उदयपुर, 11सितम्बर। नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान आज सेक्टर-4 स्थित ज्ञान मंदिर स्कूल में भाजपा के पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी के परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। इस अवसर पर परिवार की चौथी पीढ़ी का नन्हा सदस्य भी उनके साथ गोद मे मौजूद रहा और लोकतंत्र के इस महापर्व का साक्षी बना।
पूर्व पार्षद डॉ. विप्लवी ने अपने पिताजी पुष्करलाल शर्मा, धर्मपत्नी लक्ष्मी शर्मा तथा पुत्र अभिषेक शर्मा एवं सौरभ शर्मा के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनके पुत्रवधू भी परिवार के साथ उपस्थित रहीं।
वहीं परिवार की चौथी पीढ़ी के नन्हे सदस्य पौत्र राघव को डॉ. विजय विप्लवी ने अपनी गोद में लेकर मतदान केंद्र पर लोकतंत्र के इस पर्व की पारिवारिक सहभागिता को यादगार बनाया।
डॉ. विप्लवी ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिक का महत्वपूर्ण दायित्व भी है। परिवार की तीन पीढ़ियों का एक साथ मतदान करना इस बात का प्रतीक है कि लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार के प्रति जागरूकता पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती रहे।
तीन पीढ़ियों का मतदान, चौथी पीढ़ी की उपस्थिति

Leave a Reply