फतहनगर - सनवाड

रखरखाव कार्य के चलते बुधवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

फतहनगर, 7 जुलाई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) फतहनगर द्वारा 11 केवी सनवाड़ चौकड़ी फीडर पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किए जाने के कारण बुधवार, 8 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

कनिष्ठ अभियंता (ओ एंड एम) फतहनगर ने बताया कि निर्धारित अवधि में फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इससे सनवाड़ चौकड़ी, हीरावास, नानेश कॉलोनी, विनायक नगर, महेश कॉलोनी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, सत्यम शिवम कॉलोनी तथा श्रीराम नगर कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

विभाग के अनुसार यह शटडाउन विद्युत तंत्र के रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए लिया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

बिजली विभाग ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय से पहले पानी की मोटर चलाने, मोबाइल व अन्य आवश्यक उपकरण चार्ज करने तथा बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि विद्युत आपूर्ति बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग ने उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य में सहयोग करने का भी आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *