फतहनगर - सनवाड

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान को दी 1.05 लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मावली पंचायत समिति में देखा गया सीधा प्रसारण

मावली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान को लगभग 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण कर प्रदेश को विकास की बड़ी सौगात दी।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पंचायत समिति मावली परिसर में देखा गया, जहां जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के विकास के लिए दी गई सौगात का स्वागत करते हुए इसे राजस्थान की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर कृष्ण गोपाल पालीवाल, रोशन लाल सुथार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *