फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ, सरल, सहज, हँसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा खुदरा व्यापार संघ फतहनगर के अध्यक्ष राधेश्याम बागला का जन्मदिन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का सिलसिला चल रहा। फेसबुक, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया मंचों पर शुभकामनाओं की मानो झड़ी लग गई।
शुभचिंतकों ने राधेश्याम बागला के सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक क्षमता एवं व्यापारियों के हितों के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाला लोकप्रिय व्यक्तित्व बताया। जन्मदिन के अवसर पर अनेक लोगों ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply