फतहनगर - सनवाड

फतहनगर आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों और चयनित पूर्व छात्रों का सम्मान

फतहनगर। सांवरिया जी प्राइवेट आईटीआई, फतहनगर में गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के विधिवत पूजन से हुई। इस अवसर पर संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों तथा सरकारी सेवाओं में चयनित पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।समारोह में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सचिन प्रजापत, ध्रुव शर्मा, हितेश गौड़, कमलेश जाट, पवन बुनकर एवं विशाल यादव शामिल रहे। संस्थान की ओर से इन विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।वहीं, संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों के सरकारी नौकरी में चयन होने पर उनका विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित पूर्व विद्यार्थियों में राहुल वैष्णव, विकास चोटिया, लादू लाल माली, राजेश लोहार, रतन कुमावत, अजय सालवी एवं श्यामलाल मीणा आदि शामिल रहे।संस्था प्रधान जफरुद्दीन खान ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता संस्थान के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया। समारोह में संस्थान की प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर वरिष्ठ अनुदेशक राकेश सूत्रकार, राहुल राव, पीयूष माली सहित संस्थान का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *