फतहनगर। मावली तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में नाबार्ड व भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम राजस्थान ग्रामीण बैंक ईंटाली के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें वित्तीय साक्षरता अधिकारी दिनेश कुमार जैन, ग्रामीण बैंक ईंटाली के दीपक सोलंकी ने बैंकिंग संबंधी जानकारी दी व विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बैंक बचत एवं बचत खाता खोलने के नियम,केवाईसी एवं नॉमिनी,एटीएम, खाते के नियमित लेनदेन के बारे में जानकारी,भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएमएस बीवाई,एपीवाईपीएमजेडीवाई के बारे में बताया। बैंक की सभी जमा एवं ऋण योजना के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षा ऋण के बारे में बताया गया। दीपक ने साइबर ठगी क्राइम के बारे में, इसे रोकने के उपाय एवं साइबर सहायता नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्र...
Read Moreadmin
वन संरक्षण और अंगदान का संदेश लेकर ‘पेडल टू जंगल – नवां संस्करण’ 9 जनवरी से, फतहसागर से होगी साइक्लिंग रैली की शुरुआत
उदयपुर | 8 जनवरीदक्षिण राजस्थान में वन संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और अंगदान जैसे संवेदनशील व मानवीय विषयों पर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रीन पीपल सोसायटी, उदयपुर द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित साइक्लिंग अभियान ‘पेडल टू जंगल – नवां संस्करण (PTJ-9)’ का शुभारंभ 9 जनवरी 2026 से किया जाएगा। तीन दिवसीय यह अभियान 9 से 11 जनवरी तक उदयपुर से कुंभलगढ़, राजसमंद और पाली के वन क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।अभियान की शुरुआत 9 जनवरी (शुक्रवार) को उदयपुर की ऐतिहासिक फतहसागर झील (देवाली गेट साइड) से होगी। सुबह 7 बजे प्रतिभागी एकत्रित होंगे और 7.30 बजे रश आवर राइड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह साइक्लिंग रैली फतहसागर, रानी रोड, महाकाल, आयुर्वेद कॉलेज, अंबामाता मंदिर, चांदपोल पुलिया, जगदीश चौक, घंटाघर, हाथीपोल, लोहा मार्केट, स्वरूपसागर होते हुए फतहसागर ओवरफ्लो पॉइंट पर सुबह 8.30 बजे सम्पन्न...
Read Moreनई दिल्ली/चित्तौड़गढ़, 8 जनवरी। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के धर्मेंद्र कुमार पिता मनोहरलाल, गांव रंभावली, तहसील छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ को गंभीर बीमारी के ईलाज के लिये 3,00,000 रू. (तीन लाख रुपये) सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सैद्धांतिक मंजूर कर संबंधित का इलाज कर रहे चिकित्सालय को उपरोक्त राशि जारी की है।सांसद जोशी ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। ...
Read Moreजयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10हजार लीटर वनस्पति घी सीज किया गया। साथ ही, अन्य स्थानों पर कार्रवाई कर नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में कुकरखेड़ा मंडी स्थित मैसर्स रुक्मणी इंटरप्राइजेज पर मिलावट के संदेह पर 9853 लीटर अशोका ब्राण्ड का वनस्पति घी सीज़ किया गया। मौके पर अशोका वनस्पति के 2 अलग—अलग बैच ...
Read Moreमावली। राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में सामुदायिक मुखियाओं के प्रतिवर्ष समग्र शिक्षा द्वारा दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किये जाते हैं। पंचायत एवं शहरी स्तर के सभी पीईईओ/ यूसीईईओ को केआरपी प्रशिक्षण दिया गया । ओम प्रकाश खटीक वरिष्ठ अध्यापक चीरवा एवं दर्शन मेनारिया व्याख्याता महात्मा गॉंधी विद्यालय खेरोदा ने मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के समस्त पीईईओ/ यूसीईईओ को एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण दिया।महात्मा गॉंधी विद्यालय मावली गाँव में प्रशिक्षण सीबीईओ- मावली सुख लाल गुर्जर के निर्देशन में राष्ट्र गीत से प्रारंभ हुआ व राष्ट्र गान के साथ सम्पन्न हुआ । प्रशिक्षण में पंजियन एवं सामग्री वितरण सम्बंधित व्यवस्था व्याख्याता जगदीश चंद्र सिंघल ने संभाली, प्रोजेक्टर संचालन के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर शंकर लाल ने किया।दक्ष प्रशिक्षकों ने सामुदायिक गतिशीलता की अवधारणा, नामांकन, ठहर...
Read Moreभूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित “गरीबी को दूर करने का शिक्षा ही सबसे सशक्त माध्यम”-राज्यपाल
जयपुर, 07 जनवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि बीएन संस्थान की शुरुआत एक साधारण पाठशाला के रूप में हुई थी, जो आज एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के रूप में देशभर में अपनी पहचान बना चुका है। यह संस्थान शिक्षा के माध्यम से समाज के उत्थान की उस सोच को साकार कर रहा है, जिसकी नींव मेवाड़ के प्रेरणापुरुष महाराणा भूपाल सिंह ने रखी थी। उन्होंने कहा कि महाराणा भूपाल सिंह शिक्षा और जनकल्याण में गहरी आस्था रखते थे तथा उन्होंने विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्ष 1945 में उन्होंने अपने महल के भीतर औषधालय की स्थापना कर जरूरतमंदों को उपचार उपलब्ध करवाया, जो उनकी संवेदनशीलता और दूरदृष्टि का प्रमाण है। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे बुधवार को उदयपुर में आयोजित भूपाल नोबल्स (बीएन) विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में संबोधित कर...
Read Moreराज्य में पहली बार दर्ज हुई ‘पॉइंटेड सिलिएट ब्लू’ तितली उदयपुर, 5 जनवरी। जैव विविधता से समृद्ध राजस्थान के दक्षिणी अंचल में तितलियों के अध्ययन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। उदयपुर में पॉइंटेड सिलिएट ब्लू (Anthene lycaenina) नामक दुर्लभ तितली का राजस्थान से पहला आधिकारिक रिकॉर्ड तितली शोधकर्ता मुकेश पंवार द्वारा दर्ज किया गया है। यह खोज न केवल राज्य की तितली जैवविविधता को समृद्ध करती है, बल्कि शुष्क व कांटेदार वन पारिस्थितिकी के अध्ययन को भी नई दिशा देती है।इस महत्वपूर्ण खोज के साथ ही राजस्थान में पहली बार इस प्रजाति के लिए Caesalpinia bonduc (गुइलंडिना बोनडुक) को लार्वल होस्ट पौधे के रूप में प्रमाणित किया गया है। यह वनस्पति स्थानीय रूप से कटकरंज, गजला, मेंढ़ल, पांशुल आदि नामों से जानी जाती है। जयसमंद में हुई खोज: यह ऐतिहासिक खोज 2 नवंबर 2025 को जयसमंद–उदयप...
Read Moreफतहनगर। नगर समेत आसपास के गांवों में सोमवार सुबह से तेज सर्दी का असर रहा। सर्दी की सीजन का सबसे घना कोहरा न केवल ग्रामीण इलाकों में अपितु नगरीय इलाके में भी रहा। खबर लिखे जाने तक 11:15 बजे प्रातः नगर का प्रत्येक इलाका कोहरे की आगोश में समाया हुआ था। 31 दिसंबर के बाद सर्दी का प्रभाव बढ़ने के साथ ही ग्रामीण इलाके कोहरे के आगोश में थे, लेकिन आज नगर भी कोहरे में था। नगर में सुबह से ही घना कोहरा होने से विजिबिलिटी बहुत कम थी। इस सीजन में इस कदर कोहरे का प्रभाव शहरी क्षेत्र में पहली बार देखा गया है। इससे पहले उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर तो पिछले करीब पांच दिनों से कोहरे का प्रभाव बना हुआ था। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट चलाकर गुजर रहे थे और ट्रैफिक भी कम था। कोहरे के चलते दूर-दूर तक कुछ नहीं दिख रहा था। मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोग भी कोहरे को लेकर चर्चा करते देखे...
Read Moreफतहनगर। स्व. चांदमल सोनी की धर्मपत्नी श्रीमती मोहन देवी , सुपुत्र मुरलीधर, राधेश्याम, कैलाश सोनी ने श्री कृष्ण महावीर गोशाला फतेहनगर में 121000/(एक लाख इक्कीस हजार रुपए)की राशि का गौ सेवा हेतु दान किया। इस अवसर परगौ शाला परिवार द्वारा पूरे परिवार का स्वागत करते हुए गोमाता की प्रतिमूर्ति स्मृति स्वरूप प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर कैलाश बंसल, अशोक कटारिया, मन्नालाल लावटी ,दिनेश अग्रवाल, सुभाष मंडोवरा, प्रहलाद राय मंडोवरा,शरीफ भाई सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ...
Read Moreलुई ब्रेल की 217वीं जयंती पर समिधा संस्थान द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन,समिधा संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर। दृष्टिबाधित समाज को शिक्षा, स्वाभिमान एवं आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाने वाले ब्रेल लिपि के जनक तथा महान समाज सुधारक लुई ब्रेल की 217वीं जयंती के पावन अवसर पर समिधा संस्थान द्वारा प्रेरणास्पद, गरिमामय एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना रहा।समिधा संस्थान के संस्थापक डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़, विशिष्ट अतिथियों में सचिव, जिला विधिक सेवा...
Read Moreफतहनगर। माहेश्वरी समाज फतहनगर की ओर से शनिवार को नगर के मैन चोराहा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर पर विशाल छप्पन व भजन संध्या का आयोजन माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से किया गया। ठाकुर जी के समक्ष विशाल छप्पन भोग धराया गया। मंदिर के भीतर एवं बाहर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। प्रातः 9:30 से महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। उत्सवी माहौल में दोपहर पौने बारह बजे आरती कमल पुजारी ने की। इस अवसर पर मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन में महिला मंडल की पूर्ण भागीदारी रही। इसमे मुख्य रूप से शकुन्तला भंडारी,अरुणा चेचाणी, रेखा मण्डोवरा, पुष्पा मेलाना टीना बहेडीया, पुष्पा धुप्पड, सुमन लावटी, डिम्पल मंण्डोवरा, गीता मण्डोवरा, मंगला बहेडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।&...
Read Moreफतहनगर। मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढूंढिया में स्थित राणेरा की पाल पर नीलकंठ महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मेले की समस्त तैयारीयो को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में समिति अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा की अध्यक्षता में मीटिंग रखी गई जिसमें मेले में होने वाले सभी कार्यक्रमों लाइट डेकोरेशन,टेंट एवं समस्त व्यवस्था हेतु मीटिंग की गई। मेले में तीन दिवसीय मेले में होने वाले सांस्कृतिक प्रोग्राम को अंतिम रूप दिया गया जिनमें प्रथम दिवस 14 फरवरी को गायक कलाकार आयुष शर्मा आकोला एवं हर्षित लोहार, राजस्थानी डांसर एवं 15 फरवरी सिंगर मधुबाला राव,सुरेश गहलोत एवं विभिन्न झांकियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति तथा 16 फरवरी को सिंगर पूरण गुर्जर,धनराज कौशल एवं डांसर काजल मेहरा,कृष्णा भीलवाड़ा एवं कॉमेडी कलाकार दिनेश छैला डांसर मुस्कान ...
Read Moreरख्यावल के नारायण डांगी का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन हॉकी पुरुष प्रतियोगिता में चयन
फतहनगर। मावली तहसील के रख्यावल गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है, क्योंकि गांव के बेटे ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन संस्थान उदयपुर के छात्र नारायण लाल डांगी उर्फ गणपत डांगी को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन हॉकी पुरुष प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक एल. एन. सी. टी. यूनिवर्सिटी भोपाल, मध्यप्रदेश में आयोजित की जाएगी। रख्यावल के पूर्व नेशनल हॉकी खिलाड़ी जगपाल सिंह बगावत ने इस अवसर पर बताया कि पूरे गांव में गर्व और खुशी का वातावरण है। उन्होंने कहा कि इस युवा खिलाडी ने पूरे गांव को गौरवान्वित किया है और इनकी उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत बन रही है। उन्होंने नारायण डांगी को बधाई देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन और प्रतियोगिता में विजयी होने की शुभकामनाएं दी।प्रतियोगिता में चयनित नार...
Read Moreइलाज सबके लिए—सब जगह मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ऐतिहासिक एवं संवेदनशील पहल— मा योजना में अब पूरे देश में इलाज की सुविधा— गंभीर रोगियों को उपचार के लिए मिलेंगे बेहतर विकल्प— दूसरे राज्यों के 30 हजार से अधिक अस्पतालों का विशाल नेटवर्क शामिल
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में लागू की गई मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना अब पूरे देश के लिए मिसाल बन गई है। योजना में शामिल करोड़ों परिवार अब देश के दूसरे राज्यों में भी निःशुल्क उपचार ले सकेंगे। मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के प्रयासों से अब इस योजना में देश के 30 हजार से अधिक अस्पतालों का बड़ा नेटवर्क शामिल हो गया है। इससे प्रदेश के नागरिकों को देश के नामी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। नि:शुल्क उपचार की दिशा में राज्य सरकार का यह बड़ा कदम है, जो यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मा) प्रदेश के करोड़ों परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। केन्द्र सरकार की प्रधान...
Read Moreफतहनगर। मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढूंढिया में राणेरा की पाल पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर 3 दिवसीय मेला पर्व का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि मेले की तैयारी को लेकर समिति की ओर से बैठक का आयोजन रविवार दिनांक 4.1.2026 को प्राप्त 11:00 बजे रखा गया,जिसमें समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा मेले की तैयारी को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। आगामी मेले की तैयारी हेतु समस्त कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे।। ...
Read Moreउदयपुर के संदीप राठौड़ को लाइफटाइम ‘मरू रत्न’ सम्मान, जोधपुर में सजा राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कार–2025 का भव्य मंच
उदयपुर-जोधपुर, 3 जनवरी। मरुस्थलीय पर्यावरण संरक्षण और जल–संवर्धन के क्षेत्र में जीवनभर समर्पित योगदान के लिए उदयपुर निवासी संदीप राठौड़ (ट्रैवल एवं लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर) को लाइफटाइम मरू रत्न पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री पुष्कर श्रीपुरोहित सुरजाज रूपदेवी स्मृति महिला महाविद्यालय एवं मरू पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कार–2025 समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।यह भव्य आयोजन 03 जनवरी 2026 को जोधपुर स्थित श्री पुष्कर महिला महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना से हुआ। समारोह में पर्यावरण, जल संरक्षण, पशु सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि न्याया...
Read Moreआरजीएचएस योजना में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई, 4 फार्मा स्टोर पर एफआईआर एवं 2 योजना से निलंबित, 14 कार्मिक निलंबित, 19 पर कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में आरजीएचएस योजना का निरंतर सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विगत सप्ताह में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 6 फार्मा स्टोर के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की है। चार फार्मा स्टोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है एवं 2 फार्मा स्टोर को योजना से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, योजना में गैर अनुचित तरीके से लाभ लेने पर 19 कार्डधारियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई एवं रिकवरी के लिए पत्र लिखा है एवं 14 कार्मिकों को निलंबित किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार आरजीएचएस जैसी जनकल्याणकारी योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा दुरुपयोग के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते...
Read Moreरक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने उदयपुर के समोर बाग में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्यों से की भेंट
जयपुर, 02 जनवरी। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उदयपुर प्रवास के दौरान समोर बाग पहुंचे, जहाँ उन्होंने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्यों से भेंट की। समोर बाग में रक्षा मंत्री की राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ व नाथद्वारा विधायक एवं मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात हुई। ------ ...
Read Moreरक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का उदयपुर दौरा— शिक्षा और आत्मनिर्भरता से ही सशक्त भारत का निर्माण, नैतिकता से विहीन शिक्षा समाज के किसी काम की नहीं— श्री राजनाथ सिंह —उदयपुर के बी.एन. कॉलेज मैदान में आयोजित भूपाल नोबल संस्थान के 104वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए रक्षामंत्री
जयपुर, 2 जनवरी। शुक्रवार को उदयपुर शहर में विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा संचालित भूपाल नोबल संस्थान के 104वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में अपनी कृतियों के कारण विभूषित होता है। उन्होंने स्वयं को मूल रूप से शिक्षक बताते हुए कहा कि उन्हें बच्चों से संवाद करने में विशेष आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण का महत्व समझाते हुए कहा कि जब लक्ष्य तय कर लिया जाए तो उसकी प्राप्ति तक न तो विचलित होना चाहिए और न ही टूटना चाहिए। रक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालयों को 'इंस्टीट्यूशन ऑफ इंस्टीट्यूशंस' बताते हुए आत्मनिर्भरता को जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आज भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा औ...
Read Moreफतहनगर। निकटवर्ती चंगेड़ी गांव से सब्जी लेने फतेहनगर को गया बालक पुनः घर नहीं लौटने पर परिवार जनों ने फतेहनगर थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई है। बालक मोनू प्रसाद के पिता शंकर प्रसाद ने पुलिस में दी प्राथमिकी में बताया कि मोनू प्रसाद 28 दिसंबर की सुबह सब्जी लेने फतेहनगर गया लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने आस पास खोजबीन भी की लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला। यदि किसी को उक्त बालक कहीं भी दिखे तो मोबाइल नं. 6350510035 पर सूचित करें। ...
Read More