उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अम्बामाता थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को 1.265 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी (वृत्त पश्चिम) राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह मय टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर रानी रोड स्थित श्मशान घाट के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध गांजे सहित धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी थाना अम्बामाता का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पूर्व में भी NDPS और Arms Act के कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01.265 किलोग्राम गांजा जब्त कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा अग्रिम जांच जारी है।

Leave a Reply