 25- 18 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता ईंटाली ग्राम पंचायत की प्रशासक श्रीमती अनु भरत मेनारिया ने की जबकि मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी थे। उदयपुर वालीबाल संघ के अध्यक्ष हेमराज सोनवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर शंकरलाल कलावत, जगदीश मून्दड़ा, हीरालाल पीपाड़ा आदि मंचासीन अतिथि थे।  ज्योति स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष भरत जनवा,सचिव मनीष आमेटा ने खिलाड़ी परिचय करवाया। प्रतियोगिता में एसबीआई, सीआरपीएफ,हरियाणा आर्मी, राजस्थान पुलिस, डीवीए उदयपुर व मेजबान ईंटाली की टीमों...

Read More
फतहनगर - सनवाड

खाद फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन 

 फतहनगर।  सनवाड़ स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया मे स्थित एक खाद फैक्ट्री के प्रबंधन पर प्रदूषण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को नायब तहसीलदार सनवाड़ को एक ज्ञापन सौंपा।   ज्ञापन के जरिए ग्रामीणों ने बताया कि भूखंड संख्या 31 से 39 तक परिसर पर उक्त खाद फैक्ट्री जिसमें सल्फ्यूरिक एसिड बड़ी मात्रा में लिया जाता है। यह भूमि एवं हवाओं में खुलकर आसपास के खेतों तक पहुंच रहा है जिससे फसले नष्ट हो रही है तथा लोगों की आंखों में जलन एवं सांस की तकलीफ बढ़ती जा रही है। इस फैक्ट्री का वेस्ट बाहर नाले से निकलकर तालाब में पहुंच रहा है जिससे सनवाड फतहनगर की जनता एवं जीव जंतु पानी पी रहें है। इस फैक्ट्री का काफी विरोध करने के बावजूद एवं कई बार पॉल्यूशन विभाग को भी अवगत करवा दिया है,फिर भी इसका निस्तारण नहीं हो रहा है। इसका पॉल्यूशन नहीं रुक रहा है। इससे आने वाली पीढ़ी पर ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मंडी: मक्का के भावों में रहा नरमी का रुख 

 फतहनगर। सोमवार को कृषि उपज मंडी में सप्ताह के पहले ही दिन मक्का के भाव में नरमी का रुख रहा। शनिवार को मक्का सफेद के भाव 2875 रुपए रहे थे जो आज 205 रुपए टूटकर 2670 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए। सोमवार को मंडी में कृषि जिंसों के खुली नीलामी भाव इस प्रकार रहे : जिन्स/अनाज         न्यूनतम         उच्चतम गेहूं                          2495     -       2616 मक्का पीली             1345      -       1911       मक्का सफेद            2420      -       2670      &nb...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विद्यालय में मतदाता जागरूकता सेमिनार का आयोजन

फतहनगर।  स्थानीय फतह एकेडमी में सोमवार को इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मतदाता जागरूकता विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।  सेमिनार  बीएलओ प्रकाश जगरवाल  द्वारा  संबोधित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया एवं मतदाता पहचान पत्र  से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देना था। जगरवाल ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि हर नागरिक को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड की प्रति, 10वीं की अंकतालिका की प्रति, और अन्य पहचान प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र बनाया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गाय की आंख का ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला

 फतहनगर। श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति को तीन दिन पूर्व एक गौमाता मिली जिसके आंख मे ट्यूमर हो गया था जिससे एक आंख से दिखना  बंद हो गया। निरन्तर उपचार के बाद भी जब आंखों में सुधार नहीं हो पाया तब समिति द्वारा निर्णय कर आज ऑपरेशन कर ट्यूमर निकलाया गया और साथ ही गौमाता को आजीवन सेवा केंद्र पर आश्रय देने का भी प्रबंध किया गया। ऑपरेशन करने वाले पशु चिकित्सक डॉक्टर हरिओम कुमावत एवं उनकी टीम का श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति ने आभार व्यक्त किया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मंडी में मक्का की नीलामी पुनः प्रारंभ 

 फतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति में मक्का की नीलामी का कारोबार भी पुनः शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों ही बारिश के चलते मक्का की नीलामी बंद कर दी गई थी। पुनः मक्का की नीलामी शुरू होते ही औसतन रोजाना 800 से 1000 बोरी बिकने को आ रही है। पीली मक्का जहां 1860 रुपए प्रति क्विंटल बिकी वहीं सफेद मक्का 2475 रुपए तक पहुंची। गुरुवार को मंडी में खुली नीलामी के बाद कृषि जिंसों के भाव इस प्रकार रहे: जिन्स/अनाज         न्यूनतम          उच्चतम गेहूं                          2481     -       2637 मक्का पीला             1311      -       1860       मक्...

Read More