फतहनगर - सनवाड

सलूंबर में भाजपा संगठन की ओर से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सलूंबर हुआ देशभक्ति के रंग से सरोबार ….

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सलूंबर में भाजपा जिला संगठन द्वारा सलूंबर नगर, मेवल ओर छप्पन मंडल के संयुक्त तत्वाधान में विशाल तिरंगा बाइक एवं ट्रेक्टर रैली निकाली गई ।
सायंकाल 4 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, विधायक शांता देवी मीणा, नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा ने तिरंगा वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया । डीजे पर देशभक्ति गीतों की धुन पर तिरंगा ध्वजों को लगाए सैकड़ों की संख्या में बाइकों ओर ट्रैक्टरों पर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ सलूंबर के वातावरण को तिरंगा मय कर दिया ।
लव कुश , चुंगी नाका से होकर बस स्टैंड, सूरजपोल , गांधीचोक होते हुए रावली पोल , पाल दरवाजा होकर तिरंगा रैली का समापन पुनः लवकुश स्कूल पर हुआ ।
मार्ग में जगह जगह तिरंगा रेली का नागरिको ने स्वागत किया ।

डीजे पर देशभक्ति गानों पर थिरके विधायक के कदम

डीजे पर देशभक्ति नारों पर मार्ग में विधायक सलूंबर शांता देवी मीणा ओर कार्यकर्ताओं के कदम थिरके ।

पदाधिकारियों ने थामे ट्रैक्टरों के स्टीयरिंग

वाहन रैली के मार्ग में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, जिला मंत्री करण सिंह पवार, पुष्पेंद्र सोनी, मनोहर सिंह समेत कई भाजपा पदाधिकारियों द्वारा ट्रैक्टर के स्टीयरिंग थाम ट्रैक्टर भी चलाए गए ।

कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार

संगठनात्मक दृष्टि से जिला घोषित होने ओर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष की घोषणा पश्चात संत रविदास जयंती यात्रा रथ ओर अब जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा रैली भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार करने वाली रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *