अल्पायु में निधन से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बुधवार सुबह 9.30 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
फतहनगर। सनवाड़ निवासी बंशीलाल खटीक के ज्येष्ठ पुत्र एवं छगनलाल खटीक तथा नगरपालिका पार्षद सचिन खटीक के ज्येष्ठ भ्राता लक्ष्मण खटीक का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही सनवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है।
लक्ष्मण खटीक का युवावस्था में ही इस तरह अचानक दुनिया से विदा हो जाना परिवार के लिए गहरा आघात है। वे अपने पीछे दो पुत्र रवि एवं रोहित सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया के असमय चले जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में शोक और मातम का माहौल है।
दिवंगत लक्ष्मण खटीक की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 9.30 बजे उनके निवास स्थान से मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। उनके निधन पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply