फतहनगर - सनवाड

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयी संस्थाप्रधानों की वाक्पीठ संगोष्ठी 20 अगस्त से

फतहनगर। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयी संस्थाप्रधान सत्र 2026-27 की दो दिवसीय सत्रारंभ वाक्पीठ संगोष्ठी का आयोजन 20 एवं 21 अगस्त को किया जाएगा। संगोष्ठी का उद्घाटन 20 अगस्त को प्रातः 10 बजे होगा।

उद्घाटन समारोह में भाजपा मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, भाजपा डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा उदयपुर दुर्गेश मेनारिया, मावली सीबीईओ प्रेरणा नोसालिया, एसीबीईओ सुखलाल गुर्जर एवं एसीबीईओ रिपुदमन सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन 21 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगा। समापन समारोह में मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, निवर्तमान प्रधान पंचायत समिति मावली नरेन्द्र जैन, कांग्रेस खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा उदयपुर मोहनलाल मेघवाल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम वाक्पीठ कार्यकारिणी के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसके संरक्षक राजेन्द्र सिंह सारंगदेवोत हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयी संस्थाप्रधान कार्यकारिणी में अध्यक्ष नारायण लाल डांगी एवं सचिव रमेश चन्द्र चौधरी तथा प्राथमिक विद्यालयी संस्थाप्रधान कार्यकारिणी में अध्यक्ष नरेश कुमार आमेटा एवं सचिव गेहरीलाल डांगी हैं।

वाक्पीठ कार्यकारिणी सदस्यों ने क्षेत्र के सभी संस्थाप्रधानों से संगोष्ठी में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *