फतहनगर - सनवाड

गुरु पूर्णिमा पर फतेहनगर में होंगे गुरु पूजन, दीक्षा एवं महाप्रसादी के आयोजन

फतेहनगर। श्री लक्ष्मीनारायण (सत्यनारायण) अखाड़ा मंदिर, फतेहनगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर विकास समिति एवं समस्त नगरवासियों द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

परम पूज्य महंत श्री शिवशंकरदासजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में साकेतवासी श्री श्री 1008 श्री श्यामसुन्दरदासजी महाराज एवं साकेतवासी श्री श्री 1008 श्री रामचन्द्रदासजी महाराज का श्रद्धापूर्वक पुण्य स्मरण किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन, दीक्षा कार्यक्रम तथा महाप्रसादी का आयोजन होगा।

कार्यक्रम के अनुसार 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 8 बजे गुरु पूजन, प्रातः 9 बजे दीक्षा कार्यक्रम तथा प्रातः 10 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर विकास समिति ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। इस अवसर पर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु दर्शन, पूजन एवं महाप्रसादी का लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *