फतहनगर - सनवाड

जनगणना कार्य का मानदेय शीघ्र भुगतान करने की मांग

** फतहनगर।** जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को अब तक मानदेय का भुगतान नहीं होने से कार्मिकों में रोष है।

जनगणना के प्रथम चरण के तहत कार्मिकों ने 16 मई से 15 जून 2026 तक निर्धारित अवधि में पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के रूप में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य समय पर पूर्ण किया था। राजस्थान सरकार के सांख्यिकी निदेशालय के आदेशानुसार कार्य पूर्ण होने के बाद पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को मानदेय का भुगतान किया जाना था।

कार्मिकों का कहना है कि उन्होंने मानदेय भुगतान के लिए आवश्यक बैंक खाता विवरण एवं विक्रेता आईडी की जानकारी भी समय पर तहसील चार्ज अधिकारियों को उपलब्ध करा दी थी। इसके बावजूद दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मानदेय की राशि संबंधित कार्मिकों के बैंक खातों में जमा नहीं हुई है।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) खंड मावली के अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना ने संबंधित विभाग से जनगणना-2027 के प्रथम चरण में कार्यरत पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का लंबित मानदेय शीघ्र उनके बैंक खातों में जमा करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *