फतहनगर। प्रेरणा नौसलिया ने गुरुवार को मावली पहुंचकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने मावली स्थित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदभार संभाला।
इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त स्वागत समारोह में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ की ओर से प्रेरणा नौसलिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग एवं शिक्षक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान साक्षरता प्रकोष्ठ के महिपाल सिंह राठौड़, अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, मावली ब्लॉक अध्यक्ष शंकर जाट लदाना, योगेश जैन, सुधीर शर्मा, प्रवीण जैन, शंकर जाट मावली, दिलीप त्रिपाठी, लोकेश जीणावत, विजेश पालीवाल, पंकज जोशी, अर्जुन सिंह झाला सहित शिक्षक संघ के सदस्य एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply